
एस.एस.सी. सीएचएसएल (टियर -1) परीक्षा पेपर
2017 "06 मार्च
2018" सुबह की पाली (सामान्य
जागरूकता) SSC CHSL (Tier - 1) Online Exam Paper - 2017
"held on 06 March 2018" Morning Shift (General Awareness)
QID : 1 - निम्नलिखित में से कौन सा एक "भौगोलिक सूचक" नहीं है?
1) कानी शावी
2) नागा मिर्च
3) मैसूर सिल्क
4) दार्जिलिंग बासमती
Correct Answer: दार्जिलिंग बासमती
QID : 2 - विनिवेश आयोग के प्रथम अध्यक्ष ___________ थे।
1) जी.वी. रामकृष्ण
2) मधु दंडवते
3) सी. रंगराजन
4) इंदिरा गांधी
Correct Answer: जी.वी. रामकृष्ण
QID : 3 - निम्न में से कौन-सा तत्व धम्म में वर्णित नहीं था?
1) माता-पिता का आज्ञा पालन
2) दान-पुण्य
3) भातृ-भाव
4) संघ के प्रति आस्था
Correct Answer: संघ के प्रति आस्था
QID : 4 - निम्नलिखित में से किस कार्य का श्रेय लार्ड डलहौजी को नहीं दिया
जाता है?
1) पंजाब का विलय
2) बंगाल का विलय
3) मैसूर का विलय
4) सतारा का विलय
Correct Answer: No Correct Answer ( Benefit to all )
QID : 5 - इनमें से कौन पृथ्वी के आकार की तुलना में छोटे ग्रह हैं?
1) अरुण और मंगल
2) वरुण और शुक्र
3) शुक्र और मंगल
4) वरुण और मंगल
Correct Answer: शुक्र और मंगल
QID : 6 - निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य की समुद्रतटीय सीमा सबसे छोटी
है?
1) गोवा
2) केरल
3) ओडिशा
4) पश्चिम बंगाल
Correct Answer: गोवा
QID : 7 - कौन-सा स्थान गौतम बुद्ध से संबद्ध नहीं है?
1) सारनाथ
2) बोधगया
3) कुशीनगर
4) पावापुरी
Correct Answer: पावापुरी
QID : 8 - किशनगंगा परियोजना भारत तथा ________ के बीच विवाद का मुख्य कारण
है।
1) नेपाल
2) बांग्लादेश
3) पाकिस्तान
4) चीन
Correct Answer: पाकिस्तान
QID : 9 - निम्नलिखित में से किस व्यक्ति को नागरिकों दिए जाने वाले दूसरे
सर्वोच्च वीरता पुरस्कार ‘उत्तम जीवन रक्षा पदक’ से सम्मानित किया गया है?
1) सलीम गफूर शेख
2) सौरभ सिन्हा
3) निहाल चंद सोढ़ी
4) महेंद्र गिरि
Correct Answer: सलीम गफूर शेख
QID : 10 - श्रीलंका की आधिकारिक राजधानी का नाम क्या है?
1) कोलंबो
2) श्री जयवर्धनेपुरा
3) सीलोन
4) कैंडी
Correct Answer: श्री जयवर्धनेपुरा
QID : 11 - कौन से कथन सही हैं?
I. 1930 के दशक की शुरूआत में नाइलॉन का निर्माण कोयले, जल तथा वायु से किया गया।
II. नाइलॉन प्रथम पूर्ण रूप से संश्लेषित रेशा था।
III. नाइलॉन रेशा प्रबल, प्रत्यास्थ तथा हल्का था।
1) केवल I तथा II
2) केवल I तथा III
3) केवल II तथा III
4) I, II तथा III सभी
Correct Answer: I, II तथा III सभी
QID : 12 - निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
1) सोना तथा चाँदी तन्य नहीं होते हैं।
2) फॉस्फोरस तथा नाइट्रोजन तन्य होते हैं।
3) ताँबा तथा प्लेटिनम तन्य होते हैं।
4) सल्फर तथा फॉस्फोरस ध्वन्यात्मक होते हैं।
Correct Answer: ताँबा तथा प्लेटिनम तन्य होते हैं।