एस.एस.सी आशुलिपिक ग्रेड सी & डी परीक्षा "14 दिसंबर 2020 को आयोजित" शिफ्ट 3: (सामान्य जागरूकता) S.S.C.Stenographers Grade C&D Exam "held on 14 Dec 2020" Shift 3 :(General Awareness)


एस.एस.सी आशुलिपिक ग्रेड सी & डी  परीक्षा "14 दिसंबर 2020 को आयोजित" शिफ्ट 3: (सामान्य जागरूकता)

SSC Stenographers Grade C&D Exam 2019 : Held on 14-Dec-2020 Shift-3

(General Awareness)


Q.1    निम्नलिखित में से कौन सा सांस्कृतिक पर्यटन स्थल बेतवा नदी के तट पर स्थित है?

1. माण्डू

2. दतिया

3. ओरछा

4. उज्जैन

Q.2    ______ के 42वें संविधान संशोधन अधिनियम के द्वारा भारत के संविधान की प्रस्तावना में ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द जोड़ा गया।    

1. 1978

2. 1973

3. 1972

4. 1976

Q.3    धुआंधार जलप्रपात ______ नदी पर स्थित है।    

1. नर्मदा

2. गोदावरी

3. गण्डक

4. कावेरी

Q.4    आधुनिक आवर्त सारणी में कार्बन से पहले कौन सा तत्व आता है?

1. लिथियम

2. बोरोन

3. बेरीलियम

4. मैगनीशियम

Q.5    राम नाथ कोविंद भारत के ______ वें राष्ट्रपति हैं।    

1. 13

2. 11

3. 12

4. 14

Q.6    साईंखोम मीराबाई चानू किस खेल से संबंध रखती हैं?

1. तीरंदाजी

2. हॉकी

3. निशानेबाजी

4. भारोत्तोलन

Q.7    वित्त बजट 2020-21 के अनुसार, ______ के एक भाग स्वरूप, 2022-23 तक 200 लाख टन मत्स्य उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।    

1. नीली अर्थव्यवस्था

2. धूसर अर्थव्यवस्था

3. सफेद अर्थव्यवस्था

4. गुलाबी अर्थव्यवस्था

Q.8    2020 में कुल कितने लोगों को पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था?    

1. 6

2. 7

3. 4

4. 5

Q.9    1857 की क्रांति में, बेगम हज़रत महल ने निम्न में से किस स्थान से क्रांति का नेतृत्व किया?    

1. बनारस

2. दिल्ली

3. लखनऊ

4. झांसी

Q.10    एसीटिक अम्ल के एक अणु में कितने ऑक्सीजन परमाणु होते हैं?    

1. 2

2. 3

3. 1

4. 4

 

Q.11    मौलिक भौतिकी पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय कौन थे?    

1. होमी जे. भाभा

2. एस. एन. बोस

3. अशोक सेन

4. सी. वी. रमन

Q.12    आई-लीग 2019-20 किस फुटबॉल टीम ने जीता?    

1. आईजोल एफ.सी.

2. मोहन बागान

3. ईस्ट बंगाल

4. सलगाओकर एफ.सी.

Q.13    राष्ट्रमंडल के महासचिव बनने वाले एकमात्र भारतीय कौन हैं?    

1. शशि थरूर

2. सैम पित्रोडा

3. अरुण नेहरू

4. कमलेश शर्मा

Q.14    दीप्त तीव्रता (Luminous Intensity) को मापने के लिए एस.आई. (SI) इकाई क्या है?

1. कैंडेला

2. केल्विन

3. एम्पियर

4. मोल

Q.15    निम्नलिखित राष्ट्रपतियों में से कौन भारत की राज्यसभा के उपसभापति थे?    

1. प्रतिभा देवी सिंह पाटिल

2. जाकिर हुसैन

3. शंकर दयाल शर्मा

4. प्रणब मुखर्जी

Q.16    संक्षिप्त नाम सार्स (SARS) में अक्षर A का क्या अर्थ है?    

1. Acidic (एसिडिक)

2. Acute (एक्यूट)

3. Allergy (एलर्जी)

4. Active (एक्टिव)

Q.17    भारत के संविधान का कौन सा अनुच्छेद भारत के नागरिकों को संवैधानिक उपचार प्रदान करता है?    

1. अनुच्छेद 32

2. अनुच्छेद 19

3. अनुच्छेद 54

4. अनुच्छेद 45

Q.18    प्रकाशित अंग्रेजी उपन्यास लिखने वाले पहले भारतीय कौन थे?    

1. झुम्पा लाहिड़ी

2. बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय

3. रविंद्रनाथ टैगोर

4. अमिताव घोष

Q.19    विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए भारत में वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद द्वारा निम्नलिखित में से कौन सा पुरस्कार दिया जाता है?    

1. ओम प्रकाश भसीन पुरस्कार

2. शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार

3. वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए जी.डी. (GD) बिड़ला पुरस्कार

4. इन्फोसिस पुरस्कार

Q.20    निम्नलिखित में से कौन सा पर्यटक आकर्षण स्थल हरियाणा राज्य में नहीं है?    

1. मालदा

2. कुरुक्षेत्र

3. सूरजकुण्ड

4. पानीपत

Q.21    सम्राट अशोक निम्नलिखित में से किस मौर्य शासक के पुत्र थे?    

1. कनिष्क

2. बिन्दुसार

3. चंद्रगुप्त

4. समुद्रगुप्त

Q.22    उपन्यास 'हुल्लाबल्लू इन द ग्वावा ऑर्चर्ड’ के लेखक/लेखिका कौन हैं?

1. अरुंधति रॉय

2. मीरा नायर

3. अनीता देसाई

4. किरण देसाई

Q.23    टाइम्स ऑफ इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड 2019 में 'कोच ऑफ द ईयर’ पुरस्कार निम्नलिखित में से किसने जीता?    

1. रवि शास्त्री

2. जसपाल राणा

3. वूरकेरी रमन

4. पुल्लेला गोपीचंद

Q.24    निम्नलिखित फसलों में से ब्लास्ट रोग किससे संबंधित है?    

1. चावल

2. गेहूँ

3. काबुली चना

4. गन्ना

Q.25    निम्नलिखित में से कौन सी नदी पश्चिम में बहने वाली नदी नहीं है?

1. कालीनदी

2. साबरमती

3. वैतरणी

4. धांधर

 

Q.26    पंचायतन शैली किससे संबंधित है?

1. मंदिर की वास्तुकला

2. टाउन प्लानिंग का एक तरीक़ा (पैटर्न)

3. चित्रकला का एक रूप

4. दक्षिण भारत की एक नृत्य शैली

Q.27    लोकप्रिय आदिवासी और पारंपरिक नृत्य, ढेमसा, निम्नलिखित में से किस राज्य की विशेषता माना जाता है?

1. महाराष्ट्र

2. ओडिशा

3. हिमाचल प्रदेश

4. त्रिपुरा

Q.28    तीन राज्यों, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और झारखंड का गठन निम्नलिखित में से किस वर्ष में किया गया था?    

1. 1999

2. 2002

3. 2001

4. 2000

Q.29    सूर्य के प्रकाश के संपर्क में आने से निम्नलिखित विटामिनों में से किसका संश्लेषण होता है?    

1. K

2. D

3. C

4. E

Q.30    प्रतिवर्ष ______ के आसपास पृथ्वी सूरज के सबसे करीब होती है।    

1. 3 मार्च

2. 3 मई

3. 3 जुलाई

4. 3 जनवरी

Q.31    निम्नलिखित में से किसे मार्श गैस के नाम से जाना जाता है?    

1. एथीन

2. मीथेन

3. एथेन

4. क्लोरीन

Q.32    निम्नलिखित में से कौन सी यूनेस्को (UNESCO) अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल परंपराओं में से नहीं है?

1. छाहू नृत्य

2. वैदिक मंत्रोच्चार की परंपरा

3. लद्दाख का बौद्ध मंत्राचार

4. याकशग्ना

Q.33    1 अप्रैल, 2019 से निम्नलिखित में से कौन-सी बैंक का विलय, बैंक ऑफ बड़ौदा में होगा?

1. बैंक ऑफ महाराष्ट्र

2. यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया

3. देना बैंक

4. ऑरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स

Q.34    निम्नलिखित में से किस भौतिक राशि की विमाएं उर्जा की विमाओं के समान होती है?    

1. रैखिय संवेग

2. जड़त्वाघूर्ण

3. कोणीय संवेग

4. आघूर्ण

Q.35    मनरेगा (MGNREGA) संक्षिप्त रूप में, दूसरे अक्षर (बाएं से) G का अर्थ क्या है?    

1. Gramin (ग्रामीण)

2. Gramsewa (ग्रामसेवा)

3. Guarantee (गारंटी)

4. Gross (ग्रॉस)

Q.36    ‘खादर’- एक प्रकार की जलोढ़ मिट्टी - नई जलोढ़क है और ______ द्वारा जमा की जाती है।

1. पवन

2. बारिश

3. बाढ़

4. हिमपात

Q.37    निम्नलिखित में से किसे 1815 में, भारत के पहले महा-सर्वेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया था?    

1. जॉन मार्शल

2. हेनरी वाल्पोल

3. कॉलिन मैकेंज़ी

4. मैक्स मुलर

Q.38    सूर्य के चारों ओर परिक्रमण करते समय अपनी कक्षा में पृथ्वी की अनुमानित गति (km/s में) कितनी होती है?

1. 500

2. 30

3. 10

4. 100

Q.39    मेत्तूर बांध निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?    

1. कर्नाटक

2. तमिलनाडु

3. तेलंगाना

4. आंध्रप्रदेश

Q.40    14 डिग्री फ़ारेनहाइट कितने डिग्री सेंटीग्रेड के बराबर है?    

1. -20

2. -10

3. +10

4. +20

Q.41    विश्व जल दिवस, 2020 की विषय-वस्तु (Theme) क्या थी?

1. ड्रेनेज सिस्टम बदलें

2. जल और जलवायु परिवर्तन

3. स्वच्छ जल जलाशय

4. स्वच्छ पेयजल

Q.42    निम्नलिखित में से किस प्रकार की मिट्टी को ‘रेगुर मिट्टी’ के नाम से भी जाना जाता है?

1. लैटराइट मिट्टी

2. काली मिट्टी

3. लाल मिट्टी

4. जलोढ़ मिट्टी

Q.43    सूफीवाद के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन सा शब्द सूफी तीर्थ स्थानों की तीर्थ यात्रा को संदर्भित करता है?    

1. समां

2. फुतूह

3. ज़ियारत

4. फ़ना

Q.44    निम्नलिखित में से किस स्थान पर अशोक के प्रमुख शिलालेख नहीं मिले हैं?

1. सोपारा

2. भाब्रु

3. मनसेहरा

4. जोगड़ा

Q.45    वर्ष 2013 को भारत की किस पंचवर्षीय योजना की अवधि का हिस्सा माना जाएगा?    

1. 11 वीं

2. 13 वीं

3. 10 वीं

4. 12 वीं

Q.46    सुप्रीम कोर्ट ने 20 मार्च 2020 को किस राज्य सरकार को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट का सामना करने का निर्देश दिया था?

1. मध्य प्रदेश

2. सिक्किम

3. झारखंड

4. बिहार

Q.47    भारत के 71 वें गणतंत्र दिवस पर किस देश के राष्ट्रपति मुख्य अतिथि थे?    

1. अर्जेंटीना

2. स्पेन

3. ब्राज़ील

4. बेल्जियम

Q.48    भारत की पुरुष क्रिकेट टीम ने विदेशी धरती पर अपनी पहली टेस्ट जीत किस टीम के खिलाफ दर्ज की?    

1. ऑस्ट्रेलिया

2. वेस्ट इंडीज

3. न्यूजीलैंड

4. इंग्लैंड

Q.49    'बादशाहनामा' पुस्तक के लेखक निम्नलिखित में से कौन हैं?    

1. जियाउद्दीन बरनी

2. अब्दुल हमीद लाहौरी

3. गुलबदन बेगम

4. अबुल फजल

Q.50    निम्नलिखित मंदिरों में से कौन सा मंदिर 8 वीं शताब्दी ईस्वी के दौरान नहीं बनाया गया था?

1. बृहदिश्वर मंदिर, तंजावुर

2. कैलाशनाथ मंदिर, कांचीपुरम

3. शोर मंदिर, मामल्लापुरम

4. विरुपाक्ष मंदिर, पट्टडकल

(E-Book) SSC Steno आशुलिपिक ग्रेड सी & डी परीक्षा HINDI MEDIUM

Study Material for Stenographers Grade 'C' and 'D' Examination

एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड - सी & डी पेपर - 1 परीक्षा ​​अध्ययन सामग्री (Paper - 1)

Courtsey: SSC

>>Go to Main Page