(Notification) उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) :  लेखपाल मुख्य परीक्षा Recruitment 2025

(Job) उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) :  लेखपाल मुख्य परीक्षा Recruitment 2025

पद विवरण:

आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद, उ0प्र0, लखनऊ के पत्र दिनांक 17-12-2024 द्वारा लेखपाल के रिक्त 7994 पदों पर चयन हेतु प्रेषित अधियाचन के क्रम में आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या-02-परीक्षा / 2025, लेखपाल मुख्य परीक्षा (प्रा0अ0प0-2025)/01 के अंतर्गत कुल रिक्त 7994 पदों पर चयन हेतु दिनांक 16-12-2025 को विज्ञापन प्रकाशित किया गया है। उक्त विज्ञापन के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन / शुल्क जमा करना प्रारम्भ होने की तिथि 29-12-2025, ऑनलाइन आवेदन/ शुल्क जमा / आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि 28-01-2026 तथा शुल्क समायोजन एवं आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 04-02-2026 निर्धारित है। 

विज्ञापन संख्या-02-परीक्षा / 2025, लेखपाल मुख्य परीक्षा (प्रा0अ0प0-2025 )/01 के बिन्दु संख्या-04 में यह उल्लिखित है कि विज्ञापित रिक्तियों की कुल व श्रेणीवार संख्या घट/ बढ़ सकती है। सूच्य है कि आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद, उ0प्र0, लखनऊ द्वारा अपने पत्र दिनांक 26-12-2025 के माध्यम से उक्त विज्ञापन प्रकाशित किये जाने के उपरान्त आरक्षित श्रेणियों की मण्डल / जनपद स्तर पर की गयी श्रेणीवार गणना के सम्बन्ध में प्रकाश में आये कतिपय तथ्यों के दृष्टिगत परिषद पत्र दिनांक 17-12-2024 द्वारा आयोग को प्रेषित अधियाचन में श्रेणीवार रिक्तियों का संशोधित विवरण उपलब्ध कराते हुए तदनुसार अग्रेतर कार्यवाही किये जाने का अनुरोध किया गया है। 

आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद, उ०प्र०, लखनऊ के पत्र दिनांक 26-12-2025 द्वारा उपलब्ध कराया गया राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के नियंत्रणाधीन लेखपाल के विज्ञापित कुल रिक्त 7994 पदों का संशोधित श्रेणीवार आरक्षण का विवरण निम्नवत है- 

Total Post : 7994

वेतन:

लेवल-3, वेतनमान 

  • (न्यूनतम): 21700, वेतनमान 
  • (अधिकतम) : वेतनमान ,69100 

तत्क्रम में आयोग की बैठक दिनांक 26-12-2025 में प्रश्नगत विज्ञापन के अंतर्गत उपर्युक्तानुसार विज्ञापित पदों की संशोधित श्रेणीवार रिक्तियों के अनुसार चयन की कार्यवाही किये जाने पर अनुमोदन प्रदान किया गया है। 

सूच्य है कि यह आवश्यक सूचना आयोग के विज्ञापन संख्या - 02 - परीक्षा / 2025, लेखपाल मुख्य परीक्षा (प्रा0अ0प0-2025)/01, दिनांक 16-12-2025 के अनुक्रम में है। इसके अंतर्गत आवेदन की प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, ऑनलाइन आवेदन/ शुल्क जमा/ आवेदन सबमिट/ संशोधन करने की तिथियां, पद हेतु विहित अनिवार्य शैक्षिक व अन्य अर्हताएं, आयु-सीमा, चयन का आधार, विहित शर्तें व अनुदेश तथा क्षैतिज आरक्षण के अंतर्गत विज्ञापित पदों की संख्या यथावत है । तदनुक्रम में विज्ञापन संख्या-02-परीक्षा /2025, लेखपाल मुख्य परीक्षा (प्रा0अ0प0-2025)/01 उक्त सीमा तक संशोधित समझा जाए ।

महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन / शुल्क जमा करना प्रारम्भ होने की तिथि – 29-12-2025
  • ऑनलाइन आवेदन/शुल्क जमा /आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि - 28-01-2026

Click here To Apply Online

Click here for Download Official Notification

Courtesy: UPSSSC