एस.एस.सी. कनिष्ठ अभियन्ता परीक्षा पेपर 2017 "25-01-2018" सुबह की पाली (सामान्य जागरूकता) SSC Junior Engineers (JE) Online Exam Paper - 2017 "held on 25-01-2018" Morning Shift (General Awareness)

एस.एस.सी. कनिष्ठ अभियन्ता परीक्षा पेपर 2017 "25-01-2018" सुबह की पाली (सामान्य जागरूकता) SSC Junior Engineers (JE) Online Exam Paper - 2017 "held on 25-01-2018" Morning Shift (General Awareness)

QID : 51 - मुद्रास्फीति और कीमतों में वृद्धि की अवधि में धन की आपूर्ति में _________ होती है।

1) वृद्धि
2) कमी
3) एक समान
4) समानुपातिक रूप से वृद्धि या कमी

Correct Answer: वृद्धि

QID : 52 - निम्नलिखित में से कौन 'संपत्ति के श्रम सिद्धान्त' से सम्बन्धित है?

1) एडम स्मिथ
2) जॉन लॉक
3) जे.एस. मिल
4) जे.जे. रूसो

Correct Answer: जॉन लॉक

QID : 53 - निम्नलिखित में भारत का पहला "ग्लोबल टेलिकॉम सिटी" कौन सा है?

1) हैदराबाद
2) नोएडा
3) कोलकाता
4) बेंगलुरु

Correct Answer: बेंगलुरु

QID : 54 - विश्व बैंक के अनुसार कृषि प्रयोजनों के लिए भारत का अनुमानित भूमि उपयोग प्रतिशत वर्ष 2015 में लगभग क्या था?

1) 50%
2) 60%
3) 70%
4) 45%

Correct Answer: 60%

QID : 55 - भारत की जनगणना-2011 के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा आदर्श वाक्य उपयोग किया गया था?

1) अवर कन्ट्री, अवर फेमिली
2) अवर ड्यूटी, अवर सेंसस
3) अवर सेंसस, अवर फ्यूचर
4) अवर कन्ट्री, अवर सेंसस

Correct Answer: अवर सेंसस, अवर फ्यूचर

QID : 56 - निम्नलिखित में से कौन सुशासन की विशेषता नहीं है?

1) जवाबदेही
2) पारदर्शिता
3) लाल फीताशाही
4) कानून का नियम

Correct Answer: लाल फीताशाही

QID : 57 - "मिथकों और कहावतों के रूप में प्रशासन के सिद्धान्तों" को किसने अस्वीकार किया है?

1) एफ. डब्ल्यू रिग्स
2) ड्वाइट वाल्डो
3) हर्बर्ट साइमन
4) फ्रैंक मेरिनी

Correct Answer: हर्बर्ट साइमन

QID : 58 - भारतीय संविधान की दूसरी अनुसूची का संबंध इनमें से किससे है?

1) राज्य सभा में प्रतिनिधित्व
2) भाषा
3) शपथ ग्रहण
4) महत्वपूर्ण पदाधिकारियों का वेतन

Correct Answer: महत्वपूर्ण पदाधिकारियों का वेतन

QID : 59 - भारतीय संविधान में एकल नागरिकता की अवधारणा किस देश से प्रेरित है?

1) जर्मनी
2) फ्रांस
3) आयरलैंड
4) इंग्लैंड

Correct Answer: इंग्लैंड

QID : 60 - भारतीय संविधान के प्राधिकृत हिन्दी पाठ को निम्नलिखित संविधान संशोधनों में से किसके द्वारा प्रकाशित करने के लिए अधिकृत किया गया?

1) 57-वाँ संशोधन, 1987
2) 58-वाँ संशोधन, 1987
3) 59-वाँ संशोधन, 1988
4) 60-वाँ संशोधन, 1988

Correct Answer: 58-वाँ संशोधन, 1987

QID : 61 - चालुक्य शासक पुलकेशिन की हर्षवर्धन पर विजय का वर्ष ______ था।

1) 612 ईस्वी
2) 618 ईस्वी
3) 622 ईस्वी
4) 634 ईस्वी

Correct Answer: 618 ईस्वी

QID : 62 - निम्नलिखित में से कौन-सा सूफी संप्रदाय सर्वाधिक रुढ़िवादी था?

1) चिश्ती
2) कादिरी
3) सरवरी कादिरी
4) नक्शबन्दी

Correct Answer: नक्शबन्दी

QID : 63 - निम्नलिखित शासकों में से किसके लिए 'एका ब्राह्मण' प्रयुक्त हुआ है?

1) खारवेल
2) सुशर्मन
3) पुष्यमित्र सुंग
4) गौतमीपुत्र शातकर्णी

Correct Answer: गौतमीपुत्र शातकर्णी

QID : 64 - भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान "व्यक्तिगत सत्याग्रह" के लिए चुने गए प्रथम व्यक्ति कौन थे?

1) देशबंधु चितरंजन दास
2) सरदार बल्लभभाई पटेल
3) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
4) आचार्य विनोबा भावे

Correct Answer: आचार्य विनोबा भावे

QID : 65 - माउंटबेटन प्लान (जून 1947) ने निम्नलिखित में से किस प्रांत में जनमत संग्रह प्रदान किया था?

1) सिंध
2) पंजाब
3) बलूचिस्तान
4) उत्तर-पश्चिम सीमान्त प्रांत

Correct Answer: उत्तर-पश्चिम सीमान्त प्रांत

QID : 66 - निम्नलिखित में कौन-सा रूपांतरित चट्टान का उदाहरण नहीं है?

1) नीस
2) फायलाइट
3) शिस्ट
4) ग्रेनाइट

Correct Answer: ग्रेनाइट

QID : 67 - स्ट्रैटेलाइट _______ होता है।

1) समतापमंडल का सबसे ऊपरी बैंड
2) समतापमंडल का सबसे निचला बैंड
3) अधिक ऊँचाई पर समतापमंडल में स्थापित वायुपोत
4) वृहस्पति का प्राकृतिक उपग्रह

Correct Answer: अधिक ऊँचाई पर समतापमंडल में स्थापित वायुपोत

QID : 68 - सक्रिय स्ट्रैटो ज्वालामुखी पर्वत सेंट हेलेन्स निम्नलिखित में से किस देश में स्थित है?

1) जापान
2) संयुक्त राज्य अमेरिका
3) चिली
4) इटली

Correct Answer: संयुक्त राज्य अमेरिका

QID : 69 - नंदा देवी चोटी भारत के किस राज्य में स्थित है?

1) सिक्किम
2) हिमाचल प्रदेश
3) जम्मू एवं कश्मीर
4) उत्तराखण्ड

Correct Answer: उत्तराखण्ड

QID : 70 - निम्नलिखित में किस देश के साथ भारत सर्वाधिक लम्बी अंतर्राष्ट्रीय सीमा साझा करता हैं?

1) पाकिस्तान
2) बांग्लादेश
3) नेपाल
4) चीन

Correct Answer: बांग्लादेश

QID : 71 - वित्त वर्ष जनवरी से दिसम्बर परिवर्तित करने वाला प्रथम राज्य कौन बना है?

1) पश्चिम बंगाल
2) उत्तर प्रदेश
3) मध्य प्रदेश
4) हिमाचल प्रदेश

Correct Answer: मध्य प्रदेश

QID : 72 - 12 जनवरी 2018 को इसरो की ऐतिहासिक 100-वीं उपग्रह प्रक्षेपण में पीएसएलवी-सी 40 रॉकेट द्वारा प्रक्षेपित सुदूर संवेदी उपग्रह का नाम क्या है?

1) कार्टोसैट-2C
2) कार्टोसैट-2D
3) कार्टोसैट-2E
4) कार्टोसैट-2F

Correct Answer: कार्टोसैट-2F

QID : 73 - मालाबार' निम्नलिखित में से किन देशों के बीच का एक नौसैना अभ्यास है?

1) भारत और चीन
2) भारत, जापान और यूएसए
3) भारत, दक्षिण कोरिया और जापान
4) भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका

Correct Answer: भारत, जापान और यूएसए

QID : 74 - राफेल नडाल ने किसे हराकर यू.एस. ओपन 2017 का पुरुष एकल खिताब जीता?

1) केविन एंडरसन
2) रोजर फेडरर
3) स्टैन वावरिंका
4) होरिया टेकाउ

Correct Answer: केविन एंडरसन

QID : 75 - पंकज आडवाणी ने वर्ष 2017 में किसे हराकर एशियन बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप का खिताब जीता?

1) आदित्य मेहता
2) मनन चन्द्रा
3) सुभाष अग्रवाल
4) सौरव कोठारी

Correct Answer: सौरव कोठारी

Study Kit for SSC Junior Engineer EXAM (Paper-1)

SSC CGL EXAM Printed Study Kit

QID : 76 - “इंडिया : द फ्यूचर इज़ नाउ” ______ द्वारा लिखी गई है।

1) कपिल सिबल
2) अरुण जेटली
3) राजनाथ सिंह
4) शशि थरूर

Correct Answer: शशि थरूर

QID : 77 - निम्नलिखित में से किसने अगस्त 2017 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त किया है?

1) सरदार सिंह
2) खुशबीर कौर
3) एस. वी. सुनील
4) वरूण सिंह भाटी

Correct Answer: सरदार सिंह

QID : 78 - निम्नलिखित में से किस राज्य में पारंपरिक उत्सव लोसर 2017 मनाया गया था?

1) हिमाचल प्रदेश
2) राजस्थान
3) उत्तर प्रदेश
4) बिहार

Correct Answer: हिमाचल प्रदेश

QID : 79 - निम्नलिखित में से किन देशों ने नवम्बर 2017 में व्यापक आतंकवाद विरोधी संधि समझौते पर हस्ताक्षर किया है?

1) भारत तथा यू.एस.ए.
2) भारत तथा श्रीलंका
3) भारत तथा चीन
4) भारत तथा रूस

Correct Answer: भारत तथा रूस

QID : 80 - विश्व में एकमात्र देश जिसका राष्ट्रीय ध्वज न तो वर्गाकार है न ही आयताकार ______ है।

1) श्रीलंका
2) भूटान
3) मालदीव
4) नेपाल

Correct Answer: नेपाल

QID : 81 - निम्नलिखित में से किसमें डाटा स्ट्रक्चर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं?

1) इनपुट डिवाइस
2) हार्डवेयर
3) प्रोग्राम डिजाइन
4) लॉजिक गेट

Correct Answer: प्रोग्राम डिजाइन

QID : 82 - कम्प्यूटर शब्दावली में 'एमएएन' का अंसक्षिप्त रूप क्या है?

1) मार्जिन एरिया नेटवर्क
2) मैक्सीमाइज़ एरिया नेटवर्क
3) मेट्रोपॉलिटन एरिया नेटवर्क
4) मेगाबाइट एरिया नेटवर्क

Correct Answer: मेट्रोपॉलिटन एरिया नेटवर्क

QID : 83 - निम्नलिखित में से कौन सी अभिक्रिया, ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया का एक उदाहरण है?

1) प्राकृतिक गैस का दहन
2) श्वसन
3) वनस्पति द्रव्य का विघटन होकर कपोस्ट बनना।
4) सभी विकल्प सही हैं।

Correct Answer: सभी विकल्प सही हैं।

QID : 84 - निम्नलिखित में से कौन सा विलयन श्यान तथा श्वेत फोटोग्राफी में उपयोग किया जाता है?

1) सिल्वर क्लोराइड
2) सिल्वर ब्रोमाइड
3) सिल्वर आयोडाइड
4) सभी विकल्प सही हैं।

Correct Answer: सभी विकल्प सही हैं।

QID : 85 - निम्नलिखित में से कौन सा अष्टक नियम के अपवाद को दर्शाता है?

1) कार्बन
2) बोरॉन
3) निऑन
4) आर्गन

Correct Answer: बोरॉन

QID : 86 - समतल दर्पण की स्थिति में निम्नलिखित में से कौन से कोण आपस में बराबर होते हैं?

I. आपतन कोण
II. अपवर्तन कोण
III. परावर्तन कोण

1) केवल I तथा II
2) केवल I तथा III
3) केवल II तथा III
4) दिए गए सभी कोण बराबर हैं।

Correct Answer: केवल I तथा III

QID : 87 - निम्नलिखित में से कौन सा एक विजातीय मिश्रण है?

1) विलयन
2) निलंबन
3) विलयन तथा निलंबन दोनों
4) ना ही विलयन ना ही निलंबन

Correct Answer: निलंबन

QID : 88 - विद्युत बल्बों के तंतु सामान्यतः ______ से बने होते हैं।

1) निक्रोम
2) टंगस्टन
3) कॉस्टेंटन
4) मैंगनीन

Correct Answer: टंगस्टन

QID : 89 - निम्नलिखित में से कौन सा फ्लेमिंग का दक्षिण-हस्त नियम है?

1) चालक में प्रेरित धारा, चालक की गति की दिशा में होती है।
2) चुंबकीय क्षेत्र चालक की गति की दिशा में होता है।
3) चुंबकीय क्षेत्र, प्रेरित धारा की दिशा में होता है।
4) चालक की गति, चुंबकीय क्षेत्र तथा प्रेरित धारा आपस में लंबवत होते है।

Correct Answer: चालक की गति, चुंबकीय क्षेत्र तथा प्रेरित धारा आपस में लंबवत होते है।

QID : 90 - तापमान का वह पाठ्यांक क्या है जहाँ फॉरेनहाइट तथा सेल्सियस दोनों पैमाने समान होते हैं?

1) 40o
2) – 40o
3) – 34o
4) – 140o

Correct Answer: – 40o

QID : 91 - विटामिन B की कमी से कौन सा रोग होता है?

1) बेरी-बेरी
2) सूखा रोग
3) क्वाशियोकर
4) स्कर्वी

Correct Answer: बेरी-बेरी

QID : 92 - कठोर व्यायाम करते समय हमारे पैरों में ______ के संचयन के कारण ऐठन होती है।

1) कार्बन डाइऑक्साइड
2) लैक्टिक अम्ल
3) ऐल्कोहल
4) जल

Correct Answer: लैक्टिक अम्ल

QID : 93 - निम्नलिखित में से किसके साथ हीमोग्लोबिन की अधिकतम बंधुता होती है?

1) ऑक्सीजन
2) कार्बन डाइऑक्साइड
3) कार्बन मोनोऑक्साइड
4) नाइट्रोजन

Correct Answer: कार्बन मोनोऑक्साइड

QID : 94 - निम्नलिखित में से कौन सा एक-कोशिकीय नहीं है?

1) युग्लिना
2) अमीबा
3) पैरामिसियम
4) हाइड्रा

Correct Answer: हाइड्रा

QID : 95 - निम्नलिखित में से कौन नेत्र में प्रवेश करने वाले प्रकाश की मात्रा को नियंत्रित करता है?

1) परितारिका
2) नेत्रपटल
3) नेत्रोद
4) क्रिस्टलीय लेंस

Correct Answer: परितारिका

QID : 96 - निम्नलिखित में से कौन सा रोग जीवाणु के कारण होता है?

1) क्षयरोग
2) खाँसी-जुकाम
3) एड्स
4) डेंगू बुखार

Correct Answer: क्षयरोग

QID : 97 - पीने के जल में फ्लोराइड की अधिक मात्रा ______ का कारण बनती है।

1) फेफड़ों के रोग
2) आंतों का संक्रमण
3) दाँतों का चित्तीदार बनना
4) कोई विकल्प सही नहीं है।

Correct Answer: दाँतों का चित्तीदार बनना

QID : 98 - रिड्यूस, रियूस तथा _______ पर्यावरण रक्षा के लिए तीन R हैं।

1) रिवाइज
2) रिस्टोर
3) रिसाइकिल
4) रिकॉल

Correct Answer: रिसाइकिल

QID : 99 - वायु में निलंबित छोटे छोटे ठोस कण अथवा तरल की बूंदे ______ कहलाती हैं।

1) एयरोसोल
2) इमल्शन
3) फोम
4) जैल

Correct Answer: एयरोसोल

QID : 100 - निम्नलिखित में से किस पारिस्थितिकी तंत्र का उल्टा जीवभार (बायोमास) पिरामिड होता है?

1) जलीय पारिस्थितिकी तंत्र
2) मैदानी पारिस्थितिकी तंत्र
3) जलीय तथा मैदानी पारिस्थितिकी तंत्र दोनों
4) ना ही जलीय ना ही मैदानी पारिस्थितिकी तंत्र

Correct Answer: जलीय पारिस्थितिकी तंत्र

Study Kit for SSC Junior Engineer EXAM (Paper-1)

SSC CGL EXAM Printed Study Kit

<< मुख्य पृष्ठ पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें