एस.एस.सी वैज्ञानिक सहायक परीक्षा "22 नवंबर 2017 को आयोजित" शिफ्ट 2: (भौतिक विज्ञान) SSC Scientific Assistant Exam "held on 22 Nov 2017" Shift 2 : (Physics)

एस.एस.सी वैज्ञानिक सहायक परीक्षा "22 नवंबर 2017 को आयोजित" शिफ्ट 2: (भौतिक विज्ञान)

SSC Scientific Assistant Exam "held on 22 Nov 2017" Shift 2 : (Physics)

QID : 701 - आदर्श गैस समीकरण PV = μRT, में μ गैस का _____ है।
 Options:
1) घनत्व
2) श्यानता
3) आयतन प्रसार गुणांक
4) मोल की संख्या
Correct Answer: मोल की संख्या
 
QID : 702 - "प्रत्येक क्रिया की सदैव समान और विपरीत दिशा में प्रतिक्रिया होती है।" यह कथन___________ है।
 Options:
1) न्यूटन का प्रथम नियम
2) न्यूटन का द्वितीय नियम
3) उर्जा संरक्षण का नियम
4) न्यूटन का तृतीय नियम
Correct Answer: न्यूटन का तृतीय नियम
 
QID : 703 - [M-1L3T-2] किसकी विमायें हैं?
Options:
1) गुरुत्वीय स्थिरांक
2) गुरुत्वीय स्थितिज उर्जा
3) गुरुत्वीय विभव
4) गुरुत्वीय तीव्रता
Correct Answer: गुरुत्वीय स्थिरांक
 
QID : 704 - 

Options:
1) A-2, B-3, C-1
2) A-3, B-2, C-1
3) A-2, B-1, C-3
4) A-3, B-1, C-2
Correct Answer: A-3, B-2, C-1
 
QID : 705 - परमाणु द्रव्यमान इकाई (u) कार्बन के समस्थानिक C-12 के भार का ____ गुना होती है।
 Options:
1) 12 गुना
2) 1/12 गुना
3) 1/6 गुना
4) 6 गुना
Correct Answer: 1/12 गुना
 
QID : 706 1n0 + 235U92 → 140Ba56 + yKr36 + 31n0. यूरेनियम नाभिक के इस विखंडन समीकरण से y ज्ञात करें?
 Options:
1) 91
2) 95
3) 93
4) 92
Correct Answer: 93
 
QID : 707 - 32o फैरनहाइट किसके बराबर है?
Options:
1) 373.15 K
2) 100o C
3) 89.6o C
4) 273.15 K
Correct Answer: 273.15 K
 
QID : 708 - 41H1 → 4He2 + _________ + उर्जा। गायब तत्व खोजें।
 Options:
1) 2 न्यूट्रॉन
2) 2 इलेक्ट्रॉन
3) 2 प्रोटॉन
4) 2 पॉजीट्रॉन
Correct Answer: 2 पॉजीट्रॉन
 
QID : 709 - कोई गेंद 20 मी./सेकंड के वेग से उर्ध्वाधर दिशा में फेंकी गयी। गेंद कितनी ऊपर जायेगी? (g = 10 मी./वर्ग सेकंड)
Options:
1) 10
2) 20
3) 5
4) 40
Correct Answer:: 20
 
QID : 710 - 20 m ऊँची इमारत पर खड़ा एक लड़का क्षैतिज दिशा में 15 मी./सेकंड के वेग से एक पत्थर फेंकता है। पत्थर किस वेग से धरती से टकराएगा (मी./सेकंड में) ? (g = 10 मी./वर्ग सेकंड)
 Options:
1) 20
2) 25
3) 15
4) 10
Correct Answer:: 25
 
QID : 711 - एक चक्रीय उष्मीय इंजन प्रति चक्र में 24kJ कार्य करता है। यदि इंजन की दक्षता 0.8 है तो प्रति चक्र में अपशिष्ट होने वाली ऊष्मा की मात्रा (kJ में) क्या होगी?
 Options:
1) 30
2) 6
3) 19.2
4) 39.2
Correct Answer:: 6
 
QID : 712 - दिक् स्थान में गति कर रहे एकपरमाणुक अणु की स्वतंत्रता की कोटि कितनी होती है?
Options:
1) तीन
2) दो
3) एक
4) पांच
Correct Answer: तीन
 
QID : 713 -

 

Options:
1) 50
2) 6
3) 40
4) 8
Correct Answer: 8
 
QID : 714 - किसी अनुप्रस्थ तरंग में अधिकतम धनात्मक विस्थापन वाले बिंदु को क्या कहते हैं?
Options:
1) गर्त
2) शिखर
3) चोटी
4) शीर्ष
Correct Answer: शीर्ष
 
QID : 715 - बिम्ब से निकलने वाली वह किरण जो उत्तल दर्पण की मुख्य अक्ष के समानांतर होती है, अपवर्तन के पश्चात _______ से गुज़रती है। 
Options:
1) लेंस के दूसरे मुख्य फोकस से गुज़रती है
2) वक्रता त्रिज्या के केंद्र से गुज़रती है
3) ध्रुव से गुज़रती है
4) मुख्य अक्ष के समानांतर रहती है
Correct Answer: लेंस के दूसरे मुख्य फोकस से गुज़रती है
 
QID : 716 - चांदी के रंग के वलय वाला प्रतिरोधक यह बताता है, कि प्रतिरोधक का  सह्यता मान _______ है।
Options:
1) 10
2) 5
3) 1
4) 20
Correct Answer:: 10
 
QID : 717 - दो उष्मागतिकीय निकायों के बीच रुद्धोष्म दीवार___________।
 Options:
1) नियत तापमान पर ऊष्मा तथा निकायों को प्रवाहित होने देती है|
2) ऊष्मा को प्रवाहित नहीं होने देती परन्तु निकायों को प्रवाहित होने देती है|
3) निकायों को प्रवाहित नहीं होने देती परन्तु ऊष्मा को प्रवाहित होने देती है|
4) ऊष्मा या निकाय को प्रवाहित नहीं होने देती|
Correct Answer:: ऊष्मा या निकाय को प्रवाहित नहीं होने देती|
 
QID : 718 - अल्फ़ा कण किसके समान होता है?
 Options:
1) हीलियम नाभिक
2) हाइड्रोजन नाभिक
3) प्रोट्रॉन
4) पॉजीट्रॉन
Correct Answer:: हीलियम नाभिक

QID : 719 - किस तापमान (डिग्री सेल्सियस में) पर हाइड्रोजन के अणुओं का r.m.s. वेग 327० सेल्सियस तापमान वाले ऑक्सीजन के अणुओं के r.m.s. वेग से दोगुना होगा?
 Options:
1) 150
2) -123
3) -150
4) 123
Correct Answer:: -123
 
QID : 720 - B/µo - M किसके बराबर है? (B चुंबकीय क्षेत्र है, M पदार्थ का चुंबकिकरण और µo निर्वात की पारगम्यता है।)
 Options:
1) चुम्बकीय प्रवृत्ति
2) चुम्बकीय आघूर्ण
3) चुम्बकीय तीव्रता
4) चुम्बकीय फ्लक्स
Correct Answer:: चुम्बकीय तीव्रता
 
QID : 721 - तापमान को स्थिर रखते हुए गैस के आयतन को 20% तक कम करने के लिए दाब को कितने प्रतिशत तक कम करना होगा? 
 Options:
1) 20%
2) 16%
3) 25%
4) 40%
Correct Answer:: 25%
 
QID : 722 - यदि अनंत पर किसी आवेश के कारण मूल बिंदु पर रखे आवेश Q के कारण स्थिति सदिश r वाले बिंदु पर वैद्युत विभव ____ सूत्र द्वारा दिया जाता है।

Options:
1) V = Q/(2πєor2)
2) V = Q/(4πєor2)
3) V = Q/(4πєor)
4) V = Q/(2πєor)
Correct Answer:: V = Q/(4πєor)
 
QID : 723 - 
फर्मी किसकी इकाई है?
 Options:
1) लंबाई
2) द्रव्यमान
3) क्षेत्रफल
4) समय
Correct Answer:: लंबाई
 
QID : 724 - किसी पहिये का कोणीय वेग 8 सेकंड में 420 rpm से बढ़कर 660 rpm हो जाता है। उसका समान कोणीय त्वरण ज्ञात कीजिये?
 Options:
1) 2П rad/s²
2) 1 rad/s²
3) П rad/s²
4) 2 rad/s²
Correct Answer:: П rad/s²
 
QID : 725 - ट्रांजिस्टर के उभनिष्ठ उत्सर्जक विन्यास में नियत संग्राहक-उत्सर्जक वोल्टता (VCE) पर आधार उत्सर्जक वोल्टता में परिवर्तन (ΔVBE) के परिणामस्वरूप आधार धारा में परिणामी अंतर (ΔIB) के अनुपात को _____ कहते हैं।
Options:
1) निर्गत प्रतिरोध
2) धारा प्रवर्धक गुणांक
3) वोल्टता लब्धि
4) निवेश प्रतिरोध
Correct Answer:: निवेश प्रतिरोध

download

(EBOOK) SSC Scientific Assistant (IMD) Exam Papers PDF Download

Study Kit for SSC Scientific Assistant (IMD) Examination


QID : 726 - कम विरूपण के लिए प्रतिबल तथा विकृति एक दूसरे के अनुक्रमानुपाती होते हैं। यह क्या कहलाता है?
 Options:
1) हुक का नियम
2) गॉस का नियम
3) हेनरी का नियम
4) जूल का नियम
Correct Answer: हुक का नियम
 
QID : 727 - 500 ग्राम द्रव्यमान के एलुमीनियम के एक गोले का तापमान 20० सेल्सियस से 720० सेल्सियस करने के लिए कितनी ऊष्मा (जूल में) की आवश्यकता होगी? [एल्युमिनियम की विशिष्ट ऊष्मा धारिता 900 जूल/(कि.ग्रा.के) है।] 
Options:
1) 3.15 x 105
2) 3.15 x 107
3) 1.26 x 105
4) 1.26 x 107
Correct Answer: 3.15 x 105
 
QID : 728 - यदि 1,2 और 3 विभिन्न माध्यमों को प्रदर्शित करते हैं और 'n' अपवर्तनांक है तो निम्न में से कौन सा समीकरण सही है?
 Options:
1) n23 = n31 × n12
2) n32 = n31 × n12
3) n32 = n13 × n12
4) n23 = n13 × n12
Correct Answer: n32 = n31 × n12
 
QID : 729 - यदि 'A' प्रिज्म का कोण है, 'I' आपतन कोण है, 'e' निर्गत कोण है तो प्रिज़्म पर पड़ने वाले प्रकाश का विचलन का कोण 'δ' क्या होगा? 
 Options:
1) i + e + A
2) i - e + A
3) i - e - A
4) i + e - A
Correct Answer: i + e - A
 
QID : 730 - यदि धातु की कोई तार जिसकी लंबाई 'l' , अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल 'A' है और प्रतिरोधक 'R' है, तो तार के पदार्थ की प्रतिरोधकता किसके बराबर होगी? 
 Options:
1) RA/l
2) Rl/A
3) lA/R
4) A/(lR)
Correct Answer: RA/l
 
QID : 731 - यदि कोई प्रक्षेप्य v वेग से x अक्ष से θ कोण बनाते हुए प्रक्षेपित किया जाता है तो अधिकतम ऊंचाई प्राप्त करने के लिए लगने वाला समय किस सूत्र से ज्ञात किया जा सकता है?
 Options:
1) t= vsinθ/g
2) t= v²sinθ/g
3) t= v²sin²θ/g
4) t= vsin²θ/g
Correct Answer: t= vsinθ/g
 
QID : 732 - यदि कोई वस्तु उत्तल लेंस के सामने 10 सें.मी की दूरी पर रखी है और फोकस दूरी 6 सें.मी. है ,तो प्रतिबिंब की स्थिति ज्ञात करें (सें.मी में)?
 Options:
1) 12
2) -15
3) 15
4) -12
Correct Answer: 15
 
QID : 733 - यदि क्लोरीन के दो समस्थानिक हैं जिनके द्रव्यमान 35u और 37u है और क्लोरीन के परमाणु का औसत द्रव्यमान 35.5u है तो 35u तथा 37u द्रव्यमान वाले इन समस्थानिकों की बहुलता का अनुपात क्या होगा? 
 Options:
1) 1/3
2) 1/4
3) 3/1
4) 4/1
Correct Answer: 3/1
 
QID : 734 - यदि 'E' किसी चालक के एकसमान विद्युत क्षेत्र का परिमाण, 'τ' विश्रांति काल ('e' इलेक्ट्रॉन का आवेश और 'm' इलेक्ट्रॉन का द्रव्यमान है) है, तो -eEτ/m _________ के बराबर होता है।
 Options:
1) अनुभव किये गए बल
2) अनुभव किये गए त्वरण
3) के प्रवाह के वेग
4) के कारण आवेशित घनत्व
Correct Answer: के प्रवाह के वेग
 
QID : 735 - यदि हाइड्रोजन की तरंगदैर्घ्य के लिए प्रायोगिक सूत्र 1/λ = R(1/12 - 1/n2) है, जहां n का मान 1 से अधिक है, तो यह ____ श्रेणी को प्रदर्शित करता है।
Options:
1) बामर
2) पाशन
3) लाइमैन
4) ब्रेकेट
Correct Answer: लाइमैन
 
QID : 736 - यदि हाइड्रोजन की द्वितीय कक्षा में उपस्थित इलेक्ट्रॉन की उर्जा -3.4 eV है, तो तीसरी कक्षा में कितनी उर्जा (eV में) होगी?
 Options:
1) -1.511
2) -2.22
3) -5.1
4) -13.6
Correct Answer: -1.511
 
QID : 737 - यदि गैस के अणुओं का व्यास 'd' है, माध्य चाल 'v' है, प्रति एकांक आयतन में अणुओं की संख्या 'n' है, तो 't' समय में संघट्ट होने वाले अणुओं की संख्या क्या होगी?
Options:
1) Пd2vt
2) Пv2td
3) Пt2vd
4) П2tvd
Correct Answer: Пd2vt
 
QID : 738 - आदर्श गैस के समीकरण PV = kBNT, में N अणुओं की संख्या है तो kB क्या प्रदर्शित करता है?
 Options:
1) गैस नियतांक
2) बोहर त्रिज्या
3) बोल्टज़मान नियतांक
4) बी-कारक
Correct Answer: बोल्टज़मान नियतांक
 
QID : 739 - यदि विस्थापन x, तत्संबंधित समय t, प्रारंभिक वेग u, अंतिम वेग v तथा त्वरण a है, तो निम्नलिखित में से कौन सा समीकरण सही है?  
 Options:
1) u² = v² + 2ax
2) x = (v² - u²)/2a
3) v² = u² - 2ax
4) x = (v² + u²)/2a
Correct Answer:: x = (v² - u²)/2a
 
QID : 740 - यदि सरल आवर्त गति कर रहे किसी कण का विस्थापन 'x' है, तो "kx2/2" इसकी ____ उर्जा के बराबर होगा।
 Options:
1) गतिज
2) स्थितिज
3) कुल यांत्रिक
4) कंपन
Correct Answer: स्थितिज
 
QID : 741 - यदि 'φ' किसी बंद पृष्ठ 'S' से गुज़रने वाला विद्युत फ्लक्स, 'q' पृष्ठ 'S' द्वारा परिबद्ध कुल आवेश और 'є'o  मुक्त क्षेत्र की विद्युतशीलता है, तो ये तीनों गाउस के नियम से इस प्रकार ______ संबंधित है।
 Options:
1) φ = qєo
2) φ = q/єo
3) φ = єo/q
4) φ = √(qєo)
Correct Answer: φ = q/єo
 
QID : 742 - _____ में चालन बैंड, संयोजकता बैंड को अतिव्यापित करता है।
 Options:
1) तात्विक अर्धचालक
2) यौगिक अर्धचालक
3) धात्विक चालक
4) विद्युतरोधी
Correct Answer: धात्विक चालक
 
QID : 743 - संपीडित जल पर आधारित नाभिकीय पावर प्लांट में किस पदार्थ का उपयोग अवमंदक और ऊष्मा स्थानांतरण के माध्यम के रूप में किया जाता है?
 Options:
1) वायु
2) हाइड्रोजन
3) नाइट्रोजन
4) जल
Correct Answer: जल
 
QID : 744 - दोनों सिरों पर तानित डोरी में अप्रगामी तरंग में पहला प्रस्पंद x = ____ बनता है। ('λ' , अप्रगामी तरंग की तरंगदैर्घ्य है)
Options:
1) λ/4
2) λ/2
3) λ
4) 2λ
Correct Answer: λ/4
 
QID : 745 - किसी एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र 'B' में, द्रव्यमान 'm' का कोई आवेश 'q', 'B' के अभिलंबवत तल में वृत्ताकार कक्षा में गतिमान है। इसकी एकसमान वर्तुल गति की आवृत्ति को साइक्लोट्रॉन आवृत्ति कहते हैं, वो किसके बराबर होती है? 
 Options:
1) qB/(2πm)
2) 2qB/(πm)
3) 2π/qB
4) pπ/(2qB)
Correct Answer: qB/(2πm)
 
QID : 746 - आइंस्टीन के द्रव्यमान-उर्जा समतुल्यता संबंध E = mc2 में, 'c' क्या प्रदर्शित करता है?
 Options:
1) प्लांक नियतांक
2) प्राथमिक आवेश
3) परमाणु द्रव्यमान नियतांक
4) प्रकाश का वेग
Correct Answer: प्रकाश का वेग
 
QID : 747 - तापीय साम्य में, अणु के लिए उर्जा समान रूप से सभी संभव उर्जा रूपों पर बंटित होती है और प्रत्येक रूप में औसत ऊर्जा किसके बराबर होती है?
Options:
1) kBT/2
2) kBT
3) 2kBT
4) kBT/4
Correct Answer: kBT/2
 
QID : 748 - रदरफोर्ड के अल्फ़ा कण प्रकीर्णन प्रयोग में निम्नलिखित में से किसे स्वर्ण की पन्नी पर दिष्ट कराया गया था?
 Options:
1) बीटा कण
2) गामा कण
3) इलेक्ट्रॉन
4) अल्फ़ा कण
Correct Answer: अल्फ़ा कण
 
QID : 749 - सरल आवर्त गति में कण- वेग, विस्थापन से ________ कला कोण द्वारा पीछे होता है।
 Options:
1) π/2
2) -π/4
3) π
4) -π
Correct Answer: π/2
 
QID : 750 - 1/λ = R(1/52 - 1/n2) सूत्र जो हाइड्रोजन के स्पैक्ट्रमी श्रेणी की फुंट को प्रदर्शित करता है, में 'R' ____ नियतांक है।
 Options:
1) प्लांक
2) बोर
3) थोमसन
4) रिडबर्ग
Correct Answer: रिडबर्ग

Study Kit for SSC Scientific Assistant (IMD) EXAM 2017
 

QID : 751 - गैसों की गतिज उर्जा के संदर्भ में PV = (1/3)Nmv2, यदि 'N' अणुओं की संख्या है तो 'm' क्या प्रदर्शित करता है?

Options:
1) आणविक द्रव्यमान
2) गैस का द्रव्यमान
3) कण का द्रव्यमान
4) गैस के अणुओं की संख्या
Correct Answer: कण का द्रव्यमान
 
QID : 752 - सरल आवर्त गति x = √2 sin(ωt – π/4) में कला नियतांक द्वारा क्या प्रदर्शित किया जा सकता है?
 Options:
1) √2
2) 2π/ω
3) ωt
4) 7π/4
Correct Answer: 7π/4
 
QID : 753 - किस उष्मागतिकीय प्रक्रम में तापमान स्थिर रहता है? 
 Options:
1) समदाबीय
2) समआयतनिक
3) रुद्धोष्म
4) समतापीय
Correct Answer: समतापीय
 
QID : 754 - प्रेरणिक प्रतिघात किसके बराबर होता है?
Options:
1) 1/(ωL)
2) ω/L
3) L/ω
4) ωL
Correct Answer: ωL
 
QID : 755 - लुईस दे ब्रोग्ली ने तर्क दिया कि इलेक्ट्रॉन को इसकी वृत्ताकार कक्षा में, एक कण तरंग के रूप में देखा जाना चाहिए, जिसकी तरंगदैर्घ्य ____ के बराबर होगी जहां 'p' इलेक्ट्रॉन के संवेग का परिमाण और 'h' प्लांक नियतांक है।
 Options:
1) hp
2) p/h
3) h/p2
4) h/p
Correct Answer: h/p
 
QID : 756 - 6.6 वर्ग सें.मी अनुप्रस्थ काट वाले बेलनाकार पाइप में 14 छिद्र हैं जिसमें प्रत्येक की त्रिज्या 1 मि.मी. है। यदि पाइप में पानी 1 मी/ मिनट के वेग से बह रहा है तो छिद्रों से निकलने वाले बहिर्वाह की चाल (मी./सेकंड में) कितनी होगी?

 Options:
1) 0.25
2) 0.125
3) 0.625
4) 0.5
Correct Answer: 0.25
 
QID : 757 - एसटीपी का अर्थ क्या है?
 Options:
1) 0 डिग्री सेल्सीयस मानक ताप और 1 पास्कल दाब
2) 0 केल्विन मानक ताप और 1 वायुमंडलीय दाब
3) 0 केल्विन ताप और 1 पास्कल दाब
4) 0 डिग्री सेल्सीयस ताप और 1 वायुमंडलीय दाब
Correct Answer: 0 डिग्री सेल्सीयस ताप और 1 वायुमंडलीय दाब
 
QID : 758 - 1 मि.मी.त्रिज्या वाली इस्पात की छड पर तनन प्रतिबल 10,000 न्युटन/मी² है। इसमें कितने प्रतिबल का निर्माण होगा? (न्यूटन में)
Options:
1) 3.14 x 10²
2) 3.14 x 10-2
3) 3.14 x 10-4
4) 3.14 x 104
Correct Answer: 3.14 x 10-2
 
QID : 759 - उष्मागतिकी के ____ के अनुसार यदि दो निकाय किसी तीसरे निकाय के साथ पृथक-पृथक रूप से तापीय साम्य में है तो वे परस्पर भी तापीय साम्य में होते हैं।
Options:
1) शून्य कोटि का नियम
2) प्रथम नियम
3) द्वितीय नियम (क्लॉशियस का कथन)
4) द्वितीय नियम (केल्विन - प्लांक का कथन)
Correct Answer: शून्य कोटि का नियम
 
QID : 760 - ______ नियम एक समीकरण है, जो यह बताता है, कि किसी तार में बहती हुई धारा के कारण चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न होता है और आप विभिन्न बिन्दुओं पर इसकी शक्ति की गणना कर सकते हैं। 
 Options:
1) एम्पियर
2) लोरेंज
3) बायो सावर्ट
4) किरचोफ
Correct Answer: बायो सावर्ट
 
QID : 761 - ____________________किसी असंपीडय तरल में प्रवाह वेगों को मापने की एक युक्ति है।
 Options:
1) अल्टी-मापी
2) बैरो-मापी
3) वेंटुरी-मापी
4) हाइड्रो-मापी
Correct Answer: वेंटुरी-मापी
 
QID : 762 - 'R' त्रिज्या वाले किसी वृत्ताकार पथ पर 'v' वेग से चलने वाली वस्तु का त्वरण किस सूत्र से ज्ञात किया जा सकता है?
 Options:
1) a = v² x R
2) a = v/R²
3) a = v x R²
4) a = v²/R
Correct Answer: a = v²/R
 
QID : 763 - प्रकाश के प्रकीर्णन की मात्रा तरंगदैर्घ्य की चतुर्थ घात के व्युत्क्रमानुपाती होती है। इसे ___ का प्रकीर्णन कहते हैं।
 Options:
1) मैक्सवेल
2) हर्ट्ज़
3) हाइगेंस
4) रैले
Correct Answer: रैले

QID : 764 - किसी समांतर पट्टिका संधारित्र की धारिता किसके द्वारा बताई जाती है, जहां 'A' प्रत्येक पट्टिका का क्षेत्रफल तथा 'd' इनके बीच का पृथक्कन है?
Options:
1) C = єoAd
2) C = єo/(Ad)
3) C = єoA/d
4) C = єoA/d2
Correct Answer: C = єoA/d
 
QID : 765 - किसी इलेक्ट्रॉन पर ________x 10-19 C आवेश होता है।
 Options:
1) 2.4
2) 3.2
3) 1.6
4) 4.8
Correct Answer: 1.6
 
QID : 766 - प्रेरक में धारा ______।
Options:
1) वोल्टता से π/2 चक्र पीछे रहती है
2) वोल्टता से π/2 चक्र आगे रहती है
3) वोल्टता से π चक्र पीछे रहती है
4) वोल्टता से π चक्र आगे रहती है
Correct Answer: वोल्टता से π/2 चक्र पीछे रहती है
 
QID : 767 - समीकरण eτ/m = ________ जहां 'τ' विश्रांति काल, 'e आवेश और 'm' इलेक्ट्रॉन का द्रव्यमान है।
 Options:
1) पदार्थ की चालकता
2) इलेक्ट्रॉन की गतिशीलता
3) पदार्थ की प्रतिरोधकता
4) पदार्थ का परावैद्युतांक
Correct Answer: इलेक्ट्रॉन की गतिशीलता
 
QID : 768 - यंग के प्रयोग में देखे गए फ्रिंज पैटर्न सुनिश्चित रूप से क्या होंगे?
 Options:
1) अतिपरवलय
2) दीर्घवृत्त
3) वृत्ताकार
4) परवलय
Correct Answer: अतिपरवलय
 
QID : 769 - मानव नेत्र ______________ तरंगदैर्घ्य वाले वैद्युतचुम्बकीय विकिरणों को देख सकता है।
 Options:
1) 800 नेनो.मी. से 1050 नेनो.मी. 
2) 400 नेनो.मी.  से  750 नेनो.मी. 
3) 1200 नेनो.मी. से 1550 नेनो.मी. 
4) 1600 नेनो.मी. से 1950 नेनो.मी.
Correct Answer: 400 नेनो.मी.  से  750 नेनो.मी. 
 
QID : 770 - निम्नलिखत में से द्रव चालित उत्थापक(हाईड्रोलिक लिफ्ट) किस पर आधारित है? 
 Options:
1) बर्नूली का सिद्धांत
2) पास्कल का नियम
3) आर्किमिडीज़ का सिद्धांत
4) बॉयल का नियम
Correct Answer: पास्कल का नियम

QID : 771 - निम्नलिखत में से फारेनहाइट मापक्रम पर पानी का हिमांक क्या है?
 Options:
1) 212o  फरेनहाइट
2) 0 o फरेनहाइट
3) 273o फरेनहाइट
4) 32o फरेनहाइट
Correct Answer: 32o फरेनहाइट
 
QID : 772 - हाइड्रोजन के समस्थानिक ट्राइट्रियम का द्रव्यमान कितने द्रव्यमानों के बराबर होता है?
 Options:
1) 3 इलेक्ट्रॉन
2) 3 प्रोटॉन + 3 न्यूट्रॉन
3) 1 प्रोटॉन + 3 न्यूट्रॉन
4) 1 प्रोटॉन + 2 न्यूट्रॉन
Correct Answer: 1 प्रोटॉन + 2 न्यूट्रॉन
 
QID : 773 - निश्चित दाब तथा आयतन पर आदर्श गैस के विशिष्ट ऊष्मा धारिताओं में गणितीय अंतर निम्नलिखत में से किसके बराबर होता है?
 Options:
1) कार्नोत स्थिरांक
2) बोल्टज़मन स्थिरांक
3) सार्वत्रिक गैस नियतांक
4) रयबेर्ग स्थिरांक
Correct Answer: सार्वत्रिक गैस नियतांक
 
QID : 774 - एकपरमाणुक गैसों के लिए नियत आयतन पर मोलर विशिष्ट ऊष्मा धारिता निम्नलिखत में से कितनी होती है?
 Options:
1) 7R/2
2) 9R/2
3) 3R/2
4) 5R/2
Correct Answer: 3R/2
 
QID : 775 - विकल्प में कुछ परमाणुओं की परमाणु द्रव्यमान संख्या 'A' दी गयी है। इनमें से किस द्रव्यमान संख्या वाले परमाणुके नाभिक की प्रति न्यूक्लियॉन बंधन उर्जा सबसे अधिक होगी?
 Options:
1) 200
2) 100
3) 5
4) 20
Correct Answer: 100

Study Kit for SSC Scientific Assistant (IMD) EXAM 2017


 QID : 776 - यदि सरल लोलक के धागे की लंबाई 'L', गोलक का द्रव्यमान 'm' और घूर्णी जडत्व 'I' है तो लोलक का आवर्तकाल T _____ से दर्शाया जाता है।
 Options:
1) T = 2π √(IL/mg)
2) T = 2π √(I/mgL)
3) T = 2π √(mgL/I)
4) T = 2π √(mg/IL)
Correct Answer: T = 2π √(I/mgL)
 
QID : 777 - इन्द्रधनुष बनने की घटना प्रकाश के गुणों में से निम्न _____ को छोड़कर अन्य सभी गुणों का संयुक्त प्रभाव है। 
 Options:
1) परिक्षेपण
2) अपवर्तन
3) परावर्तन
4) ध्रुवण
Correct Answer: ध्रुवण
 
QID : 778 - 'R' प्रतिरोध का चालक जिसमें विभवान्तर 'V' है का शक्ति क्षय निम्नलिखत में से क्या है? 
 Options:
1) V/R2
2) V2R
3) VR2
4) V2/R
Correct Answer: V2/R
 
QID : 779 - निम्नलिखत में से जडत्व आघूर्ण और कोणीय वेग का गुणनफल क्या होता है?
 Options:
1) कोणीय संवेग
2) शक्ति
3) बल आघूर्ण
4) कार्य
Correct Answer: कोणीय संवेग
 
QID : 780 - हाइड्रोजन के परमाणु में इलेक्ट्रॉन की कक्षा की त्रिज्या किसके बराबर होती है? (єo निर्वात की विद्युतशीलता, 'e' इलेक्ट्रॉन का आवेश और 'm' इलेक्ट्रॉन का द्रव्यमान है)
 Options:
1) e/(4πєomv2)
2) mv2e2/(4πєo)
3) mv2e/(4πєo)
4) e2/(4πєomv2)
Correct Answer: e2/(4πєomv2)
 
QID : 781 - सघन माध्यम 2 का विरल माध्यम 1 के सापेक्ष अपवर्तनांक ____ होगा। (जहां C क्रांतिक कोण की माप है)
 Options:
1) n12 = 1/sinC
2) n21 = 1/sinC
3) n12 = sinC
4) n12 = 1/(-sinC)
Correct Answer: n12 = 1/sinC
 
QID : 782 - निर्वात में वैद्युतचुंबकीय तरंग की चाल 'c', किसके बराबर होती है? (जहां μo और єo चुंबकशीलता और विद्युतशीलता है)
 Options:
1) 1/√(µoєo)
2) 1/(µoєo)
3) µoєo
4) (µoєo)2
Correct Answer: 1/√(µoєo)
 
QID : 783 - आदर्श तनित डोरी जिसका रेखीय द्रव्यमान घनत्व 'μ' तथा तनाव 'T' है, की अनुप्रस्थ तरंग की चाल 'v' किसके बराबर होती है?
 Options:
1) √(µ/T)
2) √(T/µ)
3) (T/µ)2
4) (µ/T)2
Correct Answer: √(T/µ)
 
QID : 784 - दाब परिकलन के लिए स्तंभ की ऊंचाई महत्वपूर्ण है न कि पात्र की आकृति, आधार या अनुप्रस्थ काट। समान क्षैतिज तल (समान गहराई) के सभी बिंदुओं पर द्रव का दाब समान होता है।" यह कथन इनमें से क्या प्रदर्शित करता है?
Options:
1) पानी का असंगत व्यवहार
2) द्रवस्थैतिक विरोधोक्ति
3) ऐल्गॉल विरोधोक्ति
4) आर्किमिडीज़ का सिद्धांत
Correct Answer: द्रवस्थैतिक विरोधोक्ति
 
QID : 785 - एक आवेश q को संलग्न करने वाले एक बंद सतह 'S' के माध्यम से जाने वाले इलेक्ट्रिक फ्लक्स ______________ के बराबर होता है। (єo मुक्त स्थान की विद्युतशीलता  है)
Options:
1) qєo
2) q2єo
3) єo/q
4) q/єo
Correct Answer: q/єo
 
QID : 786 - ऊष्मा इंजन की दक्षता की एक मौलिक सीमा होती है जिसका निर्धारण प्रकृति के एक स्वतंत्र नियम जिसे उष्मागतिकी का ___ नियम कहते हैं।
 Options:
1) शून्यता
2) प्रथम
3) तृतीय
4) द्वितीय
Correct Answer: द्वितीय
 
QID : 787 - पृथ्वी की सतह पर इसके चुंबकीय क्षेत्र का विवरण देने के लिए तीन राशियों की आवश्यकता होती है। निम्नलिखित में से किसकी आवश्यकता नहीं होती?
 Options:
1) उर्ध्वाधर अवयव
2) क्षैतिज अवयव
3) चुम्बकीय दिक्पात
4) चुम्बकीय नति
Correct Answer: उर्ध्वाधर अवयव
 
QID : 788 - 4 डिग्री सेल्सियस पर जल का ____ अधिकतम होता है।
 Options:
1) आयतन
2) श्यानता
3) संपीड्यता
4) घनत्व
Correct Answer: घनत्व
 
QID : 789 - संयुक्त सूक्ष्मदर्शी की आवर्धन क्षमता क्या होगी जिसकी नेत्रिका की फोकस दूरी 10 सें.मी. है और वस्तु की आवर्धन क्षमता 4 है? (निकटतम आरामदेह दूरी 25 सें.मी.माने)
Options:
1) 3.5
2) 14
3) 8
4) 16
Correct Answer: 14
 
QID : 790 - 'M' द्रव्यमान और 'R' त्रिज्या वाले पतले वृत्ताकार वलय का व्यास के परित: जडत्व आघूर्ण क्या होगा?
 Options:
1) MR²/4
2) MR²/3
3) MR²/2
4) MR²/6
Correct Answer: MR²/2
 
QID : 791 - एक ग्रह जिसका द्रव्यमान पृथ्वी के द्रव्यमान का 1/7 है और त्रिज्या पृथ्वी की त्रिज्या की आधी है, पर गुरुत्वाकर्षण के कारण लगने वाला त्वरण (मी/वर्ग सेकंड में) क्या होगा? 
 Options:
1) 5.6
2) 4.9
3) 4.2
4) 3.5
Correct Answer: 5.6
 
QID : 792 - यदि 256 हर्ट्ज और 260 हर्ट्ज आवृत्ति की दो ध्वनियां अध्यारोपित होती हैं तो विस्पंद की आवृत्ति (हर्ट्ज में) में क्या होगी?
 Options:
1) 8
2) 2
3) 16
4) 4
Correct Answer: 4
 
QID : 793 - जब ताप को नियत रखा जाता है तो किसी गैस की निश्चित मात्रा का दाब तथा आयतन PV = नियतांक के रूप में संबंधित होते हैं। इस संबंध को क्या कहा जाता है? 
 Options:
1) चार्ल्स का नियम
2) बॉयल का नियम
3) संयुक्त गैस का नियम
4) गे-लुस्सक का नियम
Correct Answer: बॉयल का नियम
 
QID : 794 - जब ट्रांजिस्टर का उपयोग अन्तक अथवा संतृप्त अवस्था में किया जाता है तो यह किसकी भांति कार्य करता है?
 Options:
1) प्रवर्धक
2) जेनर डायोड
3) स्विच
4) AND गेट
Correct Answer: स्विच
 
QID : 795 - कौन सा सूत्र न्यूटन के गुरुत्वाकर्षण के नियम को प्रदर्शित करता है?
 Options:
1) F= Gm1m2/r (G गुरुत्वीय स्थिरांक है)
2) F= Gm1m2/r²(G गुरुत्वीय स्थिरांक है)
3) F= gm1m2/r² (g गुरुत्वाकर्षण के कारण उत्पन्न त्वरण है)
4) F= gm1m2/r (g गुरुत्वाकर्षण के कारण उत्पन्न त्वरण है)
Correct Answer: F= Gm1m2/r²(G गुरुत्वीय स्थिरांक है)
 
QID : 796

 
Options:
1) AND
2) NAND
3) NOR
4) OR
Correct Answer: OR
 
QID : 797 - निम्नलिखित में से कौन सा आवर्ती फलन है यदि 'ω' एक स्थिरांक है और 't' समय प्रदर्शित करता है? 
 Options:
1) log (ωt)
2) e–ωt
3) 2П√(1/ωt)
4) sin ωt + cos 2 ωt + sin 4 ωt
Correct Answer: sin ωt + cos 2 ωt + sin 4 ωt
 
QID : 798 - स्थिरवैद्युत क्षेत्र रेखाओं के संबंध में निम्नलिखित में से क्या असत्य है?
 Options:
1) क्षेत्र रेखाएं धनात्मक आवेश से प्रारंभ होती हैं और ऋणात्मक आवेश पर ख़त्म होती हैं।
2) यदि एकल धनात्मक आवेश हो तो क्षेत्र रेखाएं अनंत पर समाप्त होती हैं।
3) दो क्षेत्र रेखाएं एक दूसरे को कभी काटती नहीं हैं।
4) स्थिरवैद्युत रेखाएं बंद लूप बनाती हैं।
Correct Answer: स्थिरवैद्युत रेखाएं बंद लूप बनाती हैं।
 
QID : 799 - निम्नलिखित में से कौन सा कथन डाप्लर प्रभाव के संगत है?
 Options:
1) जब ध्वनि का स्त्रोत प्रेक्षक के पास आता है तो ध्वनि का तारत्व (आवृत्ति) बढ़ता है|
2) जब ध्वनि का स्त्रोत प्रेक्षक के पास आता है तो ध्वनि का तारत्व (आवृत्ति) कम होता है|
3) जब ध्वनि का स्त्रोत प्रेक्षक से दूर होता है तो ध्वनि का तारत्व (आवृत्ति) बढ़ता है|
4) जब ध्वनि का स्त्रोत प्रेक्षक से दूर होता है तो ध्वनि का तारत्व (आवृत्ति) कम होता है|
Correct Answer: जब ध्वनि का स्त्रोत प्रेक्षक के पास आता है तो ध्वनि का तारत्व (आवृत्ति) बढ़ता है|
 
QID : 800 - जेनर डायोड संधि के _________ कर विकसित किया जाता है।
 Options:
1) p तथा n दोनों फलकों को कम अपमिश्रित
2) p तथा n दोनों फलकों को अत्यधिक अपमिश्रित
3) p फलक को अत्यधिक अपमिश्रित और n फलक को कम अपमिश्रित
4) p फलक को कम अपमिश्रित और n फलक को अत्यधिक अपमिश्रित
Correct Answer: p तथा n दोनों फलकों को अत्यधिक अपमिश्रित

download

(EBOOK) SSC Scientific Assistant (IMD) Exam Papers PDF Download

Study Kit for SSC Scientific Assistant (IMD) Examination

<< Go Back To Main Page


Courtesy:SSC