एस.एस.सी वैज्ञानिक सहायक परीक्षा "23 नवंबर 2017 को आयोजित" शिफ्ट 2: (सामान्य जागरूकता) SSC Scientific Assistant Exam "held on 23 Nov 2017" Shift 2 : (General Awareness)

एस.एस.सी वैज्ञानिक सहायक परीक्षा "23 नवंबर 2017 को आयोजित" शिफ्ट 2: (सामान्य जागरूकता)

SSC Scientific Assistant Exam "held on 23 Nov 2017" Shift 2 : (General Awareness)

QID : 1076 - भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) अधिशेष उत्पादन वाले राज्यों में किसानों से गेहूँ तथा चावल खरीदता है। किसानों को उनकी फसल के लिए पहले से घोषित कीमतें दी जाती है, जिसे ______ कहा जाता है।
Options:
1) न्यूनतम खुदरा मूल्य
2) अधिकतम खुदरा मूल्य
3) न्यूनतम समर्थित मूल्य
4) अधिकतम समर्थित मूल्य
Correct Answer: न्यूनतम समर्थित मूल्य

QID : 1077 - अनुच्छेद 359 के तहत राष्ट्रीय आपात के दौरान भी भारतीय संविधान के कौन से दो अनुच्छेद (मौलिक अधिकार) निलंबित नहीं होते है?
Options:
1) अनुच्छेद 14 तथा 15
2) अनुच्छेद 16 तथा 17
3) अनुच्छेद 18 तथा 19
4) अनुच्छेद 20 तथा 21
Correct Answerअनुच्छेद 20 तथा 21
 
QID : 1078 - भारत में सभी अंतर्राष्ट्रीय संधियाँ तथा समझौते______ के नाम पर होते है।
Options:
1) भारत के प्रधानमंत्री
2) भारत के राष्ट्रपति
3) भारत के मुख्य न्यायाधीश
4) भारत के विदेश मंत्री
Correct Answer: भारत के राष्ट्रपति
 
QID : 1079 - वर्ष 1919 में भारत में निम्नलिखित में से कौन सी प्रमुख घटना घटित हुई थी?
Options:
1) दांडी मार्च
2) जलियाँवाला बाग हत्याकांड
3) असहयोग आन्दोलन
4) स्वदेशी आन्दोलन
Correct Answer: जलियाँवाला बाग हत्याकांड
 
QID : 1080 - किस वर्ष के पश्चात अंग्रेजो के विरुद्ध चल रहा संघर्ष धीरे धीरे एक जन आंदोलन में परिवर्तित हो गया था?
Options:
1) 1910
2) 1915
3) 1919
4) 1923
Correct Answer: 1919

download

(EBOOK) SSC Scientific Assistant (IMD) Exam Papers PDF Download

Study Kit for SSC Scientific Assistant (IMD) Examination

QID : 1081 - ' तत्वबोधिनी सभा' ​​की स्थापना किसने की?
Options:
1) रबीन्द्रनाथ टैगोर
2) देवेन्द्रनाथ टैगोर
3) सरोजिनी नायडू
4) महात्मा गांधी
Correct Answer: देवेन्द्रनाथ टैगोर
 
QID : 1082 - कौन सा मध्याह्न या देशांतर को भारत का मानक मेरिडियन भी कहा जाता है?
Options:
1) 27°30’ पू.
2) 27°30’ प.
3) 82°30’ प.
4) 82°30’ पू.
Correct Answer: 82°30’ पू.

QID : 1083 - भारत के उत्तरी मैदान ______ के एकत्रित होने से बने हैं।
Options:
1) मूंगा
2) कछार
3) गाद
4) ज्वालामुखीय
Correct Answer: कछार
 
QID : 1084 - प्रायद्वीपीय पठार की विशिष्ट विशेषताओं में से कौन सी एक है?
Options:
1) काली मिट्टी का क्षेत्र
2) लेटराइट मिट्टी का क्षेत्र
3) लाल मिट्टी का क्षेत्र
4) कछार की मिट्टी का क्षेत्र
Correct Answer: काली मिट्टी का क्षेत्र
 
QID : 1085 - हिमालय की पूर्वी सीमा को कौन सी नदी चिह्नित करती है?
Options:
1) गंगा
2) ब्रह्मपुत्र
3) कोसी
4) गंडक
Correct Answer: ब्रह्मपुत्र


QID : 1086 - भारत का कौन सा राज्य कपास का सबसे बड़ा उत्पादक है?
Options:
1) गुजरात
2) राजस्थान
3) मध्य प्रदेश
4) गोवा
Correct Answer: गुजरात
 
QID : 1087 - हवा दक्षिण-पूर्व महासागर के दक्षिण-पूर्व दिशा में उच्च दबाव क्षेत्र से निकलती है और भारतीय उपमहाद्वीप में कम दबाव वाले क्षेत्रों की ओर मुड़ती है। हम इन्हे ______ हवाओं के रूप में जानते है।
Options:
1) पूर्व की ओर
2) पश्चिम की ओर
3) दक्षिण-पश्चिम मानसून
4) व्यापार
Correct Answer: दक्षिण-पश्चिम मानसून
 
QID : 1088 - एक वस्तु का अंकित मूल्य उसके क्रय मूल्य से 50% अधिक है। यदि 20% की छूट दी जाती है, तो लाभ प्रतिशत क्या होगा?
Options:
1) 10
2) 30
3) 20
4) 40
Correct Answer: 20
 
QID : 1089 - निम्नलिखित में से कौन सा / से संपर्क बल है / हैं?
I. घर्षण बल
II. चुम्बकीय बल
III. गुरुत्वाकर्षण बल
Options:
1) केवल I
2) केवल II
3) केवल III
4) II तथा III दोनों
Correct Answer: केवल I
 
QID : 1090 - कौन से बहुकोशिकीय यूकैरियोटी है जिनमें कोशिका भित्ति होती है परंतु वे प्रकाश संश्लेषण नहीं करते?
Options:
1) फ़ंजाई
2) प्लांटी
3) एनिमेलिया
4) प्रोटिस्टा
Correct Answer: फ़ंजाई
 
QID : 1091 - निम्नलिखित में से कौन सा एक संतृप्त यौगिक कार्बन का उदाहरण है?
Options:
1) एथेन
2) ईथेन
3) ईथाइन
4) सभी विकल्प सही हैं
Correct Answer: एथेन
 
QID : 1092 - सभी ग्रामीण तथा शहरी परिवारों को अंतिम मील विध्युत संयोजकता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऊर्जा मंत्रालय ने किस योजना का शुभांरभ किया है?
Options:
1) शगुन
2) सहज
3) सौभाग्य
4) सरल
Correct Answer: सौभाग्य
 
QID : 1093 - किस 152 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्म की खोज भारत में (गुजरात के कच्छ रेगिस्तान क्षेत्र) पहली बार की गई है?
Options:
1) मीनसरीसृप
2) राजसृप
3) मसीआकसृप
4) बारापासृप
Correct Answer: मीनसरीसृप
 
QID : 1094 - युवा कार्यक्रम तथा खेल मंत्रालय किस स्थान पर राष्ट्रीय खेल संग्रहालय की स्थापना करेगा?
Options:
1) बाराबाती स्टेडियम, ओडिशा
2) एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, तमिलनाडु
3) नेहरू स्टेडियम, मध्य प्रदेश
4) जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, दिल्ली
Correct Answer: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, दिल्ली
 
QID : 1095 - सितम्बर 2017 में, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पुलिस प्रशिक्षण पर सहयोग के संबंध में भारत तथा ______ के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी है।
Options:
1) अफगानिस्तान
2) श्रीलंका
3) बांग्लादेश
4) नेपाल
Correct Answer: अफगानिस्तान
 
QID : 1096 - गौरी लंकेश, निम्नलिखित में से किस पुरस्कार को जीतने वाली प्रथम भारतीय पत्रकार है?
Options:
1) पुलित्ज़र
2) एना पोलिटकोवस्काया
3) लिविंगस्टोन
4) गोल्डन पियर
Correct Answer: एना पोलिटकोवस्काया
 
QID : 1097 - सबसे बड़ा कमोडिटी बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (एमसीएक्स) ने भारत के पहले कमोडिटी विकल्प को ______ में आरंभ किया।
Options:
1) सोना
2) चाँदी
3) हीरे
4) प्लेटिनम
Correct Answer: सोना
 
QID : 1098 - किस देश ने अपना पहला आधिकारिक विदेशी सैन्य अड्डा ‘हॉर्न ऑफ अफ्रीका’, जिबूती में स्थापित किया है?
Options:
1) चीन
2) केन्या
3) नाइजीरिया
4) टयूनीशिया
Correct Answer: चीन
 
QID : 1099 - ग्लोबल वाइल्डलाइफ प्रोग्राम (जीडब्ल्यूपी) सम्मेलन हाल ही में कहाँ आयोजित हुआ था?
Options:
1) एर्नाकुलम
2) पुणे
3) चंडीगढ़
4) नई दिल्ली
Correct Answer: नई दिल्ली

QID : 1100 - रजनीश कुमार को किस संगठन का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?
Options:
1) भारतीय प्रतिभूति तथा विनिमय बोर्ड (सेबी)
2) राष्ट्रीय कृषि तथा ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड)
3) भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई)
4) भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई)
Correct Answer: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई)

download

(EBOOK) SSC Scientific Assistant (IMD) Exam Papers PDF Download

Study Kit for SSC Scientific Assistant (IMD) Examination

<< Go Back To Main Page


Courtesy:SSC