SSC MTS 2019 EXAM पेपर : Held on 06 August-2019 Shift-1::सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति::

MTS LOGO


SSC MTS 2019 EXAM पेपर : Held on 06 August-2019 Shift-1

::सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति::


Q.1 नीचे दिए विकल्पो में से उस संख्या को चुनिए जो निम्नलिखित श्रंखला में प्रश्न चिन्ह  (?) के स्थान  पर आएगी।
3, 7, 22, 89, ?
1. 452
2. 446
3. 448
4. 440

Correct Answer: 446

Q.2 छ: ट्रक  K, M, O, Q, S तथा U केन्द्र की ओर मुख करके एक वृताकार पथ के इर्द-गिर्द खडे किए गये है (जरूरी नहीं की वो इसी क्रम में हो)। Q, U के बायी ओर दूसरा है। S, M के तुरंत बायी ओर है। K, O के दायी ओर दूसरा है। O, Q के तुरंत दायी ओर है। O के बायी ओर दूसरे स्थान पर कौन सा ट्रक खडा किया गया है?
1. M
2. K
3. S
4. U

Correct Answer: M

Q.3 नीचे दिए गए प्रश्न कथन उनके बाद उन कथनो पर आधारित कुछ निष्कर्ष दिए गए है । दिए गए कथनो को सही मानते हुए, चाहे वे सामान्य रूप से  ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हो, सभी निष्कर्षो को पढिए और फिर  निर्धारित कीजिए कि दिए गए कौन-से/सा निष्कर्ष, कथनो का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते है।
कथन:

I. कोई साइकिल हैडल नही है।
II. कुछ हैंडल टायर है।
निष्कर्ष :
I. कोई टायर साइकिल नही है।
II. कुछ टायर हैंडल है।
III. कुछ साइकिल हैंडल है।
1. दोनो निष्कर्ष II तथा III अनुसरण करते है।
2  दोनो निष्कर्ष I तथा II अनुसरण करते है।
3. केवल निष्कर्ष III अनुसरण करता है।
4. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

Correct Answer: केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

Q.4 एक विशिष्ट कूट भाषा मे, ‘RIGHT’ को ‘98653’ लिखा जाता है, ‘CLERK’ को ‘04297’ लिखा जाता है। उसी कूट भाषा मे ‘GREET’ का कोड क्या होगा?
1. 69223
2. 69227
3. 69330
4. 69332

Correct Answer: 69223

Q.5 निम्नलिखित विकल्पो मे से उस अक्षर युग्म को चुनिए,जिनमे वही संबंध है, जो नीचे दिए गए अक्षर युग्म में है।
RP : SQ :: ?
1. JL : IK
2. KG : LH
3. MA : NZ
4. RV : QW

Correct Answer: KG : LH

download

(E-Book) SSC MTS EXAM Hindi Papers PDF Download

Study Material for Multitasking (Non-Technical) Staff Examination

<< Go Back To Main Page

Courtesy : SSC