एस.एस.सी. सीएचएसएल (टियर -1) परीक्षा पेपर 2018 "10 जुलाई 2019" शाम की पाली (सामान्य जागरूकता) SSC CHSL (Tier - 1) Online Exam Paper - 2018 "held on 10July 2019" Evening Shift (General Awareness)

https://sscportal.in/sites/default/files/SSC-CHSL-LOGO.gif

एस.एस.सी. सीएचएसएल (टियर -1) परीक्षा पेपर 2018 "10 जुलाई 2019" शाम की पाली (सामान्य जागरूकता) SSC CHSL (Tier - 1) Online Exam Paper - 2018 "held on 10July 2019" Evening Shift (General Awareness)

Q1. भारत के संविधान की किस अनुसूची में विभिन्न संवैधानिक पदाधिकारियों द्वारा ली जाने वाली शपथ का प्रारूप दिया गया है?

Options:

1. दूसरी अनुसूची
2. पांचवी अनुसूची
3. चौथी अनुसूची
4. तीसरी अनुसूची

Correct answer:   तीसरी अनुसूची

Q2. निम्नलिखित में से किस भारतीय महिला कुश्तीबाज ने 2019 डैन कोवलोव - निकोला पेट्रोव टूर्नामेंट में 59-kg भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता?

Options:

1. नवजोत कौर
2. विनेश फोगट
3. पूजा ढांडा
4. साक्षी मलिक

Correct answer: पूजा ढांडा

Q3. मानव शरीर के निम्नलिखित में से किस अंग में कार्बोहाइड्रेट को ग्लाइकोजन के रूप में संग्रहीत किया जाता है?

Options:

1. छोटी आँत
2. पेट
3. बड़ी आँत
4. जिगर

Correct answer: जिगर

Q4. अंतरिम बजट 2019 में घोषित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का उद्देश्य क्या है?

Options:

1. छोटे किसान परिवारों के लिए चिकित्सा बीमा प्रदान करना
2. छोटे और सीमांत किसानों के लिए जीवन बीमा प्रदान करना
3. सभी खाद्य फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करना
4. दो हेक्टेयर तक खेती योग्य भूमि वाले किसान परिवारों के लिए न्यूनतम आय सुनिश्चित करना

Correct answer:  दो हेक्टेयर तक खेती योग्य भूमि वाले किसान परिवारों के लिए न्यूनतम आय सुनिश्चित करना

Q5. निम्नलिखित में से किस ईंधन का पेट्रोल के बराबर ऊष्मीय मान (कैलोरिफिक वैल्यू) है?

Options:

1. मीथेन
2. एलपीजी
3. केरोसीन
4. सीएनजी

Correct answer: केरोसीन

Q6. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी गंगा नदी प्रणाली का हिस्सा नहीं है?

Options:

1. मंदाकिनी
2. सोन
3. हिंडन
4. धनसरी

Correct answer: धनसरी

Q7. समष्टि अर्थशास्त्र को एक अलग अनुशासन के रूप स्थापित करने के लिए निम्नलिखित में से किसे जाना जाता है?

Options:

1. रॉबर्ट मर्टन
2. फ़िस्‍चर ब्लैक
3. एडम स्मिथ
4. जॉन मेनार्ड कीन्स

Correct answer:  जॉन मेनार्ड कीन्स

Q8. सतत् वैकल्पिक किफायती परिवहन (SATAT) योजना के तहत, _______ को वैकल्पिक परिवहन ईंधन के रूप में बढ़ावा दिया जा रहा है।

Options:

1. सीएनजी
2. हाइड्रोजन
3. एलपीजी
4. कंप्रेस्ड बायोगैस

Correct answer: कंप्रेस्ड बायोगैस

Q9. दो वर्ष में एक बार आयोजित किया जाने वाला सुदीरमन कप किस खेल से संबंधित है?

Options:

1. टेबल टेनिस
2. हॉकी
3. बैडमिंटन
4. शूटिंग

Correct answer:  बैडमिंटन

Q10. ______ का जलडमरूमध्य (Strait) भूमध्य सागर को अटलांटिक महासागर से जोड़ती है।

Options:

1. मैसिना
2. जिब्राल्टर
3. केर्च
4. बोनिफैसियो

Correct answer:  जिब्राल्टर

Q11. यूनेस्को द्वारा निर्मित मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत प्रतिनिधि सूची में थेथरस समुदाय को किस विशेषता के कारण शामिल किया गया है?

Options:

1. पीतल और तांबे के बर्तनों बनाना
2. उनके पारंपरिक नृत्य रूप, जिसे भांगड़ा कहा जाता है
3. उनकी मार्शल आर्ट
4. मिट्टी की सजावटी वस्तुओं का निर्माण करना

Correct answer: पीतल और तांबे के बर्तनों बनाना

Q12. प्रसिद्ध खजुराहो स्मारक-समूह का निर्माण किसके द्वारा कराया गया था?

Options:

1. चंदेल
2. चालुक्य
3. गढ़वाल
4. सोलंकी

Correct answer: चंदेल

Printed Study Kit for SSC CHSL (10+2) Exam

Study Material for Junior Engineer (Civil / Electrical / Mechanical Engineering) Examination

Study Kit for SSC CGL EXAM

Q13. वरीयता क्रम (Table of Precedence) के अनुसार, निम्नलिखित में से वरीयता क्रम में सबसे उच्च प्रोटोकॉल किसे मिलता है?

Options:

1. भारत के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश
2. भारत रत्न प्राप्तकर्ता
3. केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री
4. राज्य सभा के उपाध्यक्ष

Correct answer: केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री

Q14. निम्नलिखित में से वाई.वी रेड्डी के साथ 'इंडियन फिस्कल फेडेरलिज्म' पुस्तक का सह-लेखन किसने किया था?

Options:

1. उर्जित पटेल
2. जीआर रेड्डी
3. रघुराम राजन
4. बिमल जालान

Correct answer: जीआर रेड्डी

Q15. निम्नलिखित में से कौन-सा संगठन 'वैश्विक प्रतिस्पर्धा सूचकांक' नामक वार्षिक रिपोर्ट प्रकाशित करता है?

Options:

1. विश्व आर्थिक मंच
2. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष
3. एशियाई विकास बैंक
4. विश्व बैंक

Correct answer:  विश्व आर्थिक मंच

Q16. गेहूं की उच्च उपज वाली किस्मों (HYVs) को पहली बार कहाँ विकसित किया गया था?

Options:

1. अमेरीका
2. मेक्सिको
3. जापान
4. ऑस्ट्रेलिया

Correct answer: मेक्सिको

Q17. भारत के निर्वाचन आयोग ने हाल ही में चुनाव के दौरान नागरिकों को आदर्श आचार संहिता और व्यय के उल्लंघन की रिपोर्ट करने में सक्षम बनाने के लिए एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है, उस मोबाइल ऐप का नाम क्या है?

Options:

1. समाधान (Samadhan)
2. आईमॉनिटर (iMonitor)
3. आईईलेक्ट (iElect)
4. सीविजिल (cVigil)

Correct answer:  सीविजिल (cVigil)

Q18. एबेल पुरस्कार, 2019 से किसे सम्मानित किया गया है?

Options:

1. रॉबर्ट पी लैंगलैंड्स
2. सर एंड्रयू जे विल्स
3. करेन उहलेनबेक
4. यवेस मेयर

Correct answer: करेन उहलेनबेक

Q19. अंजुम मौदगिल का संबंध निम्नलिखित में से किस खेल से है?

Options:

1. टेबल टेनिस
2. तीरंदाजी
3. शतरंज
4. शूटिंग

Correct answer:  शूटिंग

Q20. चैनल टनल' समुद्र के नीचे निम्नलिखित में से किसे जोड़ने वाली सुरंग का नाम है?

Options:

1. फ्रांस और जर्मनी
2. स्पेन और मोरक्को
3. फ्रांस और इंग्लैंड
4. फ्रांस और स्पेन

Correct answer:  फ्रांस और इंग्लैंड

Q21. इंटरनेट के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक प्रोटोकॉल नहीं है?

Options:

1. पीपीटी
2. टेलनेट
3. यूडीपी
4. टीसीपी

Correct answer: पीपीटी

Q22. कंप्यूटर और संचार प्रौद्योगिकी के संदर्भ में, 1 मेगाबाइट किसके बराबर है?

Options:

1. 1024 बाइट्स
2. 512 किलोबाइट
3. 1024 किलोबाइट
4. 512 बाइट्स

Correct answer: 1024 किलोबाइट

Q23. निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प हृदय का वाल्व (valve) नहीं है?

Options:

1. त्रिकपर्दी (ट्रिकसपिड)
2. हृदय कपाट (माइट्रल)
3. महाधमनी (ओर्टिक)
4. पट (सेप्टम)

Correct answer: पट (सेप्टम)

Q24. मुगल सम्राट ______ ने आलमगीर की उपाधि धारण की।

Options:

1. शाहजहाँ
2. अकबर
3. औरंगजेब
4. जहांगीर

Correct answer: औरंगजेब

Q25. निम्नलिखित नेताओं में से कौन हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी का संस्थापक सदस्य नहीं था?

Options:

1. भगत सिंह
2. अजोय घोष
3. बदरुद्दीन तैयबजी
4. जतिन दास

Correct answer: बदरुद्दीन तैयबजी

Click Here To Download PDF

DOWNLOAD SSC CHSL 2018 HINDI SOLVED Question Papers PDF

DOWNLOAD SSC CHSL Exam E-BOOKS PDF

Printed Study Kit for SSC CHSL (10+2) Exam

Study Material for Junior Engineer (Civil / Electrical / Mechanical Engineering) Examination

Study Kit for SSC CGL EXAM

<< Go Back to Main Page