एस.एस.सी. सीएचएसएल (टियर -1) परीक्षा पेपर 2017 "06 मार्च 2018" सुबह की पाली (सामान्य जागरूकता) SSC CHSL (Tier - 1) Online Exam Paper - 2017 "held on 06 March 2018" Morning Shift (General Awareness)


एस.एस.सी. सीएचएसएल (टियर -1) परीक्षा पेपर 2017 "06 मार्च 2018" सुबह की पाली (सामान्य जागरूकता) SSC CHSL (Tier - 1) Online Exam Paper - 2017 "held on 06 March 2018" Morning Shift (General Awareness)


QID : 1 - निम्नलिखित में से कौन सा एक "भौगोलिक सूचक" नहीं है?

1) कानी शावी
2) नागा मिर्च
3) मैसूर सिल्क
4) दार्जिलिंग बासमती

Correct Answer: दार्जिलिंग बासमती

QID : 2 - विनिवेश आयोग के प्रथम अध्यक्ष ___________ थे।

1) जी.वी. रामकृष्ण
2) मधु दंडवते
3) सी. रंगराजन
4) इंदिरा गांधी

Correct Answer: जी.वी. रामकृष्ण

QID : 3 - निम्न में से कौन-सा तत्व धम्म में वर्णित नहीं था?

1) माता-पिता का आज्ञा पालन
2) दान-पुण्य
3) भातृ-भाव
4) संघ के प्रति आस्था

Correct Answer: संघ के प्रति आस्था

QID : 4 - निम्नलिखित में से किस कार्य का श्रेय लार्ड डलहौजी को नहीं दिया जाता है?

1) पंजाब का विलय
2) बंगाल का विलय
3) मैसूर का विलय
4) सतारा का विलय

Correct Answer: No Correct Answer ( Benefit to all )

QID : 5 - इनमें से कौन पृथ्वी के आकार की तुलना में छोटे ग्रह हैं?

1) अरुण और मंगल
2) वरुण और शुक्र
3) शुक्र और मंगल
4) वरुण और मंगल

Correct Answer: शुक्र और मंगल

QID : 6 - निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य की समुद्रतटीय सीमा सबसे छोटी है?

1) गोवा
2) केरल
3) ओडिशा
4) पश्चिम बंगाल

Correct Answer: गोवा

QID : 7 - कौन-सा स्थान गौतम बुद्ध से संबद्ध नहीं है?

1) सारनाथ
2) बोधगया
3) कुशीनगर
4) पावापुरी

Correct Answer: पावापुरी

QID : 8 - किशनगंगा परियोजना भारत तथा ________ के बीच विवाद का मुख्य कारण है।

1) नेपाल
2) बांग्लादेश
3) पाकिस्तान
4) चीन

Correct Answer: पाकिस्तान

QID : 9 - निम्नलिखित में से किस व्यक्ति को नागरिकों दिए जाने वाले दूसरे सर्वोच्च वीरता पुरस्कार ‘उत्तम जीवन रक्षा पदक’ से सम्मानित किया गया है?

1) सलीम गफूर शेख
2) सौरभ सिन्हा
3) निहाल चंद सोढ़ी
4) महेंद्र गिरि

Correct Answer: सलीम गफूर शेख

QID : 10 - श्रीलंका की आधिकारिक राजधानी का नाम क्या है?

1) कोलंबो
2) श्री जयवर्धनेपुरा
3) सीलोन
4) कैंडी

Correct Answer: श्री जयवर्धनेपुरा

QID : 11 - कौन से कथन सही हैं?

I. 1930 के दशक की शुरूआत में नाइलॉन का निर्माण कोयले, जल तथा वायु से किया गया।
II. नाइलॉन प्रथम पूर्ण रूप से संश्लेषित रेशा था।
III. नाइलॉन रेशा प्रबल, प्रत्यास्थ तथा हल्का था।

1) केवल I तथा II
2) केवल I तथा III
3) केवल II तथा III
4) I, II तथा III सभी

Correct Answer: I, II तथा III सभी

QID : 12 - निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?

1) सोना तथा चाँदी तन्य नहीं होते हैं।
2) फॉस्फोरस तथा नाइट्रोजन तन्य होते हैं।
3) ताँबा तथा प्लेटिनम तन्य होते हैं।
4) सल्फर तथा फॉस्फोरस ध्वन्यात्मक होते हैं।

Correct Answer: ताँबा तथा प्लेटिनम तन्य होते हैं।

Printed Study Kit for SSC CHSL (10+2) Exam

एसएससी - सीएचएसएल परीक्षा ​​अध्ययन सामग्री

QID : 13 -______ संसद के सदस्यों के लिए औपचारिक रूप से निर्धारित उपकरण नहीं है।

1) शून्यकाल
2) ध्यान आकर्षण प्रस्ताव
3) आधे घंटे की चर्चा
4) अल्पकालिक चर्चा

Correct Answer: शून्यकाल

QID : 14 - नगर प्रशासन का कौन सा प्रकार छोटे शहरी क्षेत्रों का नियंत्रण करती है?

1) नगर पंचायत
2) नगरपालिका परिषद
3) नगर निगम
4) कोई विकल्प सही नहीं है।

Correct Answer: नगरपालिका परिषद

QID : 15 - प्रकाश संश्लेषण के लिए गैसों का आदान-प्रदान सूक्ष्म छिद्रों से होता है। यह छिद्र क्या है?

1) हरितलवक (क्लोरोप्लास्ट)
2) रंध्र
3) पर्णहरित (क्लोरोफिल)
4) रिक्तिका

Correct Answer: रंध्र

QID : 16 - लसीका ______ से पचा हुआ तथा अवशोषित वसा का वहन करती है।

1) फेफड़ों
2) क्षुद्रांत्र
3) अमाशय
4) वृक्क

Correct Answer: क्षुद्रांत्र

QID : 17 - ‘प्रधानमंत्री एलपीजी पंचायत योजना’ के अंतर्गत अगले डेढ़ वर्ष में देश में कितने ‘प्रधानमंत्री एलपीजी पंचायत’ का आयोजन किया जाएगा?

1) 2 लाख
2) 1 लाख
3) 3 लाख
4) 5 लाख

Correct Answer: 1 लाख

QID : 18 - देश में ही बने परिवहन विमान सारस के उन्नत संस्करण का नाम क्या है?

1) सारस पीटी1एन
2) सारस एमएल-3 एस
3) सारस एएल-5 सी
4) सारस एफएफ-1 एफ

Correct Answer: सारस पीटी1एन

QID : 19 - दिसम्बर 2017 में, विदेश व्यापार नीति (एफटीपी) की मध्य-अवधि की समीक्षा जारी की गई। समीक्षा में यह घोषणा की गई कि भारत स्कीम एवं भारत स्कीम से आयातित सेवाओं की योजना से मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट्स की प्रोत्साहन दर में कितनी प्रतिशत वृद्धि होगी?

1) 5%
2) 10%
3) 2%
4) 15%

Correct Answer: 2%

QID : 20 - 10 अप्रैल 2017 को, लोकसभा ने ह्यूमन इम्यूनोडिफिशिएंसी वायरस (एचआईवी) तथा एड्स (रोकथाम नियंत्रण) विधेयक, 2017 पास किया। नए प्रावधानों के अंतर्गत निम्नलिखित में से कौन सा सम्मिलित नहीं है?

1) एचआईवी के साथ रहने वाले व्यक्ति की जानकारी रखने वाले प्रतिष्ठानों को डाटा सुरक्षा उपायों को अपनाना चाहिए।
2) व्यक्ति को अपनी एचआईवी स्थिति का खुलासा करने के लिए मजबूर किया जाएगा यद्पि वह अपनी सहमति नहीं देता है।
3) एचआईवी पॉजिटिव व्यक्तियों से नफरत की भावना की वकालत करने से किसी व्यक्ति पर निषेध करता है।
4) सभी सम्मिलित हैं।

Correct Answer: व्यक्ति को अपनी एचआईवी स्थिति का खुलासा करने के लिए मजबूर किया जाएगा यद्पि वह अपनी सहमति नहीं देता है।

QID : 21 - 5 कि.ग्रा द्रव्यमान वाली किसी वस्तु पर 4 सेकंड तक बल लगाने से वस्तु का वेग 12 मी./से. से 20 मी./से. हो जाता है। इस बल की गणना (N में) करें।

1) 40
2) 10
3) 20
4) 80

Correct Answer: 10

QID : 22 - यदि वस्तु का त्वरण समान रूप से परिवर्तित हो रहा है तो इसका अंतिम वेग ____ के बराबर होता है।

1) औसत वेग - प्रारंभिक वेग
2) 2 x औसत वेग - प्रारंभिक वेग
3) 2 x औसत वेग + प्रारंभिक वेग
4) औसत वेग + प्रारंभिक वेग

Correct Answer: 2 x औसत वेग - प्रारंभिक वेग

QID : 23 - वे सभी गुण तथा लक्षण जो जंतुओं को उनके परिवेश से अनुकूलन में सहायक होते हैं ____ की प्रक्रिया का परिणाम है।

1) परिपक्वन
2) उद्विकास
3) अनुक्रम
4) नवीनीकरण

Correct Answer: उद्विकास

QID : 24 - निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?

A) वर्ष 2017 का शतरंज वर्ल्ड कप भारतीय ग्रांडमास्टर ने जीता।
B) वर्ष 2017 में रॉबर्टो फिरमिनो प्रीमियर लीग टीम लीस्टर सिटी के लिए खेले।
C) वर्ष 2018 की आईपीएल नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने एम एस धोनी को रिटेन किया।

1) केवल A
2) केवल B
3) केवल C
4) कोई नहीं

Correct Answer: कोई नहीं

QID : 25 - माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में, मूलत: दो प्रकार की फ़ॉर्मेटिंग होती हैं - कैरेक्टर फ़ॉर्मेटिंग और ______।

1) पैराग्राफ फ़ॉर्मेटिंग
2) सेंटेंस फ़ॉर्मेटिंग
3) वर्ड फ़ॉर्मेटिंग
4) फॉन्ट फ़ॉर्मेटिंग

Correct Answer: पैराग्राफ फ़ॉर्मेटिंग

DOWNLOAD SSC CHSL 2020 HINDI SOLVED Question Papers PDF

DOWNLOAD SSC CHSL Exam E-BOOKS PDF

Printed Study Kit for SSC CHSL (10+2) Exam

एसएससी - सीएचएसएल परीक्षा ​​अध्ययन सामग्री

<< मुख्य पृष्ठ पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें