एस.एस.सी. सीएचएसएल (टियर -1) परीक्षा पेपर 2017 "04 मार्च 2018" सुबह की पाली (सामान्य जागरूकता) SSC CHSL (Tier - 1) Online Exam Paper - 2017 "held on 04 March 2018" Morning Shift (General Awareness)


एस.एस.सी. सीएचएसएल (टियर -1) परीक्षा पेपर 2017 "04 मार्च 2018" सुबह की पाली (सामान्य जागरूकता) SSC CHSL (Tier - 1) Online Exam Paper - 2017 "held on 04 March 2018" Morning Shift (General Awareness)


QID : 1 - किसी कंपनी की प्रतिस्पर्धात्मक स्थिति में ___________ से सुधार किया जा सकता है।

1) बिक्री मूल्य में वृद्धि
2) लाभ के मार्जिन को कम करने
3) प्रतियोगियों की अनदेखी
4) ग्राहकों की आवश्यकताओं को समझना और पूरा करना

Correct Answer: ग्राहकों की आवश्यकताओं को समझना और पूरा करना

QID : 2 - डेफिसिट फाइनेंसिंग (Deficit financing) का अर्थ है कि सरकार ने ___________ से धन अर्जित किया है।

1) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
2) वित्त मंत्रालय
3) भारतीय रिजर्व बैंक
4) विश्व व्यापार संगठन

Correct Answer: भारतीय रिजर्व बैंक

QID : 3 - निम्नलिखित में से किसकी जानकारी अशोक के शिलालेखों से मिलती है?

1) जीवन वृत्त
2) आंतरिक नीति
3) विदेश नीति
4) सभी विकल्प सही हैं।

Correct Answer: सभी विकल्प सही हैं।

QID : 4 - गुजरात का शासक बहादुर शाह किसके साथ हुए संघर्ष में मारा गया?

1) डच
2) अंग्रेज
3) पुर्तगाली
4) फ्रेंच

Correct Answer: पुर्तगाली

QID : 5 - पृथ्वी के किस भाग में निकेल और लोहे की प्रचुरता है?

1) सियाल
2) सीमा
3) निफे
4) कोई विकल्प सही नहीं है।

Correct Answer: निफे

QID : 6 - कोंकण तट कहाँ से कहाँ तक विस्तृत है?

1) गोवा से कोच्ची
2) गोवा से दीव
3) दमन से गोवा
4) गोवा से मुंबई

Correct Answer: दमन से गोवा

QID : 7 - निम्नलिखित में कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?

1) भरतनाट्यम - तमिलनाडु
2) कथकली - कर्नाटक
3) ओडिसी - ओडिशा
4) कुचिपुड़ी - आंध्र प्रदेश

Correct Answer: कथकली - कर्नाटक

QID : 8 - सिंचाई, ऊर्जा उत्पन्न करने और परिवहन उद्देश्यों के लिए भारत को सिंधु नदी से कितना जल उपयोग करने की अनुमति है?

1) 10%
2) 15%
3) 20%
4) 25%

Correct Answer: 20%

QID : 9 - निम्नलिखित में से कौन वर्ष 2017 के द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्तकर्ता नहीं है?

1) आर. गांधी
2) प्रशान्त सिंह
3) हीरानंद कटारिया
4) संजय चक्रवर्ती

Correct Answer: प्रशान्त सिंह

QID : 10 - निम्नलिखित में किस देश के साथ चीन की सीमा रेखा सबसे लम्बी है?

1) रूस
2) भारत
3) म्यांमार
4) मंगोलिया

Correct Answer: मंगोलिया

QID : 11 - निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

I. बैकेलाइट ऊष्मा का सुचालक होता है।
II. बैकेलाइट विद्युत का कुचालक होता है।
III. बैकेलाइट को ऊष्मा द्वारा नर्म किया जा सकता है।

1) केवल I तथा II
2) केवल I तथा III
3) केवल II
4) I, II तथा III सभी

Correct Answer: केवल II

QID : 12 - निम्नलिखित में से किसका ज्वलन ताप सबसे कम है?

1) पेट्रोल
2) प्लास्टिक
3) लकड़ी
4) कागज़

Correct Answer: पेट्रोल

DOWNLOAD SSC CHSL 2020 HINDI SOLVED Question Papers PDF

DOWNLOAD SSC CHSL Exam E-BOOKS PDF

Printed Study Kit for SSC CHSL (10+2) Exam

एसएससी - सीएचएसएल परीक्षा ​​अध्ययन सामग्री

QID : 13 - कौन सा अनुच्छेद भारतीय संसद को संविधान में संशोधन करने की शक्ति प्रदान करता है?

1) अनुच्छेद 368
2) अनुच्छेद 252
3) अनुच्छेद 254
4) अनुच्छेद 256

Correct Answer: अनुच्छेद 368

QID : 14 - भारतीय संविधान का कौन सा भाग केंद्र शासित प्रदेशों के बारे में बताता है?

1) भाग VI
2) भाग VII
3) भाग VIII
4) भाग IX

Correct Answer: भाग VIII

QID : 15 - भोजन को नली से होते हुए धकेलने के लिए नाल की मांशपेशियों के अस्तर के लयबद्ध संकुचन को ______ कहते हैं।

1) क्रमाकुंचन
2) सरलीकरण
3) बिंदुस्त्राव
4) कोई विकल्प सही नहीं है।

Correct Answer: क्रमाकुंचन

QID : 16 - निम्नलिखित में से कौन सा पुरुषों में लिंग गुणसूत्रों के जोड़े को दर्शाता है?

1) XY
2) XX
3) YY
4) कोई विकल्प सही नहीं है।

Correct Answer: XY

QID : 17 - भारत सरकार द्वारा ‘आई 3’ नामक ‘राष्ट्रीय बायोफार्मा मिशन’ के लिए कितनी राशि आरक्षित की गई है?

1) 250 मिलियन अमरीकी डॉलर
2) 350 मिलियन अमरीकी डॉलर
3) 500 मिलियन अमरीकी डॉलर
4) 150 मिलियन अमरीकी डॉलर

Correct Answer: 250 मिलियन अमरीकी डॉलर

QID : 18 - किस देश के वैज्ञानिकों ने पहली बार प्रयोगशाला में मूल (स्टेम) कोशिकाओं से कार्यशील मानव कंकाल की मांसपेशी विकसित की है?

1) चीन
2) जापान
3) भारत
4) संयुक्त राज्य अमेरिका

Correct Answer: संयुक्त राज्य अमेरिका

QID : 19 - जुलाई 2017 में, सामाजिक आर्थिक तथा जाति जनगणना 2011 (एसईसीसी 2011) के लिए कितनी पुनरीक्षित राशि मंजूर की गई थी?

1) 4893 करोड़ रु
2) 7983 करोड़ रु
3) 9893 करोड़ रु
4) 10,000 करोड़ रु

Correct Answer: 4893 करोड़ रु

QID : 20 - मई 2017 से, रियल एस्टेट अधिनियम लागू हो गया है। अधिनियम के अंतर्गत विनियामक प्राधिकारियों को कितने दिनों में शिकायतों का निपटारा करना आवश्यक है?

1) 60
2) 30
3) 45
4) 90

Correct Answer: 60

QID : 21 - 4 कि.ग्रा द्रव्यमान वाली किसी वस्तु पर बल लगाने से उसका वेग 5 सेकंड में 15 मी./से. से 25 मी./से. हो जाता है। लगाए गए बल की गणना (N में) करें।

1) 32
2) 8
3) 16
4) 64

Correct Answer: 8

QID : 22 - किसी वस्तु की ________ सरल रेखीय गति के दौरान किसी भी समयांतराल में वस्तु के वेग में परिवर्तन शून्य होता है।

1) सरल रेखीय
2) सापेक्ष
3) साम्य
4) एकसमान

Correct Answer: एकसमान

QID : 23 - उष्णकटिबंधीय वर्षावन ___ ।

1) सूखे और गर्म होते हैं
2) केवल समुद्री क्षेत्र में होते हैं
3) अधिकांश समय बर्फ़ से ढंके रहते हैं
4) में प्रचुर मात्रा में वर्षा होती है

Correct Answer: में प्रचुर मात्रा में वर्षा होती है

QID : 24 - निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?

A) वैलेंटिनो रॉसी ने मोटरसाइकिल रेस 2017 डच टीटी मोटोजीपी जीती।
B) यूनाइटेड किंगडम ने टेबल टेनिस 2017 आईटीटीएफ वूमेंस वर्ल्ड कप की मेजबानी की।
C) वर्ष 2017 में ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल टीम किंग्स XI पंजाब की कप्तानी की थी।

1) A और B
2) B और C
3) A और C
4) A, B और C

Correct Answer: A और C

QID : 25 - माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में, कैरेक्टर फ़ॉर्मेटिंग के अंतर्गत _____ का उपयोग किसी विशिष्ट पाठ्य को अंडरलाइन करने के लिए किया जाता है।

1) फॉन्ट शैली
2) अंडरलाइन
3) प्रभाव
4) आकार

Correct Answer: अंडरलाइन

DOWNLOAD SSC CHSL 2020 HINDI SOLVED Question Papers PDF

DOWNLOAD SSC CHSL Exam E-BOOKS PDF

Printed Study Kit for SSC CHSL (10+2) Exam

एसएससी - सीएचएसएल परीक्षा ​​अध्ययन सामग्री

<< मुख्य पृष्ठ पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें