(पेपर) एस.एस.सी सीजीएल (टीयर -2) परीक्षा - 2017 "22 फरवरी 2018 को आयोजित" सुबह पाली "(सामान्य अध्ययन)

(पेपर) एस.एस.सी सीजीएल (टीयर -2) परीक्षा - 2017 "22 फरवरी 2018 को आयोजित" सुबह पाली "(सामान्य अध्ययन)

QID : 201 - यदि साझेदारी विलेख अनुच्चरित है, तो एक साझेदार को व्यवसाय के संचालन में भाग लेने के लिए कितना न्यूनतम वेतन तथा अन्य पारिश्रमिक देना चाहिए?
Options:
1) 10,000 रु
2) 20,000 रु
3) साझेदार द्वारा निवेश की गई पूँजी का 10%
4) कोई वेतन नहीं
Correct Answer: कोई वेतन नहीं
 

QID : 202 - निम्नलिखित में से किसे मौजूदा स्टॉक से अलग वर्तमान परिसंपत्तियों से बाहर रखा जाना चाहिए, ताकि चल परिसंपत्ति के समान राशि प्राप्त की जा सके?
Options:
1) पूर्वदत्त व्यय
2) देनदार
3) उपार्जित आय
4) प्राप्य विपत्र
Correct Answer: पूर्वदत्त व्यय
 

QID : 203 - निम्नलिखित में से कौन सी एक पूँजीगत प्राप्ति है?
Options:
> 1) ऋण के रूप में प्राप्त राशि
2) वस्तुओं की बिक्री से प्राप्त धन
3) निवेश पर प्राप्त लाभांश
4) सेवाएँ देने से प्राप्त कमीशन तथा शुल्क
Correct Answer: ऋण के रूप में प्राप्त राशि
 

QID : 204 - राजस्व उत्पन्न करने में प्रयोग की गई सेवाओं अथवा वस्तुओं की लागत ______ है।
Options:
> 1) सम्पति
2) लाभ
3) स्टॉक
4) व्यय
Correct Answer: व्यय
 

QID : 205 - ______ बताता है कि लेखांकन प्रलेखों का संबंध समान अवधि से हो तथा वह समान मापन इकाई व समान प्रतिवेदन प्रारूप का उपयोग करें।
Options:
> 1) प्रासंगिकता
2) तुलनीयता
3) बोधगम्यता
4) विश्वसनीयता
Correct Answer: तुलनीयता
 

QID : 206 - निम्नलिखित में से कौन सी लेखांकन संकल्पना व्यक्तिगत आग्रह का निराकरण करती है तथा उन परिणामों को प्राप्त करने में सहायता करती है जो तुलनीय हो?
Options:
> 1) लेखांकन अवधि
2) द्विपक्षीय
3) लागत
4) समरूपता
Correct Answer: समरूपता
 

QID : 207 - निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं?

I. राजस्व/लाभ में वृद्धि को जमा पक्ष में दर्ज किया जाएगा।
II. पूँजी में वृद्धि को जमा पक्ष में दर्ज किया जाएगा।
III. व्ययों में वृद्धि को नाम पक्ष में दर्ज किया जाएगा।
IV. देयताओं में वृद्धि को जमा पक्ष में दर्ज किया जाएगा।
Options:
> 1) केवल I तथा III
2) केवल II तथा IV
3) केवल I, III तथा IV
4) सभी सही हैं।
Correct Answer: सभी सही हैं।
 

QID : 208 - कार्यालय की क्षतिग्रस्त लेखन सामग्री को वापस लौटाया गया तथा 10,000 रु प्राप्त किए गए। ______ खाते में जमा किया जाएगा।
Options:
> 1) कार्यालय की लेखन सामग्री
2) रोकड़
3) क्रय वापसी
4) देनदार
Correct Answer: कार्यालय की लेखन सामग्री
 

QID : 209 - निम्नलिखित में से कौन से कथन सत्य नहीं हैं?

I. रोकड़ बही के जमा पक्ष में नकद प्राप्तियों का अभिलेखन किया जाता है।
II. भूमि की उधार खरीद को क्रय रोजनामचे में अभिलिखित किया जाएगा।
III. खाता बही एक सहायक पुस्तक है।
IV. खुदरा रोकड़ बही में छोटे भुगतानों का आलेख होता है।
Options:
> 1) केवल I तथा II
2) केवल II तथा III
3) केवल III तथा IV
4) केवल I तथा IV
Correct Answer: केवल I तथा II
 

QID : 210 - निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?
Options:
> 1) चेक जमा किए गए परंतु एकत्रित नहीं किए गए इसका परिणाम यह होगा कि रोकड बही में पासबुक की तुलना में शेषराशि कम हो जायेगी।
2) रोकड़ बही के अनुसार अनुकूल बैंक शेषराशि, बैंक पासबुक की शेषराशि की तुलना कम होगी जब भुगतान के लिए चेक प्रस्तुत नहीं किये जायेंगे।
3) व्यापार के खाते में ऋण की शेषराशि बैंक की पुस्तकों में रोकड़ बही के अनुसार बैंक खाते के देनदार शेषराशि के बराबर नहीं होनी चाहिए।
4) पासबुक के अनुसार जारी किए गए चेक लेकिन भुगतान के लिए प्रस्तुत नहीं किये गये, शेषराशि को कम कर देगें।
Correct Answer: रोकड़ बही के अनुसार अनुकूल बैंक शेषराशि, बैंक पासबुक की शेषराशि की तुलना कम होगी जब भुगतान के लिए चेक प्रस्तुत नहीं किये जायेंगे।
 

QID : 211 - तलपट को तैयार करने का/के क्या उद्देश्य है/हैं?
Options:
1) बही खातों की अंकीय शुद्धता का निर्धारण करना।
2) अशुद्धियों का पता लगाने में सहायता करना।
3) वित्तीय विवरणों को तैयार करने में सहायता करना।
4) ये सभी
Correct Answer: ये सभी
 

QID : 212 - निम्नलिखित में से कौन सा तलपट में नाम राशि की तरह दर्शाया जाएगा?
Options:
> 1) ब्याज का भुगतान
2) दीर्घकालीन ऋण
3) ग्राहकों से अग्रिम राशि
4) क्रय वापसी
Correct Answer: ब्याज का भुगतान
 

QID : 213 - यदि किसी मशीन का उधार क्रय किया गया है तथा उसका अभिलेखन मूल रोजनामचा के स्थान पर क्रय बही में कर दिया गया है, तो यह ______ अशुद्धि है।
Options:
> 1) क्षतिपूरक
2) सैद्धांतिक
3) लोप
4) लेख
Correct Answer: सैद्धांतिक
 

QID : 214 - निम्नलिखित में से किस अशुद्धि का संशोधन ‘उचंत खाते’ की सहायता से होगा?
Options:
> 1) ललित द्वारा 5,000 रु की विक्रय वापसी का अभिलेखन क्रय वापसी बही में करना।
2) ललित द्वारा 5,000 रु की विक्रय वापसी का अभिलेखन न करना।
3) ललित द्वारा 5,000 रु की विक्रय वापसी को 500 रु से दर्ज करना।
4) विक्रय बही का योग 5,000 रु से कम करना।
Correct Answer: विक्रय बही का योग 5,000 रु से कम करना।
 

QID : 215 - निम्नलिखित में से कौन सा कथन मूल्यह्रास के संबंध में असत्य है?
Options:
> 1) यह स्थायी परिसंपत्तियों के पुस्तक-मूल्य का अवक्षयण है।
2) यह एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है।
3) यह असमाप्त लागत है।
4) यह गैर रोकड़ व्यय है।
Correct Answer: यह असमाप्त लागत है। 

download

पेपर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

एसएससी - कर्मचारी चयन आयोग (सीजीएल) परीक्षा ​​अध्ययन सामग्री

एसएससी CGL (टीयर -1) परीक्षा के लिए ऑनलाइन कोचिंग

Study Kit for SSC CGL (Tier-2) Exam

SSC CGL Tier-1 EXAM Printed Study Kit

QID : 216 - ______ से अभिप्राय पेटेंट, कापीराइट, ट्रेडमार्क, फ्रैंचाइज़ी, तथा ख्याति, जिनका एक निश्चित अवधि के लिए ही उपयोग किया जाता है, मूल्य को पुस्तकों में व्यय दिखा कर समाप्त करने से है।
Options:
> 1) ह्रास
2) कमी
3) रिक्तिकरण
4) परिशोधन
Correct Answer: परिशोधन
 

QID : 217 - निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है?
Options:
> 1) रिक्तिकरण शब्द का प्रयोग प्राकृतिक साधनों को खोदकर निकालने के संदर्भ में किया जाता है जैसे खानें, खदानें इत्यादि जिससे माल अथवा परिसंपत्ति की मात्रा की उपलब्धता घट जाती है।
2) ह्रास पुनर्स्थापन के लिए कोष नहीं जुटाता है।
3) मूल्यह्रास लगाने की आवश्यकता तब नहीं होती है यदि रख-रखाव पर ठीक ठीक व्यय किया जाता है।
4) जब परिसंपत्ति का बाजार मूल्य इसके पुस्तकीय मूल्य से अधिक हो तो इस पर ह्रास लगाया जाता है।
Correct Answer: ह्रास पुनर्स्थापन के लिए कोष नहीं जुटाता है। [OR] मूल्यह्रास लगाने की आवश्यकता तब नहीं होती है यदि रख-रखाव पर ठीक ठीक व्यय किया जाता है।
 

QID : 218 - संचय एवं आधिक्य, तुलन-पत्र में किस पक्ष की ओर तथा किस शीर्षक के अंतर्गत दर्शाये जाते हैं?
Options:
> 1) देयता पक्ष तथा पूँजी की मद के पश्चात
2) संपत्ति पक्ष तथा निवेश की मद के पश्चात
3) देयता पक्ष तथा प्रावधान के पश्चात
4) संपत्ति पक्ष तथा रोकड़ शेष के पश्चात
Correct Answer: देयता पक्ष तथा पूँजी की मद के पश्चात
 

QID : 219 - निम्नलिखित में से कौन सा कथन संचय एवं प्रावधान के संदर्भ में सत्य नहीं है?
Options:
> 1) प्रावधान लाभ पर लगाया जाता है जबकि संचय लाभ का समायोजन है।
2) प्रावधान से कर योग्य लाभ कम हो जाता है जबकि संचय से कर योग्य लाभ बढ़ जाता है।
3) लाभांश के भुगतान के लिए प्रावधन को लाभांश के रूप में नहीं बाँटा जा सकता जबकि संचय को लाभांश के लिए प्रयोग किया जा सकता है।
4) चालू लेखांकन अवधि से संबंधित देनदारियों या खर्चों के लिए प्रावधान बनाया जाता है जबकि संचय का सृजन व्यवसाय की वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए किया जाता है।
Correct Answer: प्रावधान से कर योग्य लाभ कम हो जाता है जबकि संचय से कर योग्य लाभ बढ़ जाता है।
 

QID : 220 - प्रावधान लाभ पर ______ है।
Options:
> 1) निराकरण
2) अवशिष्ट
3) विनियोग
4) प्रभार
Correct Answer: प्रभार
 

QID : 221 - 2500 रु के नकद विक्रय की प्रविष्टि क्या होगी?
Options:
> 1) रोकड़ खाता नाम - 2,500 रु 
विक्रय खाते से - 2,500 रु
 2) मालिक खाता नाम - 2,500 रु 
विक्रय खाते से - 2,500 रु 
3) विक्रय खाता नाम - 2,500 रु 
रोकड़ खाते से - 2,500 रु 
4) क्रय खाता नाम - 2,500 रु 
विक्रय खाते से - 2,500 रु 
Correct Answer: रोकड़ खाता नाम - 2,500 रु 
विक्रय खाते से - 2,500 रु

 

QID : 222 - आहर्ता द्वारा बैंक से विपत्र भुनाने पर आहर्ता की पुस्तक में किस खाते को जमा किया जायेगा (विपत्र की स्वीकृति के समय)?
Options:
> 1) प्राप्य विपत्र खाता
2) बैंक खाता
3) देनदार खाता
4) छूट खाता
Correct Answer: देनदार खाता
 

QID : 223 - जब बिल आदेशक द्वारा उसके लेनदार के पक्ष में समर्थित किया जाता है, तब बिल की परिपक्वता होने पर किस प्रविष्टि को आदेशक की पुस्तक में पारित किया जाएगा?
Options:
> 1) लेनदार खाता नाम प्राप्य विपत्र खाते से
2) प्राप्य विपत्र खाता नाम देनदार खाते से
3) देनदार खाता नाम विक्रय खाते से
4) कोई प्रविष्टि नहीं
Correct Answer: कोई प्रविष्टि नहीं
 

QID : 224 - निम्नलिखित में से कौन सा कथन पूँजी व्यय के संदर्भ में सही नहीं है?
Options:
> 1) यह व्यापार की आय क्षमता को यथास्थिति में बनाये रखता है।
2) यह तुलन-पत्र पर लिखा जाता है।
3) यह अनावर्ती व्यय है।
4) यह एक से अधिक लेखांकन सत्र के लिए लाभकारी होता है।
Correct Answer: यह व्यापार की आय क्षमता को यथास्थिति में बनाये रखता है।
 

QID : 225 - साझेदारी अधिनियम 1932 के अनुसार, निवल (नेट) हानि के हस्तांतरण को किस खाते के नाम में दर्ज किया जाता है?
Options:
> 1) लाभ तथा हानि खाता
2) पूँजी खाता
3) रोकड़ खाता
4) स्वामी खाता
Correct Answer: पूँजी खाता
 

QID : 226 - 


Options:
> 1) I-2, II-4, III-3, IV-1

2) I-3, II-4, III-2, IV-1

3) I-2, II-1, III-3, IV-4

4) I-3, II-1, III-4, IV-2
Correct Answer: I-3, II-1, III-4, IV-2
 

QID : 227 - बकाया व्यय के अभिलेखन के दौरान किस खाते को नाम पक्ष में दर्ज किया जाता है?
Options:
> 1) संबंधित व्यय खाता
2) रोकड़ खाता
3) बकाया व्यय खाता
4) पूँजी खाता
Correct Answer: संबंधित व्यय खाता
 

QID : 228 - यदि बीमा प्रीमियम का 2,000 रु भुगतान किया गया है तथा पूर्वदत्त बीमा 500 रु है, तो लाभ व हानि खाते में दर्शायी गई बीमा प्रीमियम की राशि होगीः
Options:
> 1) 2000 रु
2) 500 रु
3) 1500 रु
4) 2500 रु
Correct Answer: 1500 रु
 

QID : 229 - कौन सा अनुपात संसाधनों के प्रभावी उपयोगिता पर आधारित व्यवसाय की सक्रियता या कार्यात्मकता की क्षमता के मापन हेतु परिकलित किया जाता है?
Options:
> 1) द्रवता अनुपात
2) सम्पन्नता अनुपात
3) सक्रियता अनुपात
4) लाभप्रदता अनुपात
Correct Answer:सक्रियता अनुपात
 

QID : 230 - निम्नलिखित में से किस अनुपात को उत्तोलन अनुपात भी कहा जाता है?
Options:
> 1) ऋण समता अनुपात
2) सम्पन्नता अनुपात
3) स्वामित्व अनुपात
4) ब्याज व्याप्ति अनुपात
Correct Answer: ऋण समता अनुपात
 

QID : 231 - पेटेंट की बिक्री से प्राप्तियों को रोकड़ प्रवाह विवरण में किस क्रियाकलाप के अंतर्गत वर्गीकृत किया जाता है?
Options:
> 1) निवेश
2) प्रचालन
3) वित्तीय
4) रोकड़
Correct Answer: निवेश
 

QID : 232 - निम्नलिखित में से कौन सी मद/मदों को रोकड़ प्रवाह विवरण तैयार करने के दौरान प्रचालन क्रियाकलाप द्वारा निवल (नेट) रोकड़ प्राप्त करने के लिए जोड़ा जाता है?

I. चालू देनदारियों में वृद्धि
II. चालू देनदारियों में कमी
III. चालू परिसंपत्तियों में वृद्धि
IV. आयकर भुगतान
Options:
> 1) केवल I
2) केवल I तथा III
3) केवल II तथा IV
4) केवल III
Correct Answer: केवल I
 

QID : 233 - निवेशकों की क्षतिपूर्ति करने की दृष्टि से किस प्रकार के ऋणपत्र पर्याप्त बट्टे (छूट) के साथ जारी किए जाते हैं और सांकेतिक मूल्य तथा निर्गम मूल्य के मध्य अंतर को ब्याज की राशि के रूप में निरूपित किया जाता है, जो ऋणपत्र की कालावधि से संबंधित होती है?
Options:
> 1) शून्य कूपन दर ऋणपत्र
2) धारक ऋणपत्र
3) विशिष्ट कूपन दर ऋणपत्र
4) साधारण ऋणपत्र
Correct Answer: शून्य कूपन दर ऋणपत्र
 

QID : 234 - यदि ऋणपत्र का मूल्य ली गई निवल (नेट) परिसंपत्ति के मूल्य से कम होता है, तो वहाँ इस अंतर को जमा किया जाएगाः
Options:
> 1) ख्याति खाते में
2) पूँजी आरक्षित (संचय) खाते में
3) सामान्य संचय खाते में
4) ऋणपत्र खाते में
Correct Answer: पूँजी आरक्षित (संचय) खाते में
 

QID : 235 - पूँजी का वह भाग जोकि समापन के समय माँगा जाता है, ______ कहलाता है।
Options:
> 1) आरक्षित पूँजी
2) सामान्य संचय
3) पूँजी संचय
4) पूँजी शोधन संचय
Correct Answer: आरक्षित पूँजी
 

QID : 236 - निम्नलिखित में से किसमें, कंपनी अपने स्वयं के अंश (शेयर) नहीं खरीद सकती?
Options:
> 1) न्यून खेप अंशधारकों से
2) खुले बाज़ार से
3) असंगता के आधार पर वर्तमान समता अंशधारकों से
4) कंपनी के कर्मचारियों से
Correct Answer: असंगता के आधार पर वर्तमान समता अंशधारकों से
 

QID : 237 - A तथा B लाभ का विभाजन 5 : 2 के अनुपात में करते है। C एक साझेदार के तौर पर 1/7 हिस्से के साथ प्रवेश लेता है। यदि C 3/28 A से तथा 1/28 B से लेता है, तो नया लाभ विभाजन अनुपात क्या होगा?
Options:
> 1) 19 : 5 : 4
2) 17 : 7 : 4
3) 15 : 9 : 4
4) 16 : 8 : 4
Correct Answer: 17 : 7 : 4
 

QID : 238 - बिक्री राजस्व हैः
Options:
> 1) वास्तविक खाता
2) अवास्तविक खाता
3) व्यक्तिगत खाता
4) वास्तविक तथा अवास्तविक खाता दोनों
Correct Answer: वास्तविक खाता
 

QID : 239 - निम्नलिखित में से कौन सा सूत्र सही नहीं है?
Options:
> 1) विद्यामान साझेदारों के हिस्से में बढ़ोत्तरी = नया हिस्सा – पुराना हिस्सा
2) औसत संग्रहण अवधि = 365/ऋणदाताओं के कारोबार का अनुपात
3) प्रचालन व्यय = बेची गई वस्तुओं की लागत + विक्रय व्यय + प्रशासनिक व्यय
4) निर्गमन किए जाने वाले अंशों (शेयरों) की संख्या = देय राशि/निर्गमन मूल्य
Correct Answer: औसत संग्रहण अवधि = 365/ऋणदाताओं के कारोबार का अनुपात
 

QID : 240 - ब्याज व्याप्ति अनुपात तथा स्वामित्व अनुपात निम्नलिखित के अंतर्गत आता हैः
Options:
> 1) सम्पन्नता अनुपात
2) सक्रियता अनुपात
3) लाभप्रदता अनुपात
4) द्रवता अनुपात
Correct Answer: सम्पन्नता अनुपात
 

QID : 241 - भारत के वर्तमान सीएजी कौन है?
Options:
> 1) विनोद राय
2) वी. एन. कौल
3) शशिकांत शर्मा
4) राजीव महर्षि
Correct Answer: राजीव महर्षि
 

QID : 242 - भारतीय संविधान का कौन सा भाग सीएजी को एक प्राधिकारी घोषित करता है?
Options:
> 1) V

2) VIII

3) XV

4) XX
Correct Answer: V
 

QID : 243 - सी.ए.जी. (कैग) की नियुक्ति के पश्चात वह _______ के समक्ष शपथ ग्रहण या प्रतिज्ञा करते है।
Options:
> 1) भारत के प्रधानमंत्री
2) भारत के राष्ट्रपति
3) उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश
4) भारत के वित्त मंत्री
Correct Answer: भारत के राष्ट्रपति
 

QID : 244 - भारत के वित्त आयोग के अध्यक्ष तथा अन्य सदस्यों के कार्यकाल, वेतन एवं भत्ते तथा सेवा की शर्तों का समय समय पर निर्धारण कौन करता है?
Options:
> 1) भारत के राष्ट्रपति
2) भारत के प्रधानमंत्री
3) भारत के वित्त मंत्री
4) आरबीआई के गवर्नर
Correct Answer: भारत के राष्ट्रपति
 

QID : 245 - भारत के संविधान के अनुच्छेद 280 के तहत निर्धारित वित्त आयोग के अध्यक्ष के अलावा अन्य सदस्यों की आवश्यकता कितनी है?
Options:
> 1) चार
2) पाँच
3) छह
4) आठ
Correct Answer: चार
 

QID : 246 - निम्नलिखित में से कौन वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार वर्गीकृत तीन प्रमुखों में से एक है?
Options:
> 1) राज्यों को संघीय लाभ
2) राज्यों को केन्द्रीय ऋण
3) राज्यों को केन्द्रीय कर
4) राज्यों को संघीय ऋण
Correct Answer: राज्यों को संघीय ऋण
 

QID : 247 - संसाधनों की कमी का अर्थ है कि उत्पादन के  संभावना वक्र का:
Options:
> 1) दायीं ओर खिसकना
2) बायीं ओर खिसकना
3) दायीं ओर घूमना
4) बायीं ओर घूमना
Correct Answer: बायीं ओर खिसकना
 

QID : 248 - निम्नलिखित में से कौन सा संबंध टीयू तथा एमयू के मध्य सही नहीं है?
Options:
> 1) टीयू में वृद्धि होती है जब तक एमयू सकारात्मक होता है।
2) टीयू अधिकतम होगा जब एमयू = 0 हो।
3) एमयू नकारात्मक होने पर टीयू कम होना आरंभ हो जाता है।
4) एमयू में कमी का अर्थ है कि टीयू बढ़ती दर से बढ़ता है।
Correct Answer: एमयू में कमी का अर्थ है कि टीयू बढ़ती दर से बढ़ता है।
 

QID : 249 - उदासीनता वक्र संतुलन के बिन्दु पर ______ होता है।
Options:
> 1) उत्तल
2) अवतल
3) सीधा
4) शून्य
Correct Answer: उत्तल
 

QID : 250 - दो पहलुओः (1) आय का क्रमगुणित वितरण (2) आय का अंतर-व्यक्तिगत वितरण अर्थव्यवस्था की निम्नलिखित में से कौन सी केंद्रीय समस्या का हिस्सा है?
Options:
> 1) क्या उत्पादन करें?
2) कैसे उत्पादन करें?
3) किसके लिए उत्पादन करें?
4) क्यों उत्पादन करें?
Correct Answer: किसके लिए उत्पादन करें?
 

QID : 251 - किस प्रकार की अर्थव्यवस्था में सामाजिक न्याय को लाभ की अधिकतमता से उच्च प्राथमिकता दी जाती है?
Options:
> 1) केन्द्रीय रूप से नियोजित अर्थव्यवस्था
2) मिश्रित अर्थव्यवस्था
3) पूँजीवादी अर्थव्यवस्था
4) निजी अर्थव्यवस्था
Correct Answer: केन्द्रीय रूप से नियोजित अर्थव्यवस्था
 

QID : 252 - एक स्थिति जब माँग वक्र दायीं ओर खिसकता है तो उसे निम्नलिखित स्थिति में वर्णित किया जाता हैः
Options:
> 1) माँग में विस्तार
2) माँग में वृद्धि
3) माँग में संकुचन
4) माँग में कमी
Correct Answer: माँग में वृद्धि
 

QID : 253 - माँग की कुल लोच क्या है, यदि किसी वस्तु के अपने मूल्य में गिरावट होने से कुल व्यय में गिरावट हो जाती है तथा मूल्य में वृद्धि होने से वस्तु के कुल व्यय में वृद्धि हो जाती है?
Options:
> 1) एकात्मक से कम
2) एकात्मक से अधिक
3) एकात्मक
4) पूर्णतः बेलोच
Correct Answer: एकात्मक से कम
 

QID : 254 - मान लीजिए कि किसी वस्तु के लिए माँग कार्य Q = 1000 – 10P के रूप में दिया गया है जहाँ ‘Q’ माँग की मात्रा को दर्शाता है तथा ‘P’ वस्तु के मूल्य को दर्शाता है। 20 रु के मूल्य पर माँग का बिन्दु मूल्य लोच होगाः
Options:
> 1) – 0.50

2) – 0.20

3) – 0.25

4) – 5
Correct Answer: – 0.25
 

QID : 255 - “आपूर्ति अपनी माँग बनाती है” एक ______ है।
Options:
> 1) पारेटो सिद्धांत
2) मार्शन नियम
3) सेज़ नियम
4) कीन्स नियम
Correct Answer: सेज़ नियम
 

QID : 256 - वेबलेन वस्तुओं की स्थिति में, माँग वक्र की ढलान होगीः
Options:
> 1) ऊपर की ओर
2) नीचे की ओर
3) सीधी
4) नकारात्मक
Correct Answer: ऊपर की ओर
 

QID : 257 - एक प्रतिस्पर्धी उत्पाद के मूल्य में वृद्धि करने पर होगीः
Options:
> 1) आपूर्ति का संकुचन
2) आपूर्ति में वृद्धि
3) आपूर्ति में कमी
4) आपूर्ति का विस्तार
Correct Answer: आपूर्ति में कमी
 

QID : 258 - Es< 1 होता है, जब सकारात्मक झुका हुआ आपूर्ति वक्र ______ से आरंभ होता है।
Options:
> 1) x-अक्ष
2) y-अक्ष
3) मूल बिन्दु से
4) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer: x-अक्ष
 

QID : 259 - एक वस्तु की आपूर्ति की कीमत लोच 2 है। इसकी कीमत में कितने प्रतिशत से वृद्धि होनी चाहिए ताकि इसकी आपूर्ति 40 प्रतिशत से बढ़ जाए?
Options:
> 1) 20

2) 10

3) 50

4) 80
Correct Answer: 20
 

QID : 260 - यदि माँग में कोई परिवर्तन किए बिना आपूर्ति बढ़ जाती है तो संतुलन कीमत पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
Options:
> 1) कीमत गिर जाएगी
2) कीमत बढ़ेगी
3) कीमत में कोई परिवर्तन नहीं होगा
4) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer: कीमत गिर जाएगी
 

QID : 261 - ______ एक वस्तु की विभिन्न संभव मात्रा को संदर्भित करता है जो उपभोक्ता उस वस्तु के विभिन्न संभव मूल्यों पर खरीदने के लिए तैयार है।
Options:
> 1) इच्छा
2) माँग
3) माँगी गई मात्रा
4) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer: माँग
 

QID : 262 - चर अनुपात के नियम के मामले में, मुड़ने की बिन्दु वहाँ है, जहांँ -
Options:
> 1) टीपी कम होना आरंभ करता है क्योंकि एमपी नकारात्मक है।
2) टीपी बढ़ती दर पर बढ़ना रोक देता है तथा घटती दर पर बढ़ना आरंभ करता है।
3) एमपी कम होता है तथा टीपी बढ़ती दर पर बढ़ता है।
4) एमपी बढ़ता है तथा टीपी बढ़ती दर पर बढ़ता है।
Correct Answer: टीपी बढ़ती दर पर बढ़ना रोक देता है तथा घटती दर पर बढ़ना आरंभ करता है।
 

QID : 263 - निम्नलिखित में से कौन सा/से तत्व स्थिर लागत के महत्वपूर्ण घटक है/हैं?
Options:
> 1) मज़दूरी तथा स्थायी कर्मचारियों के वेतन
2) लाइसेंस शुल्क तथा संबंधित व्यय
3) मशीन तथा संयंत्र पर स्थापना शुल्क
4) ये सभी
Correct Answer: ये सभी
 

QID : 264 - औसत स्थिर लागत वक्र है:
Options:
> 1) सीधी रेखा
2) मूल बिन्दु से अवतल
3) आयताकार अतिपरवलय
4) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer: आयताकार अतिपरवलय
 

QID : 265 - समोत्पाद वक्र के संबंध में कौन सी धारणा सत्य नहीं है?
Options:
> 1) केवल दो आगत मज़दूर तथा पूँजी हैं।
2) दोनों आगतें अविभाज्य हैं।
3) दोनों एक दूसरे के लिए अपूर्ण विकल्प हैं।
4) उत्पादन की तकनीक स्थिर है
Correct Answer: दोनों आगतें अविभाज्य हैं।
 

QID : 266 - सुरक्षा का सीमांत BEP से ______ है।
Options:
> 1) नीचे
2) ऊपर
3) बराबर
4) नकारात्मक
Correct Answer: ऊपर
 

QID : 267 - एपी ______ कारक के प्रति इकाई उत्पादन है।
Options:
> 1) परिवर्तनशील
2) कुल
3) स्थिर
4) सीमांत
Correct Answer: परिवर्तनशील
 

QID : 268 - लाइसेंस शुल्क अंतर्गत आता हैः
Options:
> 1) स्थिर लागत
2) परिवर्तनीय लागत
3) प्रत्यक्ष लागत
4) मूल लागत
Correct Answer: स्थिर लागत
 

QID : 269 - एवीसी में वद्धि का कारण हैः
Options:
> 1) एक कारक के लिए प्रतिफल बढ़ाना
2) कारक के लिए प्रतिफल घटाना
3) एक कारक के लिए स्थिर प्रतिफल
4) एक कारक के लिए कोई प्रतिफल नहीं
Correct Answer: कारक के लिए प्रतिफल घटाना
 

QID : 270 - पूर्ण प्रतियोगिता के तहत फर्म का माँग वक्र हैः
Options:
> 1) एक लोचदार से अधिक
2) एकात्मक लोचदार
3) पूर्णतः लोचदार
4) पूर्णतः बेलोच
Correct Answer: पूर्णतः लोचदार
 

QID : 271 - एक एकाधिकारी एक कीमत वसूलता है जो सीमांत लागत से ______ है।
Options:
> 1) अधिक
2) कम
3) बराबर
4) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer: अधिक
 

QID : 272 - किसप्रकार के बाज़ार में, मूल्य नियंत्रण राशन तथा काला बाज़ारी को बढ़ावा देता है?
Options:
> 1) पूर्ण प्रतियोगिता
2) अल्पाधिकार
3) एकाधिकार
4) एकाधिकार प्रतियोगिता
Correct Answer: पूर्ण प्रतियोगिता
 

QID : 273 - लंबी अवधि में कंपनियों को पूर्ण प्रतियोगिता के अंतर्गत सामान्य लाभ क्यों मिलता है?
Options:
> 1) एक वस्तु के विक्रेताओँ की अधिक संख्या होना।
2) फर्मों द्वारा एक समान वस्तुएँ बेची जाती है।
3) विक्रेताओं को पूर्ण ज्ञान होना।
4) फर्मों की प्रविष्टि तथा निकास की स्वतंत्रता होना।
Correct Answer: फर्मों की प्रविष्टि तथा निकास की स्वतंत्रता होना।
 

QID : 274 - पूर्ण प्रतियोगिता के अंतर्गत एक फर्म का पूर्णतः लोचदार माँग वक्र क्या प्रदर्शित करता है?
Options:
> 1) शून्य कीमत नियंत्रण
2) कीमत देने वाला
3) आंशिक बाज़ार नियंत्रण
4) पूर्ण गतिहीनता
Correct Answer: शून्य कीमत नियंत्रण
 

QID : 275 - यदि अल्पाधिकार फर्में विभिन्न उत्पादों का उत्पादन करती हैं, तो यह एक स्थिति हैः
Options:
> 1) पूर्ण अल्पाधिकार
2) अपूर्ण अल्पाधिकार
3) पूर्ण एकाधिकार
4) द्वयधिकार
Correct Answer: अपूर्ण अल्पाधिकार
 

QID : 276 - बाजार के किस रूप में, एक वस्तु उत्पादित करने वाली केवल दो ही फर्में हैं?
Options:
> 1) एकाधिकार प्रतियोगिता
2) द्वयधिकार
3) एकाधिकार
4) अल्पाधिकार
Correct Answer: द्वयधिकार
 

QID : 277 - भारतीय रेलवे को ______ भी कहा जा सकता है।
Options:
> 1) प्राकृतिक एकाधिकार
2) सार्वजनिक एकाधिकार
3) निजी एकाधिकार
4) कानूनी एकाधिकार
Correct Answer: सार्वजनिक एकाधिकार
 

QID : 278 - सकल राष्ट्रीय प्रयोज्य आय बराबर हैः
Options:
> 1) निवल (नेट) राष्ट्रीय प्रयोज्य आय + वर्तमान प्रतिस्थापन लागत
2) निवल (नेट) राष्ट्रीय प्रयोज्य आय – कॉर्पोरेट लाभ कर
3) सकल राष्ट्रीय प्रयोज्य आय – प्रत्यक्ष व्यक्तिगत कर
4) सकल राष्ट्रीय प्रयोज्य आय – परिवारों द्वारा प्रदत्त विविध शुल्क तथा जुर्माना
Correct Answer: निवल (नेट) राष्ट्रीय प्रयोज्य आय + वर्तमान प्रतिस्थापन लागत
 

QID : 279 - 


Options:
> 1) I-3, II-4, III-1, IV-2

2) I-2, II-3, III-4, IV-1

3) I-4, II-3, III-2, IV-1

4) I-3, II-1, III-2, IV-4
Correct Answer: I-4, II-3, III-2, IV-1
 

QID : 280 - स्वयंरोजगार तथा नियमित रूप से वेतनभोगी रोजगार से आकस्मिक मजदूरी के कार्य में जाने की प्रक्रिया को ______ के रूप में जाना जाता है।
Options:
> 1) कार्यबल की आकस्मिकता
2) कार्यबल के अध:पतन
3) कार्यबल का सामान्यीकरण
4) कार्यबल को पुन: प्राप्त करना
Correct Answer: कार्यबल की आकस्मिकता
 

QID : 281 - जीडीपी अपस्फीतिकारक बराबर हैः
Options:
> 1) [(वर्तमान कीमतों पर जीडीपी)/(स्थिर कीमतों पर जीडीपी)] × 100
2) [(स्थिर कीमतों पर जीडीपी)/(वर्तमान कीमतों पर जीडीपी)] × 100
3) [(वास्तविक कीमतों पर जीडीपी)/(स्थिर कीमतों पर जीडीपी)] × 100
4) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer: [(वर्तमान कीमतों पर जीडीपी)/(स्थिर कीमतों पर जीडीपी)] × 100
 

QID : 282 - किस उद्योग को आधारभूत उद्योग भी कहा जाता है?
Options:
> 1) रसायन उद्योग
2) कृषि आधारित उद्योग
3) वन आधारित उद्योग
4) लौह तथा इस्पात उद्योग
Correct Answer: लौह तथा इस्पात उद्योग
 

QID : 283 - अर्थशास्त्र की शब्दावली में, विनिवेश क्या है?
Options:
> 1) सार्वजनिक क्षेत्रक के उद्यमों का निजीकरण
2) कंपनी के अंशों (शेयरों) के मूल्य में वृद्धि
3) कंपनी के अंशों (शेयरों) के मूल्य में कमी
4) रक्षा क्षेत्रक में विदेशी निवेश
Correct Answer: सार्वजनिक क्षेत्रक के उद्यमों का निजीकरण
 

QID : 284 - जब निर्धनों की संख्या का अनुमान गरीबी-रेखा से नीचे के लोगों के अनुपात के रुप में अनुमानित है, तो इसे ______ कहा जाता है।
Options:
> 1) सदस्यों की कमाई का अनुपात
2) व्यक्ति गणना अनुपात
3) पद गणना अनुपात
4) निर्धन व्यक्ति अनुपात
Correct Answer: व्यक्ति गणना अनुपात
 

QID : 285 - राजकोषीय घाटे से क्या अभिप्राय है?
Options:
> 1) ऐसा तब होता है जब सरकार की कुल आय उधारों को छोड़कर कुल व्यय से अधिक हो जाती है।
2) यह सरकार की कुल प्राप्ति तथा कुल व्यय का अंतर है, उधार राशियों को सम्मिलित करके।
3) ऐसा तब होता है जब सरकार का कुल व्यय उसके राजस्व से अधिक होता है जो उधारों को छोड़कर उत्पन्न होते है।
4) कोई विकल्प सही नहीं है।
Correct Answer: ऐसा तब होता है जब सरकार का कुल व्यय उसके राजस्व से अधिक होता है जो उधारों को छोड़कर उत्पन्न होते है।
 

QID : 286 - निम्नलिखित में से कौन सा बड़े पैमाने वाले उद्योग का एक उदाहरण नहीं है?
Options:
> 1) धातु गलाना
2) रसायन उत्पादन
3) कपड़ा उत्पादन
4) मिट्टी से बर्तन तथा ईंटे बनाना
Correct Answer: मिट्टी से बर्तन तथा ईंटे बनाना
 

QID : 287 - निम्नलिखित में से प्राचीनतम आर्थिक क्रिया कौन सी है?
Options:
> 1) खनन
2) कपास की बुनाई
3) कृषि
4) ये सभी
Correct Answer: कृषि
 

QID : 288 - 1991 की नई आर्थिक नीति के पश्चात निम्नलिखित उद्योग में से कौन सा सार्वजनिक क्षेत्र के लिए आरक्षित नहीं है?
Options:
> 1) रक्षा उपकरण
2) रेल परिवहन
3) अंतरिक्ष संबंधी
4) परमाणु ऊर्जा उत्पादन
Correct Answer: अंतरिक्ष संबंधी
 

QID : 289 - व्यापार नीति सुधारों का उद्देश्य हैः
Options:
> 1) आयात तथा निर्यात पर मात्रात्मक प्रतिबंधों को समाप्त करना।
2) टैरिफ दर में कमी करना।
3) आयात के लिए लाइसेंसिंग प्रक्रियाओं को हटाना।
4) ये सभी
Correct Answer: ये सभी
 

QID : 290 - भारतीय संविधान के किस संशोधन अधिनियम के अंतर्गत जीएसटी प्रस्तुत किया गया है?
Options:
> 1) 100

2) 101

3) 102

4) 105
Correct Answer: 101
 

QID : 291 - जीएसटी समिति के अध्यक्ष कौन है?
Options:
> 1) अरुण जेटली
2) प्रणब मुख़र्जी
3) नरेंद्र मोदी
4) राम नाथ कोविंद
Correct Answer: अरुण जेटली
 

QID : 292 - भारत के केंद्रीय बजट (2018-19) में रक्षा बजट पर आवंटन क्या है?
Options:
> 1) 4.52 लाख करोड़ रु
2) 2.95 लाख करोड़ रु
3) 3.68 लाख करोड़ रु
4) 5.72 लाख करोड़ रु
Correct Answer: 2.95 लाख करोड़ रु
 

QID : 293 - वह धन क्या है जो दाता तथा आदाता के मध्य के विश्वास के कारण विनिमय के माध्यम के रूप में स्वीकार किया जाता है?
Options:
> 1) अधिदिष्ट धन
2) प्रत्ययी धन
3) जमा धन
4) पूर्ण मूल्य धन
Correct Answer: प्रत्ययी धन
 

QID : 294 - मुद्रा जमा अनुपात बराबर हैः
Options:
> 1) लोगों के साथ रोकड़ शेष
2) लोगों के पास माँग जमा राशि
3) (A) तथा (B) दोनों
4) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer: (A) तथा (B) दोनों
 

QID : 295 - ऋण गुणक बराबर हैः
Options:
> 1) 1/सीआरआर
2) 1/एसएलआर
3) 1/रेपो दर
4) 1/रिवर्स रेपो दर
Correct Answer: 1/सीआरआर
 

QID : 296 - 1991 में, भुगतान संकट के संतुलन को हल करने के लिए तत्काल उपाय के रूप में, रुपया विदेशी मुद्राओं के विरुद्ध ______ था।
Options:
> 1) पुनर्मूल्यांकन
2) अवमूल्यन
3) स्थिर
4) मुक्त
Correct Answer: अवमूल्यन
 

QID : 297 - 


Options:
> 1) I-1, II-3, III-2

2) I-2, II-1, III-3

3) I-3, II-1, III-2

4) I-3, II-2, III-1
Correct Answer: I-3, II-1, III-2
 

QID : 298 - भारत के प्रधानमंत्री ने नागरिकों को _____ कार्य में संलग्न करने के लिए एक ऑन-लाइन मंच mygov.nic.in शुरू किया है।
Options:
> 1) संपूर्ण
2) सुनहेरा
3) सुरक्षा
4) सुराज्य
Correct Answer: सुराज्य
 

QID : 299 - किस संगठन ने भीम मोबाइल एप्लिकेशन लोकार्पित की है?
Options:
> 1) एनपीसीआई
2) नीति आयोग
3) एनएसडीएल
4) एनआईसी
Correct Answer: एनपीसीआई
 

QID : 300 - मार्च 2018 में आर. चंद्रशेखर के कार्यकाल के पूरा होने पर, नास्कॉम के राष्ट्रपति के पद पर कौन नियुक्त किया जाएगा?
Options:
> 1) देबजानी घोष
2) आर. चंद्रशेखर
3) किरन कार्निक
4) सोम मित्तल
Correct Answer: देबजानी घोष

download

पेपर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

एसएससी - कर्मचारी चयन आयोग (सीजीएल) परीक्षा ​​अध्ययन सामग्री

एसएससी CGL (टीयर -1) परीक्षा के लिए ऑनलाइन कोचिंग

Study Kit for SSC CGL (Tier-2) Exam

SSC CGL Tier-1 EXAM Printed Study Kit

<< Go Back to Main Page