एस.एस.सी. सीएचएसएल (टियर -1) परीक्षा पेपर 2018 "09 जुलाई 2019" प्रथम की पाली (तर्क शक्ति) SSC CHSL (Tier - 1) Online Exam Paper - 2018 "held on 09 July 2019" Morning Shift (Reasoning)


एस.एस.सी. सीएचएसएल (टियर -1) परीक्षा पेपर 2018 "09 जुलाई 2019" प्रथम की पाली (तर्क शक्ति) SSC CHSL (Tier - 1) Online Exam Paper - 2018 "held on 09 July 2019" Morning Shift (Reasoning)

Q1. एक ही पासे की दो अलग-अलग स्थितियों नीचे दर्शाया गया हैं, जिनके छह फलकों पर 1 से 6 संख्याए अंकित हैं। '2' संख्या वाले फलक के सामने वाली संख्या ज्ञात कीजिए|

Options:

1. 3
2. 4
3. 6
4. 1

Correct Answer: 4

Q2. एक कोड भाषा में, MILITARY को ATCVKNKO के रूप में लिखा जाता है। DISORDER को उस भाषा में कैसे लिखा जाएगा?

Options:

1. SHGTRUKF
2. TGFTQUKF
3. TIFSQULH
4. TGFTSTLF

Correct Answer: TGFTQUKF

Q3. निम्नलिखित श्रृंखला में कौन सी संख्या प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी ?
52, 54, 57, 62, 69, ?

Options:

1. 95
2. 85
3. 90
4. 80

Correct Answer: 80

Q4. उस वेन आरेख का चयन करें जो निम्नलिखित वर्गों के बीच के संबंध को सबसे अच्छा दर्शाता है।
इंजिनियर, स्नातक, पुरुष

Q5. ऐसे अक्षरों के संयोजन का चयन करें जो कि दी गई अक्षर श्रृंखला के रिक्त स्थानों में क्रमिक रूप से रखे जाने पर श्रृंखला को पूरा करेंगे।
c _ _ p l o p c _ _ r p l o _ c _ c _ p l _ p c

Options:

1. p r c c p c r r
2. c r c c p c r o
3. c r p c p r r o
4. c r p c p c r o

Correct Answer: c r c c p c r o

Q6. उस शब्द-युग्म का चयन करें जिसमें दो शब्द उसी तरह से संबंधित हैं जैसे कि निम्नलिखित शब्द-युग्म में दो शब्द संबंधित हैं।
व्यापारी : व्यापार

Options:

1. अभियांत्रिकी : विज्ञान
2. चिकित्सक : उपचार
3. वकील : न्यायालय
4. वैज्ञानिक : विशेषज्ञ

Correct Answer: चिकित्सक : उपचार

Q7. निम्नलिखित चार शब्दों में से तीन शब्द एक निश्चित तरीके से एक जैसे हैं और एक अलग है। उस अलग शब्द को चुनिए।

Options:

1. थाइरोक्सिन
2. इंसुलिन
3. एड्रेनालिन
4. हार्मोन

Correct Answer:  हार्मोन

Q8. उस विकल्प का चयन करें जिसमें चित्र-एक्स अंतनिर्हित है। (आकृति को घुमाने की अनुमति नहीं है)

Q9. उस समुच्चय का चयन करें जिसमें संख्याएँ उसी तरह से संबंधित हैं जैसे कि निम्नलिखित समुच्चय की संख्याएँ संबंधित हैं।
(64, 7, 27)

Options:

1. (216, 11, 125)
2. (216, 15, 64)
3. (343, 18, 125)
4. (127, 15, 161)

Correct Answer: (216, 11, 125)

Q10. निम्नलिखित समीकरण को सही बनाने के लिए इस समीकरण में किन दो चिन्हों को आपस में बदलना चाहिए?
612 ÷ 36 – 12 × 88 + 208 = 324

Options:

1. × और -
2. + और ÷
3. ÷ और ×
4. ÷ और -

Correct Answer: × और -

Q11. उस संख्या-युग्म का चयन करें जिसमें दो संख्याएँ उसी तरह से संबंधित हैं जैसे कि निम्नलिखित संख्या-युग्म की दो संख्याएँ संबंधित हैं।
8 : 128

Options:

1. 9 : 152
2. 6 : 82
3. 12 : 288
4. 10 : 220

Correct Answer: 12 : 288

Q12. दी गई आकृति में कितने त्रिभुज मौजूद हैं?

Options:

1. 26
2. 25
3. 27
4. 28

Correct Answer: 25

 

Click Here To Download Full PDF

DOWNLOAD SSC CHSL 2018 HINDI SOLVED Question Papers PDF

DOWNLOAD SSC CHSL Exam E-BOOKS PDF

Printed Study Kit for SSC CHSL (10+2) Exam

एसएससी - सीएचएसएल परीक्षा ​​अध्ययन सामग्री

 

Q13. यदि AWESOME को 1551645 के रूप में कोडबद्ध किया जाता है, तो DIGNITY को कैसे कोडबद्ध किया जाएगा?

Options:

1. 3965927
2. 4974937
3. 4975927
4. 4875928

Correct Answer: 4975927

Q14. A + B का अर्थ है 'A बेटी है B की'
A - B का अर्थ है 'A पत्नी है B की '
A × B का अर्थ है 'A पति है B का'
A ÷ B का अर्थ है 'A पिता है B का'
यदि K - S ÷ J × B + C - Q है, तो Q कैसे संबंधित है, J से ?

Options:

1. नाना
2. बेटा
3. ससुर
4. पिता

Correct Answer: ससुर

Q15. उस आकृति का चयन करें जो नीचे दी गई आकृति श्रृंखला में अगले स्थान पर आएगी।

Q16. निम्नलिखित गतिविधियों को तार्किक और सार्थक क्रम में व्यवस्थित करें।

1. दवाओं का पर्चा लिखा जाना
2. पेट में दर्द महसूस होना
3. डॉक्टर से मिलना
4. डॉक्टर द्वारा रोग-निर्णय करना
5. दवा को बताए गए समय के अनुसार लेना
6. दर्द से राहत मिलना

Options:

1. 2, 3, 4, 5, 1, 6
2. 2, 3, 1, 4, 5, 6
3. 2, 3, 4, 1, 5, 6
4. 3, 2, 4, 1, 5, 6

Correct Answer: 2, 3, 4, 1, 5, 6

Q17. दो कथन दिए गए हैं, इसके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे आम तौर पर ज्ञात तथ्यों से अलग हों, यह निर्णय लीजिए कि कौन सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं।

कथन:
कुछ ऑटो साइकिल हैं।
सभी साइकिल ट्रक हैं।

निष्कर्ष:
I. कुछ ट्रक ऑटो हैं।
II. कुछ ट्रक साइकिल हैं।
III. कुछ साइकिल ऑटो हैं।

Options:

1. केवल निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।
2. सभी निष्कर्ष अनुसरण करते हैं।
3. निष्कर्ष I और III अनुसरण करते हैं।
4. केवल निष्कर्ष II और III अनुसरण करते हैं।

Correct Answer: सभी निष्कर्ष अनुसरण करते हैं।

Q18. निम्नलिखित चार संख्याओं में से तीन संख्या एक निश्चित तरीके से एक जैसे हैं और एक अलग है। उस अलग संख्या चयन कीजिए।

Options:

1. 159
2. 343
3. 216
4. 512

Correct Answer: 159

Q19 'पीड़ा’ उसी तरह 'यातना’ से संबंधित है जिस तरह से ‘ग़ुस्सा’ ‘_________’ से संबंधित है।

Options:

1. द्वेष
2. परम आनंद
3. आडम्बर
4. अति क्रुद्ध

Correct Answer: अति क्रुद्ध

Q20. उस विकल्प का चयन करें जो तीसरे अक्षर-समूह से उसी तरह संबंधित है जैसे दूसरा अक्षर-समूह पहले अक्षर-समूह से संबंधित है।
LPCK : QUHP : : HRMT : ?

Options:

1. MWRY
2. LWSY
3. NWSY
4. MVRZ

Correct Answer: MWRY

Q21. तीन दोस्तों A, B और C के बीच ₹209 का कुल योग इस तरह वितरित किया जाता है कि A का धन B के धन से छह गुना है और C का धन B के धन से चार गुना है। A को कितने रुपए मिले हैं?

Options:

1. 113
2. 114
3. 112
4. 115

Correct Answer: 114

Q22. एक पारदर्शी शीट का चित्र एक पैटर्न के साथ नीचे दिया गया है। उस विकल्प का चयन करें जो यह दिखाता है कि बिंदीदार रेखा पर पारदर्शी शीट को मोड़ने पर पैटर्न कैसा दिखाई देगा।

Q23. उस समुच्चय का चयन करें जिसमें संख्याएँ उसी तरह से संबंधित हैं जैसे कि निम्नलिखित समुच्चय की संख्याएँ संबंधित हैं।
(140, 85, 115)

Options:

1. (125, 65, 120)
2. (55, 70, 90)
3. (65, 50, 90)
4. (115, 65, 80)

Correct Answer: (115, 65, 80)

Q24. निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन अक्षर समूह एक निश्चित तरीके से एक जैसे हैं और एक अलग है। उस अलग अक्षर समूह को चुनिए।

Options:

1. SXCH
2. CHMR
3. LQVZ
4. GLQV

Correct Answer:  LQVZ

Q25. अगर एक दर्पण को आकृति के दाईं ओर रखा जाये तो दिए गए चित्र की सही दर्पण छवि का चयन करें।

Click Here To Download Full PDF

DOWNLOAD SSC CHSL 2018 HINDI SOLVED Question Papers PDF

DOWNLOAD SSC CHSL Exam E-BOOKS PDF

Printed Study Kit for SSC CHSL (10+2) Exam

एसएससी - सीएचएसएल परीक्षा ​​अध्ययन सामग्री

<< मुख्य पृष्ठ पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें