एस.एस.सी. सीएचएसएल  (टियर -1) परीक्षा पेपर 2017 "28 मार्च 2018" सुबह की पाली (सामान्य जागरूकता) SSC CHSL (Tier - 1) Online Exam Paper - 2017 "held on 22 March 2018" Morning Shift (General Awareness)

एस.एस.सी. सीएचएसएल  (टियर -1) परीक्षा पेपर 2017 "28 मार्च 2018" सुबह की पाली (सामान्य जागरूकता) SSC CHSL (Tier - 1) Online Exam Paper - 2017 "held on 22 March 2018" Morning Shift (General Awareness)

QID : 76 - राष्ट्रीय आय ___________ को संदर्भित करता है।
Options:
1)  एक वर्ष के दौरान देश में उत्पादित वस्तुओं और सेवाओं का धन मूल्य
2)  एक वर्ष के दौरान किसी देश के स्टॉक और शेयरों का धन मूल्य
3)  एक वर्ष के दौरान किसी देश द्वारा उत्पादित पूंजीगत वस्तुओं का धन मूल्य
4)  एक वर्ष के दौरान किसी देश द्वारा उत्पादित उपभोक्ता वस्तुओं का धन मूल्य
Correct Answer: एक वर्ष के दौरान देश में उत्पादित वस्तुओं और सेवाओं का धन मूल्य
 

QID : 77 - राज्य भूमि सुधार संविधान के किस भाग के अंतर्गत है?
Options:
1)  7वीं अनुसूची
2)  8वीं अनुसूची
3)  9वीं अनुसूची
4)  10वीं अनुसूची
Correct Answer: 9वीं अनुसूची
 

QID : 78 - नदी अपरदित मैदान अथवा सम्प्राय मैदान (Peneplain) में यत्र-तत्र पाये जान वाले प्रतिरोधी चट्टानों के अवशेष को कहा जाता है___________।
Options:
1)  मोनेडनॉक
2)  जुकेनबर्ग
3)  हम्म
4)  कोई विकल्प सही नहीं है।
Correct Answer: मोनेडनॉक
 

QID : 79 - निम्नलिखित में कौन-सी नदी एश्चुअरी नहीं बनाती है?
Options:
1)  नर्मदा
2)  तापी
3)  मांडवी
4)  महानदी
Correct Answer: महानदी
 

QID : 80 - बंगाल के किस शासक ने चीन के साथ संबंध स्थापित किया था?
Options:
1)  गयासुद्दीन आजमशाह
2)  सिकंदर शाह
3)  नुसरत शाह
4)  हुसैन शाह
Correct Answer: गयासुद्दीन आजमशाह
 

QID : 81 - सिद्धांतों को लेकर आर्य समाज का विभाजन कब हुआ?
Options:
1)  1893

2)  1895

3)  1903

4)  1913

Correct Answer: 1893
 

QID : 82 - उस्ताद मंसूर किस मुगल शासक के शासन काल के प्रसिद्धि चित्रकार थे?
Options:
1)  अकबर
2)  जहांगीर
3)  शाहजहाँ
4)  औरंगजेब
Correct Answer: जहांगीर
 

QID : 83 - किस देश ने जलवायु परितर्वन से संबंधित पेरिस समझौते पर 23 अक्टूबर, 2017 को हस्ताक्षर कर दिया है, अब संयुक्त राज्य अमेरिका और सीरिया ही ऐसे दो राष्ट्र हैं जिन्होंने इस वैश्विक जलवायु संधि पर हस्ताक्षर नहीं किया है?
Options:
1)  निकारागुआ
2)  कोलम्बिया
3)  पेरू
4)  युगाण्डा
Correct Answer: निकारागुआ
 

QID : 84 - किस गायिका को हिंदी फिल्म उद्योग में उत्कृष्ट योगदान के लिए जनवरी 2018 में यश चोपड़ा स्मृति पुरस्कार-2018 के लिए चयनित किया गया है?
Options:
1)  अलका याज्ञनिक
2)  आशा भोसले
3)  सुनिधि चैहान
4)  कविता कृष्णमूर्ति
Correct Answer: आशा भोसले
 

QID : 85 - पाकिस्तान में मुगल सम्राट जहांगीर का मकबरा कहां है?
Options:
1)  इस्लामाबाद
2)  हैदराबाद
3)  लाहौर
4)  कराची
Correct Answer: लाहौर
 

QID : 86 - आधुनिक आवर्त सारणी में समूहों तथा आवर्तों की संख्या कितनी है?
Options:
1)  18, 7

2)  18, 8

3)  16, 7

4)  16, 8

Correct Answer: 18, 7 

Printed Study Kit for SSC CHSL (10+2) Exam

एसएससी - सीएचएसएल परीक्षा ​​अध्ययन सामग्री

QID : 87 - निम्नलिखित में से कौन सा मिश्रण का एक उदाहरण है?
Options:
1)  दूध
2)  गैसोलीन
3)  द्रवित पेट्रोलियम गैस
4)  सभी विकल्प सही हैं।
Correct Answer: सभी विकल्प सही हैं।
 

QID : 88 - 74 वें संविधान संशोधन अधिनियम के द्वारा भारतीय संविधान में कौन सी अनुसूची शामिल की गई थी?
Options:
1)  नौवीं अनुसूची
2)  दसवीं अनुसूची
3)  ग्यारहवीं अनुसूची
4)  बारहवीं अनुसूची
Correct Answer: बारहवीं अनुसूची
 

QID : 89 - निम्नलिखित में से कौन से भारतीय संविधान के मूल संरचना के तत्वों के अंतर्गत आते हैं?

I. संविधान की सर्वोच्चता
II. निःशुल्क तथा निष्पक्ष चुनाव
III. न्यायिक समीक्षा
Options:
1)  केवल I
2)  केवल II
3)  I तथा II दोनों
4)  I, II तथा III सभी
Correct Answer: I, II तथा III सभी
 

QID : 90 - रक्त के प्लाज्मा में निम्नलिखित में से कौन से घटक होते हैं?

I. प्रोटीन
II. नमक
III. हॉर्मोन
Options:
1)  केवल I तथा II
2)  केवल I तथा III
3)  केवल II तथा III
4)  I, II तथा III सभी
Correct Answer: I, II तथा III सभी
 

QID : 91 - पौधों में प्रथम स्तर के वर्गीकरण का आधार क्या है?
Options:
1)  पौधों का विभेदीत शरीर
2)  विशिष्ट ऊतक
3)  बीजधारण की क्षमता
4)  कोई विकल्प सही नहीं है।
Correct Answer: पौधों का विभेदीत शरीर
 

QID : 92 - 5 सितम्बर 2017 को, ‘प्रकृति खोज’ नामक एक ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का लोकार्पण किसने किया?
Options:
1)  स्वास्थ्य मंत्रालय
2)  वाणिज्य मंत्रालय
3)  पर्यावरण मंत्रालय
4)  गृह मंत्रालय
Correct Answer: पर्यावरण मंत्रालय
 

QID : 93 - यूनिवर्सिटी ऑफ़ इलिनॉय के शोधकर्ताओं ने एक्साइटोनियम कहलाने वाले पदार्थ के नए प्रकार की खोज की हैं जो ______ द्वारा 1960 के दशक में रखा गया था।
Options:
1)  बर्ट्रेन्ड हैलप्परिन
2)  यूजीन वीग्नेर
3)  पॉल डिराक
4)  फेलिक्स ब्लॅाच
Correct Answer: बर्ट्रेन्ड हैलप्परिन
 

QID : 94 - 24 अक्तूबर 2017 को, भारतीय सरकार ने अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए एक विशाल ______ के पैकेज की घोषणा की।
Options:
1)  7 लाख करोड़ रु
2)  9 लाख करोड़ रु
3)  15 लाख करोड़ रु
4)  5 लाख करोड़ रु
Correct Answer: 9 लाख करोड़ रु
 

QID : 95 - 22 नवम्बर 2017 को, कैबिनेट ने देश के सभी 640 जिलों में एक पैन इंडिया कवरेज के लिए किस मिशन का विस्तार करने की मंजूरी दी?
Options:
1)  मेक इन इंडिया
2)  स्वच्छ भारत
3)  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ
4)  कौशल भारत
Correct Answer: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ
 

QID : 96 - किसी वस्तु का प्रारंभिक वेग 5 मीटर/सेकंड है। यह 4 सेकंड में 2 मीटर/सेकंड2 से त्वरित होती है। 4 सेकंड में वस्तु में कितना विस्थापन (मीटर में) होगा?
Options:
1)  4

2)  72

3)  36

4)  8

Correct Answer: 36
 

QID : 97 - यदि किसी वस्तु का वेग आधा कर दिया जाए तो उसकी गतिज ऊर्जा ____ हो जाती है।
Options:
1)  4 गुना हो जाती है
2)  1/4 हो जाती है 
3)  दुगुनी हो जाती है
4)  आधी हो जाती है 
Correct Answer: 1/4 हो जाती है 
 

QID : 98 - पौधे प्रकाश संश्लेषण के लिए वायुमंडल से ____ का उपयोग करते हैं।
Options:
1)  ऑक्सीजन 
2)  नाइट्रोजन 
3)  कार्बनडाईऑक्साइड
4)  हाइड्रोजन
Correct Answer: कार्बनडाईऑक्साइड
 

QID : 99 - निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?

A) रूस ने गोल्फ 2017 प्लेयर्स चैम्पियनशिप की मेजबानी की।
B) एलीना स्वितोलिना ने टेनिस 2017 इटालियन ओपन वूमेंस सिंगल्स जीता।
C) हैनरी कोंटिनेन और जॉन पीयर्स ने टेनिस 2017 एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स मेन्स डबल्स जीता।
Options:
1)  केवल A
2)  केवल B
3)  A और B दोनों
4)  A और C दोनों
Correct Answer: A और C दोनों
 

QID : 100 माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल में, बाईं ओर के तीर के निशान वाली कुंजी को दबाकर स्प्रेडशीट में ____ जाया जा सकता है। 
Options:
1)  एक सेल ऊपर
2)  एक सेल नीचे
3)  एक सेल बाएं
4)  एक सेल दायें
Correct Answer: एक सेल बाएं

Printed Study Kit for SSC CHSL (10+2) Exam

एसएससी - सीएचएसएल परीक्षा ​​अध्ययन सामग्री

<< मुख्य पृष्ठ पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें