एस.एस.सी. सीएचएसएल (टियर -1) परीक्षा पेपर 2017 "24 मार्च 2018" शाम की पाली (सामान्य जागरूकता ) SSC CHSL (Tier - 1) Online Exam Paper - 2017 "held on 24 March 2018" Evening Shift (General Awareness)


एस.एस.सी. सीएचएसएल (टियर -1) परीक्षा पेपर 2017 "24 मार्च 2018" शाम  की पाली (सामान्य जागरूकता ) SSC CHSL (Tier - 1) Online Exam Paper - 2017 "held on 24 March 2018" Evening Shift (General Awareness)


QID : 1 -  निम्नलिखित में से किसने मुद्रा को उसके प्रकृति के आधार पर दो भागों में बांटा है?

Options:

1) जॉन मेनार्ड कीन्स
2) एडम स्मिथ
3) कार्ल मार्क्स
4) मिल्टन फ्राइडमैन

Correct Answer:  जॉन मेनार्ड कीन्स

QID : 2 -  सिडो (SIDO) निम्नलिखित में से किसके विकास से संबंधित है?

Options:

1) लघु उद्योग
2) इस्पात उद्योग
3) सॉफ्टवेयर उद्योग
4) चीनी उद्योग

Correct Answer:  लघु उद्योग

QID : 3 -  बहमनी शासक ताजुद्दीन फिरोज ने विजयनगर के किस शासक की पुत्री से विवाह किया था?

Options:

1) हरिहर II
2) देवराय I
3) देवराय II
4) कृष्णदेवराय

Correct Answer: देवराय I

QID : 4 -  किसके शासनकाल में वकील पद को समाप्त कर दिया गया?

Options:

1) अकबर
2) जहांगीर
3) शाहजहां
4) औरंगजेब

Correct Answer: शाहजहां

QID : 5 -  एंजिल जलप्रपात किस नदी पर स्थित है?

Options:

1) अमेज़न
2) ओरिनोको
3) कैरोनी
4) पराना

Correct Answer:  कैरोनी

QID : 6 - भारत के मुख्य-भूमि की दक्षिणी सीमा है _____________।

Options:

1) 6o 4 N
2) 7o 4 N
3) 8o 4 N
4) 6o 8 N

Correct Answer: 8o 4 N

QID : 7 -  जैन साहित्य को _________ भी कहा जाता है।

Options:

1) पिटक
2) आगम
3) कल्प
4) सुत्त

Correct Answer: आगम

QID : 8 - द्विपक्षीय सामरिक साझेदारी और सुरक्षा सहयोग में मजबूती लाने के लिए भारत और निम्नलिखित में से किस देश ने पहली बार विदेश सचिवों और सुरक्षा सचिवों की वार्ता 12 दिसंबर, 2017 को नई दिल्ली में की?

Options:

1) जापान
2) सिंगापुर
3) ऑस्ट्रेलिया
4) दक्षिण अफ्रीका

Correct Answer: ऑस्ट्रेलिया

QID : 9 -  जनवरी, 2018 में, डॉ. विनोद पॉल विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा प्रतिष्ठित एहसान डोगरामासी फैमिली हेल्थ फाउंडेशन पुरस्कार से सम्मानित होने वाले प्रथम भारतीय बने हैं। वह _______ के एक सदस्य हैं।

Options:

1) नीति आयोग
2) यूपीएससी
3) लोक सभा
4) राज्य सभा

Correct Answer: नीति आयोग

QID : 10 -  नेपाली भाषा किस लिपि में लिखी जाती है?

Options:

1) उचेन
2) मिथिलाक्षर
3) देवनागरी
4) कोई विकल्प सही नहीं है।

Correct Answer:  देवनागरी

QID : 11 -  निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?

Options:

1) NaCl का तुल्यांकी भार तथा आण्विक भार समान है।
2) H2SO4 का तुल्यांकी भार तथा आण्विक भार समान है।
3) CaCl2 का तुल्यांकी भार तथा आण्विक भार समान है
4) Na2SO4 का तुल्यांकी भार तथा आण्विक भार समान है

Correct Answer: NaCl का तुल्यांकी भार तथा आण्विक भार समान है।

QID : 12 -  निम्नलिखित में से कौन सी तरंग निर्वात में गमन नहीं कर सकती है?

Options:

1) एक्स-किरणें
2) रेडियो तरंगे
3) पराबैंगनी किरणें
4) पैरासोनिक किरणें

Correct Answer:  पैरासोनिक किरणें

Printed Study Kit for SSC CHSL (10+2) Exam

एसएससी - सीएचएसएल परीक्षा ​​अध्ययन सामग्री

QID : 13 - निम्नलिखित में से भारत में कौन से स्तर की सरकार नहीं है?

I. स्थानीय स्तर की सरकार
II. राज्य स्तर की सरकार
III. राष्ट्रीय स्तर की सरकार

Options:

1) केवल I
2) केवल II
3) केवल III
4) कोई विकल्प सही नहीं है।

Correct Answer:  कोई विकल्प सही नहीं है।

QID : 14-  पंचायती राज व्यवस्था में लोगों की भागीदारी कितने अन्य स्तरों पर होती है?

Options:

1) 1
2) 2
3) 4
4) 5

Correct Answer: 2

QID : 15 -  लैंगिक जनन में नर युग्मक सामान्यतः ______ होते हैं।

Options:

1) केवल गतिशील
2) केवल छोटे
3) गतिशील तथा छोटे दोनों
4) केवल खाद्य भंडार

Correct Answer:  गतिशील तथा छोटे दोनों

QID : 16 -  कौन सा ऊतक पादपों को सहारा प्रदान करता है तथा भोजन का भंडारण भी करता है?

Options:

1) पैरन्काइमा
2) कॉलेन्काइमा
3) स्कलेरेंकाइमा
4) कोई विकल्प सही नहीं है।

Correct Answer:  पैरन्काइमा

QID : 17 -  17 अक्तूबर 2017 ‘आयुर्वेद दिवस’ पर भारत के पहले ‘अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए)’ का उद्घाटन कहाँ हुआ था?

Options:

1) मुंबई
2) देहरादून
3) नई दिल्ली
4) बैंगलोर

Correct Answer:  नई दिल्ली

QID : 18 -  भारत का कौन सा क्षेत्र देश की सर्वप्रथम ‘वायु औषधालय’ प्राप्त करने की लिए अनुबंधित है?

Options:

1) पूर्वी घाट
2) उत्तरपूर्वी राज्य
3) तटीय मैदान
4) जम्मू और कश्मीर

Correct Answer:  उत्तरपूर्वी राज्य

QID : 19 -  डूबे ऋण के वर्गीकरण, लेखा परीक्षाओं की प्रभावशीलता तथा धोखाधड़ी के बढ़ती घटनाओं के मामलों में गौर करने के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा कौन सी विशेषज्ञ समिति गठित की गई है?

Options:

1) विनय शील ओबेरॉय समिति
2) एन. गोपालस्वामी समिति
3) वाई. एच. मालेगाम समिति
4) एन. चन्द्रशेखर समिति

Correct Answer:  वाई. एच. मालेगाम समिति

QID : 20 -  24 जनवरी 2018 को, महिला तथा बाल विकास मंत्रालय ने ______ के लिए एक प्रबंधन सूचना प्रणाली (एमआईएस) पोर्टल का शुभारंभ किया।

Options:

1) किशोर लड़कियों की योजना
2) विधवा महिलाओं की योजना
3) एसिड हमले के शिकार लोगों की योजना
4) आंगनबाड़ी सेवा प्रशिक्षण कार्यक्रम

Correct Answer:  आंगनबाड़ी सेवा प्रशिक्षण कार्यक्रम

QID : 21 -  24 W अनुमतांक वाले तंतु द्वारा मुक्त ऊष्मा कितनी होगी यदि इसे 6 सेकंड के लिए चालू रखा जाता है?

Options:

1) 4
2) 144
3) 72
4) 8

Correct Answer: 144

QID : 22 -  जब कंपमान वस्तु पीछे की ओर कम्पन करती है तो एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्पन्न होता है जिसे ____ कहते हैं।

Options:

1) दीर्घीकरण
2) स्थायीकरण
3) आवर्तन
4) विरलन

Correct Answer:  विरलन

QID : 23 - बहुत से समुद्री जंतु समुद्री जल में घुले _________ से अपने कवच बनाते हैं।

Options:

1) तेजाब
2) क्षार
3) सिलिका
4) कार्बोनेट

Correct Answer: कार्बोनेट

QID : 24 -  निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?

A) ज्हंसाया अब्दुमलिक ने शतरंज 2017 वूमेंस वर्ल्ड जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप जीती।
B) 2017 में मार्क मर्क़ुएज़ ने यामाहा के लिए मोटोजीपी में हिस्सा लिया।
C) झु युलिंग ने टेनिस 2017 विम्बलडन चैम्पियनशिप वूमेंस सिंगल्स जीती।

Options:

1) केवल A
2) A और C दोनों
3) B और C दोनों
4) कोई विकल्प सही नहीं है।

Correct Answer:  केवल A

QID : 25 -  एचटीएमएल में, _______ विशेषता का उपयोग दो या अधिक संगत कॉलमों के विलय के लिए किया जाता है।

Options:

1) सेलपैडिंग
2) सेलस्पेसिंग
3) रॉव स्पैन
4) कोल स्पैन

Correct Answer:  कोल स्पैन

Printed Study Kit for SSC CHSL (10+2) Exam

एसएससी - सीएचएसएल परीक्षा ​​अध्ययन सामग्री

<< मुख्य पृष्ठ पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें