एस.एस.सी. सीएचएसएल  (टियर -1) परीक्षा पेपर 2017 "22 मार्च 2018" शाम की पाली (सामान्य जागरूकता) SSC CHSL (Tier - 1) Online Exam Paper - 2017 "held on 22 March 2018" Evening Shift (General Awareness)

एस.एस.सी. सीएचएसएल  (टियर -1) परीक्षा पेपर 2017 "22 मार्च 2018" शाम की पाली (सामान्य जागरूकता) SSC CHSL (Tier - 1) Online Exam Paper - 2017 "held on 22 March 2018" Evening Shift (General Awareness)

QID : 276 - धन की आपूर्ति में वृद्धि से ब्याज दरों में ___________ होगी/होगा।
Options:
1)  वृद्धि
2)  गिरावट
3)  कोई परिवर्तन नहीं
4)  कोई विकल्प सही नहीं है।
Correct Answer: गिरावट
 

QID : 277 - तिरुपुर को दुनिया के कई हिस्सों में निम्नलिखित में किस वस्तु के विशाल निर्यातक के रूप में जाना जाता है?
Options:
1)  रत्न और आभूषण
2)  चमड़े का सामान
3)  बुने हुए वस्त्र
4)  हस्तशिल्प
Correct Answer: बुने हुए वस्त्र
 

QID : 278 - नेफोमीटर (Nephometer) से किसका मापन किया जाता है?
Options:
1)  वर्षा की मात्रा
2)  बादलों का मात्रा एवं गति
3)  सागरीय लवणता
4)  सभी विकल्प सही हैं।
Correct Answer: बादलों का मात्रा एवं गति
 

QID : 279 - "लोकटक" झील भारत के किस राज्य में स्थित है?
Options:
1)  मेघालय
2)  मणिपुर
3)  मिजोरम
4)  त्रिपुरा
Correct Answer: मणिपुर
 

QID : 280 - तैमूर ने किसके शासनकाल में भारत पर आक्रमण किया था?
Options:
1)  अलाउद्दीन खिलजी
2)  बहलोल लोदी
3)  फिरोज तुगलक
4)  नासिरुद्दीन महमूद शाह
Correct Answer: नासिरुद्दीन महमूद शाह
 

QID : 281 - निम्नलिखित में से किस आंदोलन का नेतृत्व सीताराम राजू के हाथों में था?
Options:
1)  कूका आंदोलन
2)  रम्पा आंदोलन
3)  पाबना आंदोलन
4)  बारडोली सत्याग्रह
Correct Answer: रम्पा आंदोलन
 

QID : 282 - भारत का सबसे पुराना यूरोपीय चर्च किस शहर में है?
Options:
1)  कोचीन
2)  गोवा
3)  चेन्नई
4)  कोलकाता
Correct Answer: कोचीन
 

QID : 283 - किस देश ने अक्टूबर, 2017 में विश्व का प्रथम कार्बन-कैप्चर संयंत्र शुरू किया है?
Options:
1)  चीन
2)  इटली
3)  जापान
4)  आइसलैण्ड
Correct Answer: आइसलैण्ड
 

QID : 284 - वर्ष 2018 में मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (MIFF) में वी. शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार पाने वाले निम्नलिखित में से कौन हैं?
Options:
1)  धमेंद्र
2)  महेश भट्ट
3)  श्याम बेनेगल
4)  गुलजार
Correct Answer: श्याम बेनेगल
 

QID : 285 - बांग्लादेश का राष्ट्रीय मंदिर ____________________ है।
Options:
1)  जगन्नाथ मंदिर, पाबना
2)  बोरो काली बारी मंदिर, मैमनसिंह
3)  ढाकेश्वरी मंदिर, ढाका
4)  सुगंधा शक्तिपीठ, बारीसाल
Correct Answer: ढाकेश्वरी मंदिर, ढाका
 

QID : 286 - निम्नलिखित में से कौन सा समूह डॉबेराइनर त्रिक नहीं है?
Options:
1)  Li, Na, K

2)  N, P Au

3)  Cl, Br, I

4)  Ca, Sr, Ba

Correct Answer: N, P Au 

Printed Study Kit for SSC CHSL (10+2) Exam

एसएससी - सीएचएसएल परीक्षा ​​अध्ययन सामग्री

QID : 287 - निम्नलिखित में से कौन धातु है?
Options:
1)  सल्फर
2)  नाइट्रोजन
3)  ऑक्सीजन
4)  कोई विकल्प सही नहीं है।
Correct Answer: कोई विकल्प सही नहीं है।
 

QID : 288 - भारतीय संविधान के कौन सी अनुसूची में दल परिवर्तन के आधार पर संसद के सदस्यों की अयोग्यता से संबंधित प्रावधान है?
Options:
1)  सातवीं अनुसूची
2)  आठवीं अनुसूची
3)  नौवीं अनुसूची
4)  दसवीं अनुसूची
Correct Answer: दसवीं अनुसूची

 

QID : 289 - भारत के राष्ट्रपति के चुनाव तथा उसका तरीका ______ द्वारा संशोधित किया जा सकता है।
Options:
1)  संसद के साधारण बहुमत
2)  संसद के विशेष बहुमत
3)  संसद के विशेष बहुमत तथा राज्यों की सहमति
4)  कोई विकल्प सही नहीं है।
Correct Answer: संसद के विशेष बहुमत तथा राज्यों की सहमति
 

QID : 290 - यीस्ट तथा मशरूम किस जगत के जीवों के उदाहरण हैं?
Options:
1)  फंजाई
2)  मोनेरा
3)  प्लॉटी
4)  प्रोटिस्टा
Correct Answer: फंजाई
 

QID : 291 - अक्तूबर 2017 में, कौन से दो मंत्रालयों ने संयुक्त रूप से ‘साथी’ (लघु उद्योगों की मदद करने के लिए कुशल प्रौद्योगिकीयों के सतत तथा त्वरित दत्तक ग्रहण) पहल का लोकार्पण किया?
Options:
1)  वाणिज्य तथा कपड़ा मंत्रालय
2)  ऊर्जा तथा कपड़ा मंत्रालय
3)  वित्त तथा कपड़ा मंत्रालय
4)  कोई विकल्प सही नहीं है।
Correct Answer: ऊर्जा तथा कपड़ा मंत्रालय

 

QID : 292 - 3200 फैथोंन क्षुद्रग्रह के कारण प्रत्येक वर्ष 15 दिसम्बर के आसपास होने वाली घटना का नाम क्या हैं?
Options:
1)  जेमिनीड उल्का बौछार
2)  पर्सीड उल्का बौछार
3)  ड्रैकोनीड उल्का बौछार
4)  लिरिड उल्का बौछार
Correct Answer: जेमिनीड उल्का बौछार
 

QID : 293 - 3 जनवरी 2018 को आरबीआई ने इलाहाबाद बैंक के खिलाफ ‘पीसीए’ शुरू किया। ‘पीसीए’ के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र के कितने बैंक हो चुके हैं?
Options:
1)  18

2)  17

3)  11

4)  15

Correct Answer: 11
 

QID : 294 - आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की पैन इंडिया कवरेज के लिए विस्तार को 2017-2018 से लेकर ______ तक मंजूरी दे दी है।
Options:
1)  2018-2019
2)  2019-2020
3)  2020-2021
4)  2021-2022
Correct Answer: 2019-2020
 

QID : 295 - 16 जनवरी 2018, को उच्चतम न्यायालय ने 2010 में कौन सी एनजीओ द्वारा दायर की गई याचिका में अंतर-जाति विवाह को चुनने वाले व्यस्कों पर हमलों तथा हस्तक्षेप को ‘बिल्कुल अवैध’ घोषित किया था?
Options:
1)  प्रथम
2)  शक्ति वाहिनी
3)  गूंज
4)  सम्मान
Correct Answer: शक्ति वाहिनी
 

QID : 296 - 1 मीटर/सेकंड2 के त्वरण के कारण किसी वस्तु का वेग 5 मीटर/सेकंड से 10 मीटर/सेकंड हो जाता है। इस समय में वस्तु में होने वाला विस्थापन (मीटर में) क्या होगा?
Options:
1)  125

2)  37.5

3)  62.5

4)  75

Correct Answer: 37.5
 

QID : 297 - जब कोई वस्तु मुक्त रूप से गिरती है तो इसकी ______।
Options:
1)  गतिज ऊर्जा स्थितिज उर्जा में बदल जाती है
2)  स्थितिज ऊर्जा गतिज ऊर्जा में बदल जाती है 
3)  संवेग गुरुत्वाकर्षण बल में बदल जाता है
4)  गुरुत्वाकर्षण बल संवेग में बदल जाता है
Correct Answer: स्थितिज ऊर्जा गतिज ऊर्जा में बदल जाती है 
 

QID : 298 - मीथेन वैश्विक उष्मन  में योगदान देती है अत: इसे ____ गैस कहा जाता है।
Options:
1)  विषैली
2)  कैंसरजनक
3)  संक्रामक
4)  ग्रीनहाउस
Correct Answer: ग्रीनहाउस
 

QID : 299 - निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?

A) 2017 प्रो कबड्डी लीग में संदीप नरवाल बेंगलुरु बुल्स के लिए खेले।
B) 2017 में दानी पेड्रोसा ने होंडा के लिए मोटोजीपी में हिस्सा लिया।
C) 2017 में ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल टीम कोलकाता नाईट राइडर्स की कप्तानी की।
Options:
1)  केवल B
2)  A और B दोनों
3)  A और C दोनों
4)  A, B और C
Correct Answer: केवल B
 

QID : 300 - माइक्रोसॉफ्ट एेक्सेल में, Ctrl और नीचे की ओर तीर के निशान वाली कुंजी को दबाकर स्प्रेडशीट में ____ जाया जा सकता है।
Options:
1)  कॉलम के अंत में
2)  पंक्ति के अंत में 
3)  एक सेल बाएं
4)  एक सेल दायें
Correct Answer: कॉलम के अंत में

Printed Study Kit for SSC CHSL (10+2) Exam

एसएससी - सीएचएसएल परीक्षा ​​अध्ययन सामग्री

<< मुख्य पृष्ठ पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें