एसएससी परीक्षा के लिए करेंट अफेयर्स (Hindi Current Affairs) 25 November, 2013
एसएससी परीक्षा के लिए करेंट अफेयर्स (Hindi Current Affairs)
25 नवम्बर, 2013
ईरान के साथ परमाणु समझौते का दुनियाभर में स्वागत
- ईरान के साथ दुनिया की प्रमुख शक्तियों के बीच हुए परमाणु समझौते का दुनियाभर में स्वागत किया गया है।
- समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ओबामा ने नेतन्याहू को आश्वासन दिया कि पी5+1 (संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थाई सदस्य और जर्मनी) ईरान के परमाणु कार्यक्रम का एक ऐसा शांतिपूर्ण हल निकालेंगे, जिससे दुनिया को ईरान के परमाणु कार्यक्रम के प्रति सभी शंकाओं का समाधान होगा।
- मंत्रालय ने यह भी कहा कि वह ईरान के शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम और कड़े अंतरराष्ट्रीय नियंत्रण में परमाणु संवर्धन के अधिकार को स्वीकार करता है।
- रूस ने ईरान पर से कुछ अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों में ढील के फैसले का भी स्वागत किया, जिसके कारण लंबे समय में उसकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है।
प्रगाढ़ संबंधों को दर्शाती है निशा देसाई की सफलता: केरी
- बिस्वाल पहली ऐसी भारतीय अमेरिकी हैं जो दक्षिण और मध्य एशिया मामलों की विदेश उपमंत्री नियुक्त हुई हैं। विदेश विभाग के फॉगी बॉटम मुख्यालय में आयोजित एक औपचारिक समारोह में उन्हें केरी ने पद की शपथ दिलाई।
- केरी ने कहा कि आप उस संदेश के बारे में सोचिए जिसे आज हमने दिया, जिसे लेकर मैं इतना उत्साहित हूं। एक ऐसी महिला की कहानी जो छह साल की उम्र में भारत के छोटे से शहर को छोड़ अमेरिका आ गई थी और अब वह विदेश विभाग की महत्वपूर्ण नेताओं में से एक है।
- दक्षिण और मध्य एशिया के लिए सहायक विदेश मंत्री के रूप में बिस्वाल पूरे दक्षिण और मध्य एशिया मामलों के लिए ओबामा की प्रमुख सहयोगी रहेंगी
चीन का कदम ‘खतरनाक’, हो सकते हैं गंभीर परिणाम : जापान
- चीन द्वारा विवादित द्वीपों वाले क्षेत्र सहित एक हवाई रक्षा पहचान क्षेत्र बनाए जाने की घोषणा को जापान के प्रधानमंत्री ने सोमवार को ‘बेहद खतरनाक’ बताया। उधर, दक्षिण कोरिया ने भी चीन के खिलाफ वाकयुद्ध छेड़ दिया।
- सेनकाबु आइलैंड को लेकर किसी भी प्रकार के सैन्य संघर्ष की स्थिति में अमेरिका द्वारा जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबे का साथ देने की घोषणा के बाद एबे की यह चेतावनी आयी है। चीन इस द्वीप को दियाओयुस के नाम से पुकारता है।

