आकाशवाणी : विभिन्‍न पदों के लिए होगी 10 हजार भर्तियां

आकाशवाणी में विभिन्‍न पदों के लिए होगी 10 हजार भर्तियां

 केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनीष तिवारी ने गुरुवार को लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि आकाशवाणी के विभिन्न श्रेणी के पदों में करीब 10 हजार रिक्तियां हैं। आकाशवाणी में रिक्त पदों की संख्या इस प्रकार है:- समूह क-1362, समूह ख- 1584, समूह ग- 4863, समूह घ- 2272, कुल- 10081.

उन्होंने बताया कि रिक्त पदों को भरने के लिए कदम उठाए गए हैं। प्रसार भारती के संबंध में गठित मंत्री-समूह (जीओएम) ने व्यय विभाग के परामर्श से अनिवार्य श्रेणी के 3452 पदों को भरने की अनुशंसा की है। व्यय विभाग ने प्रथम चरण में 1150 पदों को भरे जाने का अनुमोदन किया है।

Read More..

Courtesy : Zee News