SSC MTS 2017 RE-EXAM पेपर : Held on 04-OCTOBER-2017 Shift-2 (सामान्य जानकारी)


SSC MTS 2017 RE-EXAM PAPER : Held on 04-OCTOBER-2017 Shift-2

::सामान्य जानकारी::


QID : 176 - जीएनपी और जीडीपी के बीच एकमात्र अंतर यह है कि जीडीपी में ______ से आय शामिल नहीं है।

1) घरेलू उत्पादन
2) विदेश में
3) इस्पात उत्पादन
4) माध्यमिक क्षेत्र

Correct Answer: विदेश में

QID : 177 - ______ एक राष्ट्र की अपने नागरिकों की जीवन स्तर को सुधारने की क्षमता को दर्शाता है।

1) अंतर्राष्ट्रीय विकास
2) राष्ट्रीय विकास
3) घरेलू विकास
4) ग्रामीण विकास

Correct Answer: राष्ट्रीय विकास

QID : 178 - भारतीय संविधान में कितने भाग है?

1) 25
2) 30
3) 20
4) 28

Correct Answer: 25

QID : 179 - जब संसद सत्र में होता है, तो सबसे पहले कौन सा काल से शुरु होता है?

1) शून्य काल
2) प्रश्नकाल
3) चर्चाकाल
4) इनमें से कोई नहीं

Correct Answer: प्रश्नकाल

QID : 180 - चोल शिलालेख में उल्लेखित निम्नलिखित भूमि की श्रेणियों में से कौन सा सही ढंग से नहीं जोड़ा गया है?

1) ब्रह्मदेय - ब्रह्मदेव को भेंट की जाने वाली भूमि
2) देवदाना - मंदिरों को भेंट की जाने वाली भूमि
3) शालाभोग - एक स्कूल के रखरखाव के लिए भूमि
4) वेल्लानवग्ति - जैन संस्थानों को दान दी गई भूमि

Correct Answer: वेल्लानवग्ति - जैन संस्थानों को दान दी गई भूमि

QID : 181 - किस विधेयक में प्रावधान दिया गया है कि भारतीय न्यायाधीश भी यूरोपियन व्यक्तियों पर मुकदमें चला सकते है ताकि भारत में काम करने वाले अंग्रेज और भारतीय न्यायाधीशों के बीच समानता स्थापित की जा सके?

1) वर्नाकुलर प्रेस एक्ट
2) इल्बर्ट बिल
3) भारत सरकार अधिनियम, 1858
4) छाप अधिनियम

Correct Answer: इल्बर्ट बिल

QID : 182 - आठ ग्रहों में पृथ्वी सूर्य से कौन से स्थान पर स्थित है?

1) पहला
2) दूसरा
3) तीसरा
4) चौथा

Correct Answer: तीसरा

QID : 183 - उत्तरी गोलार्ध में कर्क रेखा एवं उत्तर ध्रुव (आर्कटिक) वृत्त तथा दक्षिणी गोलार्ध में मकर रेखा एवं दक्षिणी ध्रुव (अंटार्टिक) वृत्त के बीच वाले कटिबंध क्या कहलाते हैं?

1) शीतोष्ण कटिबंध
2) शीत कटिबंध
3) उष्ण कटिबंध
4) इनमें से कोई नहीं

Correct Answer: शीतोष्ण कटिबंध

QID : 184 - जिन विशिष्ट संरचनाओं अथवा स्वभाव की उपस्थिती किसी पौधे अथवा जंतु को उसके परिवेश में रहने के योग्य बनाती है, _____ कहलाता है।

1) अनुकूलन
2) आवास
3) स्थलीय आवास
4) जलीय आवास

Correct Answer: अनुकूलन

QID : 185 - प्रकाश संश्लेषण में निर्मुक्त O2 का स्त्रोत ______ है।

1) सूर्य का प्रकाश
2) कार्बोहाइड्रेट
3) जल
4) कार्बन डाईऑक्साइड

Correct Answer: जल

Study Material for Multitasking (Non-Technical) Staff Examination

QID : 186 - एक स्वस्थ व्यक्ति में डाइएस्टोलिक दाब (एच. जी. के मी. मी. में) ______ होता है।

1) 60
2) 80
3) 100
4) 1

Correct Answer: 80

QID : 187 - प्रति सेकंड होने वाले दोलनों की संख्या को क्या कहते हैं?

1) आवृत्ति
2) आयाम
3) तारत्व
4) प्रबलता

Correct Answer: आवृत्ति

QID : 188 - अवतल दर्पण द्वारा बना प्रतिबिंब वस्तु से _____।

1) सदैव छोटा होता है
2) सदैव बड़ा होता है
3) सदैव बराबर होता है
4) छोटा या बड़ा हो सकता है

Correct Answer: छोटा या बड़ा हो सकता है

QID : 189 - कंप्यूटर शब्दावली में एक 'बग' क्या है?

1) कंप्यूटर के अंदर कीट
2) कंप्यूटर प्रोग्राम में त्रुटि
3) कंप्यूटर में वायरस
4) सभी विकल्प सही हैं

Correct Answer: कंप्यूटर प्रोग्राम में त्रुटि

QID : 190 - लोहे को जिंक की परत के द्वारा संरक्षित करने की प्रक्रिया ______ कहलाती है।

1) शमन
2) गैल्वनीकरण
3) जंग लगना
4) धातुकर्म

Correct Answer: गैल्वनीकरण

QID : 191 - सीमेंट, कंकड, स्थूल बालू और जल का एक मिश्रण ______ कहलाता है।

1) मोर्टार
2) कंक्रीट
3) स्लरी
4) मोडरेटर

Correct Answer: कंक्रीट

QID : 192 - निम्नलिखित में से ओज़ोन के संबंध में कौन सा कथन सत्य नहीं है?

1) ओज़ोन विषैला होता है
2) ओज़ोन पृथ्वी की सतह के निकट स्थिर होता है
3) ओज़ोन सूर्य से आने वाली हानिकारक विकिरणों को अवशोषित करता है
4) ओज़ोन का सूत्र O3 है

Correct Answer: ओज़ोन पृथ्वी की सतह के निकट स्थिर होता है

QID : 193 - निम्नलिखित में से कौन सा वेब पोर्टल घरेलू कोयले के उपयोग में लचीलेपन की सुविधा के लिए है?

1) ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर
2) पोसोको
3) कोयला मित्र
4) सुर्यामित्रा

Correct Answer: कोयला मित्र

QID : 194 - रक्त समूहों की खोज किसने की?

1) कार्ल लैंडस्टीनर
2) जोसेफ मोनियर
3) विलियम केली
4) विलियम स्टर्जन

Correct Answer: कार्ल लैंडस्टीनर

QID : 195 - मनप्रीत सिंह किस खेल से जुड़े हैं?

1) हॉकी
2) शूटिंग
3) क्रिकेट
4) टेनिस

Correct Answer: हॉकी

QID : 196 - कोल्लम किस राज्य का पारंपरिक लोक कला है?

1) तमिल नाडु
2) उत्तर प्रदेश
3) गुजरात
4) केरल

Correct Answer: केरल

QID : 197 - जन संबंधी क्षेत्र में निम्न में से कौन पद्म विभुषण 2017 के प्राप्तकर्ता नहीं है?

1) शरद पवार
2) मुरली मनोहर जोशी
3) पी ए संगमा
4) अटल बिहारी वाजपेयी

Correct Answer: अटल बिहारी वाजपेयी

QID : 198 - "ओलिवर ट्विस्ट" नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?

1) बेनज़ीर हबीब
2) चार्ल्स डिकेंस
3) पॉल कैनेडी
4) एरिक सेगल

Correct Answer: चार्ल्स डिकेंस

QID : 199 - प्रबल डोस्टिक-16 भारतीय तथा ______ सेना के बीच एक संयुक्त अभ्यास था।

1) कजाखस्तान
2) नेपाल
3) चीन
4) संयुक्त राज्य अमेरिका

Correct Answer: कजाखस्तान

QID : 200 - ______ तथा भारत के मध्य सैन्य संबंधों को बढ़ाने के लिए "एक्यूवरिन" नामक एक संयुक्त सेना प्रशिक्षण अभ्यास मौजूद है।

1) भूटान
2) मालदीव
3) पाकिस्तान
4) चीन

Correct Answer: मालदीव

Study Material for Multitasking (Non-Technical) Staff Examination

<< Go Back To Main Page