SSC MTS 2017 RE-EXAM पेपर : Held on 03-OCTOBER-2017 Shift-2 (सामान्य जानकारी)


SSC MTS 2017 RE-EXAM पेपर : Held on 03-OCTOBER-2017 Shift-2

(सामान्य जानकारी)


QID : 176 - जिस क्षेत्र पर किसी समुद्री बंदरगाह के निर्यात व्यापार तथा अर्थव्यवस्था निर्भर होती है ______ कहलाती है ।

1) व्यापार भूमि
2) निर्यात भूमि
3) आयात भूमि
4) भीतरी भूमि

Correct Answer: भीतरी भूमि

QID : 177 - मिट्टी से ईट बनाने की प्रक्रिया आर्थिक गतिविधि के किस क्षेत्रक के अंतर्गत आता है?

1) द्वितीयक क्षेत्रक
2) प्राथमिक क्षेत्रक
3) तृतीयक क्षेत्रक
4) इनमें से कोई नहीं

Correct Answer: द्वितीयक क्षेत्रक

QID : 178 - निम्नलिखित में से शासन के बढ़ते स्तर के आधार पर कौन सा क्रम सही है?

I.पंचायत समीति
II.ज़िला परिषद
III.ग्राम सभा

1) I < II < III
2) III < I < II
3) I < III < II
4) II < I < III

Correct Answer: III < I < II

QID : 179 - भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद धर्म, मूलवंश, जाति लिंग या जन्मस्थान के आधार पर विभेद का प्रतिरोध करता है?

1) अनुच्छेद 5
2) अनुच्छेद 1
3) अनुच्छेद 15
4) अनुच्छेद 20

Correct Answer: अनुच्छेद 15

QID : 180 - अंततः गौतम बुद्ध को ज्ञान कहाँ प्राप्त हुआ था?

1) सारनाथ
2) बोध गया
3) वाराणसी
4) लुम्बिनी

Correct Answer: बोध गया

QID : 181 - किस वर्ष में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का विभाजन (स्प्लिट) जिसे सूरत विभाजन (स्प्लिट) के नाम से जाना जाता है, किस वर्ष में हुआ था?

1) 1904
2) 1907
3) 1910
4) 1919

Correct Answer: 1907

QID : 182 - ध्रुव तारे का दूसरा नाम क्या है?

1) दक्षिणी तारा
2) पश्चिमी तारा
3) पूर्वी तारा
4) उत्तरी तारा

Correct Answer: उत्तरी तारा

QID : 183 - वर्षा मानचित्र, राजमार्ग मानचित्र इत्यादि जैसी विशेष जानकारियाँ प्रदान करने वाले मानचित्र को _____मानचित्र कहलाते हैं।

1) उच्चावच
2) राजनितिक
3) विषय-परक
4) प्रतीकात्मक

Correct Answer: विषय-परक

Study Material for Multitasking (Non-Technical) Staff Examination

QID : 184 - कैल्शियम की कमी मुख्य रुप से किस विटामिन की कमी से पैदा होती है?

1) विटामिन डी
2) विटामिन B6
3) विटामिन सी
4) विटामिन ए

Correct Answer: विटामिन डी

QID : 185 - किस प्रकार के विन्यास में मध्य शिरा के दोनों ओर जाल जैसा डिजाईन होता है?

1) जालिका रुपी शिरा-विन्यास
2) समोत्तर शिरा-विन्यास
3) वाष्णोत्सर्जन
4) इनमें से कोई नहीं

Correct Answer: जालिका रुपी शिरा-विन्यास

QID : 186 - एक बंद परिसंचरण तन्त्र में, रक्त पूरी तरह से _____ के भीतर संलग्न होता है।

1) कंकाल
2) साइनस
3) रक्त वाहिनियाँ
4) दिल

Correct Answer: रक्त वाहिनियाँ

QID : 187 - एक फोटोसेल प्रकाश ऊर्जा को _____ में बदल देता है।

1) रासायनिक ऊर्जा में
2) विद्युत ऊर्जा में
3) स्थितिज ऊर्जा में
4) गतिज ऊर्जा में

Correct Answer: विद्युत ऊर्जा में

QID : 188 - एक उड़ते हुए हवाई जहाज में _____ होती है।

1) केवल स्थितिज ऊर्जा
2) केवल गतिज ऊर्जा
3) स्थितिज तथा गतिज ऊर्जा दोनों
4) न तो स्थितिज और न ही गतिज ऊर्जा

Correct Answer: स्थितिज तथा गतिज ऊर्जा दोनों

QID : 189 - एच. टी. टी. पी. का असंक्षिप्त रूप क्या है?

1) हाइपरटेक्स्ट ट्रांसफर प्रोटोकॉल
2) हाइपरटेक्स्ट टेक्सटुअल प्रोटोकॉल
3) हाइपर टेस्ट ट्रांसफर प्रोटोकॉल
4) हाइपर टेक्स्ट ट्रांसफर प्रोग्राम

Correct Answer: हाइपरटेक्स्ट ट्रांसफर प्रोटोकॉल

QID : 190 - H2O के साथ चूने को मिलाने पर क्या प्राप्त होता है?

1) नींबू पानी
2) चूना पत्थर
3) बुझा हुआ चूना
4) इनमें से कोई नहीं

Correct Answer: बुझा हुआ चूना

QID : 191 - नींबू के रस का pH 4 है इसका अर्थ है कि यह _____ होता है।

1) क्षारीयक
2) अम्लीय
3) उदासीन
4) इनमें से कोई नहीं

Correct Answer: अम्लीय

QID : 192 - वन मुख्यतः किस प्रकार मृदा को बहाए जाने अथवा कटाव से बचाते हैं?

1) वन के वृक्षों के जड़ो के द्वारा जो मृदा को बाँधकर रखते हैं
2) जल के बहाव को नयमित करके
3) भौमजल स्तर संतुलित करके
4) इनमें से कोई नहीं

Correct Answer: वन के वृक्षों के जड़ो के द्वारा जो मृदा को बाँधकर रखते हैं

QID : 193 - प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष जमा की जा सकने वाली न्युन्यतम राशि (रु में) कितनी है?

1) 500
2) 1000
3) 1250
4) 1500

Correct Answer: 1000

QID : 194 - निम्नलिखित में से किसकी टेलिस्कोप को बनाने एवं उनके सुधार में मुख्य भूमिका रही थी?

1) एडीसन
2) न्यूटन
3) गैलिलीयो
4) मार्कोनी

Correct Answer: गैलिलीयो

QID : 195 - किस वर्ष में भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की थी?

1) 2010
2) 2014
3) 2016
4) 2012

Correct Answer: 2010

QID : 196 - निम्नलिखित में से कौन सा नृत्य रणप्रिय (मार्शियल) कला के कदमों और तकनीकों को सम्मिलित करता है?

1) मोहिनीयाट्टम
2) ओडिस्सी
3) छऊ
4) कुचीपुडी

Correct Answer: छऊ

QID : 197 - किस राज्य ने सरकारी प्रक्रिया तथा पुनरभियांत्रीकरण मे उत्कृष्टता के वर्ग में ई-शासन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2016-17 जीता है?

1) मध्य प्रदेश
2) बिहार
3) राजस्थान
4) आन्ध्र प्रदेश

Correct Answer: आन्ध्र प्रदेश

QID : 198 - "इंडिया एट रिस्क" नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?

1) चेतन भगत
2) जसवंत सिंहा
3) गौतम चिंतामणि
4) विनोद राय

Correct Answer: जसवंत सिंहा

QID : 199 - "सर क्रीक मुद्दा" भारत और _____ के बीच का एक मुद्दा है।

1) चीन
2) पाकिस्तान
3) अफ़ग़ानिस्तान
4) जापान

Correct Answer: पाकिस्तान

QID : 200 - मन्नार की खाड़ी भारत को अपने किस पड़ोसी देश से अलग करती है?

1) श्रीलंका
2) बांग्लादेश
3) पाकिस्तान
4) मालदीव

Correct Answer: श्रीलंका

Study Material for Multitasking (Non-Technical) Staff Examination

<< Go Back To Main Page