एस.एस.सी. कनिष्ठ अभियन्ता परीक्षा पेपर 2016 "04 मार्च 2017" सुबह की पाली (सामान्य जागरूकता) SSC Junior Engineers (JE) Online Exam Paper - 2016 "held on 04 March 2017" Morning Shift (General Awareness)



एस.एस.सी. कनिष्ठ अभियन्ता परीक्षा पेपर 2016 "04 मार्च 2017" सुबह की पाली (सामान्य जागरूकता) SSC Junior Engineers (JE) Online Exam Paper - 2016 "held on 04 March 2017" Morning Shift (General Awareness)



QID : 951 - कोलकाता में विक्टोरिया मेमोरियल का निम्नलिखित में से कौन से पदार्थ से निर्माण किया गया है?

Options:
1) लाल बलुआ पत्थर
2) ग्रे ग्रेनाइट
3) राजस्थान के स्लेट पत्थर से
4) सफेद मकराना संगमरमर

Correct Answer: सफेद मकराना संगमरमर

QID : 952 - निम्नलिखित में से कौन एक भारतीय शास्त्रीय वायलिन वादक थे?

Options:
1) बिस्मिल्ला ख़ाँ
2) वी.जी.जोग
3) शफात अहमद खान
4) असद अली खान

Correct Answer: वी.जी.जोग

Candidate Answer: वी.जी.जोग

QID : 953 - निम्नलिखित में से कौन सा व्यक्ति भारतीय मूल के व्यक्ति है और जिसे भौतिक शास्त्र के लिए नोबल पुरस्कार भी मिला था?

Options:
1) जगदीश चन्द्र बसु
2) श्रीनिवास रामानुजन्
3) सत्येन्द्रनाथ बोस
4) सुब्रह्मण्यन् चन्द्रशेखर

Correct Answer: सुब्रह्मण्यन् चन्द्रशेखर

Click Here To Download Full Paper

DOWNLOAD SSC J.E. SOLVED Question Papers PDF (Hindi)

Study Kit for SSC Junior Engineer EXAM (Paper-1) 2017-2018

Books for SSC Junior Engineers Exam

QID : 954 - पोषण नाल के किस भाग में पित्त स्रावित होता है?

Options:
1) आमाशय
2) ग्रहणी
3) अग्र क्षुद्रांत्र
4) क्षुद्रांत्र

Correct Answer: ग्रहणी

QID : 955 - निम्नलिखित में से क्या सत्य है?

Options:
1) उभयचरों का हृदय तीन कक्षों से बना होता है जिसमें दो आलिन्द तथा एक निलय होता है|
2) मछलियों का हृदय तीन कक्षों से बना होता है जिसमें दो आलिन्द तथा एक निलय होता है|
3) उभयचरों का हृदय तीन कक्षों से बना होता है जिसमें एक आलिन्द और दो निलय होते हैं|
4) मछलियों का हृदय तीन कक्षों से बना होता है जिसमें एक आलिन्द और दो निलय होते हैं|

Correct Answer: उभयचरों का हृदय तीन कक्षों से बना होता है जिसमें दो आलिन्द तथा एक निलय होता है|

QID : 956 - निम्नलिखित में से पौधों के लिए वृहत् पोषक कौन सा है?

Options:
1) हाइड्रोजन
2) मैंगनीज़
3) तांबा
4) जिंक

Correct Answer: हाइड्रोजन

QID : 957 - यदि बाहरी घोल कोशिका द्रव्य के परासरण दाब को संतुलित करता है तो उसे _______कहते हैं।

Options:
1) समपरासरी
2) अल्पपरासरी
3) अतिपरासरी
4) आदर्शपरासरी

Correct Answer: समपरासरी

QID : 958 - निम्नलिखित जोड़ो पर विचार करे:

नाम : सूत्र
1] ब्यूटॉन-1-ओल: CH3OC2H5
2] क्लोरोइथीन : CH2 = CHCl
3] 1-फ्लुओरोप्रोपेन : CH3CH2CH2F
4] इथाक्सी एथेन : CH3 – CH2 – CH – CH – OH

उपरोक्त में से कौन से जोड़ों का मिलान सही है?

Options:
1) केवल 1 और 3
2) केवल 2, 3 और 4
3) केवल 2 और 3
4) केवल 3 और 4

Correct Answer: केवल 2 और 3

QID : 959 - निम्नलिखित में से कौन सा सूत्र सही है?

Options:
1) मोलरता = विलेय के मोल / विलयन का मिली लीटर में आयतन
2) मोलरता = विलेय के मोल / विलयन का लीटर में आयतन
3) मोलरता = विलेय का ग्राम में द्रव्यमान / विलयन का लीटर में आयतन
4) मोलरता = विलेय का ग्राम में द्रव्यमान / विलयन का मिली लीटर में आयतन

Correct Answer: मोलरता = विलेय के मोल / विलयन का लीटर में आयतन

QID : 960 - अमोनिया उत्पादन के लिए हॉबर प्रक्रम में सूक्ष्म विभाजित ______ का उपयोग उत्प्रेरक के रूप में किया जाता है।

Options:
1) प्लैटिनम
2) वैनेडियम
3) जस्ता
4) लोहा

Correct Answer: लोहा

QID : 961 - सामान्य इलेक्ट्रॉनिक विन्यास ns2np2, आवर्त सारणी के कौन से समूह तत्व के अंतर्गत आता है?

Options:
1) समूह 17
2) समूह 13
3) समूह 14
4) समूह 11

Correct Answer: समूह 14

QID : 962 - _________ टैगों का इसके संबद्ध टैगों और विशेषताओं के साथ दो प्रकार से प्रयोग किया जाता है; एक विषय-वस्तु के विभिन्न ब्लोकों को पृथक करने के लिए और दूसरा विषय-वस्तु को सारणी केरूप में प्रस्तुत करने के लिए।

Options:
1) <table> </table>
2) <body> </body>
3) <text> </text>
4) <name> </name>

Correct Answer: <table> </table>

QID : 963 - निम्नलिखित में से वर्ड प्रॉसेसर में पैराग्राफ फॉर्मेटिंग में क्या शामिल है?

Options:
1) पादांक
2) फॉन्ट
3) अधोरेखांकन का रंग
4) पंक्ति अन्तराल

Correct Answer: पंक्ति अन्तराल

QID : 964 - फाल्गुन महीने की पूर्णिमा को कौन सा त्यौहार मनाया जाता है?

Options:
1) रक्षा बंधन
2) वट पूर्णिमा
3) नवरात्रि
4) होली

Correct Answer: होली

QID : 965 - 5 अप्रैल 2016, को किस भारतीय राज्य ने शराब की बिक्री और खपत पर प्रतिबंध लगाया था?

Options:
1) बिहार
2) राज्स्थान
3) महाराष्ट्र
4) हिमाचल प्रदेश

Correct Answer: बिहार

QID : 966 - वैद्युत चुम्बकीय विकिरणों का मान्य सिद्धांत किसने सूत्रबद्ध किया था?

Options:
1) जेम्स क्लर्क मैक्सवेल
2) एडमंड बेक्कुएरेल
3) दमित्री मेंड़ेलीव
4) जोज़ेफ़ प्रीस्टलि

Correct Answer: जेम्स क्लर्क मैक्सवेल

QID : 967 - निम्नलिखित में से क्या सत्य है?

Options:
1) संतुलन कीमत से अधिक कीमत की निम्नतम निर्धारित कीमत निर्धारण से अधिपूर्ति उत्पन्न होती है।
2) संतुलन कीमत से कम कीमत की निम्नतम निर्धारित कीमत निर्धारण से अधिपूर्ति उत्पन्न होती है।
3) संतुलन कीमत से अधिक कीमत की निम्नतम निर्धारित कीमत निर्धारण से अधिमांग उत्पन्न होती है।
4) संतुलन कीमत से कम कीमत की निम्नतम निर्धारित कीमत निर्धारण से अधिमांग उत्पन्न होती है।

Correct Answer: संतुलन कीमत से अधिक कीमत की निम्नतम निर्धारित कीमत निर्धारण से अधिपूर्ति उत्पन्न होती है।

QID : 968 - निम्नलिखित में से क्या सत्य है?

Options:
1) प्रति इकाई कर लगाने पर फर्म की मांग वक्र बायीं ओर शिफ्ट हो जाती है।
2) प्रति इकाई कर लगाने पर फर्म की पूर्ति वक्र दाहिनी ओर शिफ्ट हो जाती है।
3) प्रति इकाई कर लगाने पर फर्म की पूर्ति वक्र बायीं ओर शिफ्ट हो जाती है।
4) प्रति इकाई कर लगाने पर फर्म की मांग वक्र दाहिनी ओर शिफ्ट हो जाती है।

Correct Answer: प्रति इकाई कर लगाने पर फर्म की पूर्ति वक्र बायीं ओर शिफ्ट हो जाती है।

QID : 969 - यदि किसी वस्तु की कीमत 200 रुपये से बढ़कर 240 रुपये हो जाती है जबकि उसकी मात्रा की मांग 1,000 इकाई से 800 इकाई तक घट जाती है, तो मांग लोच बिंदु ज्ञात करें।

Options:
1) -1
2) 1
3) 0.8
4) -0.8

Correct Answer: -1

QID : 970 - सकल राजकोषीय घाटा (वित्तीय पक्ष से) किसके बराबर है?

Options:
1) निवल घरेलू ऋण-ग्रहण – भारतीय रिज़र्व बैंक से ऋण-ग्रहण + विदेशों से ऋण-ग्रहण
2) निवल घरेलू ऋण-ग्रहण + भारतीय रिज़र्व बैंक से ऋण-ग्रहण – विदेशों से ऋण-ग्रहण
3) निवल घरेलू ऋण-ग्रहण – भारतीय रिज़र्व बैंक से ऋण-ग्रहण – विदेशों से ऋण-ग्रहण
4) निवल घरेलू ऋण-ग्रहण + भारतीय रिज़र्व बैंक से ऋण-ग्रहण + विदेशों से ऋण-ग्रहण

Correct Answer: निवल घरेलू ऋण-ग्रहण + भारतीय रिज़र्व बैंक से ऋण-ग्रहण + विदेशों से ऋण-ग्रहण

QID : 971 - सकल राष्ट्रीय उत्पाद किसके बराबर है?

Options:
1) बाज़ार कीमतों पर निवल राष्ट्रीय उत्पाद – (अप्रत्यक्ष कर – उपदान)
2) बाज़ार कीमतों पर निवल राष्ट्रीय उत्पाद – निवल अप्रत्यक्ष कर
3) वैयक्तिक आय – वैयक्तिक कर अदायगी – गैरकर अदायगी
4) सकल घरेलू उत्पाद + विदेशों से प्राप्त निवल कारक आय

Correct Answer: सकल घरेलू उत्पाद + विदेशों से प्राप्त निवल कारक आय

QID : 972 - पृथ्वी की सतह अंतरिक्ष में __________ के रूप में ऊष्मा उत्सर्जित करती है।

Options:
1) पराबैंगनी प्रकाश तरंगें
2) अवरक्त विकिरण
3) गामा किरणें
4) रेडियो तरंगे

Correct Answer: अवरक्त विकिरण

QID : 973 - ओज़ोन परत का क्षय करने वाले क्लोरोफलुरोकार्बन का उपयोग निम्नलिखित में से किस में किया जाता है?

Options:
1) एंटीफ्ऱीज़र
2) ऑक्सीकरण रोधी
3) प्रशीतक
4) अपचायक कारक

Correct Answer: प्रशीतक

QID : 974 - वायुमंडलीय परिसंचरण और मौसम प्रणालियाँ के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है?

Options:
1) कोरिऑलिस बल दाब प्रवणता के समकोण पर कार्य करता है।
2) निम्न वायु दाब क्षेत्र के चारों तरफ पवनों का परिक्रमण चक्रवाती परिसंचरण कहलाता है।
3) विषुवत वृत्त के निकट वायुदाब कम होता है।
4) कोरिऑलिस बल अक्षांशों के कोण के प्रतीपानुपाती में होता है।

Correct Answer: कोरिऑलिस बल अक्षांशों के कोण के प्रतीपानुपाती में होता है।

QID : 975 - समुद्र में कितना प्रतिशत कार्बन विलेय के रूप में विद्यमान है?

Options:
1) 51 प्रतिशत
2) 31 प्रतिशत
3) 11 प्रतिशत
4) 71 प्रतिशत

Correct Answer: 71 प्रतिशत

QID : 976 - निम्नलिखित में से "स्नैपडील" के संस्थापक/सह-संस्थापक कौन है?

Options:
1) कुणाल बहल
2) विजय शेखर शर्मा
3) बिन्नी बंसल
4) रितेश अग्रवाल

Correct Answer: कुणाल बहल

QID : 977 - पृथ्वी की आंतरिक संरचना के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1] पृथ्वी की क्रोड बहुत भारी पदार्थों से बनी हुई है।
2] मैंटल मोहो असांतत्य से आरम्भ होकर 2,900 किमी. की गहराई तक पाया जाता है।
3] मैंटल के उपरी भाग में पाए जाने वाले पदार्थ को मैग्मा कहते हैं।

इनमें से कौन सा/से कथन सही है?

Options:
1) केवल 1 और 2
2) केवल 2 और 3
3) 1, 2 और 3
4) केवल 3

Correct Answer: 1, 2 और 3

QID : 978 - ___________ इसे भूमि-आर्द्रता सूखा भी कहा जाता है। मिट्टी में आर्द्रता की कमी के कारण फसलें मुरझा जाती हैं।

Options:
1) मौसमविज्ञान संबंधी सूखा
2) कृषि सूखा
3) जलविज्ञान संबंधी सूखा
4) पारिस्थितिक सूखा

Correct Answer: कृषि सूखा

QID : 979 - ग्रेनाइट किस प्रकार की शैल है?

Options:
1) कायांतरित
2) अवसादी
3) आग्नेय
4) हेलाइट

Correct Answer: आग्नेय

QID : 980 - __________ में सिलिका होता है।

Options:
1) फेल्डस्पर
2) माइका
3) क्वार्ट्ज़
4) एम्फ़ीबोल

Correct Answer: क्वार्ट्ज़

QID : 981 - आर्द्र भूमि कृषि के लिए निम्नलिखित में से कौन सी फसल उपयुक्त है?

Options:
1) चावल
2) रागी
3) बाजरा
4) मूंग

Correct Answer: चावल

QID : 982 - भारत के स्वतंत्रता संघर्ष के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1] मार्च 1940 में मुस्लिम लीग ने "पकिस्तान" के नाम से एक पृथक राष्ट्र की स्थापना का प्रस्ताव पारित किया।
2] "नमक सत्याग्रह" अभियान अगस्त 1942 में प्रारंभ हुआ।
3] जयप्रकाश नारायण कांग्रेस के समाजवादी सदस्य थे और भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान भूमिगत प्रतिरोध गतिविधियों में सबसे ज्यादा सक्रिय थे।

इनमें से कौन सा/से कथन सही है?

Options:
1) केवल 1 और 2
2) केवल 2 और 3
3) केवल 1 और 3
4) केवल 3

Correct Answer: केवल 1 और 3

QID : 983 - फ़्रांसीसी व्यापारिक कंपनियों ने 1673 में भारत में _______ में अपने ठिकाने बनाये।

Options:
1) गोवा
2) पांडिचेरी
3) बम्बई
4) कलकत्ता

Correct Answer: पांडिचेरी

QID : 984 - निम्नलिखित में से कौन सा व्यक्ति अमेरिकी स्वतंत्रता युद्ध से जुड़ा हुआ था?

Options:
1) अब्राहम लिंकन
2) फ्रैंकलिन डी. रूज़वेल्ट
3) डवाईट डी. आइजनहावर
4) जॉर्ज वाशिंगटन

Correct Answer: जॉर्ज वाशिंगटन

QID : 985 - दसवीं और ग्यारहवीं शताब्दी में भारत आने वाला यात्री अल-बिरूनी किस देश से था?

Options:
1) उज़बेकिस्तान
2) इटली
3) पुर्तगाल
4) फ़्रांस

Correct Answer: उज़बेकिस्तान

QID : 986 - उस चीनी तीर्थयात्री का नाम बताईये जो बौद्ध ग्रंथों की तलाश में भारत आया था?

Options:
1) फा-हिएन
2) हवैन त्सांग
3) फा-त्सिंग
4) वांग-दायुआन

Correct Answer: हवैन त्सांग

QID : 987 - द्विफोकसी लेंस का अविष्कार किस वैज्ञानिक ने किया था?

Options:
1) बेंजामिन फ्रैंकलिन
2) एडमंड बेक्कुएरेल
3) डेमीत्रि मेडेलीफ़
4) जोज़ेफ़ प्रीस्टलि

Correct Answer: बेंजामिन फ्रैंकलिन

QID : 988 - निम्नलिखित जोड़ों पर विचार करे:

वस्तु : द्रव्यमान (किलोग्राम में)
1] प्रोटॉन: 10-27
2] वर्षा की बूंद : 10-6
3] आटोमोबाइल : 107
4] सूर्य : 1030

उपरोक्त में से कौन से जोड़ों का मिलान सही है?

Options:
1) केवल 1 और 4
2) केवल 1, 2 और 4
3) केवल 3 और 4
4) केवल 2 और 3

Correct Answer: केवल 1, 2 और 4

QID : 989 - किस वैज्ञानिक ने अति लघु रेडियो तरंगों का आविष्कार किया था?

Options:
1) क्रिश्चियन हाइगेंस
2) आइज़क न्यूटन
3) जे.सी. बोस
4) जे.जे. टॉमसन

Correct Answer: जे.सी. बोस

QID : 990 - निम्नलिखित में से किन वैद्युतचुम्बकीय तरंगों का संसूचन थर्मोपाइल का उपयोग करके किया जा सकता है?

Options:
1) पराबैंगनी प्रकाश तरंगें
2) अवरक्त तरंगें
3) सूक्ष्म तरंगें
4) रेडियो तरंगें

Correct Answer: अवरक्त तरंगें

QID : 991 - धारिता C, आवेश Q और विभव V के बीच निम्नलिखित में से कौन सा संबंध सत्य है?

Options:
1) V = CQ
2) Q = CV
3) C = VQ
4) C = V2/Q

Correct Answer: Q = CV

QID : 992 - भारत के संविधान में न्यायिक पुनरावलोकन की शक्ति और न्यायपालिका की स्वतंत्रता का _____ संविधान से लिया गया है।

Options:
1) ब्रिटिश
2) आयरलैंड
3) कनाडा
4) अमेरिका

Correct Answer: अमेरिका

QID : 993 - न्यायालय में निष्पक्ष मुकदमे के लिए भारतीय संविधान तीन अधिकारों की व्यवस्था करता है। निम्नलिखित में से कौन सा उन 3 अधिकारों में से एक नहीं है?

Options:
1) किसी भी व्यक्ति को एक ही अपराध के लिए एक बार से ज्यादा सज़ा नहीं मिलेगी
2) भारत में पैदा हुए किसी भी व्यक्ति पर विदेशी कानूनों के तहत सुनवाई नहीं की जाएगी
3) कोई भी कानून किसी भी ऐसे कार्य को जो उक्त कानून के लागू होने से पहले किया गया हो। अपराध घोषित नहीं किया जा सकता
4) किसी भी व्यक्ति को स्वयं अपने विरुद्ध साक्ष्य देने के लिए नहीं कहा जा सकेगा

Correct Answer: भारत में पैदा हुए किसी भी व्यक्ति पर विदेशी कानूनों के तहत सुनवाई नहीं की जाएगी

QID : 994 - निम्नलिखित में से एक को छोड़कर अन्य सभी राज्य सभा की शक्तियां हैं। गलत विकल्प को चुनिये।

Options:
1) यह संसद को राज्य सूची के विषयों पर क़ानून बनाने का अधिकार दे सकती है।
2) आपातकाल की घोषणा को स्वीकृति देती है।
3) सामान्य विधेयकों पर विचार करके उन्हें पारित करती है और धन विधेयकों में संशोधन प्रस्तावित करती है।
4) प्रश्न पूछ कर तथा संकल्प और प्रस्ताव प्रस्तुत करके कार्यपालिका पर नियंत्रण करती है।

Correct Answer: आपातकाल की घोषणा को स्वीकृति देती है।

QID : 995 - निम्नलिखित में से ________ को छोड़कर अन्य सभी राज्य सूची के भाग हैं।

Options:
1) भूमि
2) वायुसेवा
3) शराब
4) पुलिस

Correct Answer: वायुसेवा

QID : 996 - दो राज्यों के बीच विवाद सर्वोच्च न्यायालय के किस अधिकार क्षेत्र में आता है?

Options:
1) अपीली
2) सलाहकारी
3) विशेष
4) मौलिक

Correct Answer: मौलिक

QID : 997 - निम्नलिखित में से कौन एक भारतीय पेशेवर टेनिस खिलाड़ी है?

Options:
1) लिएंडर पेस
2) पी.वी. सिंधु
3) प्रकाश पादुकोण
4) साइना नेहवाल

Correct Answer: लिएंडर पेस

QID : 998 - "सर्पेंट एंड द रोप" नामक उपन्यास किसने लिखा था?

Options:
1) अमिताभ घोष
2) आर.के. नारायण
3) राजा राव
4) विक्रम सेठ

Correct Answer: राजा राव

QID : 999 - कॉर्डेटा (रज्जुकी) के संदर्भ में निम्नलिखित में से क्या सत्य है?

Options:
1) क्लोम छिद्र अनुपस्थित होते हैं
2) पृष्ठ रज्जु अनुपस्थित होता है
3) गुदा-पश्चपुच्छ अनुपस्थित होती है
4) हृदय अधर भाग में होता है

Correct Answer: हृदय अधर भाग में होता है

QID : 1000 - एक परिपक्व कृमि में एक चौड़ी ग्रंथिल गोलाकार पट्टी चौदहवें से सोलहवें खंड को घेरे रहती है जिसे _____ कहते हैं।

Options:
1) पर्याणिक
2) पुरोमुख
3) विखंड
4) शूक

Correct Answer: पर्याणिक

Click Here To Download Full Paper

DOWNLOAD SSC J.E. SOLVED Question Papers PDF (Hindi)

Study Kit for SSC Junior Engineer EXAM (Paper-1) 2017-2018

Books for SSC Junior Engineers Exam

<< मुख्य पृष्ठ पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें