एस.एस.सी. कनिष्ठ अभियन्ता परीक्षा पेपर 2016 "01 मार्च 2017" दोपहर की पाली (सामान्य जागरूकता) SSC Junior Engineers (JE) Online Exam Paper - 2016 "held on 01 March 2017" Afternoon Shift (General Awareness)
एस.एस.सी. कनिष्ठ अभियन्ता परीक्षा पेपर 2016 "01 मार्च 2017" दोपहर की पाली (सामान्य जागरूकता) SSC Junior Engineers (JE) Online Exam Paper - 2016 "held on 01 March 2017" Afternoon Shift (General Awareness)
QID : 1151 - ____ सेट उन सभी बंडलों का संग्रह है जिसे उपभोक्ता विद्यमान बाज़ार कीमतों पर अपनी आय से खरीद सकता है।
Options:
1) मांग
2) उपयोगिता
3) उदासीनता
4) बजट
Correct Answer: बजट
QID : 1152 - अर्थशास्त्री उस व्यक्ति को बेरोजगार के रूप में परिभाषित करते हैं, जिसे ____ में 1 घंटे का काम भी नहीं मिलता।
Options:
1) एक महीने
2) एक सप्ताह
3) एक दिन
4) आधा दिन
Correct Answer: आधा दिन
QID : 1153 - यदि C = खपत, I = निवेश, G = सरकारी व्यय, Ex = निर्यात और Im = आयात, तो जीडीपी =
Options:
1) G + C + I - (Ex - Im)
2) G + C + I + (Ex - Im)
3) G + C - I + (Ex - Im)
4) G + C + Ex - (I + Im)
Correct Answer: G + C + I + (Ex - Im)
Click Here To Download Full Paper
DOWNLOAD SSC J.E. SOLVED Question Papers PDF (Hindi)
Study Kit for SSC Junior Engineer EXAM (Paper-1)
Books for SSC Junior Engineers Exam
QID : 1154 - किसी वस्तु का मूल्य 40 रुपये से घटकर 30 रुपये हो जाता है जबकि उसकी मांग 1000 इकाई से बढ़कर Q2 इकाई हो जाती है। यदि माँग का लोच बिंदु -0.8 है तो Q2 का मान क्या होगा?
Options:
1) 900
2) 800
3) 1200
4) 1100
Correct Answer: 1200
QID : 1155 - प्राथमिकताओं की एकदिष्टता यह दर्शाती है कि उदासीनता वक्र _____ झुका हुआ है।
Options:
1) विकर्ण
2) क्षैतिज
3) नीचे की ओर
4) ऊपर की ओर
Correct Answer: नीचे की ओर
QID : 1156 - इनमें से कौन सा आदेश तब जारी किया जाता है जब न्यायालय को लगता है कि कोई सार्वजनिक पदाधिकारी अपने कानूनी और संवैधानिक दायित्वों का पालन नहीं कर रहा और इससेकिसी व्यक्ति के मौलिक अधिकार प्रभावित हो रहे हैं?
Options:
1) परमादेश (मैंडेमस)
2) बंदी प्रत्यक्षीकरण
3) निषेधाज्ञा
4) अधिकार-पृच्छा
Correct Answer: परमादेश (मैंडेमस)
QID : 1157 - आज़ादी के चंद रोज़ पहले _____ के महाराजा बोधचंद्र सिंह ने भारत सरकार के साथ भारतीय संघ में अपनी रियासत के विलय के एक सहमति-पत्र पर हस्ताक्षर किये थे।
Options:
1) बड़ौदा
2) मणिपुर
3) मेवाड़
4) भोपाल
Correct Answer: मणिपुर
QID : 1158 - भारतीय सविंधान में निहित शक्तियों का सिद्धांत ______ संविधान से लिया गया है।
Options:
1) फ्रांसीसी
2) कनाडाई
3) रूसी
4) ब्रिटिश
Correct Answer: कनाडाई
QID : 1159 - भारतीय संविधान के अनुच्छेद 42 के अनुसार, "काम के लिए न्यायोचित और मानवीय स्थितियां और मातृत्व राहत का प्रावधान" किस बारे में है?
Options:
1) केंद्र सरकार
2) राज्य सरकार
3) भारतीय नागरिक के मौलिक अधिकार
4) राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत
Correct Answer: राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत
QID : 1160 - किस आयोग ने सुझाव दिया था कि केंद्र सरकार की नौकरियों में 'अन्य पिछड़ा वर्ग' (ओबीसी) को आरक्षण मिलना चाहिए?
Options:
1) मंडल
2) नानावटी
3) केलकर
4) कोठारी
Correct Answer: मंडल
QID : 1161 - 1857 की क्रांति के संदर्भ में निम्नलिखित कथन पर विचार कीजिए।
1. मेरठ के सिपाहियों ने बहादुर शाह ज़फर से विद्रोह का नेतृत्व स्वीकार करने की अपील की थी।
2. कानपुर में सिपाहियों ने नाना साहब को अपना नेता बनाया।
3. अवध में रानी लक्ष्मीबाई को नेता बनाया गया।
इनमें से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
Options:
1) केवल 1
2) केवल 1 और 2
3) केवल 2 और 3
4) 1, 2 और 3
Correct Answer: केवल 1 और 2
QID : 1162 - पंद्रहवीं शताब्दी में ____ शहर के सबसे महत्वपूर्ण विवरणों में से एक का जिक्र, अब्दुर रज्ज़ाक समरकंदी से प्राप्त होता है।
Options:
1) विजयनगर
2) हड़प्पा
3) अयोध्या
4) हंपी
Correct Answer: विजयनगर
QID : 1163 - जब 1793 में स्थायी बंदोबस्ती (परमानेंट सेटलमेंट) लागू किया गया, उस समय चार्ल्स कॉर्नवालिस _____ का गवर्नर जनरल था।
Options:
1) बिहार
2) मद्रास
3) पंजाब
4) बंगाल
Correct Answer: बंगाल
QID : 1164 - फ्रांसीसी क्रान्ति, जिससे फ्रांस में व्यापक सामाजिक और राजनीतिक उथल-पुथल का दौर शुरू हुआ, वर्ष _____ में प्रारंभ हुई थी।
Options:
1) 1689
2) 1789
3) 1889
4) 1989
Correct Answer: 1789
QID : 1165 - ब्लैक डैथ (एक प्रकार का प्लेग) संपूर्ण यूरोप में किस वर्ष में फैला था?
Options:
1) 1748
2) 1548
3) 1348
4) 1148
Correct Answer: 1348
QID : 1166 - भूकंप के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
1. वह स्थान जहाँ से भूकंप की उर्जा निकलती है उसे अवकेंद्र कहा जाता है।
2. भूतल पर वह बिंदु जो उदगम केंद्र के समीपतम होता है, अधिकेन्द्र कहलाता है।
3. अधिकेन्द्र वह बिंदु होता है जो भूकंप के उदगम केंद्र के ठीक नीचे होता है।
इनमें से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
Options:
1) केवल 1
2) केवल 2
3) केवल 1 और 2
4) केवल 2 और 3
Correct Answer: केवल 1 और 2
QID : 1167 - भारत के निम्नलिखित स्थानों में से अपतटीय (ऑफ शोर) पेट्रोलियम भंडार कहाँ हैं?
Options:
1) कोचीन हाई
2) मद्रास हाई
3) मुंबई हाई
4) गोवा हाई
Correct Answer: मुंबई हाई
QID : 1168 - पृथ्वी की त्रिज्या लगभग ______ है।
Options:
1) 6,070 किमी.
2) 6,170 किमी.
3) 6,270 किमी.
4) 6,370 किमी.
Correct Answer: 6,370 किमी.
QID : 1169 - निम्नलिखित भारतीय नदियों में से कौन सी नदी अरब सागर में जल विसर्जित करती है?
Options:
1) कावेरी
2) तापी
3) महानदी
4) ब्रह्मपुत्र
Correct Answer: तापी
QID : 1170 - खरदुंग ला पास किस पर्वतश्रेणी से सम्बंधित है?
Options:
1) पीर पंजाल
2) लद्दाख
3) बनिहाल
4) ज़ास्कर
Correct Answer: लद्दाख
Study Kit for SSC Junior Engineer EXAM (Paper-1) 2017-2018
QID : 1171 - इनमें से किस की तर्कु रूप (फ्यूज़ीफार्म रूट) जड़ होती है?
Options:
1) गाजर
2) मूली
3) चुकंदर
4) आलू
Correct Answer: मूली
QID : 1172 - युग्म निषेचन _______ की एक जटिल निषेचन प्रक्रिया है।
Options:
1) जिम्नोस्पर्मस (अनावृतबीजी)
2) एकबीजपत्री
3) आवृतबीजी
4) ब्रायोफाइट्स
Correct Answer: आवृतबीजी
QID : 1173 - इनमें से किस जगत (किंगडम) से संबंधित जीवों की कोशिकाओं में नाभिकीय (नुक्लिअर) झिल्ली अनुपस्थित है?
Options:
1) मोनेरा
2) प्रजीव (प्रॉटिस्टा)
3) कवक (फंगी)
4) वनस्पति
Correct Answer: मोनेरा
QID : 1174 - _____ की रचना लम्बे, रेशेदार प्रोटीन्स जैसे तंतु से होती है जो मांसपेशियों के सिकुड़ने या फैलने से एक दूसरे पर सरकती है।
Options:
1) मयोफिब्रिल
2) सार्कोमर्स
3) क्रॉस ब्रिजेज
4) जेड बैंड
Correct Answer: सार्कोमर्स
QID : 1175 - निम्न में से सूत्रीविभाजन (माइटोसिस) का पहला चरण कौन सा है?
Options:
1) पूर्वावस्था (प्रोफेज)
2) मध्यावस्था (मेटाफेज)
3) पश्चावस्था (एनाफेज)
4) अंत्यावस्था (टीलोफेज)
Correct Answer: पूर्वावस्था (प्रोफेज)
QID : 1176 - पशुओं के व्यवहार के वैज्ञानिक और वस्तुनिष्ठ अध्ययन को _____ कहा जाता है।
Options:
1) एथोलॉजी
2) एंटोमोलॉजी
3) इकोलॉजी
4) यूथेनिक्स
Correct Answer: एथोलॉजी
QID : 1177 - नीचे दिए गए जोड़ों को पढ़ें-
वस्तु का आकार अथवा दूरी : माप (मीटर में)
1. प्रोटॉन का आकार : 10-15
2. किसी प्ररूपी जीवाणु की लंबाई : 10-8
3. सूर्य की पृथ्वी से दूरी : 105
4. किसी कागज़ की मोटाई : 10-1
उपरोक्त में से कौन से जोड़ों का मिलान सही है?
Options:
1) केवल 1 और 2
2) केवल 2 और 3
3) केवल 3 और 4
4) 1, 2 और 3
Correct Answer: केवल 1 और 2
QID : 1178 - यदि उपयोग में लाया जाने वाला दर्पण अवतल दर्पण है तो इनमें से आवर्धन का सही सूत्र क्या है?
Options:
1) -(प्रतिबिंब दूरी)/(बिंब दूरी)
2) -(बिंब दूरी)/(प्रतिबिंब दूरी)
3) (प्रतिबिंब दूरी)/(बिंब दूरी)
4) (बिंब दूरी)/(प्रतिबिंब दूरी)
Correct Answer: -(प्रतिबिंब दूरी)/(बिंब दूरी)
QID : 1179 - उष्मागतिकी की उस प्रक्रिया को _____ कहा जाता है जिसके दौरान इस प्रक्रिया के तहत आने वाले संवृत तंत्र (क्लोज्ड सिस्टम) का आयतन स्थिर रहता है।
Options:
1) समआयतनिक प्रक्रिया (आइसोकोरिक)
2) समभारिक प्रक्रिया (आइसोबारिक)
3) रुद्धोष्म प्रक्रिया (एडियाबैटिक)
4) समतापीय प्रक्रिया (आइसोथर्मल)
Correct Answer: समआयतनिक प्रक्रिया (आइसोकोरिक)
QID : 1180 - निम्न में से कौन सा आवृत्ति के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित विद्युतचुम्बकीय विकिरणों का सही क्रम है?
Options:
1) सूक्ष्म तरंगेंं < दृश्य प्रकाश < एक्स रे < दीर्घ रेडियो तरंगेंं
2) एक्स रे < सूक्ष्म तरंगें < दृश्य प्रकाश < दीर्घ रेडियो तरंगें
3) दीर्घ रेडियो तरंगें < सूक्ष्म तरंगें < दृश्य प्रकाश < एक्स रे
4) दीर्घ रेडियो तरंगें < एक्स रे < दृश्य प्रकाश < सूक्ष्म तरंगें
Correct Answer: दीर्घ रेडियो तरंगें < सूक्ष्म तरंगें < दृश्य प्रकाश < एक्स रे
QID : 1181 - "एक उपकरण जिसका उपयोग दो अलग अलग ईथरनेट नेटवर्क को जोड़कर एक विस्तृत ईथरनेट बनाने में किया जाता है", निम्न विकल्पों में से कौन है?
Options:
1) ब्रिज
2) राऊटर
3) रिपीटर
4) मॉडम
Correct Answer: ब्रिज
QID : 1182 - डाटाबेस से जानकारी को पुन:प्राप्त (और कभी कभी डेटाबेस में सुधार) करने के लिए किस भाषा का उपयोग किया जाता है?
Options:
1) हाई लेवल लैंग्वेज
2) एस.क्यू.एल.
3) क्वेरी लैंग्वेज
4) 4जी.एल.
Correct Answer: क्वेरी लैंग्वेज
QID : 1183 - नीचे दिए गए जोड़ों को पढ़ें-
नाम : सूत्र
1. एसीटोन : CH2OHCHOHCH2OH
2. एथेनल : CH3CHO
3. फॉर्मलेडिहाईड : HCHO
4. ग्लिसरॉल : CH3COCH3
उपरोक्त में से कौन से जोड़ों का मिलान सही है?
Options:
1) केवल 2 और 3
2) केवल 1 और 4
3) केवल 2, 3 और 4
4) 1, 2, 3 और 4
Correct Answer: केवल 2 और 3
QID : 1184 - टर्शरी-ब्यूटिल-ब्रोमाइड का आई.यू.पी.ए.सी. नाम क्या है?
Options:
1) 2-ब्रोमो-3-मेथिल प्रोपेन
2) 2-ब्रोमो-2-मेथिल प्रोपेन
3) 2-ब्रोमो-3-मेथिल ब्यूटेन
4) 2-ब्रोमो-2-मेथिल ब्यूटेन
Correct Answer: 2-ब्रोमो-2-मेथिल प्रोपेन
QID : 1185 - फ्रेन्सियम एक अति रेडियो सक्रिय तत्व है; फ्रेन्सियम के अधिकतम दीर्घ आयु वाले समस्थानिक 223Fr की अर्ध आयु मात्र ______ है।
Options:
1) 2.1 सेकंड
2) 21 सेकंड
3) 2.1 मिनिट
4) 21 मिनिट
Correct Answer: 21 मिनिट
QID : 1186 - इनमें से किस तत्व का परमाणु क्रमांक सबसे अधिक है?
Options:
1) रुबीडियम
2) सीज़ियम
3) पोटैशियम
4) फ्रेन्सियम
Correct Answer: फ्रेन्सियम
QID : 1187 - इनमें से कौन सा कथन सत्य है?
Options:
1) उत्तरी गोलार्द्ध में चक्रवाती दबाव में हवाएं वामावर्त दिशा में चलती हैं।
2) उत्तरी गोलार्द्ध में चक्रवाती दबाव में हवाएं दक्षिणावर्त दिशा में चलती हैं।
3) चक्रवाती दबाव में केंद्र में सबसे अधिक दबाव होता है।
4) प्रतिचक्रीय दबाव में, दक्षिणी गोलार्द्ध में हवाएं दक्षिणावर्त दिशा में चलती हैं।
Correct Answer: उत्तरी गोलार्द्ध में चक्रवाती दबाव में हवाएं वामावर्त दिशा में चलती हैं।
QID : 1188 - _____ पृथ्वी की सबसे ऊपरी कठोर सतह है।
Options:
1) एट्मॉसफियर
2) हाइड्रोस्फियर
3) बायोसफियर
4) लिथोस्फियर
Correct Answer: लिथोस्फियर
QID : 1189 - पानी में प्रदूषण की जांच करते समय कॉलिफोर्म की अधिक संख्या ______ के उच्च स्तर की ओर संकेत करती है।
Options:
1) कीटनाशक
2) उर्वरक
3) जैविक ऑक्सीजन की मांग
4) अवशिष्ट पदार्थ
Correct Answer: अवशिष्ट पदार्थ
QID : 1190 - पृथ्वी के वायुमंडल में उपस्थित कौन सी गैस सूर्य से निकलने वाली पराबैंगनी किरणों को अवशोषित करती है?
Options:
1) ओज़ोन
2) कार्बन डाईऑक्साइड
3) हाइड्रोजन
4) नाइट्रोजन
Correct Answer: ओज़ोन
QID : 1191 - भारत का राष्ट्रीय फल कौन सा है?
Options:
1) सेब
2) केला
3) अमरुद
4) आम
Correct Answer: आम
QID : 1192 - डोनाल्ड ट्रंप यूएसए के _____ राष्ट्रपति हैं।
Options:
1) 15-वें
2) 25-वें
3) 35-वें
4) 45-वें
Correct Answer: 45-वें
QID : 1193 - वीडियो गेम कन्सोल का आविष्कार किसने किया था?
Options:
1) राल्फ एच. बेयर
2) लास्ज्लो बिरो
3) अल्फ्रेड बिनेट
4) हांस बर्गेर
Correct Answer: राल्फ एच. बेयर
QID : 1194 - न्यूट्रॉन एवं इसकी विशेषताओं की खोज किसने की थी?
Options:
1) निकोला टेस्ला
2) जेम्स चेड्विक
3) अल्बर्ट आइंस्टीन
4) अर्नेस्ट रदरफोर्ड
Correct Answer: जेम्स चेड्विक
QID : 1195 - वर्ष 2017 के ऑस्ट्रेलियन ओपन के पुरुषों के सिंगल्स फाइनल में रोजर फेडरर ने किसे हराया?
Options:
1) एंडी मरे
2) राफेल नडाल
3) नोवाक जोकोविच
4) स्टैन वावरिंका
Correct Answer: राफेल नडाल
QID : 1196 - भूपेन खक्कर एक प्रसिद्ध ______ थे।
Options:
1) नर्तक
2) संगीतकार
3) चित्रकार
4) कवि
Correct Answer: चित्रकार
QID : 1197 - लोटस टेम्पल भारत में दिल्ली में स्थित है। यह संगमरमर की बिना आधार वाली कितनी पत्तियों से मिलकर बना है?
Options:
1) 24
2) 21
3) 27
4) 18
Correct Answer: 27
QID : 1198 - ओणम एक पारंपरिक हिन्दू त्यौहार है जो ____ में मनाया जाता है।
Options:
1) आंध्रप्रदेश
2) केरल
3) तमिलनाडु
4) कर्नाटक
Correct Answer: केरल
QID : 1199 - ओलिवर हार्ट ने वर्ष 2016 में _____ के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए नोबल पुरस्कार जीता था।
Options:
1) साहित्य
2) अर्थशास्त्र
3) भौतिक शास्त्र
4) रसायन शास्त्र
Correct Answer: अर्थशास्त्र
QID : 1200 - द ग्रेट गट्सबय' के लेखक कौन हैं?
Options:
1) दांते अलिघिएरी
2) मार्क ट्रवैन
3) एफ. स्कॉट फिट्जगेराल्ड
4) लियो टॉलस्टॉय
Correct Answer: एफ. स्कॉट फिट्जगेराल्ड