"SSC CPO Exam Paper Hindi - 2017 दिल्ली पुलिस, केन्द्रीय सशस्त्रण पुलिस बलों में उप निरीक्षक और केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में सहायक उप निरीक्षक परीक्षा : 2जुलाई 2017 को शिफ्ट 2 पर आयोजित (सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता)"

SSC CPO Hindi 

SSC CPO Exam Paper Hindi - 2017 दिल्ली पुलिस, केन्द्रीय सशस्त्रण पुलिस बलों में उप निरीक्षक और केन्द्रीयऔद्योगिक सुरक्षा बल में सहायक उप निरीक्षक परीक्षा : 2जुलाई 2017 को शिफ्ट 2 पर आयोजित

(सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता)

QID : 251 - सरकारी शेयरों का निजी कंपनियों को बेचना _____ कहलाता है।

Options:

1) निवेश

2) विनिवेश

3) केन्द्रीयकरण

4) विकेंद्रीकरण

Correct Answer: विनिवेश

 

QID : 252 - निम्नलिखित में से कौन भारतीय अर्थव्यवस्था के प्राथमिक क्षेत्र के अंतर्गत आता है?

Options:

1) चीनी उद्योग

2) डेरी

3) बैंकिंग

4) वस्तुओं का परिवहन

Correct Answer: डेरी

 

QID : 253 - नियंत्रित मुद्रास्फीति की मध्य श्रेणी को क्या कहा जाता है?

Options:

1) प्रत्यवस्फीति

2) मुद्रास्फीतिजनित मंदी

3) अति मुद्रास्फीति

4) अवस्फीति

Correct Answer: प्रत्यवस्फीति

 

QID : 254 - भारत में तीसरी ऋण मूल्यांकन संस्था (रेटिंग ऐजन्सी) 'सी. ऐ. आर. ई.' का असंक्षिप्त रूप क्या है?

Options:

1) क्रेडिट एनालिसिस एण्ड रेटिंग एंटरप्राइज

2) क्रेडिट ऐजन्सी ऑफ रेटिंग इक्विटी

3) क्रेडिट ऐजन्सी ऑफ रेटिंग एन्टर्प्राइज़

4) क्रेडिट एनालिसिस एण्ड रिसर्च

Correct Answer: क्रेडिट एनालिसिस एण्ड रिसर्च

 

QID : 255 - राजस्व व्यय तथा राजस्व आय का अंतर क्या कहलाता है?

Options:

1) राजस्व

2) कुल व्यय

3) राजस्व घाटा

4) कुल राजस्व

Correct Answer: राजस्व घाटा

Study Kit For SSC Exam for Sub-Inspectors in Delhi Police & CAPFs, CISF

QID : 256 - मार्क्सवाद का मुख्य उद्देश्य क्या है?

Options:

1) तानाशाही

2) राज्यविहीन समाज

3) शक्तिशाली केन्द्र की स्थापना करना

4) कमज़ोर वर्गों की सुरक्षा करना

Correct Answer: राज्यविहीन समाज

 

QID : 257 - _____ सरकार में हर वयस्क नागरिक का एक मत होना चाहिए तथा हर मत का एक समान मूल्य होना चाहिए।

Options:

1) लोकतांत्रिक

2) निरंकुश

3) राजतंत्रवादी

4) अधिकारवादी

Correct Answer:लोकतांत्रिक

 

QID : 258 - निम्नलिखित में से किसने 'वितरण न्याय' का सिद्धांत दिया था?

Options:

1) अरस्तू

2) प्लेटो

3) हेगेल

4) रिची

Correct Answer: अरस्तू

 

QID : 259 - भारत के उपराष्ट्रपति _____ के पदेन अध्यक्ष भी है।

Options:

1) लोक सभा

2) राज्य सभा

3) संसद

4) संघ लोक सेवा आयोग

Correct Answer: राज्य सभा

 

QID : 260 - भारत में राज्य सभा के लिए अधिकतम कितनी सीटें निर्धारित हैं?

Options:

1) 245 सीटें

2) 252 सीटें

3) 260 सीटें

4) 250 सीटें

Correct Answer: 250 सीटें

 

QID : 261 - भारत में किसी राज्य के मुख्यमंत्री को निम्नलिखित में से कौन नियुक्त करता है?

Options:

1) भारत के राष्ट्रपति

2) राज्य के राज्यपाल

3) उच्च न्यायालय के न्यायाधीश

4) भारत के महान्यायवादी

Correct Answer: राज्य के राज्यपाल

 

QID : 262 - अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का उच्च न्यायालय भारत के किस राज्य में स्थित है?

Options:

1) तमिलनाडु

2) पश्चिम बंगाल

3) आन्ध्र प्रदेश

4) कर्नाटक

Correct Answer: पश्चिम बंगाल

 

QID : 263 - भारतीय नागरिकता निम्नलिखित में से किन तरीकों से प्राप्त की जा सकती है?

Options:

1) तीन

2) चार

3) पाँच

4) छह

Correct Answer:  पाँच

 

QID : 264 - निम्नलिखित में से कौन सा वेद वेदत्रयी का भाग नहीं है?

Options:

1) ऋग्वेद

2) यजुर्वेद

3) सामवेद

4) अथर्ववेद

Correct Answer: अथर्ववेद

 

QID : 265 -निम्नलिखित में से किसे 'भारत का बिस्मार्क' कहा जाता है?

Options:

1) सरदार वल्लभभाई पटेल

2) भगत सिंह

3) स्वामी विवेकानंद

4) लाला लाजपत राय

Correct Answer: सरदार वल्लभभाई पटेल

 

QID : 266 - सिंधु घाटी सभ्यता में, लोथल निम्नलिखित में से किसके लिए प्रसिद्ध था?

Options:

1) चट्टान से निर्मित स्थापत्य

2) बंदरगाह

3) कपास की खेती

4) मिट्टी के पात्र

Correct Answer: बंदरगाह

 

QID : 267 -निम्नलिखित में से किसने साँची के स्तूप का निर्माण करवाया था?

Options:

1) अशोक

2) गौतम बुद्ध

3) चोल

4) पल्लव

Correct Answer: अशोक

 

QID : 268 - लॉर्ड मैकॉले साधारणतया भारत में ________ लाने से संबंधित हैं।

Options:

1)  सेना में एकता

2) आर्थिक सुधार

3) अंग्रेजी शिक्षा

4) आधुनिक तकनीकें

Correct Answer: अंग्रेजी शिक्षा

 

QID : 269 - निम्नलिखित मे से कौन सा युग्म सही नहीं है?

Options:

1) 0° रेखांश – प्रधान मध्याह्न रेखा

2) 0° रेखांश – भूमध्यरेखा

3) 0° अक्षांश – भूमध्यरेखा

4) 23.5° उत्तर – कर्क रेखा

Correct Answer: 0° रेखांश – भूमध्यरेखा

 

QID : 270 - एक स्थलडमरुमध्य (इस्थमस) क्या है?

Options:

1) दो भूभागों को अलग करने वाला एक जल निकाय

2) दो जल निकायों को अलग करने वाला भूमि की एक संकरी पट्टी

3) भूमि में एक जल निकाय का गहरा प्रवेश

4) इनमें से कोई नहीं

Correct Answer: दो जल निकायों को अलग करने वाला भूमि की एक संकरी पट्टी

 

QID : 271 - 'रेड इंडियन्स' निम्नलिखित में से किस देश के मूल निवासी है?

Options:

1) भारत

2) पाकिस्तान

3) उत्तरी अमेरिका

4) पश्चिम अफ्रीका

Correct Answer: उत्तरी अमेरिका

 

QID : 272 - भारतीय मानक समय तथा ग्रीनविच माध्य समय के बीच समय का अंतर कितना है?

Options:

1) 7 घंटा 30 मिनट

2) 6 घंटा 30 मिनट

3) 5 घंटा 30 मिनट

4) 4 घंटा 30 मिनट

Correct Answer: 5 घंटा 30 मिनट

 

QID : 273 -  निम्नलिखित में से कौन 'डॉक्टर हवा' के नाम से भी जानी जाती हैं?

I. फौह्न

II. हरमट्टन

III. चिनूक

Options:

1) I तथा III

2) केवल II

3) केवल III

4) I तथा II दोनों

Correct Answer: केवल II

 

QID : 274 - निम्नलिखित में से कौन सी दवा मांसपेशियां में दर्द से राहत दिलाने के लिए उपयोग की जाती है?

Options:

1) पीड़ानाशक

2) प्रतिजैविक

3) रोगाणु रोधक

4) विषनाशक औषधि

Correct Answer: पीड़ानाशक

 

QID : 275 - निम्नलिखित में से कौन सा प्रोटीन बाल में पाया जाता है?

Options:

1) हिस्टोन

2) केरेटिन

3) इलास्टिन

4) एक्टिन

Correct Answer: केरेटिन

 

QID : 276 - निम्नलिखित में से कौन एक द्विबीजपत्री का उदाहरण है?

Options:

1) धान

2) गेहूँ

3) दालें

4) मक्का

Correct Answer: दालें

 

QID : 277 - एक कोशिका के केंद्रक में कौन सा द्रव्य होता है?

Options:

1) कोशिका द्रव्य

2) जीवद्रव्य

3) न्यूक्लियोप्लाज्म

4) न्यूक्लियोसोम

Correct Answer: न्यूक्लियोप्लाज्म

 

QID : 278 -निम्नलिखित में से कौन सा एक संक्रामक रोग है?

 

I. मलेरिया

II. क्षय रोग

III. चेचक

Options:

1) केवल II

2) I तथा III दोनों

3) II तथा III दोनों

4) केवल III

Correct Answer: II तथा III दोनों

 

QID : 279 - कॉफी पाउडर में मिलाया जाने वाला चिकोरी पाउडर पेड़ के किस हिस्से से प्राप्त होता है?

Options:

1) तना

2) फल

3) फूल

4) जड़

Correct Answer: जड़

 

QID : 280 - 

Options:

1) 1 – b, 2 – c, 3 – a

2) 1 – a, 2 – c, 3 – b

3) 1 – c, 2 – b, 3 – a

4) 1 – b, 2 – a, 3 – c

Correct Answer: 1 – b, 2 – c, 3 – a

 

QID : 281 - खाद्य ऊर्जा को किस इकाई में माप सकते हैं?

Options:

1) केल्विन

2) जूल

3) कैलोरी

4) सेल्सियस

Correct Answer: कैलोरी

 

QID : 282 - दो निकटस्थ वस्तुओं में भेद करने की क्षमता को ______ कहते हैं।

Options:

1) विभेदन क्षमता

2) विडियो क्षमता

3) अंतर करने की क्षमता

4) आवर्धक क्षमता

Correct Answer: विभेदन क्षमता

 

QID : 283 - कृत्रिम उपग्रहों में संचार के लिए ______ का प्रयोग किया जाता हैं।

Options:

1) अवरक्त तरंगें

2) रेडियो तरंगें

3) पराबैंगनी (यू.वी.) किरणें

4) आयाम अधिमिश्रण (ऐ. एम.) तरंगें

Correct Answer: रेडियो तरंगें

 

QID : 284 - मल्टीकास्टिंग ______ होता है।

Options:

1) स्टेशनों के ग्रुप को फ्रेम भेजना

2) एक अकेले स्टेशन को फ्रेम भेजना

3) न्यूनतम 100 स्टेशनों के ग्रुप को फ्रेम भेजना

4) किसी भी स्टेशन को फ्रेम ना भेजना

Correct Answer: स्टेशनों के ग्रुप को फ्रेम भेजना

 

QID : 285 - निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सही नहीं है?

 

I. टच पैड – लोकेटर डिवाइस

II. माइक्रोफोन– आउटपुट डिवाइस

III. मॉनिटर– आउटपुट डिवाइस

Options:

1) I तथा II

2) I तथा III

3) केवल II

4) सभी विकल्प सही हैं I

Correct Answer: केवल II

 

QID : 286 - निम्मलिखित में से किस गैस का प्रयोग अग्निशामक यंत्र में किया जाता है?

 

I. कार्बन डाइऑक्साइड

II. ऑक्सीजन

III. सल्फर डाइऑक्साइड

Options:

1) केवल I

2) केवल II

3) केवल III

4) सभी विकल्प सही हैं । 

Correct Answer: केवल I

 

QID : 287 - निम्नलिखित में से किसका उपयोग परमाणु भट्टी (रिएक्टर) में शीतलक की तरह प्रयोग किया जाता है?

Options:

1) जल

2) यूरेनियम

3) ग्रेफाइट

4) बोरॉन

Correct Answer: जल

 

QID : 288 - निम्नलिखित में से कौन सी धातु सबसे अधिक भारी है?

Options:

1) लोहा

2) चाँदी

3) निकेल

4) ऑसमियम

Correct Answer: ऑसमियम

 

QID : 289 - निम्नलिखित में से कौन उर्ध्वपातन का उदाहरण है?

 

I. सूखी बर्फ

II. कपूर

III. बर्फ

Options:

1) I तथा II

2) I, II तथा III

3) केवल I

4) केवल II

Correct Answer: I तथा II

 

QID : 290 - निम्नलिखित में से कौन एक कृत्रिम पारितंत्र है?

Options:

1) मछलीघर

2) चिड़िया घर

3) पशुविहार

4) राष्ट्रीय उद्यान

Correct Answer: मछलीघर

 

QID : 291 - निम्नलिखित में से मुख्यतः कौन पारा प्रदूषण करता है?

Options:

1) सी एफ एल लैंप

2) ऑटोमोबाइल बैट्री

3) बहुलक

4) डीजल इंजन

Correct Answer: सी एफ एल लैंप

 

QID : 292 - डोडो पक्षी को _____ श्रेणी में वर्गीकृत किया गया है।

Options:

1) विलुप्त

2) लुप्तप्राय

3) गंभीर रूप से लुप्तप्राय

4) दुर्लभ

Correct Answer: विलुप्त

 

QID : 293 - निम्नलिखित में से किन दो शहरों के बीच 'क्षेत्रीय संयोजकता योजना' के तहत सबसे पहले उड़ान (यू. डी. ए. एन) विमान को झंडी दिखायी गई?

Options:

1) गुंटूर - चेन्नई

2) शिमला - हैदराबाद

3) नांदेड़ - मुम्बई

4) कडप्पा - चेन्नई

Correct Answer: शिमला - हैदराबाद

 

QID : 294 - विद्युत मोटर का आविष्कार किसने किया?

Options:

1) माइकल फैराडे

2) गुल्येल्मो मार्कोनी

3) जेम्स वाट

4) आइज़क न्यूटन

Correct Answer: माइकल फैराडे

 

QID : 295 - शीतकालीन ओलंपिक 2018 की मेजबानी कौन सा देश करेगा?

Options:

1) जापान

2) वियतनाम

3) चीन

4) दक्षिण कोरिया

Correct Answer: दक्षिण कोरिया

 

QID : 296 - 

Options:

1) 1-b, 2-d, 3-a, 4-c

2) 1-c, 2-d, 3-b, 4-a

3) 1-a, 2-d, 3-b, 4-c

4) 1-b, 2-a, 3-d, 4-c

Correct Answer: 1-c, 2-d, 3-b, 4-a

 

QID : 297 - निम्नलिखित में से कौन फिजियोलॉजी या चिकित्सा के क्षेत्र में 2016 के नोबेल पुरस्कार प्राप्तकर्ता हैं?

Options:

1) बेंट हॉमस्ट्रॉम

2) बॉब डिलन

3) योशिनोरी ओसुमी

4) जुआन मैनुअल सैटोस

Correct Answer: योशिनोरी ओसुमी

 

QID : 298 - 'मातोश्री' पुस्तक किस लोक सभा अध्यक्ष द्वारा लिखी गई है?

Options:

1) सुमित्रा महाजन

2) मीरा कुमार

3) सोमनाथ चटर्जी

4) मनोहर जोशी

Correct Answer: सुमित्रा महाजन

 

QID : 299 - 28 अप्रैल 2017 को भारत तथा साइप्रस द्वारा कितने समझौतों पर हस्ताक्षर किया गया है?

Options:

1) 3

2) 4

3) 5

4) 6

Correct Answer: 4

 

QID : 300 - फरक्का बैराज भारत तथा ______ के बीच विवाद का एक मुख्य कारण है।

Options:

1) बांग्लादेश

2) पाकिस्तान

3) चीन

4) नेपाल

Correct Answer: बांग्लादेश

Study Kit For SSC Exam for Sub-Inspectors in Delhi Police & CAPFs, CISF