एस.एस.सी. सीएचएसएल (टियर -1) परीक्षा पेपर 2017 "23 मार्च 2018" सुबह की पाली (सामान्य जागरूकता) SSC CHSL (Tier - 1) Online Exam Paper - 2017 "held on 23 March 2018" Morning Shift (General Awareness)


एस.एस.सी. सीएचएसएल (टियर -1) परीक्षा पेपर 2017 "23 मार्च 2018" सुबह की पाली (सामान्य जागरूकता) SSC CHSL (Tier - 1) Online Exam Paper - 2017 "held on 23 March 2018" Morning Shift (General Awareness)


QID : 1 - आर्थिक विकास आम तौर पर ___________ के साथ युग्मित है।

Options:

1) अवस्फीति
2) मुद्रास्फीति
3) मुद्रास्फीतिजनित मंदी
4) अति मुद्रास्फीति

Correct Answer:  मुद्रास्फीति

QID : 2 -  कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में योजना तैयार करने और समन्वय करने के लिए सर्वोच्च निकाय है: ___________

Options:

1) भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद
2) क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
3) राज्य व्यापार निगम
4) राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड)

Correct Answer:  भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद

QID : 3 - पाल वंश के पतन के बाद, बंगाल में किस राजवंश ने अपना शासन स्थापित किया?

Options:

1) सेन वंश
2) गौड़ वंश
3) इलियास वंश
4)  गणेश वंश

Correct Answer:  सेन वंश

QID : 4 -  निम्नलिखित में से कौन कांग्रेसी समाजवादी दल से संबंधित नहीं थे?

Options:

1) आचार्य नरेन्द्रदेव
2) राम मनोहर लोहिया
3) जयप्रकाश
4) सुभाषचंद्र बोस

Correct Answer:  सुभाषचंद्र बोस

QID : 5 -  निम्नलिखित में से किसे 'प्रकृति का सुरक्षा वाल्व' कहा जाता है?

Options:

1)  भूकंप
2) ओजोन गैस
3) ज्वालामुखी
4) नदियाँ

Correct Answer: ज्वालामुखी

QID : 6 -  काली एवं तीस्ता नदियों के बीच हिमालय का कौन-सा प्रादेशिक विभाग स्थित है?

Options:

1) पंजाब हिमालय
2)  नेपाल हिमालय
3) असम हिमालय
4)  कुमायूं हिमालय

Correct Answer: नेपाल हिमालय

QID : 7 -  लोकनृत्य "बोहाग बिहू" ________________ में प्रचलित है।

Options:

1) असम
2) बिहार
3) ओडिशा
4) झारखण्ड

Correct Answer: असम

QID : 8 - किस देश के साथ चीन ने 8 दिसंबर, 2017 को एक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किया है?

Options:

1) पाकिस्तान
2) नेपाल
3) अफगानिस्तान
4) मालदीव

Correct Answer: मालदीव

 

Click Here To Download Full PDF

DOWNLOAD SSC CHSL HINDI SOLVED Question Papers PDF

DOWNLOAD SSC CHSL Exam E-BOOKS PDF

Printed Study Kit for SSC CHSL (10+2) Exam

एसएससी - सीएचएसएल परीक्षा ​​अध्ययन सामग्री

QID : 9 - दक्षिण एशियाई साहित्य का डीएससी पुरस्कार 2017 जीतने वाली पुस्तक ‘द स्टोरी ऑफ़ ए ब्रीफ मैरेज’ किसने लिखा है?

Options:

1) अनुक अरुदप्रागासम
2) जस्टिन मल्लिक
3) प्रेमदास नैय्यर
4) अजीज शरीफ

Correct Answer: अनुक अरुदप्रागासम

QID : 10 - नेपाल के वर्तमान प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली किस राजनीतिक दल से संबंधित हैं?

Options:

1) राष्ट्रीय जनता पार्टी नेपाल
2) कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ नेपाल (एकीकृत)
3) नेपाली कांग्रेस
4) राष्ट्रीय प्रजांतत्र पार्टी

Correct Answer: कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ नेपाल (एकीकृत)

QID : 11 -  कक्षा संख्या ‘n’ से दर्शायी गई कक्षा में उपस्थित अधिकतम इलेक्ट्रॉनों की संख्या क्या हो सकती है?

Options:

1) 2n
2) 2n2
3) n
4) n2

Correct Answer: 2n2

QID : 12 -  निम्नलिखित में से कौन सा कार्बन का अपरूप नहीं है?

Options:

1) हीरा
2) ग्रेफाइट
3) सी-60
4) मेथेन

Correct Answer: मेथेन

QID : 13 - भारतीय संविधान में धन विधेयक की परिभाषा किस अनुच्छेद में दी गई है?

Options:

1) अनुच्छेद 56
2) अनुच्छेद 110
3) अनुच्छेद 252
4) अनुच्छेद 256

Correct Answer: अनुच्छेद 110

QID : 14 -  भारत में, युद्ध या बाह्य आक्रमण या सशस्त्र विद्रोह के आधार पर किस प्रकार का आपातकाल विद्यमान किया जा सकता है?

Options:

1) राष्ट्रीय आपातकाल
2) राजकीय आपातकाल
3) वित्तीय आपातकाल
4) राजकीय तथा वित्तीय आपातकाल दोनों

Correct Answer: राष्ट्रीय आपातकाल

QID : 15 -  अचानक किसी गतिविधि के दौरान किस अम्ल के निर्माण के कारण हमारी पेशियों में ऐंठन होना होता है?

Options:

1) लैक्टिक अम्ल
2) पायरुविक अम्ल
3) कार्बोनिक अम्ल
4) ऑक्सैलिक अम्ल

Correct Answer: लैक्टिक अम्ल

QID : 16 - यह किसने प्रस्तुत किया कि सभी पौधें एवं जंतु, कोशिकाओं से बने हैं तथा कोशिका जीवन की मूलभूत इकाई है?

Options:

1) एम. स्लीडन तथा टी. स्वान
2) विरशॉ
3) जे. ई. पुरकिंजे
4) ल्यूवेनहॉक

Correct Answer:  एम. स्लीडन तथा टी. स्वान

QID : 17 -  दिसम्बर 2017 में, भारत के प्रधानमंत्री ने ______ परिव्यय वाले राष्ट्रीय पोषण अभियान (एनएनएम) की स्थापना को मंजूरी दी।

Options:

1) 8046.17 करोड़ रु
2) 9046.17 करोड़ रु
3) 7046.17 करोड़ रु
4) 10,000 करोड़ रुपये

Correct Answer: 9046.17 करोड़ रु

QID : 18 - दिसम्बर 2017 में किस देश में विश्व का सबसे बड़ा स्वचालित कंटेनर टर्मिनल खुला हैं?

Options:

1) चीन
2) रूस
3) भारत
4) सिंगापुर

Correct Answer: चीन

QID : 19 - जनवरी 2018 में, भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (आईआरईडीएए) ने ______ के द्वारा लंदन स्टॉक एक्सचेंज में 300 मिलियन डॉलर जुटाए हैं।

Options:

1) पीला मसाला बॉन्ड
2) हरा मसाला बॉन्ड
3) लाल मसाला बॉन्ड
4) श्वेत मसाला बॉन्ड

Correct Answer:  हरा मसाला बॉन्ड

QID : 20 -  2 जनवरी 2018 को, संसद ने नाबार्ड (संशोधन) विधेयक, 2017 पारित कर दिया जिसके अनुसार केंद्र सरकार को अकेले नाबार्ड की कम से कम कितनी पूँजी रखनी चाहिए?

Options:

1) 48%
2) 70%
3) 51%
4) 60%

Correct Answer: 51%

QID : 21 -  2 किलोग्राम द्रव्यमान वाली किसी बन्दूक से 10 ग्राम द्रव्यमान वाली एक गोली 20 मीटर/सेकंड के वेग से चलाई जाती है। बन्दूक के पीछे हटने का वेग (मीटर/सेकंड में) ज्ञात करें।

Options:

1) 1
2) 0.2
3) 0.1
4) 2

Correct Answer: 0.1

QID : 22 -  किसी वस्तु पर लगाए बल तथा बल लगाने के समय का गुणनफल वस्तु के ___ में परिवर्तन के बराबर होता है।

Options:

1) त्वरण
2) आघूर्ण
3) संवेग
4) वेग

Correct Answer:  संवेग

QID : 23 - पृथ्वी के भीतर की सबसे ऊपरी सतह जिसे ____ कहा जाता है, में गहराई की गड़बड़ के कारण भूस्पंद आते हैं।

Options:

1)क्रोड़
2)कर्नेल
3)सतह
4)भूपर्पटी

Correct Answer: भूपर्पटी

QID : 24 - निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?

A) फन ज्हेंदोंग ने टेनिस 2017 सिनसिनाटी मास्टर्स मेन्स सिंगल्स जीता।
B) 2018 की आईपीएल नीलामी में मुंबई इंडियंस ने सुनील नारायण को रिटेन किया है।
C) ऑस्ट्रेलिया ने 2016-17 का वूमेंस एफआईएच हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल जीता।

Options:

1) केवल B
2) केवल C
3) A, B और C
4) इनमें से कोई नहीं

Correct Answer: इनमें से कोई नहीं

QID : 25 - कंप्यूटर और संचार प्रौद्योगिकी हमारे जीवन को जिस तरह से प्रभावित करती हैं उसमें शामिल है: ______, अपनी रूचि के अनुसार हमारे सीखने और हमारे सीखने के पाठ्यक्रम का रूप बनाने के तरीके में सहायता करना।

Options:

1) सामाजिक
2) प्रौद्योगिक
3) शैक्षिक
4) व्यक्तिगत

Correct Answer: शैक्षिक

Click Here To Download Full PDF

DOWNLOAD SSC CHSL HINDI SOLVED Question Papers PDF

DOWNLOAD SSC CHSL Exam E-BOOKS PDF

Printed Study Kit for SSC CHSL (10+2) Exam

एसएससी - सीएचएसएल परीक्षा ​​अध्ययन सामग्री

<< मुख्य पृष्ठ पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें