एस.एस.सी. सीएचएसएल (टियर -1) परीक्षा पेपर 2017 "19 मार्च 2018" सुबह की पाली (सामान्य जागरूकता) SSC CHSL (Tier - 1) Online Exam Paper - 2017 "held on 19 March 2018" Morning Shift (General Awareness)


एस.एस.सी. सीएचएसएल (टियर -1) परीक्षा पेपर 2017 "19 मार्च 2018" सुबह की पाली (सामान्य जागरूकता) SSC CHSL (Tier - 1) Online Exam Paper - 2017 "held on 19 March 2018" Morning Shift (General Awareness)


QID : 1 -  ब्रेंट सूचकांक (Brent Index) निम्नलिखित में किसके के साथ जुड़ा है?

Options:

1) कच्चे तेल की कीमतों
2) भविष्यगत ताम्र मूल्य
3) भविष्यगत स्वर्ण मूल्य
4) शिपिंग रेट सूचकांक

Correct Answer:  कच्चे तेल की कीमतों

QID : 2 - निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित नहीं है?

Options:

1) प्रथम पंचवर्षीय योजना: 1951-56
2) द्वितीय पंचवर्षीय योजना: 1956-61
3) तीसरी पंचवर्षीय योजना: 1961-66
4) चौथी पंचवर्षीय योजना: 1966-71

Correct Answer:  चौथी पंचवर्षीय योजना: 1966-71

QID : 3 -  दक्षिणी आल्प्स पर्वत श्रेणी कहां स्थित है?

Options:

1) ऑस्ट्रेलिया
2) न्यूजीलैंड
3) दक्षिण अफ्रीका
4)  इंडोनेशिया

Correct Answer:  न्यूजीलैंड

QID : 4 -  गंगा और ब्रह्मपुत्र की संयुक्त जल धारा किस नाम से जानी जाती है?

Options:

1) पद्मा
2) जमुना
3) मेघना
4) सांगपो

Correct Answer:  मेघना

QID : 5 -  योग दर्शन के प्रतिपादक कौन थे?

Options:

1) पतंजलि
2) गौतम
3) जैमिनी
4) शंकराचार्य

Correct Answer:  पतंजलि

QID : 6 -  मराठा काल में ग्राम प्रशासन की देखभाल करने वाला अधिकारी निम्नलिखित में से कौन था?

Options:

1) हवलदार
2) पाटिल
3) चौधरी
4) सरदेशमुख

Correct Answer:  पाटिल

QID : 7 -  गोविन्द स्वामी पिल्लई का संबंध किस वाद्ययंत्र से है?

Options:

1) मृदंगम
2) तबला
3) वीणा
4) वायलिन

Correct Answer:  वायलिन

QID : 8 -  किस देश के पार्लियामेंट ने एक कानून पारित किया है जो पुलिस की शक्तियों को सीमित करेगा?

Options:

1) इजरायल
2)  फ्रांस
3) ब्रिटेन
4)  चीन

Correct Answer: इजरायल

QID : 9 - निम्नलिखित में से किसे अक्टूबर 2017 में ‘ब्लू प्लानेट प्राइज - 2017’ से सम्मानित किया गया है?

Options:

1) हंस जोआचिम शेल्नहुबेर
2) जे.के. एण्डरसन
3) एम. सुजान्चुक
4) गैरी बेन्टजोन

Correct Answer: हंस जोआचिम शेल्नहुबेर

 

Click Here To Download Full PDF

DOWNLOAD SSC CHSL 2018 HINDI SOLVED Question Papers PDF

DOWNLOAD SSC CHSL 2020 HINDI SOLVED Question Papers PDF

DOWNLOAD SSC CHSL Exam E-BOOKS PDF

Printed Study Kit for SSC CHSL (10+2) Exam

एसएससी - सीएचएसएल परीक्षा ​​अध्ययन सामग्री

QID : 10 -  बांग्लादेश के राष्ट्रीय प्रतीक को कब अपनाया गया था?

Options:

1) 1971
2) 1973
3) 1975
4) 1977

Correct Answer: 1971

QID : 11 -  द्रव्यमान संख्या हमेशा ______ के बराबर होती है।

Options:

1) प्रोटॉनों की संख्या
2) न्यूट्रॉनों की संख्या
3) प्रोटॉनों की संख्या तथा इलेक्ट्रॉनों की संख्या का योग
4) प्रोटॉनों की संख्या तथा न्यूट्रॉनों की संख्या का योग

Correct Answer:  प्रोटॉनों की संख्या तथा न्यूट्रॉनों की संख्या का योग

QID : 12 -  निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं?

I. एथनॉल कार्बनिक यौगिकों के लिए एक अच्छा विलायक है।
II. एथनॉल के गलनांक व क्वथनांक पानी की तुलना में कम होते हैं।
III. एथनॉल का उपयोग टिंचर आयोडीन में किया जाता है।

Options:

1) केवल I तथा II
2) केवल I तथा III
3) केवल II तथा III
4) I, II तथा III सभी

Correct Answer:  I, II तथा III सभी

QID : 13 -  भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 में ‘जीवन का अधिकार’ के अलावा ______ भी सम्मलित है।

Options:

1) स्वास्थ्य का अधिकार
2) भोजन का अधिकार
3) पानी का अधिकार
4) सभी विकल्प सही हैं।

Correct Answer:  सभी विकल्प सही हैं।

QID : 14 -  किस संवैधानिक संशोधन अधिनियम ने नगर पालिका को संवैधानिक मान्यता दी?

Options:

1) 72 वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम
2) 73 वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम
3) 74 वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम
4) 75 वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम

Correct Answer:  74 वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम

QID : 15 -  निम्नलिखित में से कौन सा वृक्कों में रुधिर से निकाला जाने वाला अपशिष्ट पदार्थ नहीं है?

Options:

1) अमोनिया
2) कार्बन डाइऑक्साइड
3) यूरिया
4) यूरिक अम्ल

Correct Answer:  कार्बन डाइऑक्साइड

QID : 16 -  जल की अणुओं की प्लाज्मा झिल्ली से चाल ______ कहलाती है।

Options:

1) परासरण
2) अवसादन
3) अवक्षेपण
4) स्वेदन

Correct Answer:  परासरण

QID : 17 -  नवम्बर 2017 में, ‘भारत नेट योजना’ का दूसरा चरण लोकार्पित किया गया था। इसका परिव्यय लगभग कितना है?

Options:

1) 55,000 करोड़ रु
2) 10,000 करोड़ रु
3) 20,000 करोड़ रु
4) 34,000 करोड़ रु

Correct Answer:  34,000 करोड़ रु

QID : 18 -  नासा ने अपने ______ अभियान के लिए नवम्बर 2017 में पराध्वनिक अवतरण पैराशूट का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

Options:

1) जूमा 2020
2) गोल्ड
3) आईकन
4) मार्स 2020

Correct Answer:  मार्स 2020

QID : 19 -  अक्तूबर 2017 में, किसने 11,370 करोड़ रुपये का भारत का तीसरा सबसे बड़ा प्रारंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव (आईपीओ) लोकार्पित किया था?

Options:

1) रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड
2) जीआईसी आरई
3) कोयला इंडिया लिमिटेड
4)  इंफोसिस

Correct Answer:  जीआईसी आरई

QID : 20 -  5 जनवरी 2018 को, लोक सभा ने उच्च न्यायालय तथा उच्चतम न्यायालय न्यायधीश (वेतन तथा सेवा की शर्तें) संशोधन विधेयक, 2017 पारित किया। इस विधेयक में भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) का वेतन लगभग ______ तक बढ़ाने का प्रस्ताव है।

Options:

1) प्रति माह 2.80 लाख रु
2) प्रति माह 3.9 लाख रु
3) प्रति माह 2 लाख रु
4) प्रति माह 5 लाख रु

Correct Answer:  प्रति माह 2.80 लाख रु

QID : 21 -  किसी विद्युतीय पदार्थ का प्रतिरोधक (Ω में) कितना होगा यदि इसमें से 0.4 A धारा प्रवाहित होती है तथा विभवान्तर 12V है?

Options:

1) 4.8
2) 60
3) 9.6
4) 30

Correct Answer: 30

QID : 22 - यदि पृथ्वी की सतह पर गुरुत्वीय त्वरण g है तो ऐसा ग्रह जिसका द्रव्यमान पृथ्वी के द्रव्यमान से आधा तथा त्रिज्या पृथ्वी की त्रिज्या के बराबर हो, पर गुरुत्वीय त्वरण ___ होगा।

Options:

1) g/2
2) 4g
3) 2g
4) g/4

Correct Answer: g/2

QID : 23 -  रिक्टर पैमाने पर, _______ परिमाण के किसी भूकंप की विनाशी उर्जा 4 परिमाण के भूकंप की तुलना में 1000 गुनी अधिक होती है।

Options:

1) 5
2) 7
3) 6
4) 8

Correct Answer: 6

QID : 24 - निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?

A) 2017 में गियानिस अन्टेटोकोउन्म्पो एनबीए टीम ह्यूस्टन रॉकेट्स के लिए खेले।
B) 2018 की आईपीएल नीलामी में किंग्स XI पंजाब ने अक्षर पटेल को रिटेन किया है।
C) 2017 में डेविड वॉर्नर ने आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की कप्तानी की।

Options:

1) केवल B
2) A और B
3) A, B और C
4) इनमें से कोई नहीं

Correct Answer:  केवल B

QID : 25 - ______ सरकारी निकायों को नेटवर्क आधार और ई-शासन समर्थन उपलब्ध करा रहा है।

Options:

1) एनआइसी
2) नैसकॉम
3) सूचना प्रौद्योगिकी विभाग
4) स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया

Correct Answer:  एनआइसी

Click Here To Download Full PDF

DOWNLOAD SSC CHSL 2018 HINDI SOLVED Question Papers PDF

DOWNLOAD SSC CHSL 2020 HINDI SOLVED Question Papers PDF

DOWNLOAD SSC CHSL Exam E-BOOKS PDF

Printed Study Kit for SSC CHSL (10+2) Exam

एसएससी - सीएचएसएल परीक्षा ​​अध्ययन सामग्री

 

<< मुख्य पृष्ठ पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें