एस.एस.सी. सीएचएसएल (टियर -1) परीक्षा पेपर 2017 "13 मार्च 2018" दोपहर की पाली (सामान्य जागरूकता) SSC CHSL (Tier - 1) Online Exam Paper - 2017 "held on 13 March 2018" Afternoon Shift (General Awareness)


एस.एस.सी. सीएचएसएल (टियर -1) परीक्षा पेपर 2017 "13 मार्च 2018" दोपहर की पाली (सामान्य जागरूकता) SSC CHSL (Tier - 1) Online Exam Paper - 2017 "held on 13 March 2018" Afternoon Shift (General Awareness)


QID : 1 -डिइंडस्ट्रिलाइजेशन (Deindustrialisation) का अर्थ है: ___________।

Options:

1)  कृषि से लोगों को हटाना और उन्हें उद्योगों में लगाना
2) श्रम का औद्योगिक क्षेत्र से सेवा क्षेत्र में संचलन
3)  विद्यमान उद्योगों को बंद करने का सुचिन्तित प्रयास
4)  विद्यमान उद्योगों को बंद करने का सुविचारित प्रयास

Correct Answer:  श्रम का औद्योगिक क्षेत्र से सेवा क्षेत्र में संचलन

QID : 2 -  भारतीय श्रमिक पश्चिमी देशों के मजदूरों की तुलना में कम कुशल क्यों हैं?

Options:

1) मजदूरी का निम्न स्तर
2)  मजदूरों को प्रदान की गई पूंजी की निम्नतम गुणवत्ता
3)  निरक्षरता का उच्च स्तर
4) मजबूत ट्रेड यूनियन

Correct Answer:  निरक्षरता का उच्च स्तर

QID : 3 -  जूनागढ़ शिलालेख निम्न में से किस भाषा का पहला शिलालेख माना जाता है?

Options:

1) प्राकृत
2) पालि
3) खरोष्ठी
4) संस्कृत

Correct Answer:  संस्कृत

QID : 4 -  निम्नलिखित में से किसे महात्मा गांधी का राजनीतिक गुरु माना जाता है?

Options:

1) दादाभाई नौराजी
2) गोपाल कृष्ण गोखले
3) लाला लाजपत राय
4) बाल गंगाधर तिलक

Correct Answer:  गोपाल कृष्ण गोखले

QID : 5 -  भूगर्भ में तापमान वृद्धि का मुख्य कारण क्या है?

Options:

1)  दबाव
2)  रेडियोसक्रिय पदार्थों का विखंडन
3)  दबाव और रेडियोसक्रिय पदार्थों का विखंडन दोनों
4)  कोई विकल्प सही नहीं है।

Correct Answer:  दबाव और रेडियोसक्रिय पदार्थों का विखंडन दोनों

QID : 6 - भारतीय क्षेत्र में स्थित दो ज्वालामुखी द्वीप हैं: ______________________।

Options:

1) कवारत्ती एवं न्यू मूर
2) पम्बन एवं बैरन
3) बैरन एवं नारकोंडम
4)  ग्रेट अंडमान व लिटिल निकोबार

Correct Answer:  बैरन एवं नारकोंडम

QID : 7 -  सदिर भारत के किस नृत्य शैली का एक प्राचीन नाम है?

Options:

1) कथक
2) ओडिसी
3) भरतनाट्यम
4)  मोहिनीअट्टम

Correct Answer:  भरतनाट्यम

QID : 8 -  किस देश ने विश्व का प्रथम पूर्ण-विद्युतीय जहाज बनाया है, जो 2 घंटे चार्ज करने के बाद 2000 टन माल के साथ 80 किमी. तक यात्रा कर सकता है?

Options:

1)  जापान
2)  दक्षिण कोरिया
3) चीन
4) ऑस्ट्रेलिया

Correct Answer: चीन

QID : 9 -  निम्नलिखित में से किसे ‘जर्मन ग्रीन टेलेंट अवॉर्ड 2017’ से सम्मानित किया गया?

Options:

1)  सुखवीर रोहिल्ला
2) पुष्पा नागरानी
3) शमिक चौधरी
4)  ऋषि ढोलकिया

Correct Answer:  शमिक चौधरी

QID : 10 - श्रीलंका की वाणिज्यिक राजधानी कहां है?

Options:

1)त्रिंकोमाली
2)कोलंबो
3) गाले
4) कैंडी

Correct Answer: कोलंब

 

Click Here To Download Full PDF

DOWNLOAD SSC CHSL 2020 HINDI SOLVED Question Papers PDF

DOWNLOAD SSC CHSL Exam E-BOOKS PDF

Printed Study Kit for SSC CHSL (10+2) Exam

एसएससी - सीएचएसएल परीक्षा ​​अध्ययन सामग्री

QID : 11 -  परमाणु त्रिज्या को सामान्यत: किस इकाई में मापा जाता है?

Options:

1) फर्मी
2)  मिलीमीटर
3) एंग्सट्रम
4)  माइक्रोमीटर

Correct Answer:  एंग्सट्रम

QID : 12 -  नीचे दी गई अभिक्रिया के संबंध में कौन सा/से कथन सही नहीं है/हैं?

2PbO (s) + C (s) ⟶ 2Pb (s) + CO2 (g)

I. सीसा अपचयित हो रहा है।
II. कार्बन अपचयित हो रहा है।
III. लेड ऑक्साइड अपचियत हो रहा है।

Options:

1) केवल I तथा II
2) केवल I तथा III
3) केवल II तथा III
4)  I, II तथा III सभी

Correct Answer:  केवल I तथा II

QID : 13 -  संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति कौन करता है?

Options:

1)  भारत के प्रधानमंत्री
2)  भारत के गृहमंत्री
3) भारत के राष्ट्रपति
4)  भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त

Correct Answer:  भारत के राष्ट्रपति

QID : 14 -  भारतीय संविधान का भाग XVII ______ से संबधित है।

Options:

1) चुनाव
2)  राजभाषा
3)  पंचायत
4) fundamental rights
मौलिक अधिकार

Correct Answer: राजभाषा

QID : 15 -  पित्त रस द्वारा वसा की बड़ी गोलिकाओं को छोटी गोलिकाओं में खंडित किया जाना निम्नलिखित में से किसके समान है?

Options:

1) साबुन का इमल्सीकरण
2) एल्कोहल का एस्टरीकरण
3)  ग्लूकोज़ का किण्विन
4) जल का यूट्रोफिकेशन

Correct Answer: साबुन का इमल्सीकरण

QID : 16 - रॉबर्ट हुक ने कोशिकाओं के खोज उन्हें ______ में देखकर की थी।

Options:

1)  प्याज की झिल्ली
2) पतली कार्क के टुकड़े
3) तालाब के जल
4) कोई विकल्प सही नहीं है।

Correct Answer:  पतली कार्क के टुकड़े

QID : 17 -  सितम्बर 2017 में, भारत सरकार ने ______ अवधि के लिए 1756 करोड़ रू की लागत से पुर्नोत्थान ‘खेलो इंडिया कार्यक्रम’ को अनुमोदित किया।

Options:

1) 2017-18 से 2019-20
2) 2017-18 से 2018-19
3) 2018-19 से 201 9-20
4)  2018-19 से 2020-21

Correct Answer:  2017-18 से 2019-20

QID : 18 - कौन सी संस्थान आयनमंडल के समन्वेषण के लिए गोल्ड तथा आइकन नाम के दो अभियान प्रक्षेपित करेगी?

Options:

1) राष्ट्रीय वैमानिकी एवं अंतरिक्ष प्रशासन नासा (एनएएसए)
2)  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो (आईएसआरओ)
3)  चीन राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन (सीएनएसए)
4)  यूरोपीय अंतरिक्ष संस्था (इएसए)

Correct Answer:  राष्ट्रीय वैमानिकी एवं अंतरिक्ष प्रशासन नासा (एनएएसए)

QID : 19 - दिसम्बर 2017 में, वित्त मंत्रालय द्वारा की गई घोषणा के अनुसार, बैंकों ने वित्तीय वर्ष 2016-17 में धोखाधड़ी के कारण लगभग कितनी राशि खोई है?

Options:

1)  50,000 करोड़ रु
2)  5000 करोड़ रु
3)  17,000 करोड़ रु
4)  1,000 करोड़ रु

Correct Answer:  17,000 करोड़ रु

QID : 20 -  26 जुलाई 2017 को, संसद ने सांख्यिकी का संग्रह (संशोधन) विधेयक, 2017 पारित किया। यह विधेयक अधिनियम के अधिकार क्षेत्र को किस राज्य तक विस्तृत करता है?

Options:

1)  मणिपुर
2)  असम
3) जम्मू और कश्मीर
4)  नागालैंड

Correct Answer:  जम्मू और कश्मीर

QID : 21 -  समांतर श्रेणी में जुड़े हुए दो प्रतिरोधकों का प्रतिरोध 12 Ω और 24 Ω है तो प्रभावी प्रतिरोध (Ω में) क्या होगा?

Options:

1) 36
2) 8
3) 16
4) 72

Correct Answer: 8

QID : 22 -  यदि दूरी-समय आलेख एक सीधी झुकी हुई रेखा है तो यह ___ प्रदर्शित करती है।

Options:

1) एकसमान चाल
2) असमान चाल
3)  स्थिर विस्थापन
4) असमान वेग

Correct Answer:  एकसमान चाल

QID : 23 -  जब गर्म वायु ऊपर की ओर उठती है तो उस स्थान के आसपास के क्षेत्र की ठंडी वायु उस स्थान को घेर लेती है जिससे वायु में ___ स्थापित हो जाती है।

Options:

1)  चालन धारायें
2) संवहन धारायें
3)  विकिरण धारायें
4) आवेश धारायें

Correct Answer:  संवहन धारायें

QID : 24 - निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?

A) वर्ष 2018 की आईपीएल नीलामी में सनराइज़र्स हैदराबाद ने स्टीव स्मिथ को रिटेन किया।
B) लुईस हैमिल्टन ने फ़ॉर्मूला वन 2017 जापानी ग्रा प्रि जीता।
C) मा लॉन्ग ने 2017 में सैन मरीनो एंड रिमिनिज कोस्ट मोटरसाइकिल ग्रा प्रि जीती।

Options:

1) केवल A
2) केवल B
3) A और C
4) A और B

Correct Answer:  केवल B

QID : 25 -  माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में, ____व्यू हमें हमारा प्रलेख ऐसा दिखाता है जैसा वह किसी वेब ब्राउज़र में दिखाई देगा जैसे इंटरनेट एक्स्प्लोरर।

Options:

1) वेब लेआउट
2) नॉर्मल लेआउट
3) रीडिंग लेआउट
4)  प्रिंट लेआउट

Correct Answer:  वेब लेआउट

Click Here To Download Full PDF

DOWNLOAD SSC CHSL 2020 HINDI SOLVED Question Papers PDF

DOWNLOAD SSC CHSL Exam E-BOOKS PDF

Printed Study Kit for SSC CHSL (10+2) Exam

एसएससी - सीएचएसएल परीक्षा ​​अध्ययन सामग्री

<< मुख्य पृष्ठ पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें