एस.एस.सी. सीएचएसएल (टियर -1) परीक्षा पेपर 2017 "12 मार्च 2018" शाम की पाली (सामान्य जागरूकता ) SSC CHSL (Tier - 1) Online Exam Paper - 2017 "held on 12 March 2018" Evening Shift (General Awareness)


एस.एस.सी. सीएचएसएल (टियर -1) परीक्षा पेपर 2017 "12 मार्च 2018" शाम  की पाली (सामान्य जागरूकता ) SSC CHSL (Tier - 1) Online Exam Paper - 2017 "held on 12 March 2018" Evening Shift (General Awareness)


QID : 1 -  चक्रीय बेरोजगारी का क्या अर्थ है?

Options:

1)  व्यापार चक्र में मंदी के दौरान बेरोजगारी
2)  प्रच्छन्न बेरोजगारी
3)  मौसमी बेरोजगारी
4)  स्वैच्छिक बेरोजगारी

Correct Answer:   व्यापार चक्र में मंदी के दौरान बेरोजगारी

QID : 2 -  स्वतंत्र भारत का पहला केंद्रीय बजट किसने प्रस्तुत किया था?

Options:

1)  मोरारजी देसाई
2)  जॉन मथाई
3)  टी.टी. कृष्णामाचारी
4)  आर.के. षण्मुखम चेट्टी

Correct Answer:  आर.के. षण्मुखम चेट्टी

QID : 3 -  निम्न में से कौन-सा हड़प्पाकालीन स्थल गुजरात में स्थित नहीं था?

Options:

1) लोथल
2) दैमाबाद
3)  सुरकोतदा
4)  धौलावीरा

Correct Answer: दैमाबाद

QID : 4 -  1852 में सत्यप्रकाश नामक समाचार पत्र गुजराती में किसने प्रकाशित किया?

Options:

1)  गंगाधर राव
2)  विष्णु शास्त्री
3) गोपाल हरिदेशमुख
4)  कर्सनदास मूलजी

Correct Answer: कर्सनदास मूलजी

QID : 5 - लाल रंग का ग्रह है ___________।

Options:

1)  शुक्र
2)  शनि
3)  मंगल
4) वरुण

Correct Answer:  मंगल

QID : 6 -  भारत के साथ किस देश की स्थलीय सीमा सबसे छोटी है?

Options:

1)  पाकिस्तान
2)  नेपाल
3) म्यांमार
4)  भूटान

Correct Answer: भूटान

QID : 7 -  गुरु गोविंद सिंह की समाधि कहाँ स्थित है?

Options:

1)  आनंदपुर साहिब
2)  अमृतसर
3)  नांदेड़
4) लुधियाना

Correct Answer:  नांदेड़

QID : 8 -  अगस्त 2017 में किस बैंक ने भारत को रैटल हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के निर्माण की अनुमति दे दी जिसका पाकिस्तान ने विरोध किया था?

Options:

1)  बैंक ऑफ़ इंग्लैण्ड
2)  विश्व बैंक
3)  अंतर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण एवं विकास बैंक (आईबीआरडी)
4) एशियन डेवलपमेंट बैंक

Correct Answer:  विश्व बैंक

QID : 9 -  निम्नलिखित में से किस आई.ए.एफ. जवान को शांतिकाल में प्रदत्त देश के सर्वोच्च वीरता पदक अशोक चक्र से मरणोपरांत सम्मानित किया गया है?

Options:

1)  राजिंदर कुमार
2)  ज्योति प्रकाश निराला
3)  हर्षवर्द्धन नेगी
4)  अनंत ठाकुर

Correct Answer:  ज्योति प्रकाश निराला

 

Click Here To Download Full PDF

DOWNLOAD SSC CHSL 2020 HINDI SOLVED Question Papers PDF

DOWNLOAD SSC CHSL Exam E-BOOKS PDF

Printed Study Kit for SSC CHSL (10+2) Exam

एसएससी - सीएचएसएल परीक्षा ​​अध्ययन सामग्री

QID : 10 -   नेपाल की आधिकारिक मुद्रा को _______ कहा जाता है।

Options:

1) नेपाली टाका
2)  लोटी
3)  बिर्र
4)  नेपाली रुपया

Correct Answer:  नेपाली रुपया

QID : 11 -  निम्नलिखित में से किसके कारण अम्लीय वर्षा होती है?

I. SO2
II. NO2
III. CO2

Options:

1)  केवल I तथा II
2)  केवल II तथा III
3)  केवल I तथा III
4)  I, II तथा III सभी

Correct Answer: केवल I तथा II

QID : 12 -  जल में हाइड्रोजन व ऑक्सीजन के द्रव्यमानों का अनुपात क्या है?

Options:

1) 1 : 4
2) 1 : 8
3) 1 : 16
4) 1 : 64

Correct Answer: 1 : 8

QID :13 -  भारत का राष्ट्रपति कितने मुख्य चुनाव आयुक्त/आयुक्तों की नियुक्ति करता है?

Options:

1)  एक
2)  दो
3)  तीन
4)  चार

Correct Answer:  एक

QID : 14 -  उच्चतम न्यायालय में भारत सरकार से सम्बंधित सभी मामलों में भारत सरकार की ओर से कौन उपस्थित होता है?

Options:

1)  भारत के नियंत्रक तथा महालेखा परीक्षक
2)  राज्य के महाधिवक्ता
3)  भारत के महान्यायवादी
4)  भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त

Correct Answer:  भारत के महान्यायवादी

QID : 15 -  अमाशय से भोजन का निकास एक ______ पेशी द्वारा नियंत्रित किया जाता है।

Options:

1) हृदय संबंधी
2)  अवरोधिनी
3)  कंकालीय
4)  कोई विकल्प सही नहीं है।

Correct Answer:  अवरोधिनी

QID : 16 -  आधारभूत संरचना/आकार में समान, भिन्न-भिन्न कार्यों को करने के लिए रूपांतरित अंग क्या कहलाते हैं?

Options:

1)  समरूप अंग
2)  समजात अंग
3)  विषमरुप अंग
4)  समधर्मी अंग

Correct Answer:  समजात अंग

QID : 17 -  किसने पीने के पानी की सफाई के लिए माता अमृतानंदामयी मठ की परियोजना “जीवअमृतम” का लोकार्पण किया था?

Options:

1)  रामनाथ कोविंद
2)  नरेंद्र मोदी
3)  नितिन गडकरी
4)  उमा भारती

Correct Answer:  रामनाथ कोविंद

QID : 18  -  पुणे में स्थित भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान में अनावरित भारत के सबसे तेज तथा पहले बहु-पेटाफ्लॉप्स सुपरकम्प्यूटर का क्या नाम है?

Options:

1)  परम
2)  प्रत्युष
3) प्रशांत
4)  पारस

Correct Answer:  प्रत्युष

QID : 19 -  अगस्त 2017 में, आरबीआई ने 2016-17 के वित्तीय वर्ष के लिए सरकार को लाभांश के रूप में लगभग कितनी राशि हस्तांतरित करने की घोषणा की?

Options:

1)  30,659 करोड़ रु
2)  50,650 करोड़ रु
3)  60,659 करोड़ रु
4)  70,659 करोड़ रु

Correct Answer:  30,659 करोड़ रु

QID : 20 - ‘‘एफआरडीआई’ विधेयक, 2017 का उद्देश्य वित्तीय प्रणाली की स्थिरता की रक्षा करना है। एक बार अधिनियमित किए जाने पर, एफआरडीआई विधेयक 2017 ______ की जगह ले लेगा।

Options:

1)  जमा बीमा तथा क्रेडिट गारंटी निगम अधिनियम, 1961
2)  जमा गारंटी निगम अधिनियम, 1980
3)  क्रेडिट गारंटी निगम अधिनियम, 1990
4)  कोई विकल्प सही नहीं है।

Correct Answer:  जमा बीमा तथा क्रेडिट गारंटी निगम अधिनियम, 1961

QID : 21 -  किसी जहाज का सोनार 1600 मी./से. के वेग से ध्वनि तरंगें भेजता है। ये तरंगें समुद्र तल से 4 सेकंड बाद लौट कर आती हैं। समुद्र तल की गहराई (मी. में) ज्ञात करें।

Options:

1) 6400
2) 3200
3) 1600
4) 4800

Correct Answer: 3200

QID : 22 - यदि एक वस्तु सीधी रेखा में चलती है और इसका वेग समान समयांतराल में समान रूप से घटता या बढ़ता है तो वस्तु के त्वरण को ___ कहा जाता है।

Options:

1)  सरल रेखीय
2)  एकसमान
3)  सापेक्ष
4) असमान

Correct Answer: एकसमान

QID : 23 -  ठंडी वायु ______।

Options:

1) गर्म वायु से हल्की होती है अत: ठंडी वायु नीचे बैठ जाती है
2)  गर्म वायु से भारी होती है अत: ठंडी वायु ऊपर उठती है
3)  गर्म हवा से हल्की होती है अत: ठंडी वायु ऊपर उठती है
4)  गर्म हवा से भारी होती है अत: ठंडी वायु नीचे की ओर बैठ जाती है

Correct Answer:  गर्म हवा से भारी होती है अत: ठंडी वायु नीचे की ओर बैठ जाती है

QID : 24 -  निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?

A) एलेग्जेंडर नोरें ने गोल्फ 2017 बीएमडब्ल्यू पीजीए चैम्पियनशिप जीती।
B) कनाडा ने टेबल टेनिस 2017 आईटीटीएफ वूमेंस वर्ल्ड कप की मेजबानी की।
C) वर्ष 2018 की आईपीएल नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने स्टीव स्मिथ को रिटेन किया।

Options:

1)  केवल C
2)  B और C
3)  A और B
4)  A, B और C

Correct Answer:  A, B और C

QID : 25 - माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में, ____ का उपयोग पैराग्राफ की पंक्तियों के बीच अंतराल का निर्णय करता है।

Options:

1)  संरेखण (अलाइनमेंट)
2)  प्रभाव (इफैक्ट)
3)  इन्डेन्टेशन
4)  लाइन स्पेसिंग

Correct Answer: लाइन स्पेसिंग

Click Here To Download Full PDF

DOWNLOAD SSC CHSL 2020 HINDI SOLVED Question Papers PDF

DOWNLOAD SSC CHSL Exam E-BOOKS PDF

Printed Study Kit for SSC CHSL (10+2) Exam

एसएससी - सीएचएसएल परीक्षा ​​अध्ययन सामग्री

<< मुख्य पृष्ठ पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें