एस.एस.सी. सीएचएसएल (टियर -1) परीक्षा पेपर 2017 "10 मार्च 2018" सुबह की पाली (सामान्य जागरूकता) SSC CHSL (Tier - 1) Online Exam Paper - 2017 "held on 10 March 2018" Morning Shift (General Awareness)


एस.एस.सी. सीएचएसएल (टियर -1) परीक्षा पेपर 2017 "10 मार्च 2018" सुबह की पाली (सामान्य जागरूकता) SSC CHSL (Tier - 1) Online Exam Paper - 2017 "held on 10 March 2018" Morning Shift (General Awareness)


QID : 1 -  समानांतर अर्थव्यवस्था (काला धन) का अस्तित्व ________________।

Options:

1) अर्थव्यवस्था को अधिक प्रतिस्पर्धी बनाता है
2)  मौद्रिक नीतियों को कम प्रभावी बनाता है
3) आय और धन के बेहतर वितरण को सुनिश्चित करता है
4)  उत्पादक निवेश में वृद्धि सुनिश्चित करता है

Correct Answer: मौद्रिक नीतियों को कम प्रभावी बनाता है

QID : 2- ‘ गरीबी हटाओ' और 'न्याय के साथ विकास' __________ के प्रमुख उद्देश्य थे।

Options:

1)  योजना अवकाश
2) चौथी पंचवर्षीय योजना
3) रोलिंग प्लान
4) पांचवीं पंचवर्षीय योजना

Correct Answer:  पांचवीं पंचवर्षीय योजना

QID : 3 -  “धमेख स्तूप” निम्नलिखित में से किस स्थान पर स्थित है?

Options:

1)  बोध गया
2) सारनाथ
3)  सांची
4)  कौशाम्बी

Correct Answer:  सारनाथ

QID : 4 -  असहयोग आंदोलन कब से कब तक चलाया गया था?

Options:

1)  अप्रैल 1920 से फरवरी 1922
2) सितंबर 1920 से अप्रैल 1922
3)  जून 1920 से दिसंबर 1922
4) दिसंबर 1920 से जून 1922

Correct Answer:  सितंबर 1920 से अप्रैल 1922

QID : 5 - भूमध्य रेखा निम्नलिखित में से किस देश से होकर नहीं गुजरती है?

Options:

1)  कीनिया
2)  मेक्सिको
3)  इंडोनेशिया
4) ब्राजील

Correct Answer:  मेक्सिको

QID : 6 -  निम्नलिखित में से किस प्रदेश/देश की सीमा अरुणाचल प्रदेश से नहीं लगती है?

Options:

1)  असम
2)  नागालैंड
3)  भूटान
4) मणिपुर

Correct Answer: मणिपुर

QID : 7 - ​​​​ अच्छन महाराज निम्नलिखित में किस क्षेत्र से संबंधित हैं?

Options:

1)  वाद्य संगीत
2)  नृत्य
3)  पेंटिंग
4)  लेखन

Correct Answer: नृत्य

QID : 8 - दिसंबर 2017 में किस देश ने सूडान के साथ देश में एक आण्विक ऊर्जा संयंत्र के निर्माण के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है?

Options:

1)  चीन
2)  पाकिस्तान
3)  रूस
4)  भारत

Correct Answer:  रूस

QID : 9 -  केंद्र सरकार द्वारा जारी स्वच्छता रैंकिंग-2017 में किस विश्वविद्यालय को प्रथम स्थान पर रखा गया है?

Options:

1)  बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय
2)  हैदराबाद विश्वविद्यालय
3)  ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय
4) मदुरई विश्वविद्यालय

Correct Answer:  ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय

 

Click Here To Download Full PDF

DOWNLOAD SSC CHSL 2020 HINDI SOLVED Question Papers PDF

DOWNLOAD SSC CHSL Exam E-BOOKS PDF

Printed Study Kit for SSC CHSL (10+2) Exam

एसएससी - सीएचएसएल परीक्षा ​​अध्ययन सामग्री

QID : 10 -   नेपाल का क्षेत्रफल लगभग _________ वर्ग किलोमीटर है।

Options:

1) 115187
2) 128540
3) 135789
4) 147181

Correct Answer: 147181

QID : 11 -  निम्नलिखित में से किसकी इलेक्ट्रॉन बंधुता सबसे कम है?

Options:

1) फ्लोरीन
2)  क्लोरीन
3) ब्रोमीन
4)  ऑर्गन

Correct Answer: ऑर्गन

QID : 12 - अम्ल के विषय में निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

I. वे लाल लिटमस को नीला कर देते हैं।
II. वे नीले लिटमस को लाल कर देते हैं।
III. उनका पीएच (pH) मान 7 से कम होता है।

Options:

1)  केवल I तथा III
2) केवल II तथा III
3) केवल I
4)  केवल II

Correct Answer:  केवल II तथा III

QID : 13 -  भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक अपनी ऑडिट का विवरण ______ को प्रस्तुत करते है।

Options:

1) भारत के राष्ट्रपति
2) भारत के प्रधानमंत्री
3) भारत के वित्त मंत्री
4)  भारत के गृहमंत्री

Correct Answer:  भारत के राष्ट्रपति

QID : 14 -  किस संविधानिक संशोधन अधिनियम में दल-बदल कानून पारित किया गया था?

Options:

1) 41 वाँ संविधानिक संशोधन अधिनियम
2) 46 वाँ संविधानिक संशोधन अधिनियम
3) 48 वाँ संविधानिक संशोधन अधिनियम
4) 52 वाँ संविधानिक संशोधन अधिनियम

Correct Answer:  52 वाँ संविधानिक संशोधन अधिनियम

QID : 15 -  जब प्रकाश संश्लेषण के लिए कार्बन डाइऑक्साइड की आवश्यकता नहीं होती है तब पौधा रंध्र को बंद क्यों कर देता है?

Options:

1)  कार्बन डाइऑक्साइड को संग्रहित करने के लिए
2) पानी के नुकसान को रोकने के लिए
3)  संग्रहित ऑक्सीजन को त्यागने के लिए
4) कोई विकल्प सही नहीं है।

Correct Answer:  पानी के नुकसान को रोकने के लिए

QID : 16 - कूपिका ______ के भीतर गुब्बारे जैसी संरचनाएँ हैं।

Options:

1) फेफड़ों
2) वृक्क
3) यकृत
4)  हृदय

Correct Answer: फेफड़ों

QID : 17 -  संपदा (कृषि-प्रसंस्करण क्लस्टर के कृषि-समुद्री प्रसंस्करण विकास योजना) योजना को ‘पीएमकेएसवाई’ नाम दिया गया है। ‘पीएमकेएसवाई’ में ‘के’ का क्या अर्थ है?

Options:

1)  किसान
2)  कृत्रिम
3)  कौशल
4) कल्याण

Correct Answer:  किसान

QID : 18 -  कौन सा देश फ्रांस के बाद फोटोवोल्टिक राजमार्ग बनाने वाला विश्व का दूसरा देश है?

Options:

1)  चीन
2) जापान
3)  जर्मनी
4)  कनाडा

Correct Answer:  चीन

QID : 19 -  अगस्त 2017 में, भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, लगभग कितने प्रतिशत विमुद्रिकृत मुद्रा केंद्रीय बैंकों में वापस आ गई?

Options:

1) 99
2) 90
3) 85
4) 80

Correct Answer: 99

QID : 20 -  19 सितम्बर 2017 को, कानून मंत्रालय ने भगोड़े आर्थिक अपराधी विधेयक, 2017 को मंजूरी दी। यह वित्त मंत्रालय के अंतर्गत प्रमुख तकनीकी गुप्तचर शाखा एफआईयू को भगोड़े आर्थिक अपराधी की घोषणा के लिए एक आवेदन पत्र दाखिल करने की अनुमति देगा। ‘एफआईयू’ में ‘आई’ का क्या अर्थ है?

Options:

1)  इंटेलेक्चुअल
2) इंटेलीजेंस
3)  इंस्ट्रक्शन
4)  इंट्रोडक्शन

Correct Answer: इंटेलीजेंस

QID : 21 - किसी बल्ब का शक्ति सीमांक (W में) क्या होगा यदि इसमें से 0.3 A की धारा प्रवाहित की जाती है तथा विभवान्तर 240 V है?

Options:

1) 800
2) 36
3) 400
4) 72

Correct Answer: 72

QID : 22 - गति के समीकरण v = u + at में u ____ को प्रदर्शित करता है।

Options:

1)  प्रारंभिक वेग
2)  अंतिम वेग
3) गतिज ऊर्जा
4)  स्थितिज ऊर्जा

Correct Answer:  प्रारंभिक वेग

QID : 23 -  चक्रवात को विश्व के विभिन्न भागों में विभिन्न नामों से जाना जाता है। जापान और फिलीपींस में इसे ____ कहते हैं।

Options:

1) फनल
2)  वर्लपूल
3)  ट्विस्टर
4)  टाइफून

Correct Answer: टाइफून

QID : 24 -  निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?

A) जुलियो ग्रैंडा ने 2017 का वर्ल्ड सीनियर शतरंज चैम्पियनशिप जीता।
B) टान झोंग्यी ने 2017 का वर्ल्ड जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप जीता।
C) रूस ने गोल्फ 2017 प्लेयर्स चैम्पियनशिप की मेजबानी की।

Options:

1)  केवल A
2)  केवल C
3)  B और C दोनों
4)  इनमें से कोई नहीं

Correct Answer:  केवल A

QID : 25 - माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में, पंक्तियों या कॉलमों के विलोपन के लिए हम ___ में डिलीट विकल्प का प्रयोग कर सकते हैं।

Options:

1) मेन्यू
2) स्टैण्डर्ड टूलबार
3) टेबल मेन्यू
4) ड्राइंग टूलबार

Correct Answer:  टेबल मेन्यू

Click Here To Download Full PDF

DOWNLOAD SSC CHSL 2020 HINDI SOLVED Question Papers PDF

DOWNLOAD SSC CHSL Exam E-BOOKS PDF

Printed Study Kit for SSC CHSL (10+2) Exam

एसएससी - सीएचएसएल परीक्षा ​​अध्ययन सामग्री

<< मुख्य पृष्ठ पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें