एस.एस.सी. सीएचएसएल (टियर -1) परीक्षा पेपर 2017 "10 मार्च 2018" शाम की पाली (सामान्य जागरूकता ) SSC CHSL (Tier - 1) Online Exam Paper - 2017 "held on 10 March 2018" Evening Shift (General Awareness)


एस.एस.सी. सीएचएसएल (टियर -1) परीक्षा पेपर 2017 "10 मार्च 2018" शाम  की पाली (सामान्य जागरूकता ) SSC CHSL (Tier - 1) Online Exam Paper - 2017 "held on 10 March 2018" Evening Shift (General Awareness)


QID : 1 -  "रेजीडेक्स सूचकांक" इनमें से किसके साथ जुड़ा है?

Options:

1)  शेयर की कीमत
2) म्युचुअल फंड की कीमतें
3) मूल्य मुद्रास्फीति सूचकांक
4) मकान की कीमत

Correct Answer:  मकान की कीमत

QID : 2 - पंचवर्षीय योजनाओं के आंतरिक वित्तपोषण के लिए सरकार _______ पर निर्भर करती है।

Options:

1)  कराधान और सार्वजनिक उधार
2)  कराधान, सार्वजनिक उधार और घाटे की वित्त व्यवस्था
3)  केवल कराधान
4) सार्वजनिक उधार और घाटे की वित्त व्यवस्था

Correct Answer: No Correct Answer ( Benefit to all )

QID : 3 -  बौद्ध साहित्य किस भाषा में लिखी गई थी?

Options:

1) प्राकृत
2) पालि
3) नेपाली
4) संस्कृत

Correct Answer: पालि

QID : 4 -  निम्नलिखित में से कौन-सा विद्रोह/आंदोलन बंगाल के क्षेत्र में नहीं हुआ?

Options:

1)  संन्यासी विद्रोह
2) चुआर विद्रोह
3) पागलपंथी विद्रोह
4) बघेरा विद्रोह

Correct Answer:  बघेरा विद्रोह

QID : 5 -  निम्नलिखित नगरों में से कौन भूमध्य रेखा के सर्वाधिक निकट है?

Options:

1)  कोलम्बो
2) जकार्ता
3)  मनीला
4)  सिंगापुर

Correct Answer:  सिंगापुर

QID : 6 -  निम्नलिखित में से वह राज्य कौन है, जिसकी सीमा मिजोरम से नहीं लगी हुई है?

Options:

1) नागालैंड
2) म्यांमार
3) असम
4) त्रिपुरा

Correct Answer:  नागालैंड

QID : 7 -  निम्नलिखित में कौन भरतनाट्यम की विख्यात नृत्यांगना नहीं है?

Options:

1) रुक्मिणी देवी अरुंडेल
2) टी. बाला सरस्वती
3) यामिनी कृष्णमूर्ति
4) झावेरी बहनें

Correct Answer:  झावेरी बहनें

QID : 8 -  अक्टूबर 2017 में प्रथम बिम्सटेक डिजास्टर मैनेजमेंट अभ्यास (BIMSTEC DMEx 2017), किस स्थान पर किया गया था?

Options:

1) ढाका
2) कोलम्बो
3) दिल्ली
4) माले

Correct Answer: दिल्ली

QID : 9 -निम्नलिखित में से कौन बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ़ इण्डिया द्वारा शुरू किए गए प्रथम जीवनपर्यंत उपलब्धि पुरस्कार का प्राप्तकर्ता है?

Options:

1)  जी.एस.एस.वी प्रसाद
2) नंदू पाटेकर
3) पी. गोपीचंद
4) प्रकाश पादुकोण

Correct Answer:  प्रकाश पादुकोण

QID : 10 -  श्रीलंका में आबादी के अधिकांश लोग ___________ का अनुसरण करते हैं।

Options:

1)  हिन्दू धर्म
2) इस्लाम धर्म
3)  ईसाई धर्म
4)  बौद्ध धर्म

Correct Answer: बौद्ध धर्म

QID : 11 -  जल का सापेक्ष अण्विक द्रव्यमान कितना है?

Options:

1) 8 u
2) 9 u
3) 16 u
4) 18 u

Correct Answer: 18 u

QID : 12 -  मानव रक्त का पीएच (pH) मान क्या है?

Options:

1) 8.3
2) 6.8
3) 7.4
4) 6

Correct Answer: 7.4

DOWNLOAD SSC CHSL 2020 HINDI SOLVED Question Papers PDF

DOWNLOAD SSC CHSL Exam E-BOOKS PDF

Printed Study Kit for SSC CHSL (10+2) Exam

एसएससी - सीएचएसएल परीक्षा ​​अध्ययन सामग्री

QID : 13 - भारत में सबसे बड़ा कानून अधिकारी किसे माना जाता है?

Options:

1)  भारत के राष्ट्रपति
2)  भारत के महान्यायववादी
3)  भारत के नियंत्रक तथा महालेखा परीक्षक
4) राज्य के एडवोकेट जनरल

Correct Answer:  भारत के महान्यायववादी

QID : 14 - भारतीय संविधान के अनुसार, केंद्रीय ______ निकाय संसद कहलाती है।

Options:

1)  न्यायिक
2) कार्यकारी
3)  विधायकी
4) न्यायिक तथा विधायकी दोनों

Correct Answer:  विधायकी

QID : 15 - कौन सा ऐसे जीव का उदाहरण नहीं है जो खाद्य पदार्थों का विघटन शरीर के बाहर करते हैं तथा तब उसका अवशोषण करते हैं?
Options:

1)  फफूँदी
2) यीस्ट
3) मशरुम
4) साँप

Correct Answer:  साँप

QID : 16 -  शिशु में प्रत्येक लक्षण ______ के डीएनए से प्रभावित हो सकते हैं।

Options:

1)  केवल पिता
2)  केवल माता
3) पिता तथा माता दोनों
4) ना तो पिता न ही माता

Correct Answer:  पिता तथा माता दोनों

QID : 17 -  जुलाई 2017 में, प्रधानमंत्री वाया वंदना योजना (पीएमवीवीवाई) का लोकार्पण किसने किया था?

Options:

1) राजनाथ सिंह
2)  अरुण जेटली
3) सुरेश प्रभु
4) निर्मला सीतारमण

Correct Answer:  अरुण जेटल

QID : 18 -  किस संगठन ने केरल में भारत का सबसे बड़ा तैरने वाले सौर फोटोवोल्टिक संयंत्र की स्थापना की है?

Options:

1)  न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया
2) पावरग्रीड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया
3) नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन
4) नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन

Correct Answer:  नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन

QID : 19 -  ‘आईसीएआर’ ने विश्व बैंक के सहयोग से राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना (एनएएचईपी) का शुभारंभ किया। आईसीएआर (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद) कहाँ स्थित है?

Options:

1)  मुंबई
2) पटना
3) बेंगलुरू
4) नई दिल्ली

Correct Answer:  नई दिल्ली

QID : 20 -  19 सितम्बर 2017 को, कानून मंत्रालय ने भगोड़े आर्थिक अपराधी विधेयक, 2017 को मंजूरी दी। यह विधेयक भगोड़े आर्थिक अपराधी के मामलों की जाँच का उत्तरदायित्व ______ के अंतर्गत सौंपता है।

Options:

1)  धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमएलए)
2)  धन शोधन निवारण अधिनियम, 2005
3) धन शोधन निवारण अधिनियम, 2010
4)  धन शोधन निवारण अधिनियम, 1995

Correct Answer:  धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमएलए)

QID : 21 -  4 मीटर/सेकंड2 के त्वरण के कारण किसी वस्तु का वेग 10 मीटर/सेकंड से 30 मीटर/सेकंड हो जाता है। इस समय में वस्तु में होने वाला विस्थापन (मीटर में) क्या होगा?

Options:

1) 200
2) 250
3) 100
4) 125

Correct Answer: 100

QID : 22 -  वेग-समय आलेख का क्षेत्रफल ____ प्रदर्शित करता है।

Options:

1) दूरी
2) त्वरण
3) बल
4) संवेग

Correct Answer: दूरी

QID : 23 -  _______ को विश्व के विभिन्न भागों में विभिन्न नामों से जाना जाता है। उत्तरी अमेरिका में इसे हरिकेन कहते हैं।

Options:

1)फनल
2)वर्लपूल
3) चक्रवात
4) ट्विस्टर

Correct Answer:  चक्रवात

QID : 24 -  निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?

A) एलेग्जेंडर नोरें ने गोल्फ 2017 मास्टर्स टूर्नामेंट जीता।
B) 2017 में डेनियल रिकार्डो ने मर्सिडीज़ के लिए फ़ॉर्मूला वन में हिस्सा लिया।
C) 2017 के प्रो कबड्डी लीग में सूरज देसाई जयपुर पिंक पैंथर्स के लिए खेले।

Options:

1)  केवल A
2) केवल B
3) B और C
4)  इनमें से कोई नहीं

Correct Answer:  इनमें से कोई नहीं

QID : 25 -  माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में, ____ लेआउट में केवल शीर्षक दिखाई देते हैं तथा पाठ्य उनके नीचे छिप जाता है।

Options:

1) वेब
2) आउटलाइन
3) रीडिंग
4) प्रिंट

Correct Answer:  आउटलाइन


Click Here To Download Full PDF

DOWNLOAD SSC CHSL 2020 HINDI SOLVED Question Papers PDF

DOWNLOAD SSC CHSL Exam E-BOOKS PDF

Printed Study Kit for SSC CHSL (10+2) Exam

एसएससी - सीएचएसएल परीक्षा ​​अध्ययन सामग्री

<< मुख्य पृष्ठ पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें