एसएससी परीक्षा के लिए करेंट अफेयर्स (Hindi Current Affairs) 20 November, 2013

एसएससी परीक्षा के लिए करेंट अफेयर्स (Hindi Current Affairs)

20 नवम्बर, 2013

मर्केल को इंदिरा गांधी अवार्ड

  • जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल को वर्ष 2013 का प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी शांति, निशस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
  • इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा प्रदान किए जाने वाले इस अवार्ड के लिए उनका चयन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता वाली अंतरराष्ट्रीय निर्णायक समिति ने किया।
  • मंगलवार को ट्रस्ट ने कहा कि 59 वर्षीय मर्केल को वित्ताीय संकट के दौरान यूरोप और दुनिया को बेमिसाल नेतृत्व प्रदान करने और जर्मनी को आर्थिक वृद्धि की दिशा में ले जाने के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

पूरे देश में एक कीमत पर बिकेगी CNG-PNG

  • सीएनजी और पीएनजी गैस का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को अब पूरे देश में सीएनजी और पीएनजी एक समान कीमत पर उपलब्ध होगी।
  • गुजरात उच्च न्यायालय के आदेश के बाद केंद्र सरकार ने प्राकृतिक गैस को देश भर में एक समान कीमत पर बेचने का निर्देश दिया है। यह सरकारी आदेश पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से जारी किया गया है।
  • अभी तक केवल दिल्ली और मुंबई को सस्ते भाव पर सीएनजी और पीएनजी गैस दी जाती थी। जबकि दूसरे शहरों में इसकी कीमत ज्यादा रखी गई थी।
  • गुजरात उच्च न्यायालय ने 25 जुलाई को अपने फैसले में अहमदाबाद के सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट को भी दिल्ली और मुंबई में लागू दरों पर गैस देने के आदेश दिया था।
  • उच्चतम न्यायालय ने भी इस फैसले को सही ठहराया था, लेकिन इसके बाद भी सस्ती दर पर गैस नहीं दी जा रही थी। जिसपर अदालत की सख्ती आने के साथ ही सरकार की ओर से यह आदेश जारी किया गया है।

फ्रांस, पुर्तगाल, अल्जीरिया व घाना विश्वकप के लिये क्वालीफाई

  • अल्जीरिया और धाना ने अगले साल होने वाले विश्वकप फुटबॉल के लिये क्वालीफाई कर लिया है। साथ ही फ्रांस और पुर्तगाल भी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।
  • इससे पहले, अफ्रीकी महाद्वीप से नाइजीरिया, कैमरून और आइवरी कोस्ट क्वालीफाई कर चुके हैं। अल्जीरिया ने बुर्किना फासो को 1-0 से हराकर फाइनल्स में जगह बनाई। उसने पहला मैच 3-2 से जीता था।
  • वहीं, काहिरा में मिस्र के हाथों 1-2 से हारने के बावजूद घाना ने 7-3 के औसत के साथ लगातार तीसरे विश्वकप के लिये क्वालीफाई कर लिया।
  • उधर, क्रिस्टियानो रोनाल्डो की हैट्रिक के दम पर पुर्तगाल ने अगले साल होने वाले विश्वकप फुटबॉल के लिये क्वालीफाई कर लिया है। पुर्तगाल के अलावा फ्रांस, क्रोएशिया और यूनान भी ब्राजील में 2014 में होने वाले टूर्नामेंट का टिकट कटा चुके हैं।
  • फ्रांस ने उक्रेन को हराया, जबकि पुर्तगाल ने स्वीडन को मात दी। जगरेब में क्रोएशिया ने आइसलैंड को शिकस्त दी। वहीं बुकारेस्ट में यूनान ने रोमानिया को हराया।

दैनिक करेंट अफेयर्स संग्रह (Archive) के लिए यहां क्लिक करें