एसएससी परीक्षा के लिए करेंट अफेयर्स (Hindi Current Affairs) 11 जनवरी, 2014

एसएससी परीक्षा के लिए करेंट अफेयर्स (Hindi Current Affairs)

11 जनवरी, 2014

एक और पूर्व जज पर लगा सेक्शुअल हरैसमेंट का आरोप

  • नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के चेयरमैन और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस स्वतंत्र कुमार पर एक महिला ने सेक्शुअल हरैसमेंट का आरोप लगाया है।

  • आरोप है कि जस्टिस कुमार ने महिला से तब छेड़छाड़ की थी, जब वह सुप्रीम कोर्ट में उनके अंडर इंटर्नशिप कर रही थी। आरोप लगाने वाली महिला ने जस्टिस कुमार के ऑफिस में मई 2011 में इंटर्नशिप की थी।

  • उस वक्त वह कोलकाता के एनयूजेएस में पढ़ाई कर रही थी। इंग्लिश अखबार इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक चीफ जस्टिस पी. सदाशिवम को 30 नवंबर, 2012 को भेजे 7 पेजों के हलफनामे में महिला ने लिखा है कि जस्टिस कुमार ने उसकी इच्छा के विरुद्ध छुआ और गलत इरादे से करीब आने की कोशिश की। इस घटना के बाद उसने इंटर्नशिप छोड़ दी और कोलकाता जाकर कॉलेज जॉइन कर लिया।

सिडनी इंटरनेशनल के फाइनल में पहुंचे बोपन्ना-कुरैशी

  • रोहन बोपन्ना और उनके पाकिस्तानी जोड़ीदार ऐसाम उल हक कुरैशी ने लुकास रोसोल और जोओ सोसा के खिलाफ मैच में आसान जीत दर्ज करके सिडनी इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली।
  • भारत और पाकिस्तान की तीसरी वरीयता प्राप्त इस जोड़ी ने शुरू से ही मैच पर शिकंजा कस कर रखा और रोसोल-सोसा की जोड़ी को महज 44 मिनट में 6-1, 6-2 से हराया।
  • बोपन्ना और कुरैशी शनिवार को फाइनल में डेनियल नेस्टर और नेनाद जिमोनजिच की जोड़ी से भिड़ेंगे

यूएन ने किया दक्षिण सूडान के बंदियों की रिहाई का आह्वान

  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून तथा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने दक्षिण सूडान के राष्ट्रपति से राजनीतिक बंदियों की रिहाई का आह्वान किया है।

  • यह आह्वान ऐसे समय पर किया गया है जब हिंसाग्रस्त देश में संघर्षविराम के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

  • बान ने कल कहा कि उन्होंने बृहस्पतिवार को साल्वा कीर से राजनीतिक बंदियों की रिहाई का आह्वान किया ताकि उस गृह युद्ध के खत्म होने की उम्मीद जग सके जिसमें 15 दिसंबर से हजारों लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।

  • इस राज्य पर देश के पूर्व उप राष्ट्रपति रीक माचर के प्रति निष्ठा रखने वाले विद्रोहियों का कब्जा था।

  • सेना के एक प्रवक्ता कर्नल फिलिप एग्युएर ने बताया कि विद्रोहियों ने इस शहर को ‘नष्ट’ कर दिया था, बैंक तथा अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान लूट लिए गए थे, खाद्य सामग्री चुरा ली गई थी तथा बाजार को आग लगा दी गई थी।

बीएसएनएल, एमटीएनएल को 11,258 करोड़ रिफंड मंजूर

  • केंद्रीय कैबिनेट ने गुरुवार को सार्वजनिक कंपनियों बीएसएनएल और एमटीएनएल द्वारा ब्रॉडबैंड वायरलेस एसेस स्पेक्ट्रम सरेंडर करने के बदले ११,२५८.४८ करोड़ रुपये को रिफंड के रूप में देने को अपनी मंजूरी दे दी है।

  • सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद बताया कि मंत्री समूह का मानना था कि बीएसएनएल और एमटीएनएल ने ब्रॉडबैंड वायरलेस एसेस स्पेक्ट्रम नीलामी में भाग नहीं लिया था, इसलिए बेहतर होगा कि अपफ्रंट चार्ज के तौर पर जमा की गई राशि उन्हें लौटा दी जाए, जिससे इस राशि का उपयोग इन दोनों सार्वजनिक कंपनियों के रिवाइवल के लिए किया जा सके।

  • बीएसएनएल और एमटीएनएल ने २०१० में हुई स्पेक्ट्रम नीलामी में भाग नहीं लिया था। दोनों ही कंपनियों ने अपने स्पेक्ट्रम सरेंडर करने का प्रस्ताव दिया था और अपनी जमा की गई रकम वापस मांगी थी। बीएसएनएल ने ८,३१३.८ करोड़ जबकि एमटीएनएल ने ४,५३४ करोड़ रुपये का भुगतान किया था।

भारत लौटकर देवयानी ने संभाला नया कार्यभार, जानिए आगे कैसे मुश्किल रहेगी उनकी राह

  • भारतीय राजनयिक देवयानी खोब्रागडे ने दिल्ली में विदेश मंत्रालय में पदभार संभाल लिया है।
  • उधर, अमेरिका ने भारत के कड़े रुख के बाद अपने एक राजनयिक को वापस बुला लिया है।
  • इस राजनयिक पर देवयानी की गिरफ्तारी से दो दिन पहले उनकी नौकरानी संगीता रिचर्ड के परिवार को अमेरिका भेजने में मदद करने का आरोप है।
  • हालांकि, अमेरिका अब भी इस मामले में सख्त है। उसने देवयानी को राजनयिक छूट देने से साफ मना करते हुए कहा है कि उनकी गिरफ्तारी हो सकती है।
  • अमेरिका से वापस स्वदेश लौट आई हैं। शनिवार को उन्होंने विदेश मंत्रालय में अपना कार्यभार संभाला।
  • देवयानी मामले में अमेरिका के रुख से नाराज भारत ने भी जबरदस्त तरीके से प्रतिक्रिया दी है। भारत ने अमेरिका के राजनयिक को देश छोड़ने के लिए कहा है। इसके लिए अमेरिकी राजनयिक को 48 घंटे का समय दिया गया है। भारत ने आरोप लगाया है कि है कि भारत के इस आदेश के बाद अमेरिका ने अपने रायनयिक को वापस बुलाने का फैसला लिया है।
  • झूठे बयान देने के आरोप तय किए गए हैं। इस मामले में 12 दिसंबर को देवयानी को गिरफ्तार करने और कपड़े उतरवाकर तलाशी लेने के बाद से ही दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं।

कांग्रेस में शामिल होंगे नीलेकणि, लड़ेंगे चुनाव

  • राजनीति में प्रवेश के बारे में अटकलों पर विराम लगाते हुए इंफोसिस के सह संस्थापक नंदन नीलेकणि ने शुक्रवार को कहा कि वह कांग्रेस में शामिल होंगे। आधार कार्यक्रम के प्रमुख ने कहा कि वह लोकसभा चुनाव लड़ने को तैयार हैं।

  • इस मुद्दे पर पहली बार अपना पक्ष रखते हुए नीलेकणी ने कहा कि निश्चित तौर पर, मैं मानता हूं कि मुझे राजनीति के क्षेत्र में कुछ करना चाहिए।

  • अगर कांग्रेस मुझे टिकट देती है तो मैं लोकसभा चुनाव लडूंगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बारे में चर्चा हो रही है जहां से वह चुनाव लड़ेंगे। नीलेकणि ने कहा कि वह कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। जानकारों का कहना है कि कांग्रेस नीलेकणि को बेंगलुरु दक्षिण सीट से चुनाव में उतार सकती है। यहां मध्यम वर्ग की बहुलता है।

  • इस सीट से भाजपा महासचिव अनंत कुमार पांच बार चुनाव जीत चुके हैं। उन्होंने कहा कि सामान्य नागरिकों को राजनीति में शामिल होना चाहिए। नीलेकणि ने कहा कि राजनीति के माध्यम से बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं और मैं भी उसका अंग बनना चाहता हूं।

वस्तु निर्यात में चीन ने अमेरिका को पछाड़ा

  • ग्लोबल व्यापार में चीन की हनक लगातार बढ़ती जा रही है। अब उसने वस्तुओं के निर्यात में दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका को पछाड़ कर शीर्ष स्थान कब्जा लिया है।

  • वर्ष 2013 में दुनिया की दूसरी सबसे अर्थव्यवस्था से वस्तुओं का निर्यात 7.9 फीसद बढ़कर 2,210 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

  • इस दौरान कुल विदेश व्यापार (आयात-निर्यात) भी पहली बार चार हजार अरब डॉलर के आंकड़े को पार करते हुए 4,160 अरब डॉलर रहा है।

  • यह इससे पिछले साल के मुकाबले 7.6 फीसद ज्यादा है। हालांकि, अनुमान आठ फीसद वृद्धि का लगाया था।

  • चीन के सीमा शुल्क विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2013 में आयात भी 7.3 फीसद बढ़कर 1,950 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

  • दिसंबर 2013 में यहां से निर्यात 4.3 फीसद की वृद्धि के साथ 207.7 अरब डॉलर रहा। वहीं, कुल विदेश व्यापार 6.2 फीसद की तेजी पर 389.8 अरब डॉलर पर पहुंच गया। अमेरिका ने अभी दिसंबर के विदेश व्यापार के आंकड़े घोषित नहीं किए हैं। मगर पिछले 11 महीनों में उसका कुल विदेश व्यापार 3,500 अरब डॉलर रहा है।

  • चीनी कस्टम विभाग के प्रवक्ता झेंग युशेंग ने कहा कि इस बात की पूरी संभावना है कि ग्लोबल व्यापार के मामले में अमेरिका को चीन पीछे छोड़ देगा। यूरोपीय संघ चीन का सबसे बड़ा व्यापार भागीदार है। वहीं, अमेरिका इस मामले में दूसरे और दक्षिण एशियाई देश तीसरे नंबर पर हैं।

आठ साल बाद पॉस्को प्लांट को हरी झंडी

  • पूरे आठ साल की कशमकश के बाद दक्षिण कोरियाई कंपनी पॉस्को के स्टील प्लांट को पर्यावरणीय मंजूरी मिल गई है।

  • यह प्लांट ओडिशा में लगाया जाना है। नए केंद्रीय पर्यावरण मंत्री वीरप्पा मोइली ने कंपनी को इसके लिए हरी झंडी दिखाए जाने की पुष्टि की है।

  • पॉस्को के पोर्ट को अभी इसका इंतजार है। पॉस्को की यह स्टील परियोजना भारत में अब तक का सबसे बड़ा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश है। यह करीब 54 हजार करोड़ रुपये की है। यहां हर साल करीब सवा करोड़ टन स्टील बनाया जाएगा।

दैनिक करेंट अफेयर्स संग्रह (Archive) के लिए यहां क्लिक करें