एस.एस.सी. सीजीएल (टियर -1) परीक्षा पेपर 2016 "30 अगस्त 2016" दोपहर की पाली (सामान्य जागरूकता) SSC CGL (Tier - 1) Online Exam Paper - 2016 "held on 30 August 2016" Afternoon Shift (General Awareness)



एस.एस.सी. सीजीएल (टियर -1) परीक्षा पेपर 2016 "30 अगस्त 2016" दोपहर की पाली (सामान्य जागरूकता) SSC CGL (Tier - 1) Online Exam Paper - 2016 "held on 30 August 2016" Afternoon Shift (General Awareness)



EXAM DATE : 30-August-2016
EXAM START TIME : 13:15:00
EXAM NAME : SSC Examination 2016

Question 26. चाँदी, हवा में _______________ की उपस्थिति के कारण संक्षारित हो जाती है

Options:

1) ऑक्सीजन
2) हाइड्रोजन सल्फाइड
3) कार्बन डाइ ऑक्साइड
4) नाइट्रोजन

Correct Answer: हाइड्रोजन सल्फाइड

Question 27.निम्नलिखित में से कौन-सा रेडियोधर्मी तत्व है

Options:

1) कोबाल्ट
2) यूरेनियम
3) आर्गन
4) क्रोमियम

Correct Answer: यूरेनियम

Question 28.संवैधानिक उपचारों का अधिकार किसके तहत आता है ?

 

Options:

1) कानूनी अधिकार
2) मौलिक अधिकार
3) मानव अधिकार
4) प्राकृतिक अधिकार

Correct Answer: मौलिक अधिकार

Question 29.निम्न में से किस पाचन-अंग में, अम्ल होता है ?

Options:

1) अमाशय
2) छोटी आँत
3) एपेन्डिक्स
4) कोलन

Correct Answer: अमाशय

Question 30.पाक जलडमरुमध्य तथा मन्नार की खाड़ी द्वारा निर्मित तंग समुद्री जलमार्ग के कारण इनमें से कौन-सा देश भारत से अलग स्थित है ?

Options:

1) बांग्लादेश
2) म्याँमार
3) श्रीलंका
4) पाकिस्तान

Correct Answer: श्रीलंका

Question 31.निम्नलिखित में से कौन-सा रेशा सबसे मजबूत प्राकृतिक रेशे के रुप में जाना जाता है ?

Options:

1) कपास
2) पटसन
3) ऊन
4) रेशम

Correct Answer: रेशम

(Ebook) SSC CGL Tier-1 (हिंदी माध्यम ) Solved Question Papers

Click Here To Download Full PDF

DOWNLOAD SSC CGL (Tier-1) 2020 SOLVED Question Papers PDF (ENGLISH)

DOWNLOAD SSC CGL, CHSL, JE E-Books PDF

​​एसएससी - कर्मचारी चयन आयोग (सीजीएल) परीक्षा ​​अध्ययन सामग्री

Study Kit for SSC CGL EXAM (English)

Question 32.प्रकाशीय फिल्टर का उद्देश्य क्या है ?

Options:

1) विभिन्न रंगों के प्रकाश को परावर्तित करना
2) प्रकाश को घटक रंगों में छितराना
3) विभिन्न रंगों के प्रकाश का अपवर्तन करना
4) विभिन्न रंगों के प्रकाश का संचारण या समावेशन करना

Correct Answer: विभिन्न रंगों के प्रकाश का संचारण या समावेशन करना

Question 33.निम्नलिखित में से कौन-सा वेटेड कोड (भारित कूट) नहीं है ?

Options:

1) एक्सेस 3-कोड़
2) द्वि-आधारी संख्या प्रणाली
3) डेसीमल संख्या प्रणाली
4) बी सी डी संख्या प्रणाली

Correct Answer: एक्सेस 3-कोड़

Question 34.रेज़ीडैक्स' का सम्बन्ध किससे है ?

Options:

1) शेयरों की कीमत से
2) मुद्रास्फीति से
3) म्यूच्यूअल फंड की कीमतों से
4) जमीन की कीमतों से

Correct Answer: जमीन की कीमतों से

Question 35.ओज़ोन जिन शक्तिशाली विकिरणों को सोख कर जीवमंडल को सुरक्षा प्रदान करती है उन्हें क्या कहते हैं ?

Options:

1) इन्फ्रा- रैड
2) गामा किरणें
3) अल्ट्रा-वायलेट किरणें (यू वी)
4) एक्स रेज़

Correct Answer: अल्ट्रा-वायलेट किरणें (यू वी)

Question 36.बिरजू महाराज किस विधा के सुप्रसिद्ध प्रतिपादक हैं ?

Options:

1) मणिपुरी नृत्य
2) कत्थक
3) ओडिसी
4) कथकली

Correct Answer: कत्थक

Question 37.पृथ्वी के वायुमण्डल की अनुपस्थिति में आकाश कैसा प्रतीत होगा ?

Options:

1) नीला
2) गहरा लाल
3) श्वेत
4) काला

Correct Answer: काला

Question 38.भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन थीं ?

Options:

1) सरोजिनी नायडू
2) विजय लक्ष्मी पंडित
3) एनी बेसेंट
4) कादम्बनी गाँगुली

Correct Answer: एनी बेसेंट

Question 39.निम्नलिखित में से कौन-सा कार्यक्रम निर्धन स्त्रियों की उधार आवश्यकताओं की पूर्ति करता है ?

Options:

1) महिला समृद्धि योजना
2) राष्ट्रीय महिला कोष
3) इन्दिरा महिला योजना
4) महिला समाख्या कार्यक्रम

Correct Answer: राष्ट्रीय महिला कोष

Question 40.भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक लेखा -जोखा सम्बन्धी रिपोर्ट किसको प्रस्तुत करते हैं ?

Options:

1) वित्त मंत्री
2) प्रधान मंत्री
3) राष्ट्रपति
4) सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश

Correct Answer: राष्ट्रपति

Question 41.प्रथम बौद्ध परिषद कहाँ आयोजित हुई थी ?

Options:

1) कश्मीर
2) राजगृह
3) पाटलिपुत्र
4) वैशाली

Correct Answer: राजगृह

Question 42.पश्चिमी व पूर्वी घाटों का मिलन कहाँ होता है ?

Options:

1) नीलगिरी की पहाड़ियों में
2) कार्ड़ामम की पहाड़ियों में
3) पलानी की पहाड़ियों में
4) अन्नामलाई की पहाड़ियों में

Correct Answer: नीलगिरी की पहाड़ियों में

Question 43.सतवाहन साम्राज्य के संस्थापक कौन थे ?

Options:

1) कान्हा
2) सिमुक
3) हल
4) गौतमीपुत्र

Correct Answer: सिमुक

Question 44.भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस का प्रथम विभाजन उसके कहाँ के सत्र में हुआ ?

Options:

1) इलाहाबाद
2) कलकत्ता
3) सूरत
4) लाहौर

Correct Answer: सूरत

Question 45.सिलिका जैल क्या है ?

Options:

1) आर्द्रता प्रदायक
2) सुवासकारी तत्व
3) सुखाने वाला पदार्थ
4) स्वादिष्ट भोजन

Correct Answer: सुखाने वाला पदार्थ

Question 46.किस सुपरफास्ट रेलगाड़ी के एयर कंडिशन डब्बों में ब्रेल सिगनलों की सुविधा है ?

Options:

1) पुरुषोत्तम एक्सप्रेस
2) श्रमजीवी एक्सप्रेस
3) हिमगिरि एक्सप्रेस
4) पूर्वा एक्सप्रेस

Correct Answer: पुरुषोत्तम एक्सप्रेस

Question 47.जैव उर्वरक नाइट्रोजन को निम्नलिखित में से किसमें परिवर्तित करते हैं ?

Options:

1) नाइट्रेटों में
2) अमोनिया में
3) नाइट्रोजिनेस में
4) अमीनो एसिड में

Correct Answer: अमोनिया में

Question 48.शिवा थापा का सम्बन्ध इनमें से किस खेल से है ?

Options:

1) बॉक्सिंग
2) गोल्फ
3) शूटिंग
4) बैडमिंटन

Correct Answer: बॉक्सिंग

Question 49.भारत में गेंडे का प्राकृतिक निवास कहाँ है ?

Options:

1) भरतपुर
2) गिर वन
3) काज़ीरंगा
4) नीलगिरि

Correct Answer: काज़ीरंगा

Question 50.हाल ही में किस देश ने युरोपीय संघ से अलग होने का निर्णय लिया ?

Options:

1) ग्रीस
2) स्पेन
3) यूनाइटिड किंगडम
4) जर्मनी

Correct Answer: यूनाइटिड किंगडम

(Ebook) SSC CGL Tier-1 (हिंदी माध्यम ) Solved Question Papers

Click Here To Download Full PDF

DOWNLOAD SSC CGL (Tier-1) 2020 SOLVED Question Papers PDF (ENGLISH)

DOWNLOAD SSC CGL, CHSL, JE E-Books PDF

​​एसएससी - कर्मचारी चयन आयोग (सीजीएल) परीक्षा ​​अध्ययन सामग्री

Study Kit for SSC CGL EXAM (English)

<< मुख्य पृष्ठ पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें