एस.एस.सी. कनिष्ठ अभियन्ता परीक्षा पेपर 2016 "02 मार्च 2017" दोपहर की पाली (सामान्य जागरूकता) SSC Junior Engineers (JE) Online Exam Paper - 2016 "held on 02 March 2017" Afternoon Shift (General Awareness)



एस.एस.सी. कनिष्ठ अभियन्ता परीक्षा पेपर 2016 "02 मार्च 2017" दोपहर की पाली (सामान्य जागरूकता) SSC Junior Engineers (JE) Online Exam Paper - 2016 "held on 02 March 2017" Afternoon Shift (General Awareness)



QID : 351 - निम्नलिखित में से कौन मानव आमाशय का भाग नहीं है?

Options:
1) हृदय
2) अंधनाल
3) फंडिस
4) जठरनिर्गमी

Correct Answer: अंधनाल

QID : 352 - निम्नलिखित में से कौन सी श्वेत रुधिर कणिका, अकण कोशिका की एक प्रकार है?

Options:
1) उदासीनरंजी (नयूट्रोफिलस)
2) इओसिनोफिलस
3) लिम्फोसाइटस
4) बेसोफिलस

Correct Answer: लिम्फोसाइटस

QID : 353 - निम्नलिखित में से कौन सा कीटाहारी पौधा है?

Options:
1) घटपर्णी
2) सप्‍तपर्ण छाल (एल्स्टोनिआ)
3) केलोट्रोपिस
4) आइकोरनिया

Correct Answer: घटपर्णी

QID : 354 - निम्नलिखित में से कौन जड़ में जल के गति का पथ दर्शाता है?

Options:
1) एपिडर्मिस > एन्ड़ोडर्मिस > कॉर्टेक्स > परिम्भ > जाइलम
2) एपिडर्मिस > परिम्भ > एन्ड़ोडर्मिस > कॉर्टेक्स > जाइलम
3) एपिडर्मिस > कॉर्टेक्स > एन्ड़ोडर्मिस > परिम्भ > जाइलम
4) एपिडर्मिस > परिम्भ > कॉर्टेक्स > एन्ड़ोडर्मिस > जाइलम

Correct Answer: एपिडर्मिस > कॉर्टेक्स > एन्ड़ोडर्मिस > परिम्भ > जाइलम

Click Here To Download Full Paper

DOWNLOAD SSC J.E. SOLVED Question Papers PDF (Hindi)

Study Kit for SSC Junior Engineer EXAM (Paper-1) 2017-2018

Books for SSC Junior Engineers Exam

QID : 355 - निम्नलिखित जोड़ो पर विचार करें।

नाम : सूत्र
1] 2-ब्रोमोप्रोपेन : (CH3)2C=CHCOCH3
2] प्रोपेन-1-ऐमीन : CH3–CH2–CH2–NH2
3] डाइक्लोरोमेथेन : CH2Cl2
4]4-मेथिलपेंट-3-ईन-2-ऑन : CH3-CHBr-CH3

उपरोक्त में से कौन से जोड़ो का मिलान सही है?

Options:
1) केवल 1 और 4
2) केवल 3 और 4
3) केवल 2 और 3
4) केवल 2, 3 और 4

Correct Answer: केवल 2 और 3

QID : 356 - एलिल ब्रोमाइड का आई.यू.पी.ए.सी. नाम क्या है?

Options:
1) डाइक्लोरोमेथेन
2) टेट्राक्लोरोमेथेन
3) 2-क्लोरोब्यूटेन
4) 3- ब्रोमोप्रोपीन

Correct Answer: 3- ब्रोमोप्रोपीन

QID : 357 - हैक्सामेथिलीन डाइऐमीन का सूत्र क्‍या है?

Options:
1) NH2(CH2)4NH2
2) NH2(CH2)6NH2
3) NH2(CH2)3NH2
4) NH2(CH2)2NH2

Correct Answer: NH2(CH2)6NH2

QID : 358 - निम्नलिखित में से किस तत्व की विद्युत ऋणात्मकता सबसे अधिक होती है?

Options:
1) एलुमिनियम
2) बोरॉन
3) गैलियम
4) थैलियम

Correct Answer: बोरॉन

QID : 359 - किस एच.टी.एम.एल. टैग का उपयोग टेक्स्ट को बोल्ड बनाने के लिए किया जाता है?

Options:
1) <body>
2) <b>
3) <br>
4) इनमें से कोई नहीं

Correct Answer: <b>

QID : 360 - वर्ड प्रोसेसर में आम तौर पर उपयोग में लाये जाने वाले कमांड और टूल्स तक पहुंच आसान बनाने के लिए किस बार का उपयोग होता है?

Options:
1) होम
2) टाइटल
3) मेनू
4) टूल

Correct Answer: टूल

QID : 361 - हरेली किस राज्य के फसलों का त्यौहार है?

Options:
1) असम
2) आंध्रप्रदेश
3) हिमाचल प्रदेश
4) छत्तीसगढ़

Correct Answer: छत्तीसगढ़

QID : 362 - अक्टूबर 2016 में किसे टाटा संस के चेयरमैन पद से बरखास्त किया गया?

Options:
1) रतन टाटा
2) नारायण मूर्ति
3) साइरस मिस्त्री
4) विशाल सिक्का

Correct Answer: साइरस मिस्त्री

QID : 363 - निम्नलिखित में से किस वैज्ञानिक ने दर्शाया कि किण्वन सूक्ष्म जीवों के विकास के कारण होता है?

Options:
1) एडमंड बेकरेल
2) डेमीत्रि मेडेलीफ़
3) लुई पास्चर
4) जोसेफ़ प्रीस्टलि

Correct Answer: लुई पास्चर

QID : 364 - ऐसी रेखा जिसमें सभी बंडल शामिल हों जिसकी कीमत उपभोक्ता की आय के बिलकुल बराबर हो, वह रेखा क्‍या कहलाती है?

Options:
1) मांग
2) उपयोगिता
3) बजट
4) अनधिमान

Correct Answer: बजट

QID : 365 - अल्पकालीन _____लागत वक्र के अन्दर का क्षेत्रफल निर्गत के किसी भी स्तर तक हमें उस स्तर तक के लिए कुल परिवर्ती लागत देता है।

Options:
1) औसत
2) सीमान्त
3) कुल
4) परिवर्ती

Correct Answer: सीमान्त

QID : 366 - यदि किसी वस्तु की कीमत 60 रुपये से घटकर 50 रुपये हो जाती है जब मांग की मात्रा 1,000 इकाई से बढ़कर 1,200 इकाई होती है। मांग का लोच बिंदु ज्ञात करें।

Options:
1) 1
2) -1.2
3) -1
4) 1.2

Correct Answer: -1

QID : 367 - व्यावसायिक बैंक अपनी कुल जमा का जो अनुपात आरक्षित निधियों के रूप में रखते हैं, उसे कौन सा अनुपात कहा जाता हैं?

Options:
1) आरक्षित नकद
2) करेंसी जमा
3) आरक्षित जमा
4) साविधिक तरलता

Correct Answer: आरक्षित जमा

QID : 368 - सकल घरेलू उत्पाद + विदेशों से प्राप्त निवल कारक आय =

Options:
1) वैयक्तिक आय
2) वैयक्तिक प्रयोज्य आय
3) सकल राष्ट्रीय उत्पाद
4) कारक लागत पर निवल राष्ट्रीय उत्पाद

Correct Answer: सकल राष्ट्रीय उत्पाद

QID : 369 - निम्नलिखित में से किस धातु का उपयोग वाहनों के उत्प्रेरक परिवर्तक में उत्प्रेरक के रूप में प्रयोग नहीं किया जाता?

Options:
1) प्लैटिनम
2) पोलोनियम
3) रोडियम
4) पैलेडियम

Correct Answer: पोलोनियम

QID : 370 - जैव आवर्धन (बायोमैग्नीफिकेशन) निम्नलिखित में से किस विषैले पदार्थ के लिए सुविदित है?

Options:
1) जिंक (जस्ता)
2) पारा
3) तांबा
4) निकल

Correct Answer: पारा

QID : 371 - जलवायु और मौसम में होने वाले सभी परिवर्तन वायुमंडल की किस संस्तर में होते हैं?

Options:
1) समतापमंडल
2) मध्यमंडल
3) ऊष्‍माचायक (थर्मोस्फीयर)
4) क्षोभमंडल

Correct Answer: क्षोभमंडल

QID : 372 - किस प्रकार का विद्युत चुम्बकीय विकिरण ऑक्सीजन को ओज़ोन में परिवर्तित कर देता है?

Options:
1) गामा किरणें
2) अंतरिक्ष किरणें
3) अवरक्त किरणें
4) पराबैंगनी किरणें

Correct Answer: पराबैंगनी किरणें

QID : 373 - जेन कूम किस स्टार्टअप का सहसंस्थापक है?

Options:
1) माइक्रोसॉफ़्ट
2) गूगल
3) फेसबुक
4) वाट्सऐप

Correct Answer: वाट्सऐप

QID : 374 - पृथ्वी की आंतरिक संरचना के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।

1] भूगर्भिक तरंगें उद्गम केंद्र से उर्जा के मुक्त होने के दौरान पैदा होती हैं।
2] अधिक घनत्व वाले पदार्थों में भूकंप तरंगों का वेग कम होता है।
3] भूगर्भिक तरंगे दो प्रकार की होती हैं। इन्हें पी और एस तरंगें कहा जाता है।

इनमें से कौन सा/से कथन सही हैं?

Options:
1) केवल 1 और 2
2) केवल 2 और 3
3) केवल 3
4) केवल 1 और 3

Correct Answer: केवल 1 और 3

QID : 375 - निम्नलिखित में से कौन सी मुख्य विवर्तनिकी प्लेट है?

Options:
1) कॉकस प्लेट
2) अरेबियन प्लेट
3) प्रशांत महासागरीय प्लेट
4) नज़्का प्लेट

Correct Answer: प्रशांत महासागरीय प्लेट

QID : 376 - सूर्य और पृथ्वी की मध्यमान दूरी सन्निकटत: _____ है।

Options:
1) 9 करोड़ 96 लाख कि.मी.
2) 4 करोड़ 96 लाख कि.मी.
3) 14 करोड़ 96 लाख कि.मी.
4) 19 करोड़ 96 लाख कि.मी.

Correct Answer: 14 करोड़ 96 लाख कि.मी.

QID : 377 - वह प्रक्रिया जिसके द्वारा संचित पदार्थ शैलों में परिवर्तित हो जाते हैं, क्‍या कहलाती है?

Options:
1) शिलीभवन
2) कायांतरण
3) पट्टीताश्मीय
4) अश्मिभवन

Correct Answer: शिलीभवन

QID : 378 - रबी फसल की अवधि क्‍या होती है?

Options:
1) अप्रैल से जून
2) जून से सितंबर
3) मई से अगस्त
4) अक्टूबर से मार्च

Correct Answer: अक्टूबर से मार्च

QID : 379 - भारत के स्वतंत्रता संघर्ष के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1] गांधीजी की पहली महत्वपूर्ण सार्वजनिक उपस्थिति फरवरी 1916 में बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के उद्घाटन समारोह में हुई।
2] 1914-18 के महान युद्ध के दौरान फ्रेंच ने प्रेस पर प्रतिबंध लगा दिया था और बिना जांच के कारावास की अनुमति दे दी थी।
3] जलियाँवाला बाग हत्याकांड 1919 में अमृतसर में हुआ।

इनमें से कौन सा/से कथन सही है?

Options:
1) केवल 1 और 2
2) केवल 2 और 3
3) केवल 3
4) केवल 1 और 3

Correct Answer: केवल 1 और 3

QID : 380 - छठी शताब्दी ईसा पूर्व तक ____ ने असीरिया के साम्राज्य के अधिकांश भाग पर अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया था।

Options:
1) ईरानी
2) यूनानी
3) रोमन
4) मंगोलियन

Correct Answer: ईरानी

QID : 381 - अशोक को आरंभिक भारत का सर्वप्रसिद्ध शासक माना जा सकता है, जिन्होंने ____ वर्तमान के तटीय उड़ीसा पर विजय प्राप्त की थी।

Options:
1) पाटलिपुत्र
2) प्रयाग
3) तक्षशिला
4) कलिंग

Correct Answer: कलिंग

QID : 382 - इब्न बतूता _____ का निवासी था, जिसने चौदहवीं शताब्दी में अपनी भारत यात्रा के बारे में लिखा था।

Options:
1) ईरानी
2) इजिप्टीयन
3) तुर्क
4) मोरक्को

Correct Answer: मोरक्को

QID : 383 - प्रारंभिक भक्ति आन्दोलनों में से एक नयनारों के नेतृत्व में हुआ जो _____ के भक्त थे।

Options:
1) शिव
2) विष्णु
3) सूर्य
4) ब्रह्मा

Correct Answer: शिव

QID : 384 - फोनोग्राफ का अविष्कार किस वैज्ञानिक ने किया था?

Options:
1) ऐलेक्ज़ैन्डर ग्राहम बेल
2) थॉमस एडीसन
3) जगदीश चन्द्र बोस
4) जॉर्ज ईस्टमैन

Correct Answer: थॉमस एडीसन

QID : 385 - निम्नलिखित जोड़ो पर विचार करें।

घटना : समय अंतराल (सेकण्ड में)
1] परमाण्वीय कम्पनों का आवर्तकाल: 10-15
2] रेडियो तरंग का आवर्तकाल : 10-6
3] प्रकाश के सूर्य से पृथ्वी तक आने में लगा समय : 106
4] चंद्रमा का परिक्रमण काल : 1010

उपरोक्त में से कौन से जोड़ो का मिलान सही है?

Options:
1) केवल 1 और 4
2) केवल 1 और 2
3) केवल 2 और 3
4) केवल 2, 3 और 4

Correct Answer: केवल 1 और 2

QID : 386 - सरल आवर्त गति करने वाले (m) द्रव्यमान के कण और आवर्तकाल (T) के बीच उचित संबंध क्‍या है? जहाँ k स्थिरांक है।

Options:
1) T = 2π√(k/m)
2) T = 2π(m/k)2
3) T = 2π(k/m)2
4) T = 2π√(m/k)

Correct Answer: T = 2π√(m/k)

QID : 387 - किसकी तरंगदैर्घ्य की सीमा 700 nm से 400 nm तक होती है?

Options:
1) X - किरणें
2) दृश्य प्रकाश
3) सूक्ष्म तरंगें
4) रेडियो तरंगें

Correct Answer: दृश्य प्रकाश

QID : 388 - 4.8 से.मी. फोकस दूरी वाले अवतल दर्पण से वस्तु को कितनी दूरी पर रखा जाए जब प्रतिबिंब दर्पण से 12 से.मी. की दूरी पर प्राप्त करना हो?

Options:
1) 8 से.मी.
2) 10 से.मी.
3) 12 से.मी.
4) 15 से.मी.

Correct Answer: 8 से.मी.

QID : 389 - भारतीय संविधान में विधायिका में अध्यक्ष का पद और उनकी भूमिका ____ संविधान से ली गयी है।

Options:
1) ब्रिटिश
2) फ़्रांस
3) आयरलैंड
4) कनाड़ा

Correct Answer: ब्रिटिश

QID : 390 - निम्नलिखित में से कौन सी विशेषता समानुपातिक प्रतिनिधित्व व्यवस्था की है?

Options:
1) पूरे देश को छोटी- छोटी भौगोलिक इकाईयों में बाँट देते है जिसे निर्वाचन क्षेत्र या जिला कहते हैं।
2) विजयी उम्मीदवार को ज़रूरी नहीं कि वोटों का बहुमत (50%+1) मिले
3) पार्टी को प्राप्त वोटों के अनुपात से अधिक या कम सीटें विधायिका में मिल सकती है?
4) हर पार्टी को प्राप्त मत के अनुपात में विधायिका में सीटें हासिल होती है?

Correct Answer: हर पार्टी को प्राप्त मत के अनुपात में विधायिका में सीटें हासिल होती है?

QID : 391 - निम्नलिखित में से कौन सा अध्यक्षात्मक कार्यपालिका के प्रकार के संदर्भ में असत्य है?

Options:
1) राष्ट्रपति सरकार का प्रमुख होता है
2) राष्ट्रपति देश का प्रमुख होता है
3) राष्ट्रपति का चुनाव आमतौर पर प्रत्यक्ष मतदान से होता है
4) राष्ट्रपति विधायिका के प्रति जवाबदेह होता है

Correct Answer: राष्ट्रपति विधायिका के प्रति जवाबदेह होता है

QID : 392 - निम्नलिखित में से कौन सा विषय समवर्ती सूची में शामिल है?

Options:
1) बैंकिंग
2) मज़दूर संघ
3) कृषि
4) पुलिस

Correct Answer: मज़दूर संघ

QID : 393 - न्यायपालिका की स्वतंत्रता का अर्थ निम्नलिखित में से _____ को छोड़कर सभी होता है।

Options:
1) कार्यपालिका न्यायपालिका के कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न पहुंचाए
2) अंग-विधायिका न्यायपालिका के निर्णयों में हस्तक्षेप न करे
3) उत्तरदायित्व का अभाव
4) न्यायाधीश बिना भय के अपना कार्य कर सकें

Correct Answer: उत्तरदायित्व का अभाव

QID : 394 - ज्वाला गुट्टा किस खेल से संबंधित हैं?

Options:
1) कुश्ती
2) मुक्केबाज़ी
3) बैडमिंटन
4) वेट लिफ्टिंग

Correct Answer: बैडमिंटन

QID : 395 - "अन्जेल्स एंड डेमन्स" उपन्यास किसने लिखा था?

Options:
1) डैन ब्राउन
2) जोनाथन स्विफ्ट
3) डैनियल डेफॉ
4) विलियम शेक्सपीयर

Correct Answer: डैन ब्राउन

QID : 396 - लगभग दो तिहाई जाति पृथ्वी पर ______ है।

Options:
1) पोरिफेरा
2) आर्थोपोडा
3) एस्केल्मिन्थिस
4) टीनोफोरा

Correct Answer: आर्थोपोडा

QID : 397 - उपकला ऊतक का कौन सा प्रकार एक चपटी कोशिकाओं के पतले स्तर से बनता है जिसके किनारे अनियमित होते हैं?

Options:
1) घनाकार
2) स्तंभाकार
3) पक्ष्माभी
4) शल्की

Correct Answer: शल्की

QID : 398 - भारत का सबसे लंबा नदी पुल कौन सा है?

Options:
1) बान्द्रा-वर्ली समुद्रसेतु
2) महात्मा गांधी सेतु
3) विक्रमशिला सेतु
4) वेमबानाद रेल सेतु

Correct Answer: महात्मा गांधी सेतु

QID : 399 - निम्नलिखित में से कौन एक प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय नर्तक/नर्तकी है?

Options:
1) अमृता शेरगिल
2) सतीश गुजराल
3) सोनल मानसिंह
4) भीमसेन जोशी

Correct Answer: सोनल मानसिंह

QID : 400 - निम्नलिखित में से किसे "अशोक चक्र" पुरस्कार मिल चुका है?

Options:
1) अभिजीत गुप्ता
2) हंगपन दादा
3) अखिल कुमार
4) सुनील छेत्री

Correct Answer: हंगपन दादा

Click Here To Download Full Paper

DOWNLOAD SSC J.E. SOLVED Question Papers PDF (Hindi)

Study Kit for SSC Junior Engineer EXAM (Paper-1) 2017-2018

Books for SSC Junior Engineers Exam

<< मुख्य पृष्ठ पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें