एस.एस.सी आशुलिपिक ग्रेड सी & डी  परीक्षा "11 सितंबर 2017 को आयोजित" शिफ्ट 1: (सामान्य जागरूकता) S.S.C.Stenographers Grade C&D Exam "held on 11 Sep 2017" Shift 1 :(General Awareness)



एस.एस.सी आशुलिपिक ग्रेड सी & डी  परीक्षा "11 सितंबर 2017 को आयोजित" शिफ्ट 1: (सामान्य जागरूकता)

S.S.C.Stenographers Grade C&D Exam "held on 11 Sep 2017" Shift 1 :(General Awareness)



QID : 51 - वित्त आयोग किस प्रकार की संस्था है?
Options:
1) सांविधिक संस्था
2) संवैधानिक संस्था
3) गैर-संवैधानिक संस्था
4) कोई भी विकल्प सही नहीं है।
Correct Answer: संवैधानिक संस्था
 
QID : 52 - भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना रिज़र्व बैंक अधिनियम के अंतर्गत किस वर्ष हुई थी?
Options:
1) 1960
2) 1947
3) 1935
4) 1957
Correct Answer: 1935
 
QID : 53 - अर्थशास्त्र में ग्रेशम का नियम ___________ से संबंधित है।
Options:
1) आपूर्ति और मांग
2) वस्तु और सेवाओं का वितरण
3) खपत और आपूर्ति
4) मुद्रा का संचलन
Correct Answer: मुद्रा का संचलन
 
QID : 54 - "जनसांख्यिकीय संक्रमण का सिद्धांत" का पहला चरण क्या सूचित करता है?
Options:
1) उच्च जन्म दर और उच्च मृत्यु दर
2) मृत्यु दर में कमी और उच्च जन्म दर
3) निम्न जन्म दर और निम्न मृत्यु दर
4) सभी विकल्प सही हैं।
Correct Answer: उच्च जन्म दर और उच्च मृत्यु दर
 
QID : 55
- निम्नलिखित में से किसने "संवैधानिक उपचार के अधिकार" को भारतीय संविधान के हृदय और आत्मा की संज्ञा दी थी?
Options:
1) डॉ. राजेंद्र प्रसाद
2) डॉ. बी.आर. अम्बेडकर
3) पंडित जवाहरलाल नेहरू
4) सरदार पटेल
Correct Answer: डॉ. बी.आर. अम्बेडकर
 
QID : 56 - किस रिट के तहत न्यायालय किसी व्यक्ति के गुम हो जाने या हिरासत में लेने का संदेह होने पर उसे उपस्थित करने का आदेश दे सकता है?
Options:
1) मैंडेमस
2) को-वारंटो
3) सर्टीयोरेरी
4) हैबियस कॉर्पस
Correct Answer: हैबियस कॉर्पस
 
QID : 57 - निम्नलिखित भारतीयों में से किसने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया?
Options:
1) न्यायमूर्ति नगेंद्र सिंह
2) जस्टिस एम. काटजू
3) जस्टिस वाई.वी. चंद्रचूड़
4) जस्टिस जे.एस. खेहर
Correct Answer: न्यायमूर्ति नगेंद्र सिंह
 
QID : 58 - सर्वोच्च न्यायालय ने भारतीय संविधान के "बुनियादी ढांचे" का सिद्धांत __________________________ में प्रस्तावित किया गया था।
Options:
1) गोलक नाथ केस
2) मिनर्वा मिल्स केस
3) केशवानंद भारती केस
4) मेनका गांधी केस
Correct Answer: केशवानंद भारती केस
 
QID : 59
- सन 1909 में पारित मार्ले-मिन्टो सुधार का उद्देश्य क्या था?
Options:
1) महिलाओं को राजनीति में लाना
2) असेम्बली में भारतीयों की भागीदारी बढ़ाना
3) विश्व युद्ध में सहयोग के लिए तैयार करना
4) पृथक निर्वाचन प्रणाली लागू करना
Correct Answer: पृथक निर्वाचन प्रणाली लागू करना
 
QID : 60 - इनमें से कौन सा/से संसद का सत्र है?
Options:
1) मानसून सत्र
2) शीतकालीन सत्र
3) बजट सत्र
4) सभी विकल्प सही हैं.
Correct Answer: सभी विकल्प सही हैं.
 
QID : 61 - वैदिक काल में 8 प्रकार के विवाह प्रचलित थे। इनमें से कौन प्रेम विवाह था?
Options:
1) ब्रह्म विवाह
2) गंधर्व विवाह
3) दैव विवाह
4) आर्ष विवाह
Correct Answer: गंधर्व विवाह

(E-Book) SSC Steno आशुलिपिक ग्रेड सी & डी परीक्षा HINDI MEDIUM

Study Material for Stenographers Grade 'C' and 'D' Examination

एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड - सी & डी पेपर - 1 परीक्षा ​​अध्ययन सामग्री (Paper - 1)

QID : 62 - विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना किसने की थी?
Options:
1) गोपाल
2) देवपाल
3) कर्ण
4) धर्मपाल
Correct Answer: धर्मपाल
 
QID : 63 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान किस जर्मन जनरल का उपनाम 'डेजर्ट फॉक्स' था?
Options:
1) जनरल नेल्सन
2) जनरल इरविन रोमेल
3) एडॉल्फ हिटलर
4) कोई भी विकल्प सही नहीं है।
Correct Answer: जनरल इरविन रोमेल
 
QID : 64 - किस संधि के तहत ब्रिटिश कंपनी को मुगल शासक शाह आलम II से बंगाल, बिहार और उड़ीसा की दीवानी का अधिकार प्राप्त हुआ था?
Options:
1) अवध की संधि
2) अलीनगर की संधि
3) कलकत्ता की संधि
4) इलाहाबाद की संधि
Correct Answer: इलाहाबाद की संधि
 
QID : 65 - निम्नलिखित में से "नीली क्रांति" का संबंध किससे है?
Options:
1) सिंचाई
2) कृषि
3) मत्स्यन
4) नील की खेती
Correct Answer: मत्स्यन
 
QID : 66
- मैक मोहन रेखा से किन देशों को अलग किया गया है?
Options:
1) भारत-बांग्लादेश
2) भारत-पाकिस्तान
3) भारत-चीन
4) भारत-नेपाल
Correct Answer: भारत-चीन
 
QID : 67 - पवन की गति निम्नलिखित में से किसके द्वारा नियंत्रित होती है?
Options:
1) दाब प्रवणता
2) पृथ्वी के घूर्णन
3) सूर्याताप
4) कोई भी विकल्प सही नहीं है।
Correct Answer: दाब प्रवणता
 
QID : 68 - "गुटेनबर्ग असंबद्धता" पृथ्वी के किन दो परतों के बीच है।
Options:
1) क्रस्ट और मैंटल
2) मैंटल और कोर
3) ऊपरी और निचला मैंटल
4) आंतरिक और बाहरी कोर
Correct Answer: मैंटल और कोर
 
QID : 69 - मस्तिष्क __________________________ के रूप में संकेत प्राप्त करता है और भेजता है।
Options:
1) रासायनिक आवेग
2) चुंबकीय आवेग
3) यांत्रिक आवेग
4) वैद्युत आवेग
Correct Answer: वैद्युत आवेग
 
QID : 70 - विटामिन के (K) निम्नलिखित में किससे संबंधित हैं?
Options:
1) जननक्षमता
2) रक्त संश्लेषण
3) खून का जमना
4) त्वचीय समग्रता
Correct Answer: खून का जमना
 
QID : 71 - वंशानुगत विशेषताएं मुख्य रूप से माता-पिता से बच्चों में पहुँचती हैं, जो मुख्यतः __________ के माध्यम से होती हैं।
Options:
1) जीन
2) एंजाइम
3) युग्मक
4) सेंट्रोसोम
Correct Answer: जीन
 
QID : 72 - लाइसोसोम को उनके ______________ की वजह से आत्मघाती थैली के रूप में जाना जाता है।
Options:
1) प्रोटोलिटिक एंजाइम
2) परजीवी नाभिक
3) हाइड्रोलिटिक एंजाइम
4) फैगोसायटिक गतिविधि
Correct Answer: फैगोसायटिक गतिविधि
 
QID : 73 - अधिकांश विषाक्त पदार्थों की विषाक्ततता दूर करने की प्रक्रिया (डिटोक्सीफिकेशन) शरीर किस अंग में होती है?
Options:
1) गुर्दा
2) लीवर
3) फेफड़ा
4) आमाशय
Correct Answer: लीवर
 
QID : 74 - डायफ्राम गर्भनिरोधन का एक साधन है। यह ____________________ होता है ।
Options:
1) गर्भाशय ग्रीवा के ऊपर
2) फैलोपियन ट्यूब में
3) गर्भाशय में
4) कोई भी विकल्प सही नहीं है।
Correct Answer: गर्भाशय ग्रीवा के ऊपर
 
QID : 75 - ध्वनि की प्रबलता किस पर पर निर्भर करती है?
Options:
1) आवृत्ति
2) तरंगदैर्ध्य
3) आयाम
4) मकसद
Correct Answer: आयाम
 
QID : 76 - सफेद रोशनी में साबुन के बुलबुले किस कारण से रंगीन दिखते हैं?
Options:
1) विवर्तन
2) प्रकीर्णन
3) परावर्तन
4) व्यतिकरण
Correct Answer: व्यतिकरण
 
QID : 77 - एक आम फ्लोरोसेंट ट्यूब में ____________ है।
Options:
1) आर्गन वाष्प
2) पारद वाष्प
3) सोडियम वाष्प
4) नियोन वाष्प
Correct Answer: पारद वाष्प
 
QID : 78 - एक स्वतंत्र रूप से गिरने वाला कोई वस्तु अंततः जमीन तक पहुंच कर रुक जाता है, तब _______________।
Options:
1) इसकी स्थितिज ऊर्जा घट जाती है
2) इसकी गतिज ऊर्जा बढ़ जाती है
3) इसकी स्थितिज ऊर्जा घट जाती है और इसकी गतिज ऊर्जा बढ़ जाती है
4) कोई भी विकल्प सही नहीं है
Correct Answer: कोई भी विकल्प सही नहीं है
 
QID : 79 - एक डाटा वेयरहाउस हमेशा _______________ है।
Options:
1) विषय-उन्मुखी
2) वस्तु-उन्मुखी
3) प्रोग्राम-उन्मुखी
4) संकलक-उन्मुखी
Correct Answer: विषय-उन्मुखी
 
QID : 80
- "हैकर" शब्द मूलतः किससे जुड़ा था?
Options:
1) एक कंप्यूटर प्रोग्राम
2) वायरस
3) कंप्यूटर पेशेवर जिन्होंने जटिल कंप्यूटर समस्याओं का समाधान किया
4) सभी विकल्प सही हैं।
Correct Answer: कंप्यूटर पेशेवर जिन्होंने जटिल कंप्यूटर समस्याओं का समाधान किया
 
QID : 81 - सोडियम थायोसल्फेट का उपयोग फोटोग्राफी में किस कारण से होता है?
Options:
1) प्रकाश के साथ प्रतिक्रिया
2) वर्ण (रंग) बनाने की क्षमता
3) ऑक्सीकरण की प्रवृत्ति
4) व्यवहार कम करना
Correct Answer: वर्ण (रंग) बनाने की क्षमता
 
QID : 82 - बेंजीन की खोज निम्नलिखित में से किसने की थी?
Options:
1) जॉन डाल्टन
2) न्यूटन
3) प्रिस्टले
4) माइकल फैराडे
Correct Answer: माइकल फैराडे
 
QID : 83 - फॉस्जीन निम्नलिखित में से किसका सामान्य नाम है?
Options:
1) कार्बोनिल क्लोराइड
2) फॉस्फीन
3) कार्बन टेट्राक्लोराइड
4) फास्फोरस ट्राइक्लोराइड
Correct Answer: कार्बोनिल क्लोराइड
 
QID : 84 - भारी जल ______________________ से बना होता है।
Options:
1) आसुत जल में घुले भारी धातुओं के लवण का घोल
2) पुनः आसुत और संघनित जल
3) ऑक्सीजन में विघटित ड्यूटेरियम
4) हाइड्रोजन में ऑक्सीजन के भारी आइसोटोप को जलाने से
Correct Answer: ऑक्सीजन में विघटित ड्यूटेरियम
 
QID : 85 - पारिस्थितिकी शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया था?
Options:
1) चार्ल्स डार्विन
2) रॉबर्ट व्हिटेकर
3) अर्नस्ट हाएकल
4) आर्थर टानस्ले
Correct Answer: अर्नस्ट हाएकल
 
QID : 86 - निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?
Options:
1) ऑटोमोबाइल से उत्सर्जित सबसे खतरनाक धातु प्रदूषक सीसा (लेड) है
2) ऑक्सीजन की तुलना में कार्बन मोनोऑक्साइड का जहरीला प्रभाव इसकी हीमोग्लोबिन के प्रति अधिक आकर्षण होने के कारण है.
3) फोटोकेमिकल स्मॉग में हमेशा ओजोन होता है
4) सभी विकल्प सही हैं।
Correct Answer: सभी विकल्प सही हैं।
 
QID : 87 - भारत सरकार की एक प्रमुख योजना उड़ान (UDAN) किससे संबंधित है?
Options:
1) कृषि
2) नागर विमानन
3) रक्षा
4) सामाजिक न्याय
Correct Answer: नागर विमानन
 
QID : 88 - जिज्ञासा भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया है. इनमें से कौन सा इसके बारे में सही है?
Options:
1) यह कार्यक्रम केन्द्रीय विद्यालय संगठन के सहयोग से सीएसआईआर द्वारा लागू किया गया।
2) कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूल के छात्रों और वैज्ञानिकों को जोड़ना है।
3) यह कार्यक्रम केन्द्रीय विद्यालय संगठन के सहयोग से सीएसआईआर द्वारा लागू किया गया है और कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूल के छात्रों और वैज्ञानिकों को जोड़ना है।
4) कोई भी विकल्प सही नहीं है।
Correct Answer: यह कार्यक्रम केन्द्रीय विद्यालय संगठन के सहयोग से सीएसआईआर द्वारा लागू किया गया है और कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूल के छात्रों और वैज्ञानिकों को जोड़ना है।
 
QID : 89 - थॉमस अल्वा एडिसन ने बिजली के बल्ब की खोज की. एडिसन एक ______________ थे।
Options:
1) ब्रिटिश वैज्ञानिक
2) अमेरिकी वैज्ञानिक
3) फ्रांसीसी वैज्ञानिक
4) जर्मन वैज्ञानिक
Correct Answer: अमेरिकी वैज्ञानिक
 
QID : 90 - किस समिति ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड में संरचना और कार्यप्रणाली में बदलाव की सिफारिश की है?
Options:
1) लोढ़ा समिति
2) गावस्कर समिति
3) मेहता समिति
4) गुहा समिति
Correct Answer: लोढ़ा समिति
 
QID : 91 - निम्नलिखित में से कौन सुमेलित नहीं है?
Options:
1) हॉपमैन कप - टेनिस
2) अजलान शाह कप - हॉकी
3) सुदिरमन कप - शतरंज
4) उबेर कप - बैडमिंटन
Correct Answer: सुदिरमन कप - शतरंज
 
QID : 92 - संगीत निर्देशक ए.आर. रहमान का पहला नाम क्या था?
Options:
1) मनोज कुमार
2) दिलीप कुमार
3) आर. रामचंद्रन
4) टी. विश्वनाथन
Correct Answer: दिलीप कुमार
 
QID : 93 - रूउफ एक लोक नृत्य है। इसकी उत्पत्ति ____________ में हुई है।
Options:
1) जम्मू-कश्मीर
2) मिजोरम
3) मेघालय
4) त्रिपुरा
Correct Answer: जम्मू-कश्मीर
 
QID : 94 - सिनेमा के क्षेत्र में आजीवन उपलब्धियों के लिए ऑस्कर पाने वाले पहले भारतीय कौन थे?
Options:
1) अनिल कपूर
2) भानु अथैया
3) सत्यजीत रे
4) बिमल रॉय
Correct Answer: सत्यजीत रे
 
QID : 95 - निम्नलिखित में से भारत रत्न पाने वाले कौन हैं?
Options:
1) अटल बिहारी वाजपेयी
2) सचिन तेंडुलकर
3) लता मंगेशकर
4) सभी विकल्प सही हैं।
Correct Answer: सभी विकल्प सही हैं।
 
QID : 96 - निम्नलिखित में से कौन सा एक विकल्प सुमेलित है?
Options:
1) अ टेल ऑफ़ टू सिटीज - विक्रम सेठ
2) अ सूटेबल बॉय-चार्ल्स डिकेंस
3) अ पैसेज टू इंडिया - ई.एम. फोस्टर
4) सभी विकल्प सही है।
Correct Answer: अ पैसेज टू इंडिया - ई.एम. फोस्टर
 
QID : 97 - इनमें से कौन से बिम्सटेक (BIMSTEC) का सदस्य नहीं है?
Options:
1) श्रीलंका
2) बांग्लादेश
3) थाईलैंड
4) चीन
Correct Answer: चीन
 
QID : 98 - चाबहार पोर्ट भारत द्वारा ____________ में विकसित किया गया है।
Options:
1) थाईलैंड
2) ईरान
3) इराक
4) श्रीलंका
Correct Answer: ईरान
 
QID : 99 - अफगानिस्तान की संसद __________ द्वारा बनाई गई थी
Options:
1) रूस
2) चीन
3) भारत
4) अमेरिका
Correct Answer: भारत
 
QID : 100 - भारत और बांग्लादेश के बीच एक जिस नदी को लेकर विवाद है, उस नदी नाम क्या है?
Options:
1) तीस्ता
2) ब्रह्मपुत्र
3) गंगा
4) कोई भी विकल्प सही नहीं है।
Correct Answer: तीस्ता

(E-Book) SSC Steno आशुलिपिक ग्रेड सी & डी परीक्षा HINDI MEDIUM

Study Material for Stenographers Grade 'C' and 'D' Examination

एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड - सी & डी पेपर - 1 परीक्षा ​​अध्ययन सामग्री (Paper - 1)

Courtesy:SSC