एस.एस.सी. कनिष्ठ अभियन्ता परीक्षा पेपर 2017 "23-1-2018" दोपहर की पाली (सामान्य जागरूकता) SSC Junior Engineers (JE) Online Exam Paper - 2017 "held on 23-1-2018" Afternoon Shift (General Awareness)


एस.एस.सी. कनिष्ठ अभियन्ता परीक्षा पेपर 2017 "23-1-2018" दोपहर की पाली (सामान्य जागरूकता) SSC Junior Engineers (JE) Online Exam Paper - 2017 "held on 23-1-2018" Afternoon Shift (General Awareness)


QID : 851 - स्थायी परिसम्पत्तियों का मूल्यह्रास उदाहरण है: ___________।

1) स्थगित राजस्व व्यय
2) पूँजीगत व्यय
3) पूँजीगत प्राप्ति
4) राजस्व व्यय

Correct Answer: पूँजीगत व्यय

QID : 852 - निम्नलिखित में से कौन-सी एक विशेषता एकाधिकार स्पर्द्धा की नहीं है?

1) व्यापार में खरीददारों और बेचनेवालों की बड़ी संख्या
2) विभेदित उत्पादों से बाजार बनता है
3) बाजार में उत्पाद समजातीय होता है
4) विक्रय संवर्द्धन के लिए बिक्री लागतों का प्रयोग किया जाता है

Correct Answer: बाजार में उत्पाद समजातीय होता है

QID : 853 - मुद्रा योजना के अंतर्गत अधिकतम अनुज्ञेय ऋण सीमा कितनी है?

1) 50,000 रुपये
2) 1 लाख रुपये
3) 5 लाख रुपये
4) 10 लाख रुपये

Correct Answer: 10 लाख रुपये

QID : 854 - विश्व बैंक द्वारा किए गए देशों के नवीनतम वर्गीकरण के अनुसार भारत वर्तमान में किस श्रेणी से संबंधित है?

1) उच्च-निम्न आय वाला देश
2) निम्न-मध्यम आय वाला देश
3) मध्य से मध्यम आय वाला देश
4) निम्न-उच्च आय वाला देश

Correct Answer: निम्न-मध्यम आय वाला देश

QID : 855 - 2011 की जनगणना के अनुसार, किस राज्य में लिंगानुपात सबसे कम था?

1) पंजाब
2) हरियाणा
3) उत्तर प्रदेश
4) बिहार

Correct Answer: हरियाणा

QID : 856 - प्रभुसत्ता के बहुलवादी सिद्धांत में निम्नलिखित में किस पर बल दिया जाता है?

1) संघ
2) राजा
3) राज्य
4) सरकार

Correct Answer: संघ

QID : 857 - निम्नलिखित में से किस देश में न्यायिक समीक्षा प्रणाली का उद्भव हुआ था?

1) फ्रांस
2) जर्मनी
3) यूएसए
4) ब्रिटेन

Correct Answer: यूएसए

QID : 858 - भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत जिला योजना समिति का गठन होता है?

1) अनुच्छेद 243 ZD
2) अनुच्छेद 244 ZD
3) अनुच्छेद 242 ZD
4) अनुच्छेद 243 ZE

Correct Answer: अनुच्छेद 243 ZD

QID : 859 - एक नया राज्य बनाने में संवैधानिक संशोधन के लिए कैसा बहुमत चाहिए?

1) साधारण
2) दो-तिहाई
3) तीन-चौथाई
4) दो-तिहाई एवं आधे राज्यों का अनुसमर्थन

Correct Answer: साधारण

QID : 860 - भारत सरकार कौन-सा अधिकारी सदस्य न होते हुए भी भारतीय संसद की कार्यवाही में भाग लेने का अधिकार रखता है?

1) उप राष्ट्रपति
2) भारत का अटॉर्नी जनरल
3) नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक
4) चुनाव आयुक्त

Correct Answer: भारत का अटॉर्नी जनरल

QID : 861 - ‘स्तूप’ शब्द गौतम बुद्ध के जीवन की निम्नलिखित किस घटना से संबंधित है?

1) मृत्यु
2) प्रथम उपदेश
3) जन्म
4) गृह-त्याग

Correct Answer: मृत्यु

QID : 862 - गुप्त वंश का अंतिम शासक कौन था?

1) पुरुगुप्त
2) विष्णु गुप्त
3) स्कंद गुप्त
4) कुमार गुप्त

Correct Answer: विष्णु गुप्त

QID : 863 - गुरु गोविन्द सिंह की शिक्षा कहाँ हुई और उन्होंने फारसी कहाँ सीखी थी?

1) लाहौर
2) अमृतसर
3) पटना
4) आनंदपुर साहिब

Correct Answer: आनंदपुर साहिब

QID : 864 - निम्नलिखित में कौन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अग्रगामी संस्था थी?

1) सर्वेन्ट्स ऑफ़ इंडियन सोसाइटी
2) इण्डियन एसोसिएशन
3) इण्डियन नेशनल यूनियन
4) इण्डियन लीग

Correct Answer: इण्डियन एसोसिएशन

QID : 865 - किस गवर्नर जनरल के समय में सिंध का विलय ब्रिटिश राज्य में किया गया?

1) लॉर्ड डलहौजी
2) लॉर्ड चेम्सफोर्ड
3) लॉर्ड एलनबरो
4) लॉर्ड हेस्टिंग्स

Correct Answer: लॉर्ड एलनबरो

QID : 866 - पृथ्वी की सबसे ऊपरी परत (क्रस्ट) पर उपलब्ध दूसरा सबसे प्रचुर तत्त्व क्या है?

1) कार्बन
2) सिलिकॉन
3) ऑक्सीजन
4) हाइड्रोजन

Correct Answer: सिलिकॉन

QID : 867 - नदी का एक उथला विस्तार जो पैदल या गाड़ी से पार किया जा सके, क्या कहलाता है?

1) फोर्ड
2) रीफ
3) एटॉल
4) लैगून

Correct Answer: फोर्ड

QID : 868 - निम्नलिखित में से कौन सी एक ढंढी और शुष्क वायु है?

1) हरीकेन
2) टॉर्नेडो
3) बोरा
4) साइक्लोन

Correct Answer: बोरा

QID : 869 - बिलासपुर अवस्थित मानव निर्मित जलाशय गोविंद सागर निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?

1) उत्तराखण्ड
2) उत्तर प्रदेश
3) पंजाब
4) हिमाचल प्रदेश

Correct Answer: हिमाचल प्रदेश

QID : 870 - निम्नलिखित में से कौन-सी नदी पूर्व से पश्चिम की ओर नहीं बहती है?

1) नर्मदा
2) ताप्ती
3) कावेरी
4) माही

Correct Answer: कावेरी

QID : 871 - 21 नवंबर, 2017 को निम्नलिखित में किस ऐतिहासिक स्मारक को संघ सरकार ने "स्वच्छ भारत आइकॉन" के रूप में चयनित किया?

1) हवेली धर्मपुरा
2) चारमीनार
3) अमरावती
4) विश्व भारती

Correct Answer: चारमीनार

QID : 872 - हाल ही में की गई घोषणा के अनुसार भारत के प्रथम इलेक्ट्रॉनिक मैनुफैक्चरिंग कलस्टर (इएससी) की स्थापना कहाँ की जाएगी?

1) आन्ध्र प्रदेश
2) महाराष्ट्र
3) राजस्थान
4) पश्चिम बंगाल

Correct Answer: आन्ध्र प्रदेश

QID : 873 - लड़कियों की शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए निम्नलिखित में से बहुस्तरीय वैश्विक अभियान कौन-सा है?

1) गर्ल राइजिंग
2) हमारे जीवन का सबसे अहम हिस्साः बालिका
3) बालिका बचायें: बालिका पढायें
4) बालिकाओं की शिक्षा

Correct Answer: गर्ल राइजिंग

QID : 874 - ग्रीष्म ओलंपिक 2020 की मेजबानी कौन सा देश करेगा?

1) कतर
2) टोक्यो
3) रोम
4) जकार्ता

Correct Answer: टोक्यो

QID : 875 - निम्नलिखित में से किस खिलाड़ी का खेल उनके खेल से सुमेलित नहीं है?

1) जीतू राय : शूटिंग
2) पी.वी. सिंधु : बैडमिंटन
3) साक्षी मलिक : बॉक्सिंग
4) दीपा करमाकर : जिम्नास्टिक

Correct Answer: साक्षी मलिक : बॉक्सिंग

Study Kit for SSC Junior Engineer EXAM (Paper-1)

SSC CGL EXAM Printed Study Kit

QID : 876 - “ए बैटर इंडिया : ए बैटर वर्ल्ड” ______ के द्वारा लिखी गई है।

1) अरुण जेटली
2) आमिर हुसैन
3) एन. आर. नारायण मूर्ति
4) सी. राजा मोहन

Correct Answer: एन. आर. नारायण मूर्ति

QID : 877 - निम्नलिखित में से किसने अक्तूबर 2017 में रसायन शास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार जीता है?

1) जैक्स ड्युबोचेट
2) जोआचिम फ्रैंक
3) रिचर्ड हैंडरसन
4) सभी विकल्प सही हैं।

Correct Answer: सभी विकल्प सही हैं।

QID : 878 - अप्रैल 2017 में, नरेन्द्र मोदी ने समाज सुधारक बासवाना की जयंती पर वचनों के कितने संस्करण जारी किए हैं?

1) 21
2) 20
3) 23
4) 25

Correct Answer: 23

QID : 879 - मई 2017 में, भारत ने किस देश के साथ समुद्री सुरक्षा के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?

1) श्रीलंका
2) बांग्लादेश
3) मॉरिशस
4) चीन

Correct Answer: मॉरिशस

QID : 880 - भारत का कौन सा पड़ोसी देश समृद्धि को अपने नागरिकों की खुशी के स्तर द्वारा मापता है?

1) पाकिस्तान
2) नेपाल
3) श्रीलंका
4) भूटान

Correct Answer: भूटान

QID : 881 - किस संचार के प्रकार में डाटा का संचरण एक समय में दोनों दिशाओं में संभव होता है?

1) सिंप्लेक्स
2) पूर्ण ड्यूप्लेक्स
3) अर्ध ड्यूप्लेक्स
4) मल्टीप्लेक्स

Correct Answer: पूर्ण ड्यूप्लेक्स

QID : 882 - कम्प्यूटर का वह प्रोग्राम जो असेम्बली भाषा को मशीनी भाषा में रूपांतरित करता है, ______ कहलाता है।

1) कम्पाइलर
2) इंटरप्रेटर
3) असेम्बलर
4) कॉम्पटर

Correct Answer: असेम्बलर

QID : 883 - अमल्गम मिश्रधातु का आधार धातु कौन सा है?

1) एल्युमिनियम
2) पारा
3) ताँबा
4) जस्ता

Correct Answer: पारा

QID : 884 - निम्नलिखित में से कौन सी ग्रेफाइट की संरचना है?

1) दृढ़ त्रिआयामी
2) षट्कोणीय
3) फुटबॉल जैसी
4) कोई विकल्प सही नहीं है।

Correct Answer: षट्कोणीय

QID : 885 - लकड़ी की एक चम्मच को आइसक्रीम के प्याले में डुबोया गया है। इसका दूसरा सिरा ______।

1) चालन प्रक्रिया के द्वारा ठंडा हो जाएगा
2) संवहन प्रक्रिया के द्वारा ठंडा हो जाएगा
3) विकिरण प्रक्रिया द्वारा ठंडा हो जाएगा
4) ठंडा नहीं होगा

Correct Answer: ठंडा नहीं होगा

QID : 886 - अंगूरों में सबसे प्रचुर मात्रा में कौन सा अम्ल पाया जाता है?

1) ऑक्सेलिक अम्ल
2) ऐस्कार्बिक अम्ल
3) टार्टरिक अम्ल
4) फॉर्मिक अम्ल

Correct Answer: टार्टरिक अम्ल

QID : 887 - श्वेत प्रकाश का उसके अवयवी वर्णों में विभाजन ______ कहलाता है।

1) विवर्तन
2) अपवर्तन
3) विक्षेपण
4) प्रकीर्णन

Correct Answer: विक्षेपण

QID : 888 - निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं?

I. चुंबकीय क्षेत्र में परिवर्तन से प्रेरित धारा उत्पन्न होती है।
II. चालक में प्रवाहित धारा चुंबकीय क्षेत्र उत्पन्न करती है।
III. कुण्डली से संबंधित चुंबकीय क्षेत्र, चालक तथा कुण्डली के मध्य आपेक्षित गति के कारण हो सकता है।

1) केवल I तथा II
2) केवल I तथा III
3) केवल II तथा III
4) सभी कथन सही हैं।

Correct Answer: सभी कथन सही हैं।

QID : 889 - रॉकेट में ईंधन के रूप में कौन सी गैस का उपयोग किया जाता है?

1) रेडॉन
2) हाइड्रोजन
3) क्लोरीन
4) नाइट्रोजन

Correct Answer: हाइड्रोजन

QID : 890 - निम्नलिखित में से सबसे बढ़िया कुचालक कौन सा है?

1) पारा
2) कैडमियम
3) जर्मेनियम
4) कांच

Correct Answer: कांच

QID : 891 - गाजर में सबसे प्रचुर मात्रा में कौन सा विटामिन पाया जाता है?

1) विटामिन A
2) विटामिन B
3) विटामिन C
4) विटामिन D

Correct Answer: विटामिन A

QID : 892 - जड़ों के माध्यम से जल के अवशोषण की दर कैसे बढ़ायी जा सकती है?

1) पौधों को छाया में रखकर
2) पौधों को मंद प्रकाश में रखकर
3) पौधों को पंखे के नीचे रखकर
4) पौधों को पॉलिथीन से ढ़ककर

Correct Answer: पौधों को पंखे के नीचे रखकर

QID : 893 - बीजाणु उत्पन्न करने वाला एक पादप जीव ______ है।

1) गुलाब
2) डबलरोटी की फफूंद
3) आलू
4) अदरक

Correct Answer: डबलरोटी की फफूंद

QID : 894 - पुरुष में पुरुषत्व के लिए कौन सा गुणसूत्री संयोजन उत्तरदायी है?

1) XO
2) YO
3) XX
4) XY

Correct Answer: XY

QID : 895 - मानव नेत्र ______ पर किसी वस्तु का प्रतिबिम्ब बनाते हैं।

1) कॉर्निया
2) परितारिका
3) पुतली
4) दृष्टिपटल

Correct Answer: दृष्टिपटल

QID : 896 - निम्नलिखित में से कौन सा एक बहु-कोशिकीय जीव नहीं है?

1) कवक
2) स्पाइरोगाइरा
3) हाइड्रा
4) पैरामिशियम

Correct Answer: पैरामिशियम

QID : 897 - कैडमियम धातु के प्रदूषण से कौन सा रोग होता है?

1) मीनामाता
2) इटाई-इटाई
3) अस्थमा
4) डर्मेटाइटिस

Correct Answer: इटाई-इटाई

QID : 898 - निम्नलिखित में से कौन सी एक जैविक गैस है?

1) कार्बन डाइऑक्साइड
2) कार्बन मोनोऑक्साइड
3) एथिलीन डाइक्लोराइड
4) नाइट्रोजन डाइऑक्साइड

Correct Answer: एथिलीन डाइक्लोराइड

QID : 899 - बेसेल प्रोटोकॉल निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?

1) ओज़ोन परत
2) वनों का जलना
3) समुद्री जल का प्रदूषण
4) खतरनाक अपशिष्ट पदार्थों के सीमापार स्थानांतरण

Correct Answer: खतरनाक अपशिष्ट पदार्थों के सीमापार स्थानांतरण

QID : 900 - निम्नलिखित में से कौन परोपजीवी खाद्य श्रृंखला है?

1) वृक्ष → फल खाने वाले पक्षी → जूँ तथा कीड़े
2) घास → खरगोश → लोमड़ी → बाघ
3) घास → टिड्डा → मेढ़क → साँप → बाज़
4) पादप प्लवक → प्राणी प्लवक → मछली → बाज़

Correct Answer: वृक्ष → फल खाने वाले पक्षी → जूँ तथा कीड़े

Study Kit for SSC Junior Engineer EXAM (Paper-1)

SSC CGL EXAM Printed Study Kit

<< मुख्य पृष्ठ पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें