एस.एस.सी. कनिष्ठ अभियन्ता परीक्षा पेपर 2016 "01 मार्च 2017" दोपहर की पाली (सामान्य अभियांत्रिकी) SSC Junior Engineers (JE) Online Exam Paper - 2016 "held on 01 March 2017" Afternoon Shift (General Engineering)



एस.एस.सी. कनिष्ठ अभियन्ता परीक्षा पेपर 2016 "01 मार्च 2017" दोपहर की पाली (सामान्य अभियांत्रिकी) SSC Junior Engineers (JE) Online Exam Paper - 2016 "held on 01 March 2017" Afternoon Shift (General Engineering)



QID : 1001 - यदि एक हल्के निलंबन पुल का फैलाव 'L' हो, जिसकी प्रत्येक केबल कुल भार w वहन करती हो और केन्द्रीय नति 'y' हो तो उसके प्रत्येक आलम्ब (सपोर्ट) पर क्षैतिज खिंचाव कितना होगा?

Options:
1) wL/4y
2) wL/8y
3) wL/2y
4) wL/y

Correct Answer: wL/8y

QID : 1002 - एक स्तरीय वृत्ताकार पथ पर गतिशील वाहन द्वारा लगाया जा रहा दबाव कैसा होगा?

Options:
1) बाहरी पहियों पर अभिक्रिया अधिक हो।
2) भीतरी पहियों पर अभिक्रिया अधिक हो।
3) भीतरी पहियों और साथ ही साथ बाहरी पहियों में अभिक्रिया समान हो।
4) यह गति पर निर्भर करता है।

Correct Answer: बाहरी पहियों पर अभिक्रिया अधिक हो।

QID : 1003 - सरल लोलक के लिए निम्नलिखित में से कौन सा नियम लागू नहीं होता है?

Options:
1) समय अवधि परिमाण पर निर्भर नहीं करती है।
2) समय अवधि इसकी लंबाई के समानुपातिक होती है।
3) समय अवधि इसकी लंबाई के वर्गमूल के समानुपातिक होती है।
4) समय अवधि इसके गुरुत्वीय त्वरण के वर्गमूल के व्युत्क्रमानुपाती होती है।

Correct Answer: समय अवधि इसकी लंबाई के वर्गमूल के समानुपातिक होती है।

QID : 1004 - सरल लोलक की कालावधि को दोगुना करने के लिए _____।

Options:
1) गोलक का द्रव्यमान दोगुना होना चाहिए
2) गोलक का द्रव्यमान चारगुना होना चाहिए
3) इसकी लंबाई दोगुनी होनी चाहिए
4) इसकी लंबाई चारगुनी होनी चाहिए

Correct Answer: इसकी लंबाई चारगुनी होनी चाहिए

QID : 1005 - 10 से.मी. आयाम की सरल एकताल आवर्त गति में एक निकाय में 10 स्पंदन (वाइब्रेशन)/ सेकंड हो रहा है। इसकी (से.मी./सेकंड में) अधिकतम गति कितनी हो सकती है?

Options:
1) 100π
2) 50π
3) 200π
4) 100

Correct Answer: 200π

Click Here To Download Full Paper

DOWNLOAD SSC J.E. SOLVED Question Papers PDF (Hindi)

Study Kit for SSC Junior Engineer EXAM (Paper-1)

Books for SSC Junior Engineers Exam

QID : 1006 - एक गिरती हुई वस्तु की गतिज और स्थितिज ऊर्जा का योग _____

Options:
1) सभी बिन्‍दुओं पर स्थिर होता है।
2) बिन्‍दु दर बिन्‍दु बदलता है।
3) प्रारम्भ में अधिकतम होता है और बढ़ता रहता है।
4) प्रारम्भ में अधिकतम होता है और घटता रहता है।

Correct Answer: सभी बिन्‍दुओं पर स्थिर होता है।

QID : 1007 - यदि दो वस्तुएँ, एक हल्की और एक भारी, की गतिज ऊर्जा बराबर हो, तो उनमें से किसका संवेग अधिक होगा ?

Options:
1) भारी वस्तु का
2) हल्की वस्तु का
3) दोनों का समान संवेग होगा।
4) अप्रत्याशित होगा

Correct Answer: भारी वस्तु का

QID : 1008 - एक पानी से भरी 10 कि.ग्रा. की बाल्टी को 20 मी. गहरे कुएं से 1 कि.ग्रा./मी. लंबाई वाली रस्सी द्वारा ऊपर खींचा जाता है, तो कुल कार्य कितना हुआ?

Options:
1) 200 कि.ग्रा.-मी.
2) 400 कि.ग्रा.-मी.
3) 500 कि.ग्रा.-मी.
4) 600 कि.ग्रा.-मी.

Correct Answer: 400 कि.ग्रा.-मी.

QID : 1009 - निम्नलिखित में से कौन, एक वस्तु के स्थानान्तर (ट्रांसलेशनल) संतुलन से गुजरने का उदाहरण है?

Options:
1) विराम अवस्‍था में मेज पर रखी एक वस्‍तु
2) स्थिर गति से एक वृत्ताकार पथ पर गति करती हुई वस्तु
3) एक अक्ष के चारो ओर स्थिर कोणीय गति से घूर्णन करती वस्तु
4) झुके हुए घर्षणरहित तल में नीचे की ओर सरकती वस्तु

Correct Answer: विराम अवस्‍था में मेज पर रखी एक वस्‍तु

QID : 1010 - एक लड़का एक झूले में झूल रहा है। यदि दूसरा लड़का उसकी गति को प्रभावित किये बिना झूले में उसके साथ बैठ जाता है, तब झूले की समयावधि क्‍या होगी?

Options:
1) बढ़ जाएगी।
2) घट जाएगी।
3) दोगुनी हो जाएगी।
4) समान बनी रहेगी।

Correct Answer: समान बनी रहेगी।

QID : 1011 - जब त्वरण, विस्थापन के समानुपाती हो तो इस प्रकार की गति को क्‍या कहते हैं?

Options:
1) स्थानान्तरण (ट्रांसलेशनल)
2) आवर्तन
3) घूर्णाक्षस्‍थायी
4) सरल आवर्त ( सिंपल हार्मोनिक)

Correct Answer: सरल आवर्त ( सिंपल हार्मोनिक)

QID : 1012 - पृथ्वी पर वस्तु का पलायन (इस्केप) वेग क्‍या होता है?

Options:
1) द्रव्यमान की वृद्धि के साथ बढ़ जाता है।
2) द्रव्यमान की वृद्धि के साथ घट जाता है।
3) द्रव्यमान में परिवर्तन के साथ अपरिवर्तित रहता है।
4) द्रव्यमान में बदलाव के वर्ग के साथ परिवर्तित होता है।

Correct Answer: द्रव्यमान में परिवर्तन के साथ अपरिवर्तित रहता है।

QID : 1013 - पृथ्वी की सतह के निकट एक उपग्रह की अपनी कक्षा में गति किस पर निर्भर करती है?

Options:
1) केवल कक्षा की त्रिज्या पर
2) केवल गुरुत्वीय त्वरण पर
3) कक्षा की त्रिज्‍या और गुरुत्‍वीय त्‍वरण के गुणनफल के वर्गमूल पर
4) कक्षा की त्रिज्या और गुरुत्वीय स्थिरांक के गुणनफल पर

Correct Answer: कक्षा की त्रिज्‍या और गुरुत्‍वीय त्‍वरण के गुणनफल के वर्गमूल पर

QID : 1014 - एक वृत्ताकार डिस्क एक झुकावधार तल पर लुढक रही है तो इसकी कुल ऊर्जा का कितना हिस्‍सा इसके घूर्णन से संबंधित होगा?

Options:
1) 1/2
2) 1/3
3) 1/4
4) 2/3

Correct Answer: 1/3

QID : 1015 - एक वस्तु का वायु में भार 60 ग्राम, जल में भार 50 ग्राम और तेल में भार 40 ग्राम है। अब तेल का विशिष्ट गुरुत्व कितना होगा?

Options:
1) 0.25
2) 1
3) 1.5
4) 2

Correct Answer: 2

QID : 1016 - निर्वहन (डिसचार्ज) गुणांक की तुलना में वेग गुणांक का मान कितना होता है?

Options:
1) कम होता है।
2) अधिक होता है।
3) एक दूसरे का संबंध नहीं है।
4) समान होता है।

Correct Answer: अधिक होता है।

QID : 1017 - द्रव का वह गुण, जिसके कारण विभिन्न प्रकार के द्रवों के अणु आपस में आकर्षित होते हैं, क्‍या कहलाता है?

Options:
1) आसंजन
2) संशक्ति
3) श्‍यानता (विस्कोसिटी)
4) संपीड्यता

Correct Answer: आसंजन

QID : 1018 - उत्प्लव मार्ग (स्पीलवे) से नीचे, और हाइड्रोलिक जंप के बाद, पानी की गहराई क्रमश: 1 मीटर और 6 मीटर है, तो हैड लॉस कितना होगा?

Options:
1) 1.04 मी.
2) 5 मी.
3) 1.7 मी.
4) 2.05 मी.

Correct Answer: 1.04 मी.

QID : 1019 - यदि विस्थापन द्वारा किसी प्रतिरोध का सामना नहीं हो रहा हो, तो इस तरह के पदार्थ को क्‍या कहते हैं?

Options:
1) द्रव
2) जल
3) गैस
4) आदर्श द्रव

Correct Answer: आदर्श द्रव

QID : 1020 - एक नलिका में अशांत प्रवाह में हेड लॉस किस प्रकार होता है?

Options:
1) वेग के समानुपातिक परिवर्तित होता है।
2) वेग के वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती परिवर्तित होता है।
3) लगभग वेग के वर्ग के रूप में परिवर्तित होता है।
4) नलिका के अभिविन्यास (ओरिएंटेशन) पर निर्भर करता है।

Correct Answer: लगभग वेग के वर्ग के रूप में परिवर्तित होता है।

QID : 1021 -

Options:
1) AV2 sin θ
2) ρAV2 sin θ
3) ρAV2 cos θ
4) AV2 tan θ

Correct Answer: ρAV2 sin θ

QID : 1022 - एक बंधिका प्रणाली (वियर सिस्टम), जिसमें बंधिका संरचना (वियर नापे) का अनुप्रवाह जल स्तर, शीर्ष की तुलना में अधिक है, ______ बंधिका कहलाता है।

Options:
1) जलमग्न (सबमर्ज्ड)
2) ओवरफ्लोइंग
3) विस्तृत शीर्ष
4) सिपोलेटी

Correct Answer: जलमग्न (सबमर्ज्ड)

QID : 1023 - एक अक्षीय प्रवाह पंप शुरू करने के लिए, इसके अंतरण कपार (वितरण वाल्व) क्‍या होने चाहिए?

Options:
1) बंद
2) खुला
3) प्रारम्भिक स्थिति और वांछित प्रवाह पर निर्भर करता है।
4) खुला अथवा बंद हो सकता है।

Correct Answer: खुला

QID : 1024 - इकवेशन ऑफ कोंटीनुइटी ________ संरक्षण के सिद्धान्त का परिणाम है।

Options:
1) ऊर्जा
2) प्रवाह
3) द्रव्यमान
4) संवेग

Correct Answer: द्रव्यमान

QID : 1025 - जब एक नलिका (नलिका पाइपिंग) प्रणाली मुख्यत: घर्षण हैड और बहुत कम उर्ध्‍वन्‍नत से बनती है, तब नलिका की विशेषताएँ क्‍या होनी चाहिए?

Options:
1) क्षैतिज
2) लगभग क्षैतिज
3) बहुत ढलुआं
4) पहले उठना और फिर गिरना

Correct Answer: लगभग क्षैतिज

QID : 1026 - पूरी क्षमता में चल रहे 'd' व्यास वाली वृत्ताकार नलिका की औसत हाइड्रोलिक गहराई किसके बराबर होती है?

Options:
1) d
2) d/3
3) d/2
4) d/4

Correct Answer: d/4

QID : 1027 - एक अपकेन्‍द्री पंप में, द्रव किस तरफ से प्रवेश करता है?

Options:
1) ऊपर से
2) नीचे से
3) केंद्र से
4) किनारों से

Correct Answer: केंद्र से

QID : 1028 - प्रवाहित द्रव में अनुभव किए जाने वाला हेड लॉस किसके कारण होता है?

A. सतह पर घर्षण के कारण
B. दिशा में परिवर्तन के कारण
C. चुने गए हिस्‍से में बदलाव के कारण
D. रास्ते में बाधा के कारण

Options:
1) केवल A
2) केवल B
3) केवल B और C
4) A, B, C और D

Correct Answer: A, B, C और D

QID : 1029 - टरबाइन की उच्च विशिष्ट गति का तात्पर्य क्‍या है?

Options:
1) प्रोपेलर टरबाइन
2) फ्रांसिस टरबाइन
3) आवेग (इमपल्स) टरबाइन
4) फ्रांसिस टरबाइन या आवेग टरबाइन

Correct Answer: प्रोपेलर टरबाइन

QID : 1030 - एक आयामी प्रवाह क्‍या है?

Options:
1) सीधी रेखा में प्रवाहित होने के लिए प्रतिबंधित
2) एक समान प्रवाह
3) वो जो क्षैतिज दिशा में परिवर्तन को नकारे
4) सबसे सामान्य प्रवाह

Correct Answer: वो जो क्षैतिज दिशा में परिवर्तन को नकारे

QID : 1031 - एक टरबाइन की विशिष्ट गति किस पर निर्भर करती है?

Options:
1) गति, शक्ति और निर्वहन
2) निर्वहन और शक्ति
3) गति और शीर्ष
4) गति, शक्ति और शीर्ष

Correct Answer: गति, शक्ति और शीर्ष

QID : 1032 - यदि आउटलेट पर माउथपीस पूरी क्षमता में कार्य कर रहा है, तो वेना-कोंटरेक्टा में निर्वात क्‍या काम करता है?

Options:
1) जेट के वेग को बढ़ाता है
2) जेट के वेग को घटाता है
3) निर्वहन को घटाता है।
4) संकुचन के गुणांक का मान कम करता है

Correct Answer: जेट के वेग को बढ़ाता है

QID : 1033 - जब एक द्रव, संकेंद्रिक वृत्तों में बहता है, तो इसे क्‍या कहते हैं?

Options:
1) मुक्त वृत्ताकार गति
2) मुक्त घूर्णन गति
3) मुक्त सर्पिल भंवर प्रवाह
4) मुक्त बेलनाकार भंवर प्रवाह

Correct Answer: मुक्त बेलनाकार भंवर प्रवाह

QID : 1034 - हाइड्रोलिक रैम में अधिकतम आवेग विकसित कब होगा?

Options:
1) जब कपाट अचानक बंद हो जाता है।
2) जब आपूर्ति नलिका लंबी होती है।
3) जब आपूर्ति नलिका छोटी होती है।
4) जब रैम चेम्बर बड़ा होता है।

Correct Answer: जब कपाट अचानक बंद हो जाता है।

QID : 1035 - क्रिटिकल डेप्थ मीटर का उपयोग किसे मापने में होता है?

Options:
1) खुले चैनल में निर्वहन
2) हाइड्रोलिक जंप
3) चैनल में प्रवाह की गहराई
4) चैनल की गहराई

Correct Answer: खुले चैनल में निर्वहन

QID : 1036 - पंप की मध्यम विशिष्ट गति का तात्पर्य किससे है?

Options:
1) अपकेंद्रीय (सेंटरीफ़्युगल) पंप
2) मिश्रित प्रवाह पंप
3) अक्षीय प्रवाह पंप
4) अक्षीय प्रवाह पंप या अपकेंद्रीय पम्प

Correct Answer: मिश्रित प्रवाह पंप

QID : 1037 - द्रवचालित श्रेणी रेखा (हाइड्रोलिक ग्रेड लाइन) _________।

Options:
1) हमेशा ऊपर बढ़ती है
2) हमेशा नीचे बढ़ती है
3) ऊर्जा श्रेणी रेखा से हमेशा ऊपर होती है
4) वेग शीर्ष (वेलोसिटी हेड), ऊर्जा श्रेणी रेखा से नीचे होती है

Correct Answer: वेग शीर्ष (वेलोसिटी हेड), ऊर्जा श्रेणी रेखा से नीचे होती है

QID : 1038 - पेल्‍टन व्हील में बाल्टी की गहराई का जेट के व्यास के सापेक्ष क्‍या अनुपात होता है?

Options:
1) 1
2) 1.2
3) 1.5
4) 1.8

Correct Answer: 1.2

QID : 1039 - टैंक के छिद्र से होने वाले प्रवाह के लिए क्षेत्र का संकुचन निम्‍न में से किस पर निर्भर करता है?

A. छिद्र की आकृति
B.छिद्र का आकार
C. टैंक का शीर्ष

Options:
1) only A
2) only A and B
3) only A and C
4) A, B and C

Correct Answer: A, B और C

QID : 1040 - एक खुले चैनल में क्रिटिकल डेप्थ पर प्रवाह ________ होता है।

Options:
1) अधिकतम
2) न्यूनतम
3) शून्य
4) सामान्य प्रवाह का आधा

Correct Answer: अधिकतम

QID : 1041 - कैपलेन टरबाइन में, सामान्यत: ब्लेड्स की संख्या किस क्रम में होती है?

Options:
1) 2 – 4
2) 4 – 8
3) 8 – 16
4) 16 – 24

Correct Answer: 4 – 8

QID : 1042 - रेसिप्रोकेटिंग पंप में वायु वाहिकाओं का प्रयोग किस लिए होता है?

Options:
1) सुगम प्रवाह के लिए
2) त्वरण को न्यूनतम तक घटाने के लिए
3) पंप की दक्षता को बढ़ाने के लिए
4) केविटेशन से पंप की सुरक्षा के लिए

Correct Answer: त्वरण को न्यूनतम तक घटाने के लिए

QID : 1043 - एक हाइड्रोलिक इंटेन्सीफायर समान्यत: किससे बना होता है?

Options:
1) दो सिलेन्डर, दो रैम और एक भंडारण उपकरण (स्टोरेज डिवाइस)
2) एक सिलेन्डर और एक रैम
3) दो सह-अक्षीय मेढ़े (रैम) और दो सिलेंडर
4) एक सिलेंडर, एक पिस्टन, भंडारण टैंक और नियंत्रण कपाट

Correct Answer: दो सह-अक्षीय मेढ़े (रैम) और दो सिलेंडर

QID : 1044 - कोटरण (केविटेशन) किसके कारण होता है?

Options:
1) उच्च वेग
2) उच्च दाब
3) कमजोर सामग्री
4) निम्न दाब

Correct Answer: निम्न दाब

QID : 1045 - श्‍यान (विस्कस) द्रव को पंप करने के लिए निम्नलिखित में से किस पंप का उपयोग होता है?

Options:
1) अपकेन्‍द्री पंप
2) स्‍क्रू पंप
3) प्रत्‍यागामी (रेसिप्रोकेटिंग) पंप
4) जेट पंप

Correct Answer: स्‍क्रू पंप

QID : 1046 - वो स्टील जिसके तत्वों को प्लेन कार्बन स्टील की यांत्रिक विशेषताओं को संशोधित करने के उद्देश्य से इस्तेमाल किया जाता है, क्या कहलाता है?

Options:
1) मिश्र धातु इस्पात
2) इन्वार
3) स्टेनलेस स्टील
4) उच्च गति स्टील

Correct Answer: मिश्र धातु इस्पात

QID : 1047 - 36% निकिल युक्त मिश्रातु (एलॉय) इस्पात क्‍या कहलाता है?

Options:
1) इन्वार
2) स्टेनलेस स्टील
3) उच्च गति स्टील
4) इनमें से कोई नहीं

Correct Answer: इन्वार

QID : 1048 - कार्बन स्टील क्‍या होता है?

Options:
1) स्टील में कार्बन मिलाकर उत्पादित किया जाता है।
2) यह फास्फोरस और सल्फर की परिवर्ती मात्रा के साथ लोहे और कार्बन की एक मिश्रातु (एलॉय) है।
3) कच्चे लोहे से अधिक शुद्ध
4) इनमें से कोई नहीं

Correct Answer: यह फास्फोरस और सल्फर की परिवर्ती मात्रा के साथ लोहे और कार्बन की एक मिश्रातु (एलॉय) है।

QID : 1049 - स्टील में कार्बन का प्रतिशत कितना होता है?

Options:
1) 0.1% से 0.8%
2) 0.35% से 0.45%
3) 1.8% से 4.2%
4) 0.1% से 1.5%

Correct Answer: 0.1% से 1.5%

QID : 1050 - स्टील की कठोरता किस पर निर्भर करती है?

Options:
1) इसमें मौजूद सीमेन्टाइट की मात्रा पर
2) इसमें मौजूद कार्बन की मात्रा पर
3) मिश्र धातु तत्‍वों के अवयवों पर
4) स्‍टील की निर्माण प्रक्रिया पर

Correct Answer: इसमें मौजूद कार्बन की मात्रा पर

QID : 1051 - निम्न कार्बन स्टील के पराभव बिंदु (यील्ड प्वाइंट) को बढ़ाने के लिए क्‍या मिलाया जाता है?

Options:
1) सिलिकॉन
2) कार्बन
3) फॉस्फोरस
4) सल्फर

Correct Answer: फॉस्फोरस

QID : 1052 - मिश्रातु इस्पात में ____________क्‍या होता है?

Options:
1) 0.5% Mn और 0.5% Si से अधिक
2) 0.5% Mn और 0.5% Si से कम
3) 0.35% Mn और 0.5% Si से अधिक
4) 0.35% Mn और 0.5% Si से कम

Correct Answer: 0.5% Mn और 0.5% Si से अधिक

QID : 1053 - कार्बन स्टील की तुलना में मिश्र इस्पात अधिक ____ होता है।

A. कठोर
B. मजबूत
C. श्रांति (फेटीग) प्रतिरोध

Options:
1) केवल A
2) केवल B
3) केवल C
4) इनमें से कोई नहीं

Correct Answer: इनमें से कोई नहीं

QID : 1054 - जलने पर नष्ट हो जाने वाला स्टील क्‍या कहलाता है?

Options:
1) मिश्र धातु
2) कार्बन स्टील
3) सिलिकॉन स्टील
4) मृत (किल्ड) स्टील

Correct Answer: मृत (किल्ड) स्टील

QID : 1055 - स्टील में, जंग प्रतिरोधकता प्रदान करने वाली मुख्य मिश्रधातु क्‍या है?

Options:
1) मैंगनीज
2) वैंडीयम
3) क्रोमियम
4) कोबाल्ट

Correct Answer: क्रोमियम

QID : 1056 - पेंच की चूडी (स्क्रू थ्रेड) का शीर्ष किसके व्यास _____ के समान होता है?

Options:
1) प्रधान व्यास
2) लघु व्यास
3) पिच का व्यास
4) कोर व्यास

Correct Answer: प्रधान व्यास

QID : 1057 - वाशर का क्‍या काम होता है?

Options:
1) कुशनिंग प्रभाव प्रदान करना है।
2) बीयरिंग क्षेत्र प्रदान करना है।
3) झटके और कंपन को अवशोषित करना है।
4) खुरदरी सतह के स्थान पर चिकनी सतह प्रदान करना है।

Correct Answer: बीयरिंग क्षेत्र प्रदान करना है।

QID : 1058 -

Options:
1) स्‍नैप
2) पैन
3) काउंटर संक
4) फ्लैट

Correct Answer: काउंटर संक

QID : 1059 -


Options:
1) लुईस कुंजी
2) कैनेडी कुंजी
3) पिन कुंजी
4) बार्थ कुंजी

Correct Answer: बार्थ कुंजी

QID : 1060 - रेशेदार (फाइबरस) फ्रैक्चर किसमें होता है?

Options:
1) नमनीय सामग्री
2) भंगुर सामग्री
3) प्रत्‍यास्‍थ (इलास्टिक) सामग्री
4) कठोर सामग्री

Correct Answer: नमनीय सामग्री

QID : 1061 - निम्‍न में से कौन सी चूड़ी (थ्रेड) टाइट लीकेज जोइंट्स में सबसे उचित होती है?

Options:
1) मीट्रिक
2) बट्रेस
3) एनपीटी (नेशनल नलिका थ्रेड)
4) एक्‍मे

Correct Answer: एनपीटी (नेशनल नलिका थ्रेड)

QID : 1062 - नलिका के भीतर बेकिंग रिंग का उपयोग किसके निर्माण में किया जाता है?

Options:
1) बट्ट वेल्ड
2) फिलेट वेल्ड
3) स्लीव वेल्ड
4) सॉकेट वेल्ड

Correct Answer: बट्ट वेल्ड

QID : 1063 - वाष्प को ले जाने वाली नलिका के लिए निम्नलिखित में से कौन से जोड़ उपयुक्त होंगे ?

Options:
1) कोर युक्‍त (फ्लेंग्‍ड)
2) चूड़ीदार (थ्रेडेड)
3) घंटी और डोंरीदार (बैल और स्पीगोट)
4) प्रसार

Correct Answer: प्रसार

QID : 1064 - घर्षण विरोधी बीयरिंग होती हैं:-

A. स्लीव बीयरिंग
B. हाइड्रोडायनेमिक बीयरिंग
C. पतली चिकनाई युक्त बीयरिंग
D. बॉल एंड रोलर बीयरिंग

Options:
1) केवल A
2) केवल B और C
3) केवल C
4) इनमे से कोई नहीं

Correct Answer: इनमे से कोई नहीं

QID : 1065 - वी-बेल्ट ड्राइव में, बेल्ट कहां छूती है?

Options:
1) सबसे नीचे
2) केवल किनारों को
3) नीचे और किनारों दोनों को
4) कहीं भी छू सकती है

Correct Answer: केवल किनारों को

QID : 1066 - मानक टैपर रोलर बीयरिंग में, बाहरी घूर्णन तल (आउटर रेसवे) के टैपर का कोण क्‍या होगा?

Options:
1) 5°
2) 8°
3) 15°
4) 25°

Correct Answer: 25°

QID : 1067 - बेसिक शाफ़्ट क्‍या होता है?

Options:
1) जिसका ऊपरी विचलन शून्य हो
2) जिसका निचला विचलन शून्य हो
3) जिसका निचले के साथ ऊपरी विचलन भी शून्य हो
4) जिसका अस्तित्व नहीं है

Correct Answer: जिसका ऊपरी विचलन शून्य हो

QID : 1068 - एलेन बोल्ट्स क्‍या है?

Options:
1) सेल्फ लॉकिंग बोल्‍ट्स
2) शॉक लोड के लिए डिज़ाइन किया हुआ
3) विमान अनुप्रयोग में इस्तेमाल
4) शीर्ष पर षट्कोणीय अवनमन (डिप्रेशन) प्रदान करने वाला

Correct Answer: शीर्ष पर षट्कोणीय अवनमन (डिप्रेशन) प्रदान करने वाला

QID : 1069 - अगर एक कीलक की विदरण दक्षता (टिमरिंग इफिसिएंशी) 60% है तो कीलक के व्‍यास और पिच का अनुपात क्‍या होगा?

Options:
1) 0.2
2) 0.33
3) 0.4
4) 0.5

Correct Answer: 0.4

QID : 1070 - एक कीलक जोड़ (रिवेटेड ज्‍वाइंट) किस कारण असफल हो सकता है?

A. कीलक के अपरुपण से
B. छोर पर प्लेट के अपरुपण खराब होने से
C. कीलक के चकनाचूर (क्रश) होने से

Options:
1) केवल A
2) केवल B
3) केवल C
4) A, B और C में से कोई भी

Correct Answer: A, B और C में से कोई भी

QID : 1071 - सभी गैसों का समान आयतन क्‍या प्रदर्शित करता हैं?

Options:
1) घनत्व
2) विशिष्ट भार
3) आण्विक भार
4) गैस अभिलाक्षणिक स्थिरांक

Correct Answer: आण्विक भार

QID : 1072 - एक प्रणाली (सिस्टम) के वृहत लक्षण (एक्स्टेंसिव प्रॉपर्टी) वे होते हैं जो _________ करता हैं।

Options:
1) प्रणाली के द्रव्यमान, जैसे आयतन, पर निर्भर
2) प्रणाली के द्रव्यमान, जैसे तापमान, दाब आदि, पर निर्भर नहीं
3) अनुकरण की जाने वाली प्रक्रिया पर निर्भर नहीं करता बल्कि अवस्था पर निर्भर
4) अनुकरण की जाने वाली प्रक्रिया पर निर्भर करता है परन्‍तु अवस्था पर निर्भर नहीं

Correct Answer: प्रणाली के द्रव्यमान, जैसे आयतन, पर निर्भर

QID : 1073 - समतापीय प्रक्रिया में, गैस के अणुओं की आंतरिक ऊर्जा क्‍या होती है?

Options:
1) बढ़ती है।
2) घटती है।
3) स्थिर रहती है।
4) गैस के गुणों के आधार पर घटती/ बढ़ती है।

Correct Answer: स्थिर रहती है।

QID : 1074 - कार्नोट इंजिन की दक्षता को बढ़ाने का प्रभावी तरीका क्‍या है?

Options:
1) उच्च तापमान को बढ़ाता है।
2) उच्च तापमान को घटाता है।
3) निम्न तापमान को बढ़ाता है।
4) निम्न तापमान को घटाता है।

Correct Answer: निम्न तापमान को घटाता है।

QID : 1075 - आदर्श स्थिति में, समतापीय, समदाबीय, समायतनीय और समोष्ण प्रक्रियाएँ क्‍या होती हैं?

Options:
1) स्थैतिक प्रक्रियाएं
2) गत्यात्मक प्रक्रियाएं
3) अर्ध-स्थैतिक प्रक्रियाएं
4) स्थायी प्रक्रियाएं

Correct Answer: अर्ध-स्थैतिक प्रक्रियाएं

QID : 1076 - पदार्थ की कुल ऊष्मा, किस नाम से जानी जाती है?

Options:
1) आंतरिक ऊर्जा
2) एन्ट्रॉपी
3) तापीय क्षमता
4) एनथेल्पी

Correct Answer: एनथेल्पी

QID : 1077 - कार्नोट चक्र (साइकिल) में, ऊष्मा का स्थानांतरण किस पर होता है?

Options:
1) स्थिर दाब पर
2) स्थिर आयतन पर
3) स्थिर ताप पर
4) स्थिर एनथेल्पी पर

Correct Answer: स्थिर ताप पर

QID : 1078 - एन्ट्रॉपी में परिवर्तन किस पर निर्भर करता है?

Options:
1) द्रव्यमान में परिवर्तन पर
2) तापमान में परिवर्तन पर
3) विशिष्ट ताप में परिवर्तन पर
4) ऊष्मा में परिवर्तन पर

Correct Answer: ऊष्मा में परिवर्तन पर

QID : 1079 - एक पंचर फुटबाल में से निकलने वाली संपीडित हवा कैसी होती है?

Options:
1) गरम हो जाती है।
2) ठंडी हो जाती है।
3) समान तापमान पर रहती है।
4) आसपास की वायु में नमी के आधार पर अधिक गरम या ठंडी हो सकती है।

Correct Answer: ठंडी हो जाती है।

QID : 1080 - वास्तविक चक्र (साइकल) दक्षता का आदर्श चक्र (साइकल) दक्षता के साथ अनुपात क्‍या कहलाता है?

Options:
1) प्रभावकता
2) कार्य अनुपात
3) दक्षता अनुपात
4) आइसेनट्रॉपिक दक्षता

Correct Answer: दक्षता अनुपात

QID : 1081 - निम्नलिखित चक्र (साइकल) में से कौन सा प्रतिवर्ती चक्र (रिवर्सिबल साइकल) नहीं है?

A. कार्नोट
B. एरिक्सन
C. स्टीर्लिंग
D. जूल

Options:
1) केवल A
2) केवल A और B
3) केवल C
4) इनमें से कोई नहीं

Correct Answer: इनमें से कोई नहीं

QID : 1082 - एक प्रणाली ऊष्म प्रवैगिकी साम्‍य (थर्मोडाइनामिक एक्विलीबियम) में केवल तभी होगा जब वह _____ में होगा।

A. तापीय साम्यावस्था
B. यांत्रिक साम्यावस्था
C. रासायनिक साम्यावस्था

Options:
1) केवल A
2) केवल B
3) केवल C
4) A, B और C

Correct Answer: A, B और C

QID : 1083 - समान तापक्रम में, समान दाब पर 28 और 44 आण्विक भार वाली दो गैसें A और B प्रसारित होती हैं। दोनों गैसों द्वारा किए गए कार्य की मात्रा का अनुपात (A:B) क्या होगा?

Options:
1) 7:11
2) 11:7
3) 4:11
4) 7:4

Correct Answer: 11:7

QID : 1084 - डेविस स्टीरिंग गियर किससे बना होता है?

Options:
1) सर्पण युग्‍मों (स्लाइडिंग पेयर्स) से
2) घुमावदार (टर्निंग जोड़े) से
3) रोलिंग युग्‍मों (पेयर्स) से
4) उच्‍च युग्‍मों (हायर पेयर्स) से

Correct Answer: सर्पण युग्‍मों (स्लाइडिंग पेयर्स) से

QID : 1085 - पदार्थ का गुण जैसे दाब, तापमान, घनत्व और ऊष्मा प्रवैगिकी निर्देशांक क्‍या होते हैं?

Options:
1) पाथ फंक्शन
2) पॉइंट फंक्शन
3) चक्रीय फंक्शन
4) वास्तविक फंक्शन

Correct Answer: पॉइंट फंक्शन

QID : 1086 - प्रशीतन संयंत्र (रेफ्रिजरेंट प्लांट) में सिलेन्डर से प्रशीतक (रेफ्रिजरेंट) कहां पर भरा जाता है?

Options:
1) कंप्रेसर के सक्शन पर
2) कंप्रेसर के क्रैंक केस पर
3) उद्वाष्पक (इवैपोरेटर) पर
4) रिसीवर पर

Correct Answer: रिसीवर पर

QID : 1087 - कूलिंग चक्र के दौरान रेफ्रिजरेंट की कौन सी लाक्षणिकता निरंतर परिवर्तित होती रहती है?

Options:
1) दाब और फेज
2) तापमान और दाब
3) फेज और प्रवाह
4) प्रवाह और दाब

Correct Answer: तापमान और दाब

QID : 1088 - रेफ्रिजरेंट प्रणाली (सिस्टम) में नमी ________ के द्वारा हटाई जाती है।

A. ड्रायर
B. फ़िल्टर ड्रायर
C. डेसीकेंट

Options:
1) केवल A
2) केवल B
3) केवल C
4) A, B और C

Correct Answer: A, B और C

QID : 1089 - व्यावसायिक बर्फ के लिए उपयुक्त रेफ्रिजरेंट कौन सा है?

Options:
1) ब्राइन
2) NH3
3) फ्रेऑन
4) वायु

Correct Answer: NH3

QID : 1090 - रेफ्रिजरेशन सिस्टम में अमोनिया अवशोषण की फिटिंग किससे बनी होती है?

Options:
1) कच्चा इस्पात या फोर्जिंग
2) तांबा
3) पीतल
4) एल्युमिनियम

Correct Answer: कच्चा इस्पात या फोर्जिंग

QID : 1091 - वाष्प अवशोषण रेफ्रिजरेशन सिस्टम में लिथियम ब्रोमाइड का उपयोग ________ के लिए होता है।

Options:
1) रेफ्रिजरैंट
2) ठंढा करने वाला तत्‍व (कूलिंग सब्स्टांस)
3) सहायक रेफ्रिज़रैंट
4) अवशोषक

Correct Answer: अवशोषक

Candidate Answer: अवशोषक

QID : 1092 - फेओन रेफ्रिजरेशन प्लांट में संधारित्र (कंडेनसर) और वाष्पीकरण ट्यूब ______ से बनी होती हैं।

Options:
1) इस्पात
2) तांबा
3) पीतल
4) एल्युमिनियम

Correct Answer: तांबा

QID : 1093 - दाब-एनथेल्पी चार्ट में वर्टिकल लाइनस _____ स्थिरांक दर्शाता है।

Options:
1) दाब लाइनस
2) तापमान लाइनस
3) कुल ऊष्मा लाइनस
4) एन्ट्रॉपी लाइनस

Correct Answer: कुल ऊष्मा लाइनस

QID : 1094 - प्रदर्शन का गुणांक, रेफ़रिजरेंट प्रभाव का _______ से अनुपात होता है।

A. संपीड़न की गर्मी
B. संपीड़क (कंप्रेशर) द्वारा किये गया कार्य
C. संपीड़क (कंप्रेशर) में बढ़ी एनथेल्पी

Options:
1) केवल A
2) केवल B
3) केवल C
4) A, B और C

Correct Answer: A, B और C

QID : 1095 - फ्रेऑन प्रशीतन (रेफ्रिजरेशन) सिस्टम में नमी किसके कारण होती है?

Options:
1) अप्रभावी प्रशीतन
2) अधिक बिजली की खपत
3) स्वत: नियंत्रण वाल्व फ्रीजिंग
4) पूरे सिस्टम में जंग

Correct Answer: स्वत: नियंत्रण वाल्व फ्रीजिंग

QID : 1096 - कार्नोट इंजिन की दक्षता 80% दी गई है। यदि चक्र की दिशा को उल्टा कर दिया जाता है तो विपरीत कार्नोट चक्र के प्रदर्शन गुणांक का क्या मान होगा ?

Options:
1) 1.25
2) 0.8
3) 0.5
4) 0.25

Correct Answer: 0.25

QID : 1097 - संवेदनशील प्रशीतन प्रक्रिया के दौरान _____

Options:
1) विशिष्ट आर्द्रता स्थिर रहती है।
2) विशिष्ट आर्द्रता बढ़ जाती है
3) विशिष्ट आर्द्रता कम हो जाती है
4) विशिष्ट आर्द्रता अप्रत्याशित होती है।

Correct Answer: विशिष्ट आर्द्रता स्थिर रहती है।

QID : 1098 - साइकोमेट्रिक चार्ट में, नम बल्ब की ताप रेखाएं (टेंपरेचर लाइंस) कैसी होती हैं?

Options:
1) क्षैतिज
2) लम्बवत्
3) दायीं ओर नीचे की तरफ स्लोप में सीधी झुकी हुई
4) वक्र

Correct Answer: दायीं ओर नीचे की तरफ स्लोप में सीधी झुकी हुई

QID : 1099 - यदि वायु के नमी कंटेन्ट को प्रभावित किए बिना गरम किया जाता है, तो ड्यू पॉइंट क्‍या होगा?

Options:
1) बढ़ जाता है।
2) घट जाता है।
3) समान रहता है।
4) अप्रत्याशित रहती है।

Correct Answer: समान रहता है।

QID : 1100 - वायु में उपस्थित नमी को किसके द्वारा हटाया जाता है?

Options:
1) पानी को मिलाकर
2) वाष्प प्रवाहित कर
3) गरम करके
4) ठंडा करके

Correct Answer: ठंडा करके

Click Here To Download Full Paper

DOWNLOAD SSC J.E. SOLVED Question Papers PDF (Hindi)

Study Kit for SSC Junior Engineer EXAM (Paper-1)

Books for SSC Junior Engineers Exam

<< मुख्य पृष्ठ पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें