एस.एस.सी. कनिष्ठ अभियन्ता परीक्षा पेपर 2018 "27 जनवरी 2018" दोपहर की पाली (सामान्य जागरूकता) SSC Junior Engineers (JE) Online Exam Paper - 2018 "held on 27 Jan 2018" Afternoon Shift (General Awareness)



एस.एस.सी. कनिष्ठ अभियन्ता परीक्षा पेपर 2018 "27 जनवरी 2018" दोपहर की पाली (सामान्य जागरूकता) SSC Junior Engineers (JE) Online Exam Paper - 2018 "held on 27 Jan 2018" Afternoon Shift (General Awareness)



QID : 651 - राष्ट्रीय आय का आकलन करते समय निम्नलिखित में से किसकी गणना नहीं की जाती है?
Options:
1) निजी सचिव की सेवाएँ
2) गृहिणी की सेवाएँ
3) कार चालक की सेवाएँ
4) पर्यटक गाइड की सेवाएँ
Correct Answer: गृहिणी की सेवाएँ
 
QID : 652 - समानांतर अर्थव्यवस्था _________ के कारण उभरती है।
Options:
1) कर अनुमान
2) कर अनुपालन
3) कर परिहार
4) कर वंचन
Correct Answer: कर वंचन
 
QID : 653 - भारत में फसलों की बुआई के अंतर्गत शुद्ध क्षेत्रफल लगभग कितना है?
Options:
1) 14 करोड़ हेक्टेयर
2) 20 करोड़ हेक्टेयर
3) 22 करोड़ हेक्टेयर
4) 24 करोड़ हेक्टेयर
Correct Answer: 14 करोड़ हेक्टेयर
 
QID : 654 - निम्नलिखित में से किस वर्ष सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास अधिनियम (एमएसएमईडी) पारित हुआ?
Options:
1) 2004

2) 2005

3) 2006

4) 2007
Correct Answer: 2006
 
QID : 655 - भारत की जनगणना-2011 के अनुसार सर्वाधिक जनसंख्या निम्नलिखित नगरीय युग्मों में से किसमें दर्ज की गई?
Options:
1) दिल्ली एवं चेन्नई
2) दिल्ली एवं कोलकाता
3) दिल्ली एवं मुम्बई
4) मुम्बई एवं चेन्नई
Correct Answer: दिल्ली एवं मुम्बई
 
QID : 656 - "राज्य हर जगह हैः यह शायद ही कोई अन्तराल छोड़ता है", यह कथन किस धारणा की व्याख्या करता है?
Options:
1) कल्याणकारी राज्य
2) पुलिस राज्य
3) लोकतांत्रिक राज्य
4) कम्युनिस्ट राज्य
Correct Answer: कल्याणकारी राज्य
 
QID : 657 - दूसरे प्रशासनिक आयोग के किस प्रतिवेदन में भारत में "नागरिक-केन्द्रित प्रशासन" की पहचान सुशासन की बाधाओं के रूप में की गयी है?
Options:
1) 6-ठा प्रतिवेदन
2) 8-वां प्रतिवेदन
3) 10-वां प्रतिवेदन
4) 12-वां प्रतिवेदन
Correct Answer: 12-वां प्रतिवेदन
 
QID : 658 - भारत के राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों को संविधान की किस अनुसूची में सूचीबद्ध किया गया है?
Options:
1) पहली अनुसूची
2) दूसरी अनुसूची
3) तीसरी अनुसूची
4) चौथी अनुसूची
Correct Answer: पहली अनुसूची
 
QID : 659 - भारत के संविधान के अनुसार किसी न्यायाधीश को एक उच्च न्यायालय से दूसरे उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने हेतु किसे अधिकृत किया गया है?
Options:
1) भारत के मुख्य न्यायाधीश
2) लोकसभा अध्यक्ष
3) भारत के राष्ट्रपति
4) भारत के प्रधानमंत्री
Correct Answer: भारत के राष्ट्रपति
 
QID : 660 - भारत के संविधान में प्रेस की स्वतंत्रता किस अनुच्छेद के तहत सुनिश्चित की गई है?
Options:
1) अनुच्छेद 15
2) अनुच्छेद 17
3) अनुच्छेद 19
4) अनुच्छेद 21
Correct Answer: अनुच्छेद 19
 
QID : 661 - जैन धर्म के पहले तीर्थंकर कौन थे?
Options:
1) महावीर स्वामी
2) अजितनाथ
3) ऋषभदेव
4) पार्श्वनाथ
Correct Answer: ऋषभदेव
 
QID : 662 - महाराजाधिराज की उपाधि लेने वाला प्रथम गुप्त शासक कौन था?
Options:
1) चन्द्रगुप्त
2) समुद्रगुप्त
3) कुमारगुप्त
4) स्कन्दगुप्त
Correct Answer: चन्द्रगुप्त

QID : 663 - चन्दावर के युद्ध में मुहम्मद गोरी द्वारा निम्नलिखित में से किस राजा को पराजित किया गया था?
Options:
1) पृथ्वीराज चौहान
2) जय चन्द
3) भीम II
4) कुमारपाल
Correct Answer: जय चन्द
 
QID : 664 - 1857 के विद्रोह के दौरान बहादुर शाह ने किसे ‘साहब-ए-आलम बहादुर’ का खिताब दिया था?
Options:
1) नाना साहेब
2) बिरजिस कादिर
3) बख्त खान
4) तात्या टोपे
Correct Answer: बख्त खान

QID : 665 - अगस्त 1925 में केंद्रीय विधानसभा का अध्यक्ष निम्नलिखित में से कौन थे?
Options:
1) सी. आर. दास
2) मोतीलाल नेहरू
3) एम. आर. जयकर
4) विट्ठलभाई पटेल
Correct Answer: विट्ठलभाई पटेल 

Click Here To Download Full Paper

DOWNLOAD SSC J.E. SOLVED Question Papers PDF (Hindi)

Study Material for Junior Engineer (Civil / Electrical / Mechanical Engineering) Examination

Study Kit for SSC CGL EXAM

QID : 666 - निम्नलिखित में से पृथ्वी की सबसे बड़ी ज्वालामुखी कौन-सी मानी जाती है (अपनी मात्रा और पदचिन्ह की दृष्टि से)?
Options:
1) ओजोस डेल सलाडो
2) माउंट विसुवियस
3) तामु मैसिफ
4) मौना की
Correct Answer: तामु मैसिफ
 
QID : 667 - निम्नलिखित में से वायुमण्डल की कौन-सी परत रेडियो संचार को संभव बनाती है?
Options:
1) क्षोभमंडल
2) बाह्यमंडल
3) आयनमंडल
4) समतापमंडल
Correct Answer: आयनमंडल
 
QID : 668 - दक्षिण अमेरिका के मध्य-अक्षांशीय घास के मैदान का क्या नाम है?
Options:
1) प्रेयरी
2) पम्पास
3) वेल्ड
4) स्टेपीज
Correct Answer: पम्पास
 
QID : 669 - महात्मा गाँधी जल-विद्युत परियोजना किस जलप्रपात पर स्थित है?
Options:
1) हुंडरू
2) पायकरा
3) जोग
4) शिवसमुद्रम
Correct Answer: जोग
 
QID : 670 - निम्नलिखित में से किस पहाड़ी पर पूर्वी घाट, पश्चिमी घाट से मिलती है?
Options:
1) पलानी पहाड़ी
2) महेंद्रगिरी पहाड़ी
3) नीलगिरी पहाड़ी
4) शेवरॉय पहाड़ी
Correct Answer: नीलगिरी पहाड़ी
 
QID : 671 - किस राज्य सरकार ने रिश्ता (RISHTA) परियोजना की शुरूआत की है?
Options:
1) हिमाचल प्रदेश
2) मध्य प्रदेश
3) अरूणाचल प्रदेश
4) आन्ध्र प्रदेश
Correct Answer: हिमाचल प्रदेश
 
QID : 672 - नवम्बर 2017 में निम्नलिखित में से किस स्थान पर भारत का पहला जनजातीय उद्यमिता शिखर सम्मेलन आयोजित हुआ था?
Options:
1) बोकारो
2) पुरूलिया
3) दंतेवाड़ा
4) कुर्नूल
Correct Answer: दंतेवाड़ा
 
QID : 673 - प्रधानमंत्री जन-धन योजना ___________ से संबंधित है।
Options:
1) निर्धनता निवारण
2) वित्तीय सेवाएँ
3) ग्रामीण विकास
4) निर्धनों के लिए आवास
Correct Answer: वित्तीय सेवाएँ
 
QID : 674 - निम्नलिखित में किसने विश्व भारोत्तोलन चैम्पियनशिप-2017 में स्वर्ण पदक जीता।
Options:
1) एस.मीराबाई चानु
2) सी. स्वरा रेड्डी
3) ऊषा राउत
4) सुरजीत कौर
Correct Answer: एस.मीराबाई चानु
 
QID : 675 - निम्नलिखित में से वर्ष 1952 में आयोजित ओलम्पिक में कांस्य पदक किसने जीता?
Options:
1) मिल्खा सिंह
2) नॉर्मन
3) हरीश धवन
4) के.डी. जाधव
Correct Answer: के.डी. जाधव
 
QID : 676 - "द अनसीन इंदिरा गांधी" ______ द्वारा लिखी गई है।
Options:
1) राणा अयूब
2) डॉ. के. पी. माथुर
3) भरत कुमार
4) तरूण खन्ना
Correct Answer: डॉ. के. पी. माथुर
 
QID : 677 - निम्नलिखित में से किसने अगस्त 2017 में द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त किया है?
Options:
1) ब्रिज भूषण मोहंती
2) प्रशांति सिंह
3) जस्वीर सिंह
4) सुमराय टेटे
Correct Answer: ब्रिज भूषण मोहंती

QID : 678 - भारतीय भौगोलिक उपदर्शन रजिस्ट्री ने निम्नलिखित में से किसे ने भौगोलिक संकेत टैग प्रदान किया है?
Options:
1) बंग्लार रोसोगोल्ला
2) महाबलीपुरम पत्थर की मूर्तिकला
3) बंगनापल्ली आम
4) सभी विकल्प सही हैं।
Correct Answer: सभी विकल्प सही हैं।

QID : 679 - अक्तूबर 2017 में निम्नलिखित में से कौन से देशों ने इब्सा न्यास निधि समझौते पर हस्ताक्षर किया है?
Options:
1) भारत, ब्राज़ील, यू.एस.ए.
2) भारत, ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका
3) इंडोनेशिया, ब्रिटेन, यू.एस.ए.
4) भारत, ब्राज़ील, दक्षिण अफ्रीका
Correct Answer: भारत, ब्राज़ील, दक्षिण अफ्रीका
 
QID : 680 - भारत के किस पड़ोसी देश में रुपये को मुद्रा के रूप में प्रयोग नहीं किया जाता है?
Options:
1) पाकिस्तान
2) नेपाल
3) श्रीलंका
4) बांग्लादेश
Correct Answer: बांग्लादेश
 
QID : 681 - एक कम्प्यूटर में सभी अंकगणितीय तथा तार्किक परिचालन ______ द्वारा किया जाता है।
Options:
1) एएलयू
2) सीयू
3) रजिस्टर
4) कोई विकल्प सही नहीं है।
Correct Answer: एएलयू
 
QID : 682 - कम्प्यूटर शब्दावली में 'एचटीएमएल' का असंक्षिप्त रूप क्या है?
Options:
1) हाइपरटैक्स्ट मेकअप लैंग्वेज
2) हाइपरटैक्स्ट मार्कअप लैंग्वेज
3) हाइब्रिडटैक्स्ट मेकअप लैंग्वेज
4) हाइब्रिडटैक्स्ट मार्कअप लैंग्वेज
Correct Answer: हाइपरटैक्स्ट मार्कअप लैंग्वेज
 
QID : 683 - जब किसी अभिक्रिया में एक पदार्थ में ऑक्सीजन का ह्रास होता है, तो उसे ______ कहा जाता है।
Options:
1) संक्षारण
2) अपचयन
3) उपचयन
4) संक्षारण तथा उपचयन दोनों
Correct Answer: अपचयन
 
QID : 684 - निम्नलिखित में से कौन सा कैल्सियम कार्बोनेट का एक रूप नहीं है?
Options:
1) चूने का पानी
2) चूना पत्थर
3) खड़िया
4) संगमरमर
Correct Answer: चूने का पानी
 
QID : 685 - आर्सेनिक, नाइट्रोजन तथा फॉस्फोरस में से कौन सा तत्व सबसे अधिक विद्युतऋणात्मक है?
Options:
1) नाइट्रोजन
2) फॉस्फोरस
3) आर्सेनिक
4) इन सभी तत्वों की ऋण विद्युता समान होती है।
Correct Answer: नाइट्रोजन
 
QID : 686 - निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन क्रांतिक कोण के लिए सही है/हैं?

I. अपवर्तन कोण 90o होता है।
II. प्रकाश किरण विरल माध्यम से सघन माध्यम में जाती है।
III. प्रकाश किरण सघन माध्यम से विरल माध्यम में जाती है।
Options:
1) केवल I तथा II
2) केवल I तथा III
3) केवल I
4) कोई कथन सही नहीं है।
Correct Answer: केवल I तथा III

QID : 687 - स्पष्ट प्रतिध्वनि सुनने के लिए मूल ध्वनि तथा परावर्तित ध्वनि के मध्य समय का अंतराल कम से कम ______ अवश्य होना चाहिए।
Options:
1) 0.1 सेकण्ड
2) 0.2 सेकण्ड
3) 0.3 सेकण्ड
4) 0.4 सेकण्ड
Correct Answer: 0.1 सेकण्ड
 
QID : 688 - निम्नलिखित में से कौन सा एक विद्युत का चालक नहीं है?
Options:
1) पारा
2) मैंगनीज़
3) लोहा
4) ऐबोनाइट
Correct Answer: ऐबोनाइट
 
QID : 689 - निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?
Options:
1) एक विद्युत मोटर विद्युत ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में बदलती है।
2) एक विद्युत जनित विद्युत चुंबकीय प्रेरण के सिद्धांत पर कार्य करता है।
3) किसी लम्बी वृत्ताकार, विद्युत धारावाही कुण्डली के केन्द्र पर चुंबकीय क्षेत्र समांतर सीधी क्षेत्र रेखाएँ होती हैं।
4) हरे विद्युतरोधन वाली तार प्रायः विद्युन्मय तार होती है।
Correct Answer: हरे विद्युतरोधन वाली तार प्रायः विद्युन्मय तार होती है।
 
QID : 690 - एक वास्तविक गैस किस परिस्थिति में एक आदर्श गैस के रूप में क्रिया कर सकती है?
Options:
1) उच्चदाब तथा निम्नताप
2) निम्नदाब तथा उच्चताप
3) उच्चदाब तथा उच्चताप
4) निम्नदाब तथा निम्नताप
Correct Answer: निम्नदाब तथा उच्चताप
 
QID : 691 - स्कर्वी रोग कौन से विटामिन की कमी से होता है?
Options:
1) विटामिन A
2) विटामिन B
3) विटामिन C
4) विटामिन D
Correct Answer: विटामिन C
 
QID : 692 - एक औसत व्यस्क व्यक्ति की विश्राम अवस्था में प्रति मिनट श्वसन दर की सामान्य परास ______ होती है।
Options:
1) 9 – 12

2) 12 – 18

3) 21 – 24

4) 30 – 30
Correct Answer: 12 – 18
 
QID : 693 - निम्नलिखित में से कौन सा तत्व हीमोग्लोबिन में पाया जाता है?
Options:
1) कैल्सियम
2) लोहा
3) सोडियम
4) पोटेशियम
Correct Answer: लोहा
 
QID : 694 - आंतरिक निषेचन ______ होता है।
Options:
1) मादा के शरीर के भीतर
2) मादा के शरीर से बाहर
3) नर के शरीर के भीतर
4) नर के शरीर से बाहर
Correct Answer: मादा के शरीर के भीतर
 
QID : 695 - अभिनेत्र लेंस रेटिना पर किस प्रकार का प्रतिबिम्ब बनाता है?
Options:
1) सीधा तथा वास्तविक
2) उल्टा तथा वास्तविक
3) सीधा तथा आभासी
4) उल्टा तथा आभासी
Correct Answer: उल्टा तथा वास्तविक
 
QID : 696 - इंफ्लुएंजा रोग निम्नलिखित में से किसके कारण होता है?
Options:
1) जीवाणु
2) विषाणु
3) कवक
4) प्रोटोजोआ
Correct Answer: विषाणु
 
QID : 697 - निम्नलिखित में से कौन ताज महल के पीले होने का कारण है?
Options:
1) कार्बन डाइऑक्साइड
2) नाइट्रोजन
3) क्लोरिन
4) सल्फर डाइऑक्साइड
Correct Answer: सल्फर डाइऑक्साइड
 
QID : 698 - निम्नलिखित में से कौन वायु प्रदूषण की जाँच करने में सहायता करता है?
Options:
1) लाइकेन
2) जीवाणु
3) कवक
4) शैवाल
Correct Answer: लाइकेन
 
QID : 699 - निम्नलिखित में से कौन सा एक कण प्रदूषक नहीं है?
Options:
1) धूल
2) ओज़ोन
3) काजल
4) धुआं
Correct Answer: ओज़ोन
 
QID : 700 - मैदानी पारिस्थितिकी तंत्र का किस प्रकार का जीवभार (बायोमास) पिरामिड होता है?
Options:
1) ऊपर की ओर
2) नीचे की ओर
3) ऊपर की ओर तथा नीचे की ओर दोनों
4) कोई विकल्प सही नहीं है।
Correct Answer: ऊपर की ओर

Click Here To Download Full Paper

DOWNLOAD SSC J.E. SOLVED Question Papers PDF (Hindi)

Study Material for Junior Engineer (Civil / Electrical / Mechanical Engineering) Examination

Study Kit for SSC CGL EXAM

<< मुख्य पृष्ठ पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें