एस.एस.सी. कनिष्ठ अभियन्ता परीक्षा पेपर 2018 "24 जनवरी 2018" सुबह की पाली (सामान्य जागरूकता) SSC Junior Engineers (JE) Online Exam Paper - 2018 "held on 24 Jan 2018" Morning Shift (General Awareness)



एस.एस.सी. कनिष्ठ अभियन्ता परीक्षा पेपर 2018 "24 जनवरी 2018" सुबह की पाली (सामान्य जागरूकता) SSC Junior Engineers (JE) Online Exam Paper - 2018 "held on 24 Jan 2018" Morning Shift (General Awareness)



QID : 451 - इनमें से कौन सा देश के वित्तीय स्वास्थ्य का सूचक है?
Options:
1) जीडीपी
2) मुद्रास्फीति सूचकांक
3) थोक सूचकांक
4) कोई विकल्प सही नहीं है.
Correct Answer: जीडीपी
 

QID : 452 - जब श्रमिक एक नौकरी से दूसरी नौकरी की ओर जाते हैं, तो इसे जाना जाता है: _____________.
Options:
1) मौसमी बेरोजगारी
2) प्रतिरोधात्मक बेरोजगारी
3) वर्गीय बेरोजगारी
4) स्वैच्छिक बेरोजगारी
Correct Answer: प्रतिरोधात्मक बेरोजगारी
 

QID : 453 - मुद्रास्फीति से सबसे अधिक किसे लाभ होता है?
Options:
1) ऋणदाता
2) बिजनेस मैन
3) ऋणी
4) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer: ऋणी
 

QID : 454 - भारत में गरीबी रेखा के आकलन के लिए कौन सी समिति की सिफारिशों का पालन किया जा रहा है?
Options:
1) केलकर समिति
2) देसाई समिति
3) तेंदुलकर समिति
4) लकड़ावाला समिति
Correct Answer: लकड़ावाला समिति
 

QID : 455 - भारत में मुद्रा की दशमलव प्रणाली कब प्रारंभ हुई थी?
Options:
1) 1947

2) 1952

3) 1950

4) 1957
Correct Answer: 1957
 

QID : 456 - राज्यसभा के सदस्य के रूप में मनोनीत होने वाली पहली महिला कौन थी?
Options:
1) राजकुमारी अमृत कौर
2) सुचेता कृपलानी
3) रुक्मिणी देवी अरुंडेल
4) कमलादेवी चट्टोपाध्याय
Correct Answer: रुक्मिणी देवी अरुंडेल
 

QID : 457 - मानव अधिकारों के सार्वभौमिक घोषणा के तहत निम्न में से कौन मानव अधिकार है?
Options:
1) शिक्षा का अधिकार
2) भोजन का अधिकार
3) सार्वजनिक सेवाओं तक समान पहुंच का अधिकार
4) सभी विकल्प सही हैं।
Correct Answer: सभी विकल्प सही हैं।
 

QID : 458 - संविधान सभा का सदस्य कौन नहीं था?
Options:
1) महात्मा गांधी
2) डॉ राजेंद्र प्रसाद
3) सरदार पटेल
4) जी वी मावलंकर
Correct Answer: महात्मा गांधी
 

QID : 459 - इनमें से कौन भारत को एक सेक्युलर राज्य के रूप में वर्णित करता है?
Options:
1) निर्देशक सिद्धांत
2) प्रस्तावना
3) संघ सूची
4) राज्य सूची
Correct Answer: प्रस्तावना
 

QID : 460 - भारत में एकल नागरिकता की अवधारणा निम्नलिखित में से किस देश से अपनाया है?
Options:
1) आयरलैंड
2) ऑस्ट्रेलिया
3) जापान
4) इंगलैंड
Correct Answer: इंगलैंड

Click Here To Download Full Paper

DOWNLOAD SSC J.E. SOLVED Question Papers PDF

DOWNLOAD SSC JUNIOR ENGINEER Exam General Awareness PDF

DOWNLOAD SSC CGL (Tier-1) 2020 SOLVED Question Papers PDF

DOWNLOAD SSC CHSL (10+2) Exam SOLVED Question Papers PDF

Study Material for Junior Engineer (Civil / Electrical / Mechanical Engineering) Examination

Study Kit for SSC CGL EXAM

QID : 461 - नंद राजवंश का संस्थापक कौन था?
Options:
1) घनानंद
2) महेंद्र
3) महापद्म नंद
4) गजानंद
Correct Answer: महापद्म नंद
 

QID : 462 - यूनानी राजदूत मेगास्थनिज इनमें से किस शासक के दरबार में था?
Options:
1) अशोक
2) चंद्रगुप्त
3) बिन्दुसार
4) चाणक्य
Correct Answer: चंद्रगुप्त
 

QID : 463 - मुगल काल में किया गया "महाभारत" का फारसी अनुवाद किस नाम से जाना जाता है?
Options:
1) रेख्ता
2) रिसाला-ए-हक़ नामा
3) रज्मनामा
4) सफीनत-उल-औलिया
Correct Answer: रज्मनामा
 

QID : 464 - खुदीराम बोस ने मुजफ्फरपुर में किंग्स्फोर्ड की हत्या का प्रयास किस वर्ष किया था?
Options:
1) 1904 ई.
2) 1906 ई.
3) 1908 ई.
4) 1910 ई.
Correct Answer: 1908 ई.
 

QID : 465 - ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्स के सदस्य के रूप में चुने जाने वाले पहले भारतीय कौन थे?
Options:
1) एस एन बोस
2) मोतीलाल नेहरू
3) दादाभाई नौरोजी
4) मंगल पांडे
Correct Answer: दादाभाई नौरोजी
 

QID : 466 - निम्नलिखित में से कौन सा 'मोती द्वीप' के नाम से जाना जाता है?
Options:
1) जापान
2) मालदीव
3) इजराइल
4) बहरीन
Correct Answer: बहरीन
 

QID : 467 - "ओडर-नीस लाइन" किस देश के बीच की सीमा है?
Options:
1) इज़राइल और फिलिस्तीन
2) जर्मनी और पोलैंड
3) चीन और वियतनाम
4) मैक्सिको और यूएसए
Correct Answer: जर्मनी और पोलैंड
 

QID : 468 - शून्य डिग्री अक्षांश पर स्थित कौन सी काल्पनिक रेखा पृथ्वी को उत्तरी और दक्षिणी गोलार्धों में विभाजित करता है?
Options:
1) मकर रेखा
2) कर्क रेखा
3) भूमध्य रेखा
4) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer: भूमध्य रेखा
 

QID : 469 - नाथपा झाकड़ी जल विद्युत परियोजना निम्नलिखित में से किस नदी पर स्थित है?
Options:
1) सतलुज
2) झेलम
3) चिनाब
4) पद्मा
Correct Answer: सतलुज
 

QID : 470 - निम्नलिखित में से कौन सा पहला बंदरगाह है जिसे गुजरात राज्य में स्वतंत्रता के बाद विकसित किया गया था?
Options:
1) मुंद्रा
2) कांडला
3) हजीरा
4) भावनगर
Correct Answer: कांडला
 

QID : 471 - नमामि गंगे कार्यक्रम में निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य शामिल है?
Options:
1) उत्तर प्रदेश
2) पश्चिम बंगाल
3) झारखंड
4) सभी विकल्प सही हैं.
Correct Answer: सभी विकल्प सही हैं.
 

QID : 472 - इनमें से कौन सा एक किशोर लड़कों को सशक्त बनाने के लिए केन्द्र प्रायोजित योजना है?
Options:
1) अक्षय
2) सक्षम
3) सबला
4) उज्ज्वला
Correct Answer: सक्षम
 

QID : 473 - कुंभ मेला -2018 कहाँ आयोजित किया जाएगा?
Options:
1) उज्जैन
2) हरिद्वार
3) नासिक
4) इलाहाबाद
Correct Answer: इलाहाबाद
 

QID : 474 - विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप 2017 किसने जीता?
Options:
1) व्लादिमीर फेडोसीव
2) विश्वनाथन आनंद
3) जू वेंजुन
4) पद्मिनी राउत
Correct Answer: विश्वनाथन आनंद
 

QID : 475 - 27 दिसंबर, 2017 के अनुसार, किस भारतीय क्रिकेटर ने अंतर्राष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में अधिकतम छक्के दर्ज किए हैं?
Options:
1) एम एस धोनी
2) रोहित शर्मा
3) सचिन तेंडुलकर
4) सौरव गांगुली
Correct Answer: एम एस धोनी
 

QID : 476 - "2014 : द इलेक्शन दैट चेन्ज़ड इंडिया" ______ द्वारा लिखी गई है।
Options:
1) राजदीप सरदेसाई
2) आमिर हुसैन
3) अब्दुल हक़
4) तरूण विजय
Correct Answer: राजदीप सरदेसाई
 

QID : 477 - निम्नलिखित में से किसने अगस्त 2017 में ध्यान चन्द पुरस्कार प्राप्त किया है?
Options:
1) चेतेश्वर पुजारा
2) सरदार सिंह
3) सैयद शाहिद हकीम
4) अरोकिया राजीव
Correct Answer: सैयद शाहिद हकीम
 

QID : 478 - निम्नलिखित में से किस शहर को संगीत में योगदान के लिए यूनेस्को की रचनात्मक शहरों के नेटवर्क में शामिल किया गया है?
Options:
1) चेन्नई
2) पुणे
3) कोलकाता
4) बेंगलुरु
Correct Answer: चेन्नई
 

QID : 479 - निम्नलिखित में से किन देशों ने शांति बनाये रखने के लिए अगस्त 2017 में नये टू-बाय-टू मिनिस्ट्रियल डायलॉग की स्थापना की है?
Options:
1) भारत तथा रूस
2) भारत तथा चीन
3) भारत तथा यू.एस.ए.
4) भारत तथा जापान
Correct Answer: भारत तथा यू.एस.ए.
 

QID : 480 - भारत तथा उसका कौन सा पड़ोसी देश मिलकर विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त पद्धति द्वारा पहली बार बाघों की जनगणना करेगें?
Options:
1) म्यांमार
2) श्रीलंका
3) नेपाल
4) बांग्लादेश
Correct Answer: नेपाल
 

QID : 481 - निम्नलिखित में से कौन सा एक ऑपरेटिंग सिस्टम है?

I. उबुन्तू
II. लिनेक्स
III. यूनिक्स
Options:
1) केवल I
2) केवल II तथा III
3) I, II तथा III सभी
4) कोई विकल्प सही नहीं है।
Correct Answer: I, II तथा III सभी
 

QID : 482 - निम्नलिखित में से कौन सा एक लॉजिक गेट नहीं है?
Options:
1) ऐण्ड
2) ऑर
3) नैण्ड 
4) सभी लॉजिक गेट्स हैं
Correct Answer: सभी लॉजिक गेट्स हैं
 

QID : 483 - एक अभिक्रिया में, पदार्थ से हाइड्रोजन का ह्रास क्या कहलाता है?
Options:
1) अपचयन
2) उपचयन
3) हाइड्रोजनीकरण
4) अपचयन तथा हाइड्रोजनीकरण दोनों
Correct Answer: उपचयन
 

QID : 484 - निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

I. धात्विक ऑक्साइड को क्षारीय ऑक्साइड भी कहते है।

II. अधात्विक ऑक्साइड क्षारीय प्रकृति के होते हैं।
III. सभी अम्लों में समान रसायनिक गुणधर्म होते हैं।
Options:
1) केवल I तथा III
2) केवल II तथा III
3) केवल II
4) सभी कथन सही हैं।
Correct Answer: केवल I तथा III
 

QID : 485 - निम्नलिखित में से कौन सा द्रव का ठोस में कोलाइडल विलयन का उदाहरण है?
Options:
1) कीचड़
2) दूध
3) पनीर
4) रबड़
Correct Answer: पनीर
 

QID : 486 - हाइड्रोजन क्लोराइड ______ है।
Options:
1) द्विपरमाणुक
2) त्रिपरमाणुक
3) बहुपरमाणुक
4) कोई विकल्प सही नहीं है।
Correct Answer: द्विपरमाणुक
 

QID : 487 - निम्नलिखित में से कौन अपवर्तन के कारण होता/होते है?

I. जल में आंशिक रूप से डूबी पेंसिल का मुड़ी हुई दिखना।
II. सूर्योदय से पूर्व सूर्य का दिखना।
III. आकाश का नीला दिखना।
Options:
1) केवल I तथा II
2) केवल I तथा III
3) केवल II तथा III
4) सभी कथन सही हैं।
Correct Answer: केवल I तथा II
 

QID : 488 - जब दो प्रतिरोधों R1 व R2 को श्रेणी में जोड़ा जाता है तो उनका तुल्य प्रतिरोध क्या होगा?
Options:
1) R1 – R2

2) R1 + R2

3) (R2 + R1)/R1 R2

4) (2R1 R2)/R1 + R2
Correct Answer: R1 + R2
 

QID : 489 - विद्युत चुंबकीय प्रेरण की परिघटना ______।
Options:
1) किसी वस्तु को आवेशित करने की प्रक्रिया है।
2) किसी कुंडली में विद्युत धारा प्रवाहित होने के कारण चुंबकीय क्षेत्र उत्पन्न करने की प्रक्रिया है।
3) कुंडली तथा चुंबक के मध्य आपेक्षित गति के कारण कुंडली में विद्युत धारा प्रेरित करना है।
4) किसी विद्युत मोटर की कुंडली को घूर्णन कराने की प्रक्रिया है।
Correct Answer: कुंडली तथा चुंबक के मध्य आपेक्षित गति के कारण कुंडली में विद्युत धारा प्रेरित करना है।
 

QID : 490 - प्रकाश तरंगे ______ होती हैं।
Options:
1) विद्युत तरंगे
2) चुंबकीय तरंगे
3) विद्युत चुंबकीय तरंगे
4) कोई विकल्प सही नहीं है।
Correct Answer: विद्युत चुंबकीय तरंगे
 

QID : 491 - विटामिन D की कमी से कौन सा रोग होता है?
Options:
1) पोलियो
2) सूखा रोग(रिकेट्स)
3) स्कर्वी
4) घेघा
Correct Answer: सूखा रोग(रिकेट्स)
 

QID : 492 - उच्छावसन के समय पसलियाँ ______।
Options:
1) बाहर की ओर गति करती हैं
2) नीचे की ओर गति करती हैं
3) ऊपर की ओर गति करती हैं
4) बिल्कुल गति नहीं करती हैं
Correct Answer: नीचे की ओर गति करती हैं
 

QID : 493 - किसी स्वस्थ वयस्क पुरुष में रक्त के प्रति मि.मी.3 में औसतन कितनी मिलियन लाल रक्त कोशिकाएँ होती हैं?
Options:
1) 5 – 5.5 
2) 2 – 2.5
3) 1.5 – 2
4) 9 – 9.5
Correct Answer: 5 – 5.5 
 

QID : 494 - किस प्रक्रिया द्वारा, टैडपोल एक वयस्क मेढ़क में विकसित होता है?
Options:
1) निषेचन
2) कायांतरण
3) रोपण
4) मुकुलन
Correct Answer: कायांतरण
 

QID : 495 - प्रदीप्ति होने पर निम्नलिखित में से कौन सक्रिय हो जाती है तथा विद्युत सिग्नल उत्पन्न करती है?
Options:
1) प्रकाश सुग्राही कोशिकाएँ
2) दृक तंत्रिका
3) पक्ष्माभी पेशियाँ
4) काचाभ द्रव
Correct Answer: प्रकाश सुग्राही कोशिकाएँ
 

QID : 496 - निम्नलिखित में से कौन मानव शरीर का केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र बनाता है?
Options:
1) केवल रक्त
2) केवल मस्तिष्क
3) केवल मेरुरज्जु
4) मस्तिष्क तथा मेरुरज्जु दोनों
Correct Answer: मस्तिष्क तथा मेरुरज्जु दोनों
 

QID : 497 - 1956 में, मीनामाता रोग किस प्रकार के प्रदूषण के कारण हुआ था?
Options:
1) वायु प्रदूषण
2) जल प्रदूषण
3) ध्वनि प्रदूषण
4) मृदा प्रदूषण
Correct Answer: जल प्रदूषण
 

QID : 498 - निम्नलिखित में से कौन सा गैर-जैव निम्नीकरण अपशिष्टों से छुटकारा पाने के लिए सबसे सही उपाय है?
Options:
1) क्षेपण
2) जलाना
3) पुनःचक्रण
4) गाड़ना
Correct Answer: पुनःचक्रण
 

QID : 499 - किस स्थिति में, पेड़ सबसे आसानी से मृत हो सकता है?
Options:
1) छाल के उतरने के दौरान
2) सभी पत्तियों के झड़ने के दौरान
3) आधी शाखाओं के टूटने के दौरान
4) आधी पत्तियों के झड़ने के दौरान
Correct Answer: सभी पत्तियों के झड़ने के दौरान
 

QID : 500 - टैगा किस प्रकार के पारिस्थितिकी तंत्र का उदाहरण है?
Options:
1) मैदानी पारिस्थितिकी तंत्र
2) वन पारिस्थितिकी तंत्र
3) टुंड्रा पारिस्थितिकी तंत्र
4) मरुस्थलीय पारिस्थितिकी तंत्र
Correct Answer: वन पारिस्थितिकी तंत्र

Click Here To Download Full Paper

DOWNLOAD SSC J.E. SOLVED Question Papers PDF

DOWNLOAD SSC JUNIOR ENGINEER Exam General Awareness PDF

DOWNLOAD SSC CGL (Tier-1) 2020 SOLVED Question Papers PDF

DOWNLOAD SSC CHSL (10+2) Exam SOLVED Question Papers PDF

Study Material for Junior Engineer (Civil / Electrical / Mechanical Engineering) Examination

Study Kit for SSC CGL EXAM

<<Go Back To Main Page