एस.एस.सी. कनिष्ठ अभियन्ता परीक्षा पेपर 2018 "22 जनवरी 2018" सुबह की पाली (सामान्य जागरूकता) SSC Junior Engineers (JE) Online Exam Paper - 2018 "held on 22 Jan 2018" Morning Shift (General Awareness)



एस.एस.सी. कनिष्ठ अभियन्ता परीक्षा पेपर 2018 "22 जनवरी 2018" सुबह की पाली (सामान्य जागरूकता) SSC Junior Engineers (JE) Online Exam Paper - 2018 "held on 22 Jan 2018" Morning Shift (General Awareness)



QID : 51 - प्रारम्भिक व्यय ______ का उदाहरण है।
Options:
1) पूँजीगत व्यय
2) पूँजीगत लाभ
3) राजस्व व्यय
4) स्थगित राजस्व व्यय
Correct Answer: पूँजीगत व्यय
 
QID : 52 - तृतीयक क्षेत्र में कौन सी आर्थिक गतिविधि शामिल नहीं की जा सकती?
Options:
1) कॉल सेंटर में कार्य करना
2) ट्यूशन व्यवसाय
3) मधुमक्खी पालन
4) बैंकिंग
Correct Answer: मधुमक्खी पालन
 
QID : 53 -निम्नलिखित में से कौन सा कथन सार्वजनिक क्षेत्रक इकाई के लिए सही है?
Options:
1) अधिकांश परिसंपत्तियों का स्वामित्व लोगों के समूह के पास होता है
2) अधिकांश परिसंपत्तियां बड़ी कंपनियों के स्वामित्व में होती है
3) अधिकांश परिसंपत्तियां सरकारी स्वामित्व में होती है
4) अधिकांश परिसंपत्तियां एक व्यक्ति के पास होती है
Correct Answer: अधिकांश परिसंपत्तियां सरकारी स्वामित्व में होती है
 
QID : 54 - 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की जनसंख्या विश्व की जनसंख्या की कितने प्रतिशत है?
Options:
1) 17.5%
2) 18.01%
3) 19.35%
4) 20.25%
Correct Answer: 17.5%
 
QID : 55 - निम्नलिखित में से किस भारतीय पंचवर्षीय योजना ने सभी विकासात्मक प्रयासों के सार के रूप में मानव विकास को मान्यता दी?
Options:
1) आठवीं पंचवर्षीय योजना
2) नौवीं पंचवर्षीय योजना
3) दसवीं पंचवर्षीय योजना
4) ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना
Correct Answer: आठवीं पंचवर्षीय योजना
 
QID : 56 - इनमें से कौन विचारक “राजनीतिक प्रभुसत्ता की संकल्पना” से सम्बंधित हैं?
Options:
1) मैकाइवर
2) सुकरात
3) रूसो
4) प्लेटो
Correct Answer: रूसो

QID : 57 - किसने कहा था, ‘एक अच्छा नागरिक एक अच्छा राज्य बनाता है और बुरा नागरिक एक बुरा राज्य बनाता है?
Options:
1) प्लेटो
2) अरस्तू
3) जी.बी. शॉ
4) रूसो
Correct Answer: अरस्तू

Click Here To Download Full Paper

DOWNLOAD SSC J.E. SOLVED Question Papers PDF (Hindi)

Study Material for Junior Engineer (Civil / Electrical / Mechanical Engineering) Examination

Study Kit for SSC CGL EXAM

QID : 58 - भारत में ब्लॉक स्तर पर बनी पंचायत समिति है, ____________।
Options:
1) एक सलाहकार निकाय
2) केवल समन्वय प्राधिकरण
3) केवल पर्यवेक्षी प्राधिकरण
4) प्रशासनिक प्राधिकरण
Correct Answer: प्रशासनिक प्राधिकरण
 
QID : 59 - भारतीय संविधान के अनुसार, संसद के सदस्यों के वेतन का निर्णय कौन करता है?
Options:
1) केंद्रीय मंत्रिपरिषद
2) संसद
3) उच्चतम न्यायालय
4) भारत का राष्ट्रपति
Correct Answer: संसद
 
QID : 60 - निम्नलिखित में कौन सा एक सही सुमेलित नहीं है?
Options:
1) आठवीं अनुसूची : भाषाएँ
2) दूसरी अनुसूची : शपथ प्रारूप
3) चौथी अनुसूची : राज्य सभा में स्थानों का आवंटन
4) दसवीं अनुसूची : दल-बदल संबंधी प्रावधान
Correct Answer: दूसरी अनुसूची : शपथ प्रारूप
 
QID : 61 - चीनी यात्री ‘सूंग यून’ भारत कब आया था?
Options:
1) 510 ई.
2) 518 ई.
3) 525 ई.
4) 528 ई.
Correct Answer: 518 ई.
 
QID : 62 - ओदन्तपुरी शिक्षा केन्द्र निम्नलिखित में से किस राज्य में अवस्थित था ________।
Options:
1) बंगाल
2) गुजरात
3) बिहार
4) तमिलनाडु
Correct Answer: बिहार
 
QID : 63 - बहमनी साम्राज्य का संस्थापक कौन था?
Options:
1) हसन गंगू
2) फिरोज शाह
3) महमूद गवां
4) आसफ खान
Correct Answer: हसन गंगू

QID : 64 - भारत में किसके शासन के अंतर्गत खिलाफत आन्दोलन का आरंभ हुआ था?
Options:
1) लॉड माउंटबैटन
2) लॉर्ड डलहौजी
3) लॉर्ड चेम्सफोर्ड
4) लॉर्ड कर्जन
Correct Answer: लॉर्ड चेम्सफोर्ड
 
QID : 65 - 1880 के दशक के प्रारम्भ में आर्य महिला समाज की स्थापना इनमें से किसने की?
Options:
1) स्वामी दयानन्द सरस्वती
2) स्वामी विवेकानन्द
3) रमाबाई रानाडे
4) पंडिता रमाबाई
Correct Answer: पंडिता रमाबाई
 
QID : 66 - दश्त-ए-काविर मरुस्थल किस देश में स्थित है?
Options:
1) ईरान
2) सऊदी अरब
3) इराक
4) सूडान
Correct Answer: ईरान
 
QID : 67 - निम्नलिखित में से किस परत को "बेरीस्फीयर" कहा जाता है?
Options:
1) पृथ्वी की सबसे आन्तरिक परत
2) पृथ्वी की मध्यवर्ती परत
3) पृथ्वी की सबसे ऊपरी परत
4) वायुमंडल का सबसे नीचला भाग जहां मौसम परिवर्तन होते हैं.
Correct Answer: पृथ्वी की सबसे आन्तरिक परत
 
QID : 68 - ब्लू नील नदी निम्नलिखित में से किस झील से निकलती है?
Options:
1) विक्टोरिया झील
2) ताना झील
3) एडवर्ड झील
4) अल्बर्ट झील
Correct Answer: ताना झील
 
QID : 69 - भारतीय वन सर्वेक्षण की रिपोर्ट के अनुसार भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य में भौगोलिक क्षेत्र का सर्वाधिक प्रतिशत वन क्षेत्र है?
Options:
1) मणिपुर
2) मेघालय
3) मिजोरम
4) नागालैण्ड
Correct Answer: मिजोरम
 
QID : 70 - निम्नलिखित नगरों में अलकनन्दा एवं भागीरथी कहाँ मिलकर गंगा नदी बनाती हैं?
Options:
1) हरिद्वार
2) ऋषिकेश
3) रुद्रप्रयाग
4) देवप्रयाग
Correct Answer: देवप्रयाग
 
QID : 71 - एनएसडीसी द्वारा ‘निर्वाण कोष’ की स्थापना ___________ को वित्तीय सहायता प्रदान करने हेतु की गई थी।
Options:
1) समाज के निचले हिस्से के उद्यमियों
2) विस्थापित कश्मीरी पंडितों
3) आजीविकाहीन बुजुर्ग लोगों जिन्हें जीविका का कोई साधन नहीं है
4) पीएमकेवीआई के अंतर्गत चयनित और प्रशिक्षित उम्मीदवार जिसे कोई रोजगार नहीं मिला
Correct Answer: पीएमकेवीआई के अंतर्गत चयनित और प्रशिक्षित उम्मीदवार जिसे कोई रोजगार नहीं मिला
 
QID : 72 - निम्नलिखित में से किस उद्देश्य की पूर्ति के लिए भारत सरकार द्वारा ‘नकुल स्वास्थ्य पात्र’ योजना शुरू की गई है?
Options:
1) पशुओं के स्वास्थ्य को देखभाल हेतु
2) पशु मालिकों के स्वास्थ्य की देखभाल हेतु
3) ग्रामीण क्षेत्रें में बच्चों को दूध पिलाने वाली माताओं के स्वास्थ्य की देखभाल हेतु
4) ग्रामीण क्षेत्रें में नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल हेतु
Correct Answer: पशुओं के स्वास्थ्य को देखभाल हेतु
 
QID : 73 - भारत की कौन-सी खदान कार्बन फुटप्रिंट कम करने के लिए सौर संयंत्र की स्थापना करने वाली देश की प्रथम लौह-अयस्क खदान होने के कारण हाल ही में चर्चित रही?
Options:
1) तलचर खदान
2) कोरापुत खदान
3) नोआमुंडी खदान
4) रत्नागिरी खदान
Correct Answer: नोआमुंडी खदान
 
QID : 74 - ग्रीष्मकालीन ओलंपिक सन 2028 में कहां आयोजित किया जाएगा?
Options:
1) सिडनी
2) पेरिस
3) लॉस एंजिल्स
4) कोपेनहेगन
Correct Answer: लॉस एंजिल्स
 
QID : 75 - डेविस कप टेनिस टूर्नामेंट 2017 किस देश ने जीता है?
Options:
1) स्वीटजरलैंड
2) सर्बिया
3) फ्रांस
4) बेलारूस
Correct Answer: फ्रांस

QID : 76 - “यू आर यूनिक” ______ द्वारा लिखी गई है।
Options:
1) डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम
2) खुशवंत सिंह
3) तस्लीमा नसरीन
4) अंरविद अडिग
Correct Answer: डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम
 
QID : 77 - वर्ष 2017 के लिए तीसरा भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद् (भा.सां.सं.प.) विशिष्ट भारतविद् सम्मान जापानी प्रोफेसर ______ को दिया गया है।
Options:
1) हिरोशी मरूई
2) शीमामारू मरूई
3) नागासाकी मरूई
4) टयोटा मरूई
Correct Answer: हिरोशी मरूई
 
QID : 78 - निम्नलिखित में से कौन सा शहर यूनेस्को की विश्व विरासत शहर का टैग प्राप्त करने वाला भारत का प्रथम शहर बन गया है?
Options:
1) जयपुर
2) अहमदाबाद
3) गांधी नगर
4) इलाहाबाद
Correct Answer: अहमदाबाद
 
QID : 79 - जून 2017 में, निम्नलिखित में से किन देशों ने अभिलेखागार के क्षेत्र में सहयोग के लिए एक प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए हैं?
Options:
1) भारत तथा इजराइल
2) भारत तथा पुर्तगाल
3) भारत तथा नीदरलैंड
4) भारत तथा ईरान
Correct Answer: भारत तथा पुर्तगाल
 
QID : 80 - निम्नलिखित में से किस देश को भारत ने रेलवे क्षेत्र के विकास के लिए 318 मिलियन अमेरिकी डॉलर की क्रेडिट लाइन की सहायता करने के लिए एक समझौता किया है?
Options:
1) बांग्लादेश
2) नेपाल
3) चीन
4) श्रीलंका
Correct Answer: श्रीलंका
 
QID : 81 - डॉट मैट्रिक्स ______ का एक प्रकार है।
Options:
1) टेप
2) डिस्क
3) प्रिंटर
4) बस
Correct Answer: प्रिंटर
 
QID : 82 - द्वितीयक संग्रहण उपकरण केवल डाटा संग्रहित कर सकते हैं परंतु वह ______ नहीं कर सकते हैं।
Options:
1) अंकगणितीय परिचालन
2) तार्किक परिचालन
3) फैच परिचालन
4) सभी विकल्प सही हैं।
Correct Answer: सभी विकल्प सही हैं।
 
QID : 83 - आधुनिक आवर्त सारणी में धातु, उपधातु, तथा अधातु किस ब्लॉक में पाये जाते हैं?
Options:
1) s-ब्लॉक
2) p-ब्लॉक
3) d-ब्लॉक
4) f-ब्लॉक
Correct Answer: p-ब्लॉक
 
QID : 84 - निम्नलिखित में से सिनाबार किसका अस्यक है?
Options:
1) मैग्नीशियम
2) एल्युमिनियम
3) पारा
4) लोहा
Correct Answer: पारा
 
QID : 85 - निम्नलिखित में से कौन से दर्पण में प्रतिबिम्ब का आकार हमेशा बिम्ब के आकार के समान होता है?
Options:
1) उत्तल दर्पण
2) अवतल दर्पण
3) समतल दर्पण
4) उत्तल दर्पण तथा अवतल दर्पण दोनों
Correct Answer: समतल दर्पण
 
QID : 86 - एक हाइड्रोजन परमाणु का द्रव्यमान एक इलेक्ट्रॉन के द्रव्यमान का कितना गुना होता है?
Options:
1) 1000

2) 8000

3) 1837

4) 5000
Correct Answer: 1837
 
QID : 87 - निम्नलिखित में से कौन से कपड़ों में पॉलीएस्टर हो सकता है?

I. पॉलिस्टर
II. पॉलिवूल
III. टेरीकॉट
Options:
1) केवल I तथा II
2) केवल I तथा III
3) केवल II तथा III
4) I, II तथा III सभी
Correct Answer: I, II तथा III सभी
 
QID : 88 - निम्नलिखित में से कौन सा पद विद्युत परिपथ में विद्युत शक्ति को निरूपित नहीं करता?
Options:
1) I2R

2) IR2 

3) VI

4) V2/R
Correct Answer: IR2 
 
QID : 89 - पश्चिम की ओर प्रक्षेपित कोई धनावेशित कण किसी चुंबकीय क्षेत्र द्वारा उत्तर की ओर विक्षेपित हो जाता है। चुंबकीय क्षेत्र की दिशा क्या है?
Options:
1) दक्षिण की ओर
2) पूर्व की ओर
3) अधोमुखी
4) उपरिमुखी
Correct Answer: उपरिमुखी
 
QID : 90 - निम्नलिखित में से कौन धनावेशित नहीं है?
Options:
1) अल्फा कण
2) प्रोटॉन
3) हीलियम नाभिक
4) इलेक्ट्रॉन
Correct Answer: इलेक्ट्रॉन
 
QID : 91 - कौन सा विटामिन जल में घुलनशील है?
Options:
1) विटामिन A
2) विटामिन C
3) विटामिन D
4) विटामिन K
Correct Answer: विटामिन C
 
QID : 92 - 

SSC-Jniour-engineer
Options:
1) I-3, II-2, III-1

2) I-1, II-2, III-3

3) I-3, II-1, III-2

4) I-2, II-1, III-3
Correct Answer: I-3, II-2, III-1
 
QID : 93 - मानव हृदय में कक्षों की संख्या कितनी होती है?
Options:
1) दो
2) तीन
3) चार
4) पाँच
Correct Answer: चार
 
QID : 94 - एक वयस्क रंध्र में निम्नलिखित में से कौन सा उपस्थित नहीं होता है?
Options:
1) जीवद्रव्यतंतु
2) हरितलवक
3) कोशिका भित्ति
4) रिक्तिका
Correct Answer: जीवद्रव्यतंतु

QID : 95 - दीर्घ दृष्टि दोष का/के क्या कारण है/हैं?
Options:
1) अभिनेत्र लेंस की वक्रता का अधिक होना।
2) नेत्रगोलक का लम्बा होना।
3) अभिनेत्र लेंस की फोकस दूरी का अधिक होना।
4) कोई विकल्प सही नहीं है।
Correct Answer: अभिनेत्र लेंस की फोकस दूरी का अधिक होना।
 
QID : 96 - किस प्रकार के संक्रमण के लिए एंटीबायोटिक लाभदायक होती है?
Options:
1) केवल जीवाणु
2) केवल विषाणु
3) जीवाणु तथा विषाणु दोनों
4) न तो जीवाणु न ही विषाणु
Correct Answer: केवल जीवाणु
 
QID : 97 - निम्नलिखित में से कौन सा कारक जल की कमी के लिए उत्तरदायी नहीं है?
Options:
1) औद्योगीकरण में वृद्धि
2) बढ़ती जनसंख्या
3) वनरोपण
4) जल संसाधनों का कुप्रबंधन
Correct Answer: वनरोपण
 
QID : 98 - कौन सी गैस हरितगृह प्रभाव में सबसे अधिक योगदान करती है?
Options:
1) कार्बन डाइऑक्साइड
2) क्लोरोफ्लोरोकार्बन
3) सल्फर डाइऑक्साइड
4) नाइट्रोजन डाइऑक्साइड
Correct Answer: कार्बन डाइऑक्साइड
 
QID : 99 - निम्नलिखित में से कौन सा संसाधनों के विकास में मुख्य समस्या नहीं है?
Options:
1) कुछ व्यक्तियों का/के लालचवश संसाधनों का ह्रास।
2) कुछ व्यक्तियों के हाथ में संसाधनों का संचय।
3) संसाधनों का समाज में न्यायसंगत बँटवारा।
4) संसाधनों का अंधाधुंध शोषण।
Correct Answer: संसाधनों का समाज में न्यायसंगत बँटवारा।
 
QID : 100 - निम्नलिखित में से कौन सा मानव निर्मित पारिस्थितिकी तंत्र नहीं है?
Options:
1) उद्यान
2) घरेलू मछलीघर
3) वनस्पति-उद्यान
4) घास का मैदान
Correct Answer: घास का मैदान

Click Here To Download Full Paper

DOWNLOAD SSC J.E. SOLVED Question Papers PDF (Hindi)

Study Material for Junior Engineer (Civil / Electrical / Mechanical Engineering) Examination

Study Kit for SSC CGL EXAM

<< मुख्य पृष्ठ पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें