एस.एस.सी कनिष्ठ अभियन्ता परीक्षा पेपर 2016" 03 मार्च 2017" दोपहर की पाली (सामान्य जागरूकता) SSC Junior Engineers (JE) Exam - 2016 "held on 3rd March 2017" Afternoon Shift (General Awareness)



एस.एस.सी कनिष्ठ अभियन्ता परीक्षा पेपर 2016" 03  मार्च 2017" दोपहर की पाली (सामान्य जागरूकता) SSC Junior Engineers (JE) Exam - 2016 "held on 3rd March 2017" Afternoon Shift (General Awareness)



QID : 1151 -
युवा मानव शरीर में चवर्णक और अग्रचवर्णक का अनुपात _____ होता है।

Options:
1) 2 : 3

2) 3 : 2

3) 1 : 1

4) 2 : 1

Correct Answer: 3 : 2

QID : 1152 -
लाल रुधिर कणिकाओं का कौन सा प्रकार हिस्टामिन, सिरोटोनिन, हिपैरिन आदि का स्राव करती है तथा शोथकारी क्रियाओं में सम्मिलित होती है?

Options:
1)नयूट्रोफिलस
2)बेसोफिलस
3)लिम्फोसाइटस
4)मोनोसाइटस

Correct Answer: basophils
बेसोफिलस

QID : 1153 -
कुछ पौधों जैसे राइजोफोरा, जो अनूप छेत्रों में उगते हैं, इसमें बहुत सी मूल भूमि से ऊपर वायु में निकलती हैं। ऐसी मूल को _____ कहतें हैं।

Options:
1) प्रतान
2) श्वसन मूल
3) तंतुक मूल
4) अपस्थानिक मूल

Correct Answer: श्वसन मूल

QID : 1154 -
उस प्रक्रिया को क्या कहते हैं, जिसके द्वारा स्थलीय पौधे प्रतिदिन भारीमात्रा में पानी ग्रहण करते है, लेकिन पत्तियों से इनका अधिकतर भाग भाप द्वारा हवा में उड़ जाता है?

Options:
1) निर्जलीकरण
2) वाष्पोत्सर्जन
3) अपव्यय
4) श्वसन

Correct Answer: वाष्पोत्सर्जन

QID : 1155 -
निम्नलिखित जोड़ो पर विचार करे:

नाम : सूत्र
1] ऐथेनेमीन : CH2 = CHCH2Br
2] 3-ब्रोमोप्रोपीन : CH3 = CH2–NH2
3] 2-ब्रोमो-2-मेथिल प्रोपेन : (CH3)3CBr
4] 2- मेथॉक्सीप्रोपेनैल : CH3CH(OCH3)CHO

उपरोक्त में से कौन से जोड़ो का मिलान सही है?

Options:
1) केवल 1 और 4
2) केवल 2, 3 और 4
3) केवल 3 और 4
4) केवल 1, 3 और 4

Correct Answer: केवल 3 और 4

QID : 1156 -
वाइनिल क्लोराइड का आईयूपीएसी नाम क्या है?

Options:
1) 2- क्लोरोब्यूटेन
2) 3-ब्रोमोप्रोपीन
3) क्लोरोएथीन
4) डाइक्लोरोमेथेन

Correct Answer: क्लोरोएथीन

QID : 1157 -
स्टाइरीन का सूत्र _______ है।

Options:
1) CH2=CH-C4H7=CH2

2) C6H5CH=CH2

3) C5H4CH=CH2

4) CH2=CH-C3H5=CH2

Correct Answer: C6H5CH=CH2

QID : 1158 -
निम्नलिखित में से किस तत्व का सामान्य इलेक्ट्रॉनिक विन्यास ns2np3 होता है?

Options:
1) बोरॉन
2) फ्लुओरिन
3) ऑक्सीजन
4) नाइट्रोजन

Correct Answer: नाइट्रोजन

QID : 1159 -
वेब पेज पर आड़ी रेखा (क्षैतिज रेखा) निवेश (इन्सर्ट) करने के लिए किस आवरण (टैग) का उपयोग किया जाता है?

Options:
1) <ho.li>
2) <h.l>
3) <-l>
4) <hr>

Correct Answer: <hr>

QID : 1160 -
निम्नलिखित में से ब्राउज़र कौन सा है?

Options:
1) सफारी
2) लिनेक्स
3) विंडोज
4) मैकोस

Correct Answer: सफारी

QID : 1161 -
निम्नलिखित में से "पेटीऍम" के संस्थापक/सह-संस्थापक कौन है?

Options:
1) सचिन बंसल
2) विजय शेखर शर्मा
3) कुणाल बहल
4) भाविश अग्रवाल

Correct Answer: विजय शेखर शर्मा

QID : 1162 -
_________ ने विमुद्रीकरण की घोषणा आठ नवंबर 2016 को की थी।

Options:
1) सोनिया गांधी
2) नरेंद्र मोदी
3) प्रणब मुखर्जी
4) राहुल गांधी

Correct Answer: नरेंद्र मोदी

QID : 1163 -
माइक्रोबायोलॉजी का जनक किसे कहा जाता है? उन्हें बैक्टीरिया की खोज के लिए भी जाना जाता है।

Options:
1) जोनास ई. सॉल्क
2)डेमीत्रि मेडेलीफ़
3)एंटोनी वॉन ल्यूवेन्हॉक
4) जोसेफ़ प्रीस्टलि

Correct Answer: एंटोनी वॉन ल्यूवेन्हॉक

QID : 1164 -
_______ सभी बिन्दुओं का बिन्दुपथ है जो उन बंडलों को प्रदर्शित करते हैं, जिनके बीच उपभोक्ता तटस्थ है।

Options:
1) मांग वक्र
2) उपयोगिता फलन
3) बजट वक्र
4) अनधिमान वक्र

Correct Answer:
अनधिमान वक्र

QID : 1165 -
एलआरएसी (दीर्घकालीन औसत लागत) और एल.आर.एम.सी. (दीर्घकालीन सीमान्त लागत) के संदर्भ में निम्नलिखित में से क्या सत्य है?

Options:
1) एलआरएसी और एलआरएमसी दोनों वक्र 'U' आकार के होते हैं
2) एलआरएसी और एलआरएमसी दोनों वक्र 'N' आकार के होते हैं
3) एलआरएसी वक्र 'U' आकार का और एलआरएमसी वक्र 'N' आकार का होता है
4) एलआरएसी वक्र 'N' आकार का और एलआरएमसी वक्र 'U' आकार का होता है

Correct Answer: एलआरएसी और एलआरएमसी दोनों वक्र 'U' आकार के होते हैं

QID : 1166 -
यदि कांजीवरम साडी के लिए मांग वक्र D = 73000 - 17P और पूर्ति वक्र S = 28000 + 8P है तो संतुलन कीमत (रुपये में) ज्ञात करें।

Options:
1) 2000

2) 2200

3) 1800

4) 2400

Correct Answer: 1800

QID : 1167 -
किसी भी चालू खाता घाटा को _____ से वित्तपोषित करना आवश्यक होता है।

Options:
1) बजट अधिशेष
2) आरबीआई से ऋण
3) निवल पूंजीगत प्रवाह
4) मुद्रा अवमूल्यन

Correct Answer: निवल पूंजीगत प्रवाह

QID : 1168 -
वैयक्तिक आय - वैयक्तिक कर अदायगी - गैरकर अदायगी =

Options:
1) कारक लागत पर निवल राष्ट्रीय उत्पाद
2) राष्ट्रीय आय
3) वैयक्तिक प्रयोज्य आय
4) सकल राष्ट्रीय उत्पाद

Correct Answer: वैयक्तिक प्रयोज्य आय

QID : 1169 -
वैद्युत अवक्षेपित्र में इलैक्ट्रोड तार होता है जिससे होकर हजारों वोल्ट गुज़रता है, वह इलैक्ट्रान निकालने के लिए निम्नलिखित में से किसका उत्पादन करता है?

Options:
1) एक लौ
2) वैद्युत क्षेत्र
3) कोरोना
4) विद्युत चुम्बकीय तरंगे

Correct Answer: कोरोना

QID : 1170 -
इनमें से पानी में उगने वाले किस पौधे का वैज्ञानिक नाम आइकोर्निया केसिपीज़ है जो अब विश्व के सबसे अधिक समस्या उत्पन्न करने वाले जलीय खरपतवार हैं?

Options:
1) मॉस (काई)
2) शैवाल
3) हायसिंथ
4) फंगस

Correct Answer: हायसिंथ

Click Here To Download Full Paper

DOWNLOAD SSC J.E. SOLVED Question Papers PDF (Hindi)

Study Kit for SSC Junior Engineer EXAM (Paper-1) 2017-2018

Books for SSC Junior Engineers Exam

QID : 1171 -
पृथ्वी के वायुमंडल में निम्नलिखित में से किस गैस का प्रतिशत अन्य गैसों की तुलना अधिक है?

Options:
1) कार्बन डाईऑक्साइड
2) नीऑन
3) हाइड्रोजन
4) नाइट्रोजन

Correct Answer: नाइट्रोजन

QID : 1172 -
निम्नलिखित में से कौन सी गैस ग्रीन हाउस गैस नहीं है?

Options:
1) अमोनिया
2) क्लोरोफ्लोरो कार्बन्स
3) मीथेन
4) नाइट्रस ऑक्साइड

Correct Answer: अमोनिया

QID : 1173 -
दक्षिण भारत के कुछ अंश में भगवान विष्णु को भगवान _____ के नाम से भी जाना जाता है।

Options:
1) भैरव
2) रूद्र
3) पशुपति
4) वेंकटेश्वर

Correct Answer: वेंकटेश्वर

QID : 1174 - पृथ्वी की आंतरिक संरचना के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1] पृथ्वी की त्रिज्या 6,370 कि.मी. है।
2] आज तक का सबसे गहरा प्रवेधन आर्कटिक महासागर में कोला क्षेत्र में 12 कि.मी. की गहराई तक किया गया है।
3] भ्रंश के समांनातर शैलें एक ही दिशा में गति करती हैं।

इनमें से कौन सा/से कथन सही हैं?

Options:
1) केवल 1 और 2
2) केवल 1
3) केवल 2 और 3
4) 1, 2 और 3

Correct Answer: केवल 1 और 2

QID : 1175 -
महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धांत के अनुसार सभी महाद्वीप एक अकेले भूखंड का भाग थे जिसका नाम _______ था।

Options:
1) लारेशिया
2) पैंजिया
3) गोंडवानालैंड
4) पैंथालासा

Correct Answer: पैंजिया

QID : 1176 -
इनमें से किस ग्रह का कोई उपग्रह नहीं है?

Options:
1) यूरेनस
2) शुक्र
3) बृहस्पति
4) नेपच्यून

Correct Answer: शुक्र

QID : 1177 -
कौन सा तत्व पृथ्वी के पर्पटी के द्रव्यमान का 46.6% बनाता है?

Options:
1) लौह
2) ऑक्सीजन
3) एलुमिनियम
4) सिलिकन

Correct Answer: ऑक्सीजन

QID : 1178 -
खरीफ़ कृषि ऋतू _____ तक होती है।

Options:
1) अक्टूबर से जनवरी
2) फरवरी से मई
3) जून से सितंबर
4) नवंबर से फरवरी

Correct Answer: जून से सितंबर

QID : 1179 -
1857 के विद्रोह के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1] लखनऊ, कानपुर और बरेली जैसे बड़े शहरों में साहूकार और अमीर भी विद्रोहियों के गुस्से का शिकार बनने लगे।
2] सातवीं अवध इर्रेग्युलर कैवेलरी ने मई की शुरुआत में नए कारतूसों का इस्तेमाल करने से इनकार कर दिया।
3] विद्रोह के दौरान अवध मिलिट्री पुलिस के कैप्टेन हियर्से को उसके भारतीय सिपाहियों ने फांसी चढ़ा दिया।

इनमें से कौन सा/से कथन सही है?

Options:
1) केवल 1
2) केवल 1 और 2
3) केवल 2 और 3
4) 1, 2 और 3

Correct Answer: केवल 1 और 2

QID : 1180 -
प्रथम शताब्दी ईसा पूर्व के मध्य उच्च कुल में जन्मे सैन्य नायक _______ के अधीन 'रोम साम्राज्य' वर्तमान ब्रिटेन और जर्मनी तक फ़ैल गया।

Options:
1) सिकंदर
2) जूलियस सीज़र
3) क्सेर्क्सेस
4) कालिगुला

Correct Answer: जूलियस सीज़र

QID : 1181 -
निम्नलिखित में से कौन से शासक मगध साम्राज्य से संबंधित नहीं है?

Options:
1) बिम्बिसार
2) अजातशत्रु
3) राजाधिराजा
4) महापद्म नंद

Correct Answer: राजाधिराजा

QID : 1182 -
उज़बेकिस्तान से अल-बिरूनी किस शताब्दी में भारत आया था?

Options:
1) ग्यारहवीं शताब्दी
2) चौदहवीं शताब्दी
3) सातवीं शताब्दी
4) सत्रहवीं शताब्दी

Correct Answer: ग्यारहवीं शताब्दी

QID : 1183 -
निम्नलिखित में से _____ को छोड़कर अन्य सभी वैदिक देवकुल के प्रमुख देवता थे।

Options:
1) दुर्गा
2) अग्नि
3) इंद्र
4) सोम

Correct Answer: दुर्गा

QID : 1184 -
इनमें से किसे 1643 में बैरोमीटर के आविष्कार का सर्वत्र श्रेय प्राप्त है?

Options:
1) इवानगेलिस्ता टाँरीसेली
2) क्रिश्चियन हुय्गेंस
3) जेम्स चैडविक
4) अर्नेस्ट ओ. लारेन्स

Correct Answer: इवानगेलिस्ता टाँरीसेली

QID : 1185 -
निम्नलिखित जोड़ो पर विचार करें।

वस्तु का आकार अथवा दूरी : लंबाई (मीटर में)
1] हाइड्रोजन अणु का आकार : 10-10
2] समुद्र तल से माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई : 108
3] चंद्रमा की पृथ्वी से दूरी : 1012
4] पृथ्वी से एंड्रोमेडा मंदाकिनी की दूरी :1022

उपरोक्त में से कौन से जोड़ो का मिलान सही है?

Options:
1) केवल 1 और 3
2) केवल 2, 3 और 4
3) केवल 1 और 4
4) 1, 2,3 और 4

Correct Answer: केवल 1 और 4

QID : 1186 -
तरंग की आवृत्ति (f) और आवर्तकाल (T) के बीच उचित संबंध कौन सा है?

Options:
1) f / T = 1

2) f + T = 1

3) f - T = 1

4) f x T = 1

Correct Answer: f x T = 1

QID : 1187 -
निम्नलिखित में से किन वैदयुतचुम्बकीय तरंगों के संसूचन के लिए गीगर ट्यूब का उपयोग किया जाता है?

Options:
1) गामा किरणें
2) पराबैंगनी तरंगें
3) सूक्ष्म तरंगें
4) रेडियो तरंगें

Correct Answer: गामा किरणें

QID : 1188 -
कोई वस्तु 12 सेमी वक्रता त्रिज्या के अवतल दर्पण के सामने 10 सेमी दूरी पर रखी है। दर्पण से प्रतिबिंब की दूरी कितनी होगी?

Options:
1) 10 cm
10 से.मी.
2) 20 cm
20 से.मी.
3) 15 cm
15 से.मी.
4) 25 cm
25 से.मी.

Correct Answer: 15 से.मी.

QID : 1189 -
भारतीय संविधान में स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के सिद्धांत _____ संविधान से लिए गए हैं।

Options:
1) फ़्रांस
2) आयरलैंड
3) कनाड़ा
4) अमेरिका

Correct Answer: फ़्रांस

QID : 1190 -
________ को छोड़कर अन्य सभी विशेषताएं समानुपातिक प्रतिनिधित्व व्यवस्था की हैं।

Options:
1)विजयी उम्मीदवार को वोटों का बहुमत हासिल होता है
2)हर निर्वाचन क्षेत्र से केवल एक प्रतिनिधि चुना जाता है
3)मतदाता पार्टी को वोट देता है
4)हर पार्टी को प्राप्त मत के अनुपात में विधायिका में सीटें हासिल होती हैं

Correct Answer: हर निर्वाचन क्षेत्र से केवल एक प्रतिनिधि चुना जाता है

QID : 1191 -
निम्नलिखित में से कौन सा संसदीय कार्यपालिका के प्रकार के संदर्भ में असत्य है?

Options:
1) राजा या राष्ट्रपति देश का प्रमुख हो सकता है
2) प्रधानमंत्री सरकार का प्रमुख होता है
3) प्रधानमंत्री विधायिका में बहुमत वाले दल का नेता होता है
4) प्रधानमंत्री विधायिका के प्रति जवाबदेह नही होता

Correct Answer: प्रधानमंत्री विधायिका के प्रति जवाबदेह नही होता

QID : 1192 -
न्यायाधीश कब तक पद पर बने रह सकते हैं?

Options:
1) सेवानिवृत होने तक
2) पांच साल के लिए
3) कार्यकाल राष्ट्रपति निश्चित करता है
4) कार्यकाल संसद निश्चित करता है

Correct Answer: सेवानिवृत होने तक

QID : 1193 -
कौन सा यूरोपीय देश 1957 में रोम की संधि के माध्यम से यूरोपीय आर्थिक समुदाय की स्थापना में हस्ताक्षर करने वाले देशों में नहीं था?

Options:
1) फिनलैंड
2) फ़्रांस
3) इटली
4) बेल्जियम

Correct Answer: फिनलैंड

QID : 1194 -
निम्नलिखित में से कौन इंग्लिश बिलियर्ड्स का भारतीय पेशेवर खिलाड़ी और पूर्व पेशेवर स्नूकर खिलाड़ी है?

Options:
1) पंकज आडवाणी
2) नरेन कार्तिकेयन
3) पुल्लेला गोपीचंद
4) धनराज पिल्ले

Correct Answer: पंकज आडवाणी

QID : 1195 -
"देवदास" उपन्यास किसने लिखा था?

Options:
1) रबीन्द्रनाथ टैगोर
2) प्रेमचंद
3) मुल्कराज आनंद
4) शरतचन्द्र चट्टोपाध्याय

Correct Answer: शरतचन्द्र चट्टोपाध्याय

QID : 1196 - ______ प्राणि जगत का सबसे बड़ा संघ है जिसमे कीट भी सम्मिलित है।

Options:
1) पोरिफेरा
2) ऐनेलिडा
3) मोलस्क
4) आर्थोपोडा

Correct Answer: आर्थोपोडा

QID : 1197 -
कोशिका के सरंचनात्मक रूपांतरण के आधार पर सरल उपकला ऊतक, ______ को छोड़कर निम्नलिखित सभी प्रकारों में वर्गीकृत किया गया है।

Options:
1) घनाकार
2) स्तंभाकार
3) शल्की
4) बेलनाकार

Correct Answer: बेलनाकार

QID : 1198 -
महाराणा जगत सिंह द्वितीय द्वारा बनाया गया "लेक पैलेस", किस शहर में स्थित है?

Options:
1) उदयपुर
2) जोधपुर
3) जयपुर
4) बीकानेर

Correct Answer: उदयपुर

QID : 1199 -
निम्नलिखित में से कौन एक प्रख्यात भारतीय चित्रकार है जिन्हें कभी कभी भारत की फ्रीदा कहलो भी कहा जाता है?

Options:
1) सोनल मानसिंह
2) शोवना नारायण
3) भीमसेन जोशी
4) अमृता शेरगिल

Correct Answer: अमृता शेरगिल

QID : 1200 -
निम्नलिखित में से _______ को "गांधी शांति पुरस्कार" मिल चुका है।

Options:
1) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
2) रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन
3) भारतीय रेल
4) भारतीय वायुसेना

Correct Answer: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन

Click Here To Download Full Paper

DOWNLOAD SSC J.E. SOLVED Question Papers PDF (Hindi)

Study Kit for SSC Junior Engineer EXAM (Paper-1) 2017-2018

Books for SSC Junior Engineers Exam

<< Go Back to Main Page