"SSC CPO Exam Paper Hindi - 2017 दिल्ली पुलिस, केन्द्रीय सशस्त्रण पुलिस बलों में उप निरीक्षक और केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में सहायक उप निरीक्षक परीक्षा : 4 जुलाई 2017 को शिफ्ट 2 पर आयोजित (सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता)"

SSC CPO Hindi 

SSC CPO Exam Paper Hindi - 2017 दिल्ली पुलिस, केन्द्रीय सशस्त्रण पुलिस बलों में उप निरीक्षक और केन्द्रीयऔद्योगिक सुरक्षा बल में सहायक उप निरीक्षक परीक्षा : 4 जुलाई 2017 को शिफ्ट 2 पर आयोजित

(सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता)

QID : 251 - निम्नलिखित में से कौन सा कथन मिश्रित अर्थव्यवस्था के संदर्भ में सही है?
Options:
1) विकसित तथा अल्पविकसित दोनों क्षेत्रों का अस्तित्व में होना
2) उद्योग तथा कृषि को समान महत्व
3) राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में सार्वजनिक तथा निजी दोनों क्षेत्रों का अस्तित्व में होना
4) आर्थिक योजनाओं तथा विकास कार्यों में केन्द्र तथा राज्यों की बराबर की साझेदारी
Correct Answer: राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में सार्वजनिक तथा निजी दोनों क्षेत्रों का अस्तित्व में होना
 
QID : 252 - किसी देश की अर्थिक विकास को मापने के लिए निम्निलिखित में से सबसे उचित मापक कौन सा है?
Options:
1) शुद्ध घरेलू उत्पाद
2) सकल घरेलू उत्पाद
3) प्रति व्यक्ति आय
4) शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद
Correct Answer: प्रति व्यक्ति आय
 
QID : 253 - हरित क्रांति भारत की किस पंचवर्षीय योजना के दौरान आरंभ की गई थी?
Options:
1) सातवीं
2) पाँचवीं
3) दूसरी
4) तीसरी
Correct Answer: तीसरी
 
QID : 254 - निम्नलिखित में से कौन भारत में नीति आयोग का पदेन अध्यक्ष है?
Options:
1) राष्ट्रपति
2) प्रधानमंत्री
3) उप राष्ट्रपति
4) वित्त मंत्री
Correct Answer: प्रधानमंत्री
 
QID : 255 - श्रेणी – I में कितनी मिनीरत्न कंपनियाँ है?
Options:
1) 55
2) 56
3) 59
4) 47
Correct Answer: 59
 
QID : 256 - 'युटिलिटेरिअन स्कूल ऑफ थॉट' के जनक कौन हैं?
Options:
1) हेगेल
2) बेनथेम
3) जेम्स मिल
4) लॉक
Correct Answer: बेनथेम
 
QID : 257 - निम्नलिखित मे से कौन लोकतंत्र के पक्ष में एक अच्छा तर्क नहीं है?
I. लोकतंत्र नागरिकों के गौरव को बढ़ाता है
II. लोकतंत्र दूसरों से अधिक समृद्ध है
III. लोकतंत्र विवाद को बेहतर तरीके से सुलझाता हैं
Options:
1) I तथा II
2) केवल III
3) केवल II
4) II तथा III
Correct Answer: केवल II
 
QID : 258 - सार्वभौम तथा स्वतंत्र राज्यों के एक स्वैच्छिक संघ को क्या कहते हैं?
Options:
1) संघ
2) एकात्मक राज्य
3) परिसंघ
4) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer: परिसंघ
 
QID : 259 - लोकसभा का सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आयु क्या होनी चाहिए?
Options:
1) बीस वर्ष
2) तीस वर्ष
3) बाईस वर्ष
4) पच्चीस वर्ष
Correct Answer: पच्चीस वर्ष
 
QID : 260 - निम्नलिखित में से कौन भारत में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित करता है?
Options:
1) राष्ट्रपति
2) प्रधानमंत्री
3) केन्द्रीय मंत्री परिषद
4) भारतीय सर्वोच्च न्यायालय
Correct Answer: राष्ट्रपति
 
QID : 261 - भारतीय संविधान में कितनी अनुसूचियाँ हैं?
Options:
1) दस अनुसूचियाँ
2) बारह अनुसूचियाँ
3) चौदह अनुसूचियाँ
4) आठ अनुसूचियाँ
Correct Answer: बारह अनुसूचियाँ
 
QID : 262 - निम्नलिखित अनुच्‍छेदों में से कौन सा अनुच्छेद 'उपाधियां के अंत' से संबंधित है?
Options:
1) अनुच्छेद 51
2) अनुच्छेद 50
3) अनुच्छेद 18
4) अनुच्छेद 32
Correct Answer: अनुच्छेद 18
 
QID : 263 - लोक सभा में राष्ट्रपति के द्वारा कितने सदस्य मनोनीत किए जाते है?
Options:
1) दो सदस्य
2) तीन सदस्य
3) ग्यारह सदस्य
4) बारह सदस्य
Correct Answer: दो सदस्य
 
QID : 264 - निम्नलिखित मे से कौन सा युग्म गलत है?
Options:
1) ह्वेन त्सांग – चीन
2) इब्न बत्तूता – मोरक्को
3) मेगस्थनीज – यूनान
4) फ़ाहियान – मलेशिया
Correct Answer: फ़ाहियान – मलेशिया
 
QID : 265 - वर्ष 1821 में बंगाली साप्ताहिक समाचार पत्र ‘संवाद कौमुदी’ निम्नलिखित में से किसने शुरू किया था?
Options:
1) राजा राम मोहन रॉय
2) औरोबिन्दो घोष
3) रामकृष्ण परमहंस
4) देबेन्द्रनाथ टैगोर
Correct Answer: राजा राम मोहन रॉय
 
QID : 266 - विजयनगर के राजा कृष्णदेवराय की रचना 'अमुक्तमाल्यद' किस भाषा में लिखी गई है?
Options:
1) तमिल
2) मलयालम
3) कन्नड़
4) तेलगु
Correct Answer: तेलगु
 
QID : 267 - नर्तकी की मूर्ति (काँसा) निम्नलिखित में से किस सभ्यता में पायी गयी है?
Options:
1) मेसोपोटामियाई सभ्यता
2) सिंधु घाटी सभ्यता
3) फारस सभ्यता
4) मिस्त्र सभ्यता
Correct Answer: सिंधु घाटी सभ्यता
 
QID : 268 - किन्हें 'एशिया का प्रकाश' भी कहा जाता है?
Options:
1) गौतम बुद्ध
2) ईसा मसीह
3) पैग़म्बर मुहम्मद
4) स्वामी विवेकानंद
Correct Answer: गौतम बुद्ध
 
QID : 269 - पृथ्वी के दोनों ध्रुवों को छुने वाली काल्पनिक रेखाएँ क्या कहलाती है?
Options:
1) अक्षांश
2) देशांतर
3) समदाब रेखाएँ
4) समताप रेखाएँ
Correct Answer: देशांतर
 
QID : 270 - निम्नलिखित में से किस तिथि पर उत्तरी गोलार्द्ध में ग्रीष्मकाल अयनांत को देखा जाता है?
Options:
1) 21 जून
2) 5 अगस्त
3) 18 जुलाई
4) 19 दिसंबर
Correct Answer: 21 जून
 
QID : 271 - निम्नलिखित मे से कौन सा युग्म सही है?
Options:
1) 49 वाँ समांनातर – संयुक्त राज्य अमेरिका तथा कनाडा
2) 38 वाँ समांनातर – चीन तथा उत्तर कोरिया
3) डूरंड रेखा – भारत तथा अफ़ग़ानिस्तान
4)रैडक्लिफ़ रेखा – भारत तथा श्रीलंका 
Correct Answer: 49 वाँ समांनातर – संयुक्त राज्य अमेरिका तथा कनाडा
 
QID : 272 -तटीय क्षेत्रों के निकट _____ के कारण रात के समय भूमि पर तापमान कम हो जाता है।
Options:
1) थल समीर
2) समुद्र समीर
3) थल तथा समुद्र समीर दोनों
4) तटों पर कम आबादी
Correct Answer: थल समीर
 
QID : 273 - निम्नलिखित में से कौन सी हवा 'बर्फ भक्षक' के नाम से भी जानी जाती है?
Options:
1) मिस्ट्रल
2) चिनूक
3) लू
4) हरमट्टन
Correct Answer: चिनूक
 
QID : 274 - हल्दी एक उपांतरित _____ है।
Options:
1) तना
2) जड़
3) पत्तियाँ
4) फल
Correct Answer: तना
 
QID : 275 - निम्नलिखित में से कौन सी कोशिका अंगक वनस्पति तथा पशु कोशिका दोनों में उपस्थित होता है?
Options:
1) कोशिका भित्ति
2) लयनकाय
3) हरितलवक
4) सूत्रकणिका
Correct Answer: सूत्रकणिका
 
QID : 276 - कोशिका झिल्ली की प्रवृति क्या है?
Options:
1) पारगम्य
2) अर्ध पारगम्य
3) गैर पारगम्य
4) स्वतंत्र पारगम्य
Correct Answer: अर्ध पारगम्य
 
QID : 277 - निम्नलिखित में से कौन सी मानव शरीर की सबसे लंबी हड्डी है?
Options:
1) बांह की कलाई की हड्डी
2)छाती की हड्डी
3) जाँघ की हड्डी
4) कंधे की हड्डी
Correct Answer: जाँघ की हड्डी
 
QID : 278 - श्वेत रक्त कोशिकाओं का मुख्य कार्य क्या है?
Options:
1) ऑक्सीजन पहुँचाना
2) संक्रमण से लड़ना
3) रक्त का थक्का जमना
4) रक्त को लाल रंग प्रदान करना
Correct Answer: संक्रमण से लड़ना
 
QID : 279 - पौधे की पत्तियों की व्यवस्था को ______ कहा जाता है।
Options:
1) फाइलोटैक्सी
2) फोटोटैक्सी
3) फाइटोटैक्सी
4) लिआनाटैक्सी
Correct Answer: फाइलोटैक्सी
 
QID : 280 - जड़ता के नियम को _____ भी कहा जाता है।
Options:
1) न्यूटन का गति का प्रथम नियम
2) न्यूटन का गति का द्वितीय नियम
3) न्यूटन का गति का तृतीय नियम
4) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer: न्यूटन का गति का प्रथम नियम
 
QID : 281 - एक झील की सतह का पानी जमने ही वाला है। झील के निचले सतह पर पानी का तापमान (0C में) क्या होगा?
Options:
1) 0
2) -1
3) 1
4) 4
Correct Answer: 1
 
QID : 282 - प्रकाश वोल्टीय सेल के प्रयोग से सौर ऊर्जा के रूपान्तरण के दौरान निम्नलिखित में से किसका उत्पादन होता है?
Options:
1) प्रकाशीय ऊर्जा
2) विद्युत ऊर्जा
3) रसायनिक ऊर्जा
4) ऊष्मीय ऊर्जा
Correct Answer: विद्युत ऊर्जा
 
QID : 283 - स्वचालित वाहनों में द्रवचालित ब्रेकों का उपयोग वस्तुतः किस नियम का सीधा अनुप्रयोग है?
Options:
1) पास्कल का नियम
2) आर्कीमिडीज़ सिद्धांत
3) न्यूटन का नियम
4) बॉयल का नियम
Correct Answer: पास्कल का नियम
 
QID : 284 - निम्नलिखित मे से कौन सा इनपुट डिवाइस है?
 
I. कीबोर्ड
II. स्कैनर
III. जोयस्टिक
Options:
1) I तथा II
2) II तथा III
3)I तथा III
4) सभी विकल्प सही हैं I
Correct Answer: सभी विकल्प सही हैं I
 
QID : 285 - निम्नलिखित में से कौन एक रोशनी संवेदनशील यंत्र है जो की छवि को उसके डिजिटल रूप में बदल देता है?
Options:
1) प्रिंटर
2) मॉनिटर
3) स्कैनर
4) रैम
Correct Answer: स्कैनर
 
QID : 286 - निम्नलिखित में से कौन से तत्व सामान्यतः अधिकांश उर्वरकों में पाए जाते हैं?
Options:
1) सोडियम, पोटैशियम, फास्फोरस
2) सोडियम, पोटैशियम, कैल्शियम
3) नाइट्रोजन, पोटैशियम, फास्फोरस
4) नाइट्रोजन, पोटैशियम, कैल्शियम
Correct Answer: नाइट्रोजन, पोटैशियम, फास्फोरस
 
QID : 287 - निम्नलिखित में से किसका उपयोग परमाणु भट्टी (रिएक्टर) में मॉडरेटर की तरह प्रयोग किया जाता है?
Options:
1) सोडियम
2) यूरेनियम
3) ग्रेफाइट
4) बोरॉन
Correct Answer: ग्रेफाइट
 
QID : 288 - निम्नलिखित में से किसका सामान्य नाम 'तूतिया' (विट्रोल का तेल) है?
Options:
1) नाइट्रिक अम्ल
2) कार्बोनिक अम्ल
3) एसिटिक अम्ल
4) सल्फ्यूरिक अम्ल
Correct Answer: सल्फ्यूरिक अम्ल
 
QID : 289 - निम्नलिखित में से कौन सा अम्ल 'म्यूरिएटिक अम्ल' के नाम से भी जाना जाता है?
Options:
1) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
2) सल्फ्युरिक अम्ल
3) कार्बोनिक अम्ल
4) नाइट्रिक अम्ल
Correct Answer: हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
 
QID : 290 - वर्मीकंपोस्ट क्या है?
Options:
1) जैविक उर्वरक
2) अजैविक उर्वरक
3) जहरीला तत्व
4) मिट्टी का प्रकार
Correct Answer: जैविक उर्वरक
 
QID : 291 - बहुत कम पानी में जीवित रहने वाले पौधों को ______ कहते हैं।
Options:
1) लवणोद्भिद
2) मरूद्भिद
3) आतपोद्भिद
4) मृतजीवी
Correct Answer: मरूद्भिद
 
QID : 292 - निम्नलिखित में से कौन जनसंख्या की पठार अवस्था को दर्शाता है?
Options:
1) जन्म दर तथा मृत्यु दर बराबर हो
2) जन्म दर तथा मृत्यु दर बराबर न हो
3) जन्म दर, मृत्यु दर से अधिक  हो
4) मृत्यु दर, जन्म दर से अधिक  हो
Correct Answer: जन्म दर तथा मृत्यु दर बराबर हो
 
QID : 293 - पंचायत की निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के क्षमता निर्माण/वृद्धि के लिए योजना _____ में शुरु की गई है।
Options:
1) नागौर, राजस्थान
2) राँची, झारखण्ड
3) पटना, बिहार
4) लखनऊ, उत्तर प्रदेश
Correct Answer: राँची, झारखण्ड
 
QID : 294 - कम्प्यूटर का आविष्कार किसने किया?
Options:
1) एलेग्जेंडर फ्लेमिंग
2) चार्ल्स बैबेज
3) बिल गेट्स
4) माइकल फैराडे
Correct Answer: चार्ल्स बैबेज
 
QID : 295 - निम्नलिखित मे से कौन सा युग्म सही है?
Options:
1) स्नूकर – क्यू
2) गोल्फ़ – पोल
3) रग्बी – बल्ला
4) स्क्वैश – जाली
Correct Answer: स्नूकर – क्यू
 
QID : 296 - 
Options:
1) 1-c, 2-a, 3-b, 4-d
2) 1-d, 2-b, 3-c, 4-a
3) 1-b, 2-a, 3-d, 4-c
4) 1-d, 2-c, 3-d, 4-a
Correct Answer: 1-d, 2-b, 3-c, 4-a
 
QID : 297 - निम्नलिखित में से कौन रसायन विज्ञान के क्षेत्र में 2016 के नोबेल पुरस्कार प्राप्तकर्ता नहीं हैं?
Options:
1) जीन पियरे सोवेज
2) सर जे. फ्रैज़र स्टोडडार्ट
3) बर्नार्ड एल. फ़ेरिंगा
4) जॉन एम. कोस्टरलिट्ज
Correct Answer: जॉन एम. कोस्टरलिट्ज
 
QID : 298 -'लाइफ ऑन माइ टर्म्सः फ्रौम द ग्रासरूट टू द कॉरिडोर्स ऑफ पॉवर' _____ की आत्मकथा है।
Options:
1) पी. चिदंबरम
2) जसवंत सिंह
3) शरद पवार
4) एल. के. आडवाणी
Correct Answer:शरद पवार
 
QID : 299 - 'वन बेल्ट वन रोड' शिखर सम्मेलन निम्मलिखित में से किस शहर में आयोजित किया गया था ?
Options:
1) शंघाई
2) बीजिंग
3) गुआंगज़ौ
4) हांग्जो
Correct Answer: बीजिंग
 
QID : 300 - मैत्री एक्सप्रेस' भारत तथा ______ के बीच एक अंतराष्ट्रिय रेलगाड़ी है।
Options:
1) पाकिस्तान
2) भूटान
3) बंग्लादेश
4) नेपाल
Correct Answer: बंग्लादेश

Study Kit For SSC Exam for Sub-Inspectors in Delhi Police & CAPFs, CISF