SSC CPO 2017 Paper Hindi : दिल्ली पुलिस, केन्द्रीय सशस्त्रण पुलिस बलों में उप निरीक्षक और केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में सहायक उप निरीक्षक परीक्षा : 1जुलाई 2017 को शिफ्ट 2 पर आयोजित (सामान्य ज्ञान)

SSC PO Papers

SSC CPO 2017 Paper Hindi : दिल्ली पुलिस, केन्द्रीय सशस्त्रण पुलिस बलों में उप निरीक्षक और केन्द्रीय
औद्योगिक सुरक्षा बल में सहायक उप निरीक्षक परीक्षा : 1जुलाई 2017 को शिफ्ट 2 पर आयोजित

(सामान्य ज्ञान)

251. भारतीय अर्थव्यवस्था में, क्षेत्रों को सार्वजनिक तथा निजी में किस आधार पर वर्गीकृत किया जाता है?

विकल्प

1) उपक्रमों पर स्वामित्व
2) कच्चे माल का प्रयोग
3) आर्थिक गतिविधियों की प्रकृति
4) रोज़गार नीतियाँ

सही उत्तर : उपक्रमों पर स्वामित्व

252. भारत में कृषि आय को मापने के लिए किस पद्धति का प्रयोग किया जाता है?

विकल्प

1) व्यय पद्धति
2) उत्पादन पद्धति
3) वस्तु प्रवाह पद्धति
4) निवेश पद्धति

सही उत्तर : उत्पादन पद्धति

253. भारत में राष्ट्रीय आय का अनुमान सर्वप्रथम किसने लगाया?

विकल्प

1) प्रोफेसर पी. सी. महालनोबिस
2) डॉ. वी. के. आर. वी. राव
3) दादाभाई नौरोजी
4) एम. जी. रानाडे

सही उत्तर : दादाभाई नौरोजी

254. जी. डी. पी. – अप्रत्यक्ष कर + अनुदान = ______

विकल्प

1) उत्पादन लागत पर एन. एन. पी.
2) उत्पादन लागत पर जी. डी. पी.
3) जी. एन. पी.
4) व्यक्तिगत आय

सही उत्तर : उत्पादन लागत पर जी. डी. पी.

255. चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना की स्थापना किस पंचवर्षीय योजना के दौरान की गई थी?

विकल्प

1) दूसरी
2) तीसरी
3) चौथी
4) पहली

सही उत्तर : पहली

256. 'अहस्तक्षेप नीति' का अर्थ क्या है?

विकल्प

1) निष्पक्ष विधि
2) व्यापार पर नियंत्रण
3) 'कुछ प्रतिबंधों' का हट जाना
4) इनमें से कोई नहीं

सही उत्तर : 'कुछ प्रतिबंधों' का हट जाना

257. नगर निगम का अध्यक्ष कौन होता है?

विकल्प

1) प्रधानमंत्री
2) सरपंच
3) राज्यपाल
4) महापौर

सही उत्तर : महापौर

258. कौन सी सरकार महिलाओं तथा पुरुषों को समान अधिकार तथा अवसर देने में विश्वास रखती है?

विकल्प

1) नारीवादी
2) धर्म निरपेक्षतावादी
3) जातिवादी
4) साम्प्रदायिक

सही उत्तर : नारीवादी

259. राष्ट्रपति पद में रिक्ति की स्थिति में उप राष्ट्रपति अधिकतम कितनी अवधि के लिए राष्ट्रपति के तौर पर कार्य कर सकता है?

विकल्प

1) 3 महीने
2) 6 महीने
3) 1 वर्ष
4) 2 वर्ष

सही उत्तर : 6 महीने

260. वर्तमान में, भारतीय संविधान में कितनी भाषाओं को मान्यता प्राप्त है?

विकल्प

1) चौदह
2) पन्द्रह
3) सोलह
4) बाईस

सही उत्तर : बाईस

261. निम्नलिखित में से कौन भारत के राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त नहीं किया जाता है?

विकल्प

1) भारत के उपराष्ट्रपति
2) सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश
3) भारत के महान्यायवादी
4) भारत के मुख्य न्यायाधीश

सही उत्तर : भारत के उपराष्ट्रपति

262. निम्नलिखित में से किस अनुछेद में इण्डिया को भारत भी कहा गया है?

विकल्प

1) अनुच्छेद 1
2) अनुच्छेद 2
3) अनुच्छेद 3
4) अनुच्छेद 4

सही उत्तर : अनुच्छेद 1

263. निम्नलिखित में से कौन सा न्यायिक आदेश उच्चतर न्यायालय एक निम्नतर न्यायालय को जारी करता है?

विकल्प

1) बन्दी प्रत्यक्षीकरण
2) अधिकार पृच्छा
3) प्रतिषेध
4) इनमें से कोई नहीं

सही उत्तर : प्रतिषेध

264. 'द लॉयल मुहम्मडन्स ऑफ इंडिया' निम्नलिखित में से किसका एक समाचार पत्र था?

विकल्प

1) मोहम्मद अली जिन्नाह
2) अशफ़ाक़ुल्लाह ख़ाँ
3) शौकत अली
4) सैय्यद अहमद खान

सही उत्तर : सैय्यद अहमद खान

265. 'अभिनव भारत' नामक संस्था की स्थापना निम्नलिखित में से किसने की थी?

विकल्प

1) लाला लाजपत राय
2) बाल गंगाधर तिलक
3) विनायक दामोदर सावरकर
4) बिपिन चंद्र पाल

सही उत्तर : विनायक दामोदर सावरकर

266. पानीपत की प्रथम लड़ाई किन दो सेनाओं के बीच लड़ी गयी थी?

विकल्प

1) बाबर तथा लोदी साम्राज्य
2) ब्रिटीश तथा बाबर
3) अकबर तथा हेमू
4) अकबर तथा मेवाड़ के राणा

सही उत्तर : बाबर तथा लोदी साम्राज्य

267. निम्नलिखित ऐतिहासिक घटनाओं को उनके कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें।

I. चंपारण सत्याग्रह
II. बंगाल विभाजन
III. जलियांवाला बाग हत्याकांड

विकल्प

1) I, II, III
2) II, III, I
3) II, I, III
4) I, III, II

सही उत्तर : II, I, III

268. निम्नलिखित में से कौन सी सभ्यता अपने नगर नियोजन के लिए प्रसिद्ध है?

विकल्प

1) सिंधु घाटी सभ्यता
2) मेसोपोटामियाई सभ्यता
3) फारस सभ्यता
4) मिस्त्र सभ्यता

सही उत्तर : सिंधु घाटी सभ्यता

269. निम्नलिखित में से कौन कुंओं से सिंचाई के लिए उपयुक्त है?

विकल्प

1) प्रायद्वीप की पथरीली सतह
2) राजस्थान की सूखी सतह/भूभाग
3) तटीय मैदानी क्षेत्र
4) महानदी का डेल्टीय क्षेत्र

सही उत्तर : महानदी का डेल्टीय क्षेत्र

270. निम्नलिखित में से किस ग्रह का घुर्णन अक्ष अत्याधिक झुका हुआ है?

विकल्प

1) पृथ्वी
2) अरुण
3) वरुण
4) बृहस्पति

सही उत्तर : अरुण

271. तटीय क्षेत्रों के निकट _____ के कारण दिन के समय भूमि पर तापमान कम हो जाता है।

विकल्प

1) थल समीर
2) समुद्र समीर
3) थल तथा समुद्र समीर दोनों
4) तटों पर कम आबादी

सही उत्तर : समुद्र समीर

272. निम्नलिखित में से कौन सा शहर पोटोमैक नदी के घाट पर स्थित है?

विकल्प

1) बर्लिन
2) इस्लामाबाद
3) मैड्रिड
4) वाशिंगटन डी. सी.

सही उत्तर : वाशिंगटन डी. सी.

273. किसी दो निरंतर देशांतरों के बीच समय का अंतर कितना होता है?

विकल्प

1) 10 मिनट
2) 14 मिनट
3) 4 मिनट
4) 30 मिनट

सही उत्तर : 4 मिनट

274. निम्नलिखित में से किसे जीवन का भौतिक आधार माना जाता है?

विकल्प

1) कोशिका भित्ति
2) कोशिका झिल्ली
3) सूत्रकणिका
4) जीवद्रव्य (प्रोटोप्लाज़्म)

सही उत्तर : जीवद्रव्य (प्रोटोप्लाज़्म)

275. निम्नलिखित में से किसे 'जंतु विज्ञान का जनक' माना जाता है?

विकल्प

1) डार्विन
2) अरस्तु
3) हेकेल
4) एडवर्ड जेनर

सही उत्तर : अरस्तु

276. निम्नलिखित में से जीव विज्ञान की कौन सी शाखा आनुवंशिकता तथा विविधताओं के अध्ययन से संबंधित है?

विकल्प

1) सूक्ष्मजीव-विज्ञान
2) प्रतिरक्षा विज्ञान
3) आनुवंशिकी
4) कीटविज्ञान

सही उत्तर : आनुवंशिकी

277. निम्नलिखित मे से कौन सा मानव शरीर का एक विशिष्ट अंग नहीं है?

विकल्प

1) थाइमस ग्रंथि
2) अकल की दाढ़
3) ग्रसनी (फैरिंक्स)
4) गलग्रंथि

सही उत्तर : गलग्रंथि

278. निम्न में से किस ग्रन्थि में पित्त उत्पादित होता है?

विकल्प

1) यकृत
2) गुर्दा
3) पित्ताशय
4) तिल्ली

सही उत्तर : यकृत

279. निम्नलिखित में से किन कोशिकाओं से इन्सुलिन का रिसाव होता है?

विकल्प

1) α कोशिकायें
2) β कोशिकायें
3) δ कोशिकायें
4) तंत्रिका कोशिकायें

सही उत्तर : β कोशिकायें

280. एक वस्तु का द्रव्यमान एक _____ है।

विकल्प

1) भौतिक मात्रा
2) मौलिक मात्रा
3) अदिश मात्रा
4) सभी विकल्प सही हैं I

सही उत्तर : सभी विकल्प सही हैं I

281. जब एक बस अचानक से चलती है, तब बस में बैठे यात्री पीछे कि ओर गिरने के लिए प्रवृत होते हैं। यह घटना _____ का एक उदाहरण है।

विकल्प

1) स्थिरता का जड़त्व
2) गति का जड़त्व
3) दिशा का जड़त्व
4) इनमें से कोई नहीं

सही उत्तर : स्थिरता का जड़त्व

282. वस्तु का संवेग किन कारकों पर निर्भर करता है?

I. वस्तु का द्रव्यमान
II. वस्तु की गति
III. वस्तु का आयतन

विकल्प

1) केवल I
2) केवल I तथा II
3) केवल I तथा III
4) I, II तथा III

सही उत्तर : केवल I तथा II

283. किसी भूस्तरणीय उपग्रह की ऊँचाई पृथ्वी की सतह से लगभग (कि.मी. में) कितनी होती है?

विकल्प

1) 36000
2) 45000
3) 48000
4) 30000

सही उत्तर : 36000

284. निम्नलिखित में से किसका प्रयोग कम्प्यूटर में डाटा तथा निर्देश प्रविष्ट करने के लिए किया जाता है?

विकल्प

1) सॉफ्टवेयर
2) आउटपुट डिवाइस
3) मैलवेयर
4) इनपुट डिवाइस

सही उत्तर : इनपुट डिवाइस

285. निम्नलिखित में से किसकी संचय क्षमता सबसे अधिक है?

विकल्प

1) गीगाबाइट
2) मेगाबाइट
3) टेराबाइट
4) किलोबाइट

सही उत्तर : टेराबाइट

286. निम्नलिखित में से कौन सा एक शुद्ध तत्व है?

विकल्प

1) काँच
2) सीमेंट
3) सोडियम
4) इस्पात

सही उत्तर : सोडियम

287. सोडियम बाईकार्बोनेट निम्नलिखित में से किसका रासायनिक नाम है?

विकल्प

1) बेकिंग सोडा
2) कपड़े धोने का पाउडर
3) प्लास्टर
4) उड़ान राख

सही उत्तर : बेकिंग सोडा

288. एक परमाणु द्रव्यमान संख्या को कैसे निर्धारित किया जाता है?

विकल्प

1) कुल प्रोटॉनों की संख्या द्वारा
2) कुल न्यूट्रॉनों की संख्या द्वारा
3) कुल प्रोटॉनों तथा न्यूट्रॉनों की संख्या को जोड़कर
4) कुल इलेकट्रॉनों की संख्या द्वारा

सही उत्तर : कुल प्रोटॉनों तथा न्यूट्रॉनों की संख्या को जोड़कर

289. निम्नलिखित में से कौन सी अभिक्रिया सूर्य से विकिरित होने वाली ऊर्जा का मुख्य कारण है?

विकल्प

1) नाभिकीय विखंडन
2) नाभिकीय विलय
3) रासायनिक अभिक्रिया
4) विसरण अभिक्रिया

सही उत्तर : नाभिकीय विलय

290. 'वन महोत्सव' निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?

विकल्प

1) वृक्षों को काटना
2) वृक्षारोपण
3) वृक्षों का आनुवांशिक परिवर्तन
4) खेती में बढ़ोतरी

सही उत्तर : वृक्षारोपण

291. समुद्र तट के निकट नमकीन पानी में उगने वाले पौधों को ______ कहते हैं।

विकल्प

1) लवणमृदोद्भिद्
2) मरूद्भिद
3) आतपोद्भिद
4) मृतजीवी

सही उत्तर : लवणमृदोद्भिद्

292. भारत में कितने परिस्थितिक हॉटस्पाट है?

विकल्प

1) 2
2) 3
3) 4
4) 5

सही उत्तर : 4

293. केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने शैक्षिक संस्थानों में ______ से विभूषित सैनिकों की छायाचित्रों के प्रदर्षन के लिए राष्ट्रव्यापी 'स्टुडेंट्स फॉर सोल्ज़र्सः विद्या वीरता अभियान' शुरु किया है।

विकल्प

1) अशोक चक्र
2) महावीर चक्र
3) परमवीर चक्र
4) वीर चक्र

सही उत्तर : परमवीर चक्र

294. 'आवर्ती नियम' निम्नलिखित में से किसने दिया?

विकल्प

1) कार्लटन मैक्गी
2) इमिल फ़िशर
3) चार्ल्स डार्विन
4) डेमित्रि मेंडलीफ

सही उत्तर : डेमित्रि मेंडलीफ

विकल्प

1) 1 – a, 2 – b, 3 – c
2) 1 – b, 2 – a, 3 – c
3) 1 – a, 2 – c, 3 – b
4) 1 – b, 2 – c, 3 – a

सही उत्तर : 1 – b, 2 – a, 3 – c

296. निम्नलिखित मे से कौन सा युग्म गलत है?

विकल्प

1) घूमर – राजस्थान
2) बिहू – बिहार
3) भांगड़ा – पंजाब
4) लावणी – महाराष्ट्र

सही उत्तर : बिहू – बिहार

297. 64 वीं राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों में, किस हिन्दी फ़िल्म को 2016 के सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फ़िल्म का पुरस्कार दिया गया है?

विकल्प

1) नीरजा
2) उड़ता पंजाब
3) दंगल
4) सुल्तान

सही उत्तर : नीरजा

298 . 'होप इन अ चैलेंज्ड डेमोकरैसी' _____ के द्वारा लिखी गई है।

विकल्प

1) एम. वीरप्पा मोइली
2) सुनिता नारायण
3) डॉ. अश्विनी कुमार
4) अनुराधा रॉय

सही उत्तर : डॉ. अश्विनी कुमार

299. किस देश के साथ भारत ने चाबाहर बंदरगाह के विकास तथा संचालन के लिए एक द्विपक्षीय अनुबंध पर हस्ताक्षर किया है?

विकल्प

1) इज़राइल
2) ईरान
3) तेहरान
4) तुर्की

सही उत्तर : ईरान

300. 'ऑपरेशन पवन' भारत द्वारा उसके किस पड़ोसी देश में किया गया एक शांति स्थापना का ऑपरेशन था?

विकल्प

1) म्यांमार
2) बंग्लादेश
3) नेपाल
4) श्रीलंका

सही उत्तर : श्रीलंका

Study Kit For SSC Exam for Sub-Inspectors in Delhi Police & CAPFs, CISF

Go Back to Main Page