SSC CPO 2017 Paper Hindi : दिल्ली पुलिस, केन्द्रीय सशस्त्रण पुलिस बलों में उप निरीक्षक और केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में सहायक उप निरीक्षक परीक्षा : 05 जुलाई 2017 को शिफ्ट 1 पर आयोजित (सामान्य ज्ञान)

SSC PO Papers

SSC CPO 2017 Paper Hindi : दिल्ली पुलिस, केन्द्रीय सशस्त्रण पुलिस बलों में उप निरीक्षक और केन्द्रीय
औद्योगिक सुरक्षा बल में सहायक उप निरीक्षक परीक्षा : 05 जुलाई 2017 को शिफ्ट 1 पर आयोजित (सामान्य ज्ञान)

प्रश्न  51 - अवमूल्यन मुख्यतः _____ के लिए किया जाता है।

विकल्प

1) निर्यात को बढ़ाने के लिए
2) आयात को बढ़ाने के लिए
3) आयात को कम करने के लिए
4) निर्यात तथा आयात दोनों को बढ़ाने के लिए

सही उत्तर: निर्यात को बढ़ाने के लिए

प्रश्न  52 - भारत में विदेशी निवेश को किस नाम से जाना जाता है?

विकल्प

1) एस. एम. ई. (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग )
2) एम. डी. आई. (प्रबंधन प्रौद्योगिकी संस्थान)
3) एफ. डी. आई. (प्रत्यक्ष विदेशी निवेश)
4) सी. आई. आई. (भारतीय उद्योग परिसंघ)

सही उत्तर: एफ. डी. आई. (प्रत्यक्ष विदेशी निवेश)

प्रश्न  53 - एनएनपी का असंक्षिप्त रूप क्या है?

विकल्प

1) सामान्य निवल उत्पादन
2) शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद
3) सामान्य राष्ट्रीय उत्पाद
4) निवल सामान्य उत्पाद

सही उत्तर: शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद

प्रश्न  54 - 'समावेशी विकास' किस पंचवर्षीय योजना का उद्देश्य था?

विकल्प

1) दसवीं
2) ग्यारहवीं
3) बारहवीं
4) नौवीं

सही उत्तर: ग्यारहवीं

प्रश्न  55 - भिलाई, दुर्गापुर तथा राउरकेला के हरित इस्पात संयंत्रों की स्थापना किस पंचवर्षीय योजना के दौरान की गई थी?

विकल्प

1) दूसरी
2) चौथी
3) पाँचवीं
4) छठी

सही उत्तर: दूसरी

प्रश्न  56 - ______ सरकार में अंतिम निर्णय लेने की शक्ति लोगों द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों के पास ही होनी चाहिए।

विकल्प

1) अधिकारवादी
2) निरंकुश
3) राजतंत्रवादी
4) लोकतांत्रिक

सही उत्तर: लोकतांत्रिक

प्रश्न  57 - निम्नलिखित में से कौन सा वाक्य सामुदायिक सरकार के संदर्भ में सही है?

I. इस सरकार का चुनाव एक ही भाषा बोलने वाले लोग करते है।
II. इस सरकार को संस्कृति, शिक्षा और भाषा जैसे मसलों पर फैसले लेने का अधिकार है।

विकल्प

1) I तथा II दोनों
2) केवल I
3) केवल II
4) न तो I न II

सही उत्तर: I तथा II दोनों

प्रश्न  58 - ______ शासन व्यवस्था में सर्वोच्च सत्ता केंद्रीय प्राधिकार तथा उसकी विभिन्न आनुवंगिक इकाइयों के बीच बँट जाती है।

विकल्प

1) सामंतवाद
2) लोक-तंत्र
3) संघवाद
4) कुलीनतंत्र

सही उत्तर: संघवाद

प्रश्न  59 - निम्नलिखित में से राष्ट्रपति के किस क्षमादान शक्ति के अंतर्गत, दंड की प्रकृति को नम्र कर दिया जाता है?

विकल्प

1) लघुकरण
2) परिहार
3) स्थगितकरण
4) प्रविलंबन

सही उत्तर: लघुकरण

प्रश्न  60 - भारतीय संविधान में न्यायिक समीक्षा का प्रावधान किस देश से लिया गया है?

विकल्प

1) आयरलैंड
2) यू एस ए
3) ऑस्ट्रेलिया
4) कनाडा

सही उत्तर: यू एस ए

प्रश्न  61 - केन्द्रीय मंत्री परिषद् निम्नलिखित में से किसके प्रति सामूहिक रूप से उत्तरदायी होते हैं?

विकल्प

1) राष्ट्रपति
2) लोक सभा
3) प्रधान मंत्री
4) लोक सभा के अध्यक्ष

सही उत्तर: लोक सभा

प्रश्न  62 - लोकसभा के अध्यक्ष का वोट _____ कहलाता है।

विकल्प

1) निर्णायक मत
2) ध्वनि मत
3) प्रत्यक्ष मत
4) अप्रत्यक्ष मत

सही उत्तर: निर्णायक मत

प्रश्न  63 - निम्नलिखित में से किस राज्य में द्विसदन विधायिका नहीं है?

विकल्प

1) मध्य प्रदेश
2) तेलंगाना
3) उत्तर प्रदेश
4) बिहार

सही उत्तर: मध्य प्रदेश

प्रश्न  64 - सिंधु घाटी सभ्यता में, बृहत्स्नानागार या विशाल स्नानघर निम्नलिखित में से किस नगर में पाया गया है?

विकल्प

1) लोथल
2) मोहन जोदड़ो
3) मिताथल
4) कालीबंगा

सही उत्तर: मोहन जोदड़ो

प्रश्न  65 - तक्षशिला विश्वविद्यालय वर्तमान में किस देश में स्थित है?

विकल्प

1) बांग्लादेश
2) भारत
3) पाकिस्तान
4) नेपाल

सही उत्तर: पाकिस्तान

प्रश्न  66 - हल्दीघाटी का युद्ध किन दो सेनाओं के बीच लड़ा गया था?

विकल्प

1) बाबर तथा लोदी साम्राज्य
2) बाबर तथा राणा सांगा
3) अकबर तथा हेमू
4) अकबर तथा महाराणा प्रताप

सही उत्तर: अकबर तथा महाराणा प्रताप

प्रश्न  67 - गौतम बुद्ध ने महापरिनिर्वाण कहाँ लिया था?

विकल्प

1) पटना
2) कुशीनगर
3) वाराणसी
4) सारनाथ

सही उत्तर: कुशीनगर

प्रश्न  68 - 'आमेर का किला' किसने बनवाया था?

विकल्प

1) अकबर
2) राजा मान सिंह
3) उदय सिंह II
4) महाराणा प्रताप

सही उत्तर: राजा मान सिंह

प्रश्न  69 - निम्नलिखित में से किस/किन तिथि/तिथियों पर उत्तरी गोलार्द्ध में शीतकाल अयनांत को देखा जाता है?

I. 21 दिसंबर
II. 5 अगस्त
III. 10 जनवरी

विकल्प

1) केवल I
2) I तथा II दोनों
3) केवल III
4) केवल II

सही उत्तर: केवल I

प्रश्न  70 - बैरन द्वीप निम्नलिखित में से किस देश में स्थित है?

विकल्प

1) इटली
2) ऑस्ट्रेलिया
3) भारत
4) पाकिस्तान
सही उत्तर: भारत

प्रश्न  71 - एक जलसंयोगी (स्ट्रेट) क्या है?

विकल्प

1) दो भूभागों को अलग करने वाला एक जल निकाय
2) दो जल निकायों को अलग करने वाला भूमि की एक संकरी पट्टी
3) भूमि में एक जल निकाय का गहरा प्रवेश
4) इनमें से कोई नहीं

सही उत्तर: दो भूभागों को अलग करने वाला एक जल निकाय

प्रश्न  72 - निम्नलिखित में से कौन सा देश भूमि बंद देश है?

विकल्प

1) भारत
2) मलेशिया
3) स्विट्जरलैंड
4) पाकिस्तान

सही उत्तर: स्विट्जरलैंड

प्रश्न  73 - एकमात्र ग्रह जिसकी घूर्णन की अवधि सूर्य के चारों ओर परिक्रमण की अवधि से अधिक है?

विकल्प

1) बुद्ध
2) बृहस्पति
3) शुक्र
4) वरुण

सही उत्तर: शुक्र

प्रश्न  74 - निम्नलिखित में से किसे 'औषधि विज्ञान का जनक' माना जाता है?

विकल्प

1) डार्विन
2) हिपोक्रेटस
3) हेकेल
4) एडवर्ड जेनर
सही उत्तर: हिपोक्रेटस

प्रश्न  75 - निम्नलिखित में से कौन सा मानव शरीर का एक अवशेषी है?

विकल्प

1) दुमची
2) तिल्ली
3) गलग्रंथि
4) पित्ताशय

सही उत्तर: दुमची

प्रश्न  76 - निम्नलिखित में से कौन सी कोशिका अंगक कोशीय श्वसन के लिए उत्तरदायी है?

विकल्प

1) गॉल्जी बॉडी
2) सूत्रकणिका
3) केन्द्रक
4) लयनकाय

सही उत्तर: सूत्रकणिका

प्रश्न  77 - निम्नलिखित में से किसने 'प्राकृतिक चयन का सिद्धांत' दिया था?

विकल्प

1) रिक्टर
2) लेमार्क
3) डार्विन
4) रेडी

सही उत्तर: डार्विन

प्रश्न  78 - निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सही नहीं है?

I. मगरमच्छ – सरीसृप
II. मेंढक – उभयचर
III. बाघ – सरीसृप

विकल्प

1) I तथा II
2) I तथा III
3) केवल III
4) केवल II

सही उत्तर: केवल III

प्रश्न  79 - निम्नलिखित में से यूरिक अम्ल किसका एक मुख्य नाइट्रोजिनस अपशिष्ट है?

विकल्प

1) मानव
2) मेढ़क
3) मछली
4) पक्षी

सही उत्तर: पक्षी

प्रश्न  80 - तारों तथा आकाशगंगाओं के द्रव्यमानों को ______ के संबंध में व्यक्त किया जाता है।

विकल्प

1) पृथ्वी का द्रव्यमान
2) सूर्य का द्रव्यमान
3) चन्द्रमा का द्रव्यमान
4) न्यूट्रॉन का द्रव्यमान

सही उत्तर: सूर्य का द्रव्यमान

प्रश्न  81 -

विकल्प

1) 1 – b, 2 – c, 3 – a
2) 1 – a, 2 – c, 3 – b
3) 1 – b, 2 – a, 3 – c
4) 1 – c, 2 – a, 3 – b

सही उत्तर: 1 – b, 2 – c, 3 – a

प्रश्न  82 - निम्नलिखित में से किसका उपयोग व्यापक रूप से अर्धचालक चिप बनाने में किया जाता है?

विकल्प

1) रेडियम
2) सोडियम
3) जर्मेनियम
4) सल्फर

सही उत्तर: जर्मेनियम

प्रश्न  83 - ऊष्मागतिकी का प्रथम सिद्धांत निम्नलिखित में से किस के संरक्षण से संबंधित है?

विकल्प

1) ऊर्जा
2) अणुओं की संख्या
3) मोल की संख्या
4) तापमान

सही उत्तर: ऊर्जा

प्रश्न  84 - कोई भी डाटा या निर्देश जो कि कम्प्यूटर की मेमोरी में डाले जाते हैं उन्हें _____ कहते हैं।

विकल्प

1) हार्ड कॉपी
2) इनपुट
3) आउटपुट
4) जानकारी

सही उत्तर: इनपुट

प्रश्न  85 - निम्नलिखित में से कौन सी एक कम्प्यूटर भाषा नहीं है?

I. C++
II. जावा
III. लायनक्स

विकल्प

1) केवल I
2) केवल III
3) II तथा III
4) I तथा II

सही उत्तर: केवल III

प्रश्न  86 - इलेक्ट्रिक हीटर कॉइल के निर्माण में किस पदार्थ का उपयोग किया जाता है?

विकल्प

1) तांबा
2) लोहा
3) निकेल
4) नाइक्रोम

सही उत्तर: नाइक्रोम

प्रश्न  87 - निम्नलिखित में से कौन सा कपड़ा आसानी से आग पकड़ता है?

विकल्प

1) सूती कपड़ा
2) पॉलिएस्टर का कपड़ा
3) ऐक्रिलिक का कपड़ा
4) नाईलोन का कपड़ा

सही उत्तर: सूती कपड़ा

प्रश्न  88 - निम्नलिखित में से, जंगरोधी इस्पात के मुख्य घटक कौन से हैं?

विकल्प

1) लोहा तथा कार्बन
2) चाँदी
3) लोहा, क्रोमियम तथा निकल
4) लोहा तथा निकल

सही उत्तर: लोहा, क्रोमियम तथा निकल

प्रश्न  89 - निम्नलिखित में से किस धातु का घनत्व सबसे कम है?

विकल्प

1) लिथियम
2) लोहा
3) सोना
4) वनैडियम

सही उत्तर: लिथियम

प्रश्न  90 - निम्नलिखित में से कौन वायु प्रदुषण के लिए अग्रणी नाइट्रोजन डाइऑक्साइड का प्राथमिक तौर पर उत्पादन करता है?

विकल्प

1) सी एफ एल लैंप
2) ऑटोमोबाइल बैट्री
3) बहुलक
4) डीजल इंजन

सही उत्तर: डीजल इंजन

प्रश्न  91 - क्योटो प्रोटोकॉल का मुख्य उद्देश्य क्या था?

विकल्प

1) भू जल प्रदूषण
2) जैव विविधता का संरक्षण
3) ग्लोबल वॉर्मिंग
4) जलवायु परिवर्तन

सही उत्तर: ग्लोबल वॉर्मिंग

प्रश्न  92 - अगर किसी जलाशय में बीओडी का मान अधिक है, तो वह प्राय: _____ होता है।

विकल्प

1) बहुत साफ
2) बहुत प्रदूषित
3) अत्यधिक उत्पादक
4) अत्यधिक अनुत्पादक

सही उत्तर: बहुत प्रदूषित

प्रश्न  93 - खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा खाद्य प्रसंकरण के लिए शुरू की जाने वाली योजना का क्या नाम है?

विकल्प

1) मित्रा
2) ऊर्जा
3) संपदा
4) भोजन

सही उत्तर: संपदा

प्रश्न  94 - निम्नलिखित में से कौन विद्युत तारलेखी का आविष्कारक हैं?

विकल्प

1) सैम्युअल एफ. बी. मोर्स
2) विलियम ऑस्टिन बर्ट
3) हैन्स लिप्पेर्शे
4) विलियम स्टैनले

सही उत्तर: सैम्युअल एफ. बी. मोर्स

प्रश्न  95 -

विकल्प

1) 1 – b, 2 – c, 3 – a
2) 1 – a, 2 – b, 3 – c
3) 1 – a, 2 – c, 3 – b
4) 1 – c, 2 – a, 3 – b

सही उत्तर: 1 – b, 2 – c, 3 – a

प्रश्न  96 - 'मोहिनीअट्टम' नृत्य इनमें से किस राज्य से संबंधित है?

विकल्प

1) केरल
2) कर्नाटक
3) तमिल नाडु
4) आंध्र प्रदेश

सही उत्तर: केरल

प्रश्न  97 - निम्नलिखित में से कौन संगीत-कला के क्षेत्र में वर्ष 2016 के पद्मश्री प्राप्तकर्ता हैं?

विकल्प

1) सोनू निगम
2) कैलाश खेर
3) अरुण मोहंती
4) शुभा मुद्गल

सही उत्तर: कैलाश खेर

प्रश्न  98 - निम्नलिखित में से कौन 'गांधी इन चंपारन' पुस्तक के लेखक हैं?

विकल्प

1) एम. वीरप्पा मौली
2) दीनानाथ गोपाल तेंदुलकर
3) डॉ. अश्विनी कुमार
4) एम. पी. वीरेंद्र कुमार

सही उत्तर: दीनानाथ गोपाल तेंदुलकर

प्रश्न  99 - भारत तथा दक्षिण कोरिया ने पोत निर्माण के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये हैं। भारत ने किस संस्थान को इस सहभागिता के लिए मनोनीत किया है?

विकल्प

1) हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड
2) मझगांव डॉक लिमिटेड
3) कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड
4) हुगली डॉक तथा पोर्ट इंजीनियर्स लिमिटेड

सही उत्तर: हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड

प्रश्न  100 - भारत के किन दो पड़ोसी देशों ने 'सागरमठ मित्रता – 2017' नामक सैन्य अभ्यास का आयोजन किया?

विकल्प

1) अफ़गानिस्तान-पाकिस्तान
2) चीन-भूटान
3) चीन-नेपाल
4) चीन-पाकिस्तान

सही उत्तर: चीन-नेपाल

Click Here To Download Full PDF

Study Kit For SSC Exam for Sub-Inspectors in Delhi Police & CAPFs, CISF

Go Back to Main Page