एस.एस.सी. सीएचएसएल (टियर -1) परीक्षा पेपर 2016 "30 जनवरी 2017" शाम की पाली (सामान्य जागरूकता) SSC CHSL (Tier - 1) Online Exam Paper - 2016 "held on 30 January 2017" Evening Shift (General Awareness)

एस.एस.सी. सीएचएसएल  (टियर -1) परीक्षा पेपर 2016 "30 जनवरी 2017" शाम की पाली (सामान्य जागरूकता) SSC CHSL (Tier - 1) Online Exam Paper - 2016 "held on 30 January 2017" Evening Shift (General Awareness)

QID : 226 - ________ महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में सबसे पुराना और सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है।

Options:
1) ताडोबा अंधारी बाघ प्रोजैक्ट
2) बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान
3) बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान
4) दांडेली वन्यजीव अभ्यारण्य

Correct Answer: ताडोबा अंधारी बाघ प्रोजैक्ट

QID : 227 - ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाले प्रथम भारतीय व्यक्ति का नाम क्या है?

Options:
1) ए आर रहमान
2) भानु अथैया
3) सत्यजित रे
4) गुलजार

Correct Answer: भानु अथैया

QID : 228 - आँख का बाहरी सफेद हिस्सा जो आंतरिक संरचनाओं की रक्षा करता है, वह _______ है।

Options:
1) आयरिस
2) स्क्लेरा
3) रेटिना
4) कोर्निया

Correct Answer: स्क्लेरा

Printed Study Kit for SSC CHSL (10+2) Exam

एसएससी - सीएचएसएल परीक्षा ​​अध्ययन सामग्री

QID : 229 - प्रोटीनों का निर्माण _______ से होता है।

Options:
1) एमिनो अम्ल
2) वसायुक्त अम्ल
3) ग्लूकोज
4) न्युक्लियोटाईड्स

Correct Answer: एमिनो अम्ल

QID : 230 - आधुनिक आवर्त सारणी में 18 समूह और 7 आवर्त होते हैं। उस तत्व की परमाणु संख्या क्या है, जिसे चौथे समूह और चौथे आवर्त में रखा गया है?

Options:
1) 24
2) 20
3) 22
4) 12

Correct Answer: 22

QID : 231 - एक गीगाबाइट इनमें से _____ को छोड़कर बाकी सबके बराबर है।

Options:
1) 1000 मेगाबाइट
2) ट्रिलियन बाइट्स
3) मिलियन किलोबाइट
4) एक टेट्राबाइट का हजारवां हिस्सा

Correct Answer: ट्रिलियन बाइट्स

QID : 232 – यदि एक वस्तु की मात्रा माँग Q1 इकाईयों से बढ़कर 2250 इकाईयों तक पहुँचने पर उसकी कीमत 800 रु से घटकर 750 रु हो जाती है और यदि माँग का लोच बिंदु -2 है, तो Q1 निकालें ?

Options:
1) 2400 इकाईयाँ
2) 2000 इकाईयाँ
3) 1800 इकाईयाँ
4) 1500 इकाईयाँ

Correct Answer: 2000 इकाईयाँ

QID : 233 - न्यूनतम मजदूरी के लिए निम्न में से कौन सा गलत है?

Options:
1) एक न्यूनतम वेतन नियम सभी अकुशल श्रमिक को लाभ पहुँचाएगा।
2) एक न्यूनतम वेतन फर्म्स को अधिक वेतन का भुगतान करने के लिए मजबूर करके नुकसान पहुँचाता है
3) एक न्यूनतम वेतन ग्राहकों को नुकसान पहुँचाता है क्योंकि इस नियम से आमतौर पर उत्पाद की कीमतें बढ़ती हैं
4) एक न्यूनतम वेतन बेरोजगारी को बढ़ाता है

Correct Answer: एक न्यूनतम वेतन नियम सभी अकुशल श्रमिक को लाभ पहुँचाएगा।

QID : 234 - इनमें से कौन सी एक ग्रीनहाउस गैस या एक ऐसी गैस है, जो ओजोन परत को क्षति पहुंचा सकती है?

Options:
1) Br2
2) OF2
3) CHCl2F
4) CO

Correct Answer: CHCl2F

QID : 235 - अल गोर का ऑस्कर विजेता वृत्तचित्र कौन सा था?

Options:
1) हार्टब्रोकन किड
2) एन इन्कंवेनीएंट ट्रुथ
3) सेन्ना
4) टू बी ऑर नॉट टू बी

Correct Answer: एन इन्कंवेनीएंट ट्रुथ

QID : 236 - निम्नलिखित में से कौन सा ग्रह सबसे गर्म है?

Options:
1) पृथ्वी
2) शुक्र
3) बृहस्पति
4) नेपच्यून

Correct Answer: शुक्र

QID : 237 - इनमें से कौन मुग़ल वंश का नही था?

Options:
1) हुमायूँ
2) अकबर
3) शेर शाह सूरी
4) कामरान मिर्जा

Correct Answer: शेर शाह सूरी

QID : 238 - अहमदाबाद में साबरमती आश्रम किसने स्थापित किया था?

Options:
1) सुभाष चंद्र बोस
2) मोहनदास गाँधी
3) जवाहरलाल नेहरू
4) सरोजिनी नायडू

Correct Answer: मोहनदास गाँधी

QID : 239 - उत्प्रेरक की खोज किसने की थी?

Options:
1) मेसकुरेनी
2) बर्जेलियस
3) हूक
4) गार्नर

Correct Answer: बर्जेलियस

QID : 240 - एक उत्तल लेंस की शक्ति का पता लगाएं, यदि प्रतिबिंब लेंस से 20 से.मी. की दूरी पर बनता है, जब वस्तु को लेंस के दूसरे पक्ष पर ऑप्टिकल केंद्र से 60 से.मी. की दूरी पर रखा गया है?

Options:
1) 3.33 डायोप्टर
2) 6.67 डायोप्टर
3) -6.67 डायोप्टर
4) -3.33 डायोप्टर

Correct Answer: 6.67 डायोप्टर

QID : 241 - भौतिक मात्रा "उष्मा क्षमता" की इकाई क्या है?

Options:
1) वाट प्रति केल्विन
2) जूल प्रति केल्विन
3) न्यूटन प्रति केल्विन
4) पास्कल प्रति केल्विन

Correct Answer: जूल प्रति केल्विन

QID : 242 - किसी भी दोषी व्यक्ति को क्षमा, अनुदान या उसकी सजा का निलंबन या परिहार करने की शक्ति _______ को प्राप्त है।

Options:
1) राष्ट्रपति
2) उपराष्ट्रपति
3) सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश
4) सुरक्षा मंत्री

Correct Answer: राष्ट्रपति

QID : 243 - समान नागरिक संहिता का भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में उल्लेख किया गया है?

Options:
1) 44
2) 4
3) 14
4) 34

Correct Answer: 44

QID : 244 - अभिनव बिंद्रा ने ओलंपिक्स में किस खेल में स्वर्ण पदक जीता था?

Options:
1) निशानेबाजी
2) कुश्ती
3) हॉकी
4) एथलेटिक्स

Correct Answer: निशानेबाजी

QID : 245 - "द नेमसेक" के लेखक कौन हैं?

Options:
1) सलमान रुश्दी
2) झुंपा लाहिड़ी
3) अमीष त्रिपाठी
4) चेतन भगत

Correct Answer: झुंपा लाहिड़ी

QID : 246 - मोरिंगा ओलीफेरा ________ का वैज्ञानिक नाम है।

Options:
1) बरगद
2) गुलमोहर
3) आंवला
4) ड्रमस्टिक

Correct Answer: ड्रमस्टिक

QID : 247 - चेराव ________ का लोक नृत्य है।

Options:
1) मिज़ोरम
2) पुडुचेरी
3) गुजरात
4) राजस्थान

Correct Answer: मिज़ोरम

QID : 248 - टेफ्लॉन नामक ब्रांड नाम किस बहुलक का प्रतिनिधित्व करता है?

Options:
1) पॉलीस्टीरिन
2) पॉलिप्रॉपलीन
3) पॉलीटेट्राफ्लोरोइथिलिन
4) पॉलीथिलिन टेरेफ्थेलेट

Correct Answer: पॉलीटेट्राफ्लोरोइथिलिन

QID : 249 - गाँधीनगर ________ की राजधानी है।

Options:
1) हिमाचल प्रदेश
2) गोवा
3) गुजरात
4) मध्य प्रदेश

Correct Answer: गुजरात

QID : 250 - लौह स्तंभ कहाँ स्थित है?

Options:
1) कुतुब मीनार भवन-समूह
2) हुमायूँ का मकबरा
3) लाल किला भवन-समूह
4) महाबोधि मंदिर भवन-समूह

Correct Answer: कुतुब मीनार भवन-समूह

Printed Study Kit for SSC CHSL (10+2) Exam

एसएससी - सीएचएसएल परीक्षा ​​अध्ययन सामग्री

<< मुख्य पृष्ठ पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें