(परीक्षा का स्वरूप) झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में जूनियर इंजीनियर की भर्ती - 2014


झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग


झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में जूनियर इंजीनियर की भर्ती (अंतिम तिथि 2014/07/11)

परीक्षा का स्वरूप

परीक्षा का स्वरूप एवं पाठ्यक्रम:- परीक्षा 2 चरणों में ली जायेगी -
(क) प्रारम्भिक परीक्षा
(ख) मुख्य परीक्षा

(क) प्रारम्भिक परीक्षा:-

प्रारम्भिक परीक्षा में दो पत्रों की परीक्षा होगी। प्रत्येक पत्र में पूर्णांक 300 अंक होंगे तथा प्रश्नों की संख्या 100 होगी। प्रत्येक पत्र की परीक्षा के लिए 2 घंट े का समय निर्धारित है।

प्रश्न पत्र-1:- इस पत्र में सामान्य बुद्धिमत्ता तर्कशक्ति, कम्प्यूटर ज्ञान, गणितीय क्षमता एव सामान्य जानकारी से प्रश्न होंगे। इस पत्र में प्रश्न हिन्दी एवं अ ंग्रेजी भाषा में होंगे।
प्रश्न पत्र-2:- सामान्य हिन्दी। इस पत्र में हिन्दी अनुच्छेद एवं हिन्दी व्याकरण से संबंधित प्रश्न होंगे।

(ख) मुख्य परीक्षा:-

मुख्य परीक्षा में दो पत्रों की परीक्षा होगी। प्रश्न पत्र-1 (सामान्य अभियांत्रिकी) सभी अभ्यर्थी के लिए होगा। प्रश्न पत्र-2 सिविल अथवा यांत्रिकी अभियत्रंण विषय से होगी। कनीय अभियंता (असैनिक) पद के लिए प्रश्न पत्र-2 में Civil Engineering विषय के प्रश्न होंगे तथा कनीय अभियंता (यांत्रिकी) पद के लिए प्रश्न पत्र-2 में Mechanical Engineering
विषय के प्रश्न होगें। मुख्य परीक्षा में दोनो पत्रों के प्रश्न अंग्रेजी भाषा में होगें।
(I) प्रश्न पत्र- 1 {सामान्य अभियांत्रिक}- कुल प्रश्न 120, पूर्ण अंक 360 परीक्षा अवधि - 2 (दो) घंटा।
(II) प्रश्न पत्र- 2 {CIVIL ENGINEERING अथवा MECHANICAL ENGINEERING}- कुल प्रश्न 180, पूर्ण अंक 540 परीक्षा अवधि - 3 (तीन) घंटा।

दोनांे परीक्षाओं में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय उत्तर आधारित होंगे। एक प्रश्न का पूर्ण अंक 3 (तीन) होगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 (तीन) अंक दिए जायेंगे तथा प्रत्येक  गलत उत्तर के लिए 1 (एक) अंक की कटौती की जायेगी।

<< मुख्य पृष्ठ पर वापस जाने के लिये यहां क्लिक करें